Wednesday, June 10, 2026
Home Blog Page 2

पुलिस भर्ती परीक्षा: हाथ में जूता लिए दिखे अभ्यर्थी:सघन चेकिंग तलाशी के बाद 54 केंद्रों पर प्रवेश शुरू

0

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों का 54 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को कई स्तर की सघन जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रवेश से पहले जमा कराया प्रतिबंधित सामान

अर्मापुर स्थित पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के कड़ा, चश्मा, बेल्ट समेत अन्य प्रतिबंधित सामान जमा कराए गए। जांच प्रक्रिया के चलते कई अभ्यर्थी हाथ में जूते लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए।

केंद्र के बाहर लगी लंबी लाइन केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

दो पालियों में हो रही परीक्षा शहर के 54 परीक्षा केंद्रों पर 8 जून से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को परीक्षा का अंतिम दिन है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीसीटीवी से की जा रही निगरानी प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

दूसरे दिन 29% ने छोड़ी परीक्षा सिपाही भर्ती परीक्षा:लखनऊ में दो खिलाफ FIR, टीचर को ड्यूटी से हटाया

0

KGMU के यूरोलॉजी विभाग में कैंसर की महंगी दवाओं के घोटाले का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब कैंसर मरीजों का इलाज करने वाले सात विभागों में दवाओं और मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है। जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी तीन विभागों की तफ्तीश पूरी कर चुकी है।

जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी और रेडियोथेरेपी विभागों की जांच पूरी कर ली गई है। कमेटी ने इन विभागों से कैंसर मरीजों का पूरा ब्यौरा मांगा था। इसमें असाध्य योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पंजीकृत मरीजों की जानकारी भी शामिल है।

जांच टीम ने उन मरीजों का रिकॉर्ड खंगाला, जिन्हें पांच हजार रुपये से अधिक कीमत वाली कैंसर की दवाएं दी गई थीं। मरीजों के UHID नंबर, इलाज से जुड़े दस्तावेज, दवाओं की खरीद और उपयोग संबंधी जानकारी का मिलान किया गया।

दवा घोटाला सामने ने के बाद विभाग के प्रमुख को पद से हटा दिया गया था।
दवा घोटाला सामने ने के बाद विभाग के प्रमुख को पद से हटा दिया गया था।

KGMU के यूरोलॉजी विभाग में दवा घोटाला सामने आने के बाद कुल 7 विभागों में ऑडिट के आदेश जारी हुए थे। - Dainik Bhaskar

KGMU के यूरोलॉजी विभाग में दवा घोटाला सामने आने के बाद कुल 7 विभागों में ऑडिट के आदेश जारी हुए थे।

इलाज पाने वाले मरीजों से हुई पूछताछ

कुछ मरीजों से फोन पर बात कर यह भी पता लगाया गया कि उन्हें कौन-कौन सी दवाएं दी गईं। इलाज की प्रक्रिया कैसी रही? कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले कौन-कौन सी जांचें कराई गई? जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय बाहर से महंगी दवाएं लिखी गईं या नहीं? योजना के तहत कितनी दवाएं मंगाई गई? कितनी दवाएं मरीजों को लगाई गईं? साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं का सही तरीके से इस्तेमाल हुआ या नहीं?

बाकी विभागों की जांच भी जल्द होगी पूरी

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीन विभागों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कमेटी अपनी रिपोर्ट बुधवार शाम तक कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बाकी कैंसर के इलाज से जुड़े विभागों की जांच भी जल्द पूरी करने की तैयारी है।

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीन विभागों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।
KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीन विभागों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।

दूसरे दिन 29% ने छोड़ी परीक्षा सिपाही भर्ती परीक्षा:लखनऊ में दो खिलाफ FIR, टीचर को ड्यूटी से हटाया

0

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज बुधवार को तीसरा और अंतिम दिन है। राजधानी के 55 केंद्रों पर दो पालियों में 45,312 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इससे पहले दो दिनों में करीब 29 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए 1626 पुलिसकर्मियों के साथ सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

इसके साथ ही लखनऊ में दो के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वहीं एक टीचर को ड्यूटी से हटा दिया गया।

आज पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। दोनों पालियों में 22,656-22,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीन दिनों में कुल 1,35,936 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

2 तस्वीरें देखिए…

लालबाग स्थित अमीर उद दौला इस्लामिया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी बाली पहनकर आया। पुलिस ने उसे बाहर ही उतरवा दी थी।
लालबाग स्थित अमीर उद दौला इस्लामिया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी बाली पहनकर आया। पुलिस ने उसे बाहर ही उतरवा दी थी।
जिलाधिकारी विशाख जी. एवं संयुक्त पुलिस के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्मार्ट सर्विलांस की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी विशाख जी. एवं संयुक्त पुलिस के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्मार्ट सर्विलांस की व्यवस्था की गई है।

मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा:लगातार सबसे ज्यादा दिनों से इलेक्टेड पीएम; मोदी के 12 सालों के काम के 12 चैप्टर

0

नरेंद्र मोदी बतौर इलेक्टेड प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पार कर चुके हैं। नेहरू चुनाव जीतकर 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। मोदी का बतौर पीएम आज उससे एक ज्यादा यानी 4399वां दिन है।

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए:हेलिकॉप्टर गिराने के बदले में अटैक; जवाब में ईरान का बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला

0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात ईरान पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में की गई।

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि गश्त कर रहे अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। ट्रम्प ने लिखा, “अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।”

उधर, ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सेना हर हमले का जवाब देगी। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारा क्षेत्र छोड़ दें।”

लखनऊ में 20 घंटे तक गुल रही बिजली:पॉवर हाउस पर आधी रात हंगामा, ट्रांसफार्मर फुंका, एबीसी लाइन टूटी

0

लखनऊ में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से लोग परेशान हैं। ते

सहारनपुर युवक की गोली मारकर हत्या,

0

सहारनपुर- युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था युवक, प्रेम विवाह को लेकर हत्या की आशंका, पत्नी ने परिजनों पर लगाया आरोप, रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की घटना

 

 

रायबरेली स्वदेशी जागरण मंच का चिंतन-प्रशिक्षण वर्ग, 11 और 12 जून को होगा आयोजन

0

रायबरेली- स्वदेशी जागरण मंच का चिंतन-प्रशिक्षण वर्ग, 11 और 12 जून को होगा आयोजन, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर मंथन होगा

 

 

महोबा- पुलिस ने हत्या का किया खुलासा,

0

महोबा- पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चलते युवक की हत्या, गड़ासे से काटकर कुएं में फेंका गया था शव, 26 मई को हुई थी हत्या, श्रीनगर थाना क्षेत्र का मामला

 

 

फिरोजाबाद जिला कारागार बंदी की मौत की खबर निकली फर्जी

0

फिरोजाबाद- जिला कारागार बंदी की मौत की खबर निकली फर्जी, पुलिस ने जारी किया खंडन, अभियुक्त जितेंद्र जेल में सुरक्षित और स्वस्थ, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें तथ्यहीन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई