लखनऊ- स्वामी विवेकानंद जयंती पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, 10 युवाओं को CM योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित, IGP में विवेकानंद यूथ अवॉर्ड 2024-25 का होगा वितरण, 47 करोड़ की खेल परियोजनाएं का शिलान्यास करेंगे CM
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
🔶ईरान की अमेरिका को खुली धमकी: हमला हुआ तो इजराइल तक सारे सैन्य बेस कर देंगे तबाह, प्रदर्शनकारियों को देंगे फांसी
🔶ग्रीनलैंड पर कब्जे को उतावले ट्रंप ! स्पेशल US फोर्सेज से कहा-“आक्रमण की तैयारी करो”, टॉप जनरलों से मिला Shocking जवाब
🔶राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर, अब हर कदम पर कड़ी निगरानी
🔶योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन! देवरिया में अवैध मजार जमींदोज, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा; इलाके में मचा हड़कंप
🔶अमेरिका में खून का तांडव: सनकी युवक ने पिता, भाई और चर्च पादरी समेत 6 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट
🔶अब तक 538 लोगों की मौत, इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद… ईरान में विद्रोह की आग
🔶कोविड वैक्सीन पर भिड़े अमेरिका-जर्मनी ! RFK जूनियर के दावे पर भड़का बर्लिन, US स्वास्थ्य मंत्री को दिखाया आईना
🔶जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में दिखाई दिए ड्रोन, PAK से आए थे; सर्च ऑपरेशन जारी
🔶दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या:हमलावरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी
🔶मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा:आज 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं
🔶पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, सोमवार सुबह 10:17 बजे पर होगा लॉन्च
🔶RJD सांसद सुरेंद्र यादव की बदजुबानी: हार के बाद मतदाताओं को दीं सरेआम गालियां, वीडियो वायरल
🔶वीबी-जी रामजी योजना पर कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले—विरोध नहीं, तथ्यात्मक बात करे कांग्रेस
🔶Politics: ‘हमारा दोस्ताना मुकाबला था, लेकिन अजित पवार का संयम डगमगा रहा’, सीएम फडणवीस ने दिए बड़े संकेत
🔶धर्मांतरण कांड: बदायूं में ‘घर के अंदर चर्च’ बनाकर मतांतरण की साजिश, बरेली इंटेलिजेंस की रेड!
🔶‘अब न तेल मिलेगा, न पैसा!’ वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने क्यूबा को दी खुली धमकी
🔶Crypto Trading Alert: भारत में बिटक्वाइन खरीदने वालों की खैर नहीं, सरकार ने लागू किए 5 सख्त नियम
🔶राजस्थान में सप्लाई हो रहा 3 करोड़ का गांजा टोंक डीएसटी टीम ने पकड़ा
🔶राजस्थान के फतेहपुर में -3.4°C पारा, गाड़ियों पर बर्फ जमी:उत्तराखंड में -22°C तापमान, झरने जमे; दिल्ली के पालम में 13 साल का रिकॉर्ड टूटा
🔷IND vs NZ 1st ODI : भारत की विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो , वु , वी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।
विधायक पर रेप का तीसरा मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट से राहत, लेकिन नई FIR ने बदली तस्वीर
6 दिसंबर को केरल हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी, जिसके बाद वे सामने आए। 7 जनवरी को यह राहत 21 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन यह सुरक्षा केवल पहले दो मामलों तक सीमित थी।
इसी बीच 10-11 जनवरी की आधी रात को पुलिस ने एक नाटकीय कार्रवाई करते हुए पालक्काड़ के एक होटल से राहुल मामकूटथिल को हिरासत में ले लिया। यह गिरफ्तारी तीसरी महिला की ओर से दर्ज कराई गई नई शिकायत के आधार पर हुई, जिस पर हाईकोर्ट की कोई रोक लागू नहीं थी।
अब इस ताजा गिरफ्तारी के बाद राहुल मामकूटथिल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, और सभी की नजरें पुलिस जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
2 नाबालिग बेटियों संग महिला ने तालाब में लगाई छलांग, तीनों की मौत
नेशनल डेस्क: बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार में पुत्र न होने पर पति और ससुराल वालों के कथित तानों से क्षुब्ध होकर एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ तालाब में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पयागपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) संजय सिंह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिवपुर बाजार निवासी रामचंद्र गुप्ता की पुत्री निशा का विवाह पयागपुर क्षेत्र के कोटबाजार निवासी विष्णु के साथ कई वर्ष पूर्व हुआ था। विष्णु एवं निशा की दो, सात एवं 10 वर्षीय तीन पुत्रियां थीं। उन्होंने बताया कि निशा की अपने पति एवं ससुराल वालों से अनबन रहती थी। निशा के पिता रामचंद्र का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसका पति एवं सास-ससुर पुत्र ना होने का ताना मारते थे और वह इस बात को लेकर क्षुब्ध थी। निशा के पिता ने अपने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।
एसएचओ ने बताया कि शनिवार शाम निशा (42) अपनी दो पुत्रियों मिस्टी (सात) एवं खुशबू (दो) के साथ गांव के बाहर गहरे तालाब में कूद गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शनिवार रात तालाब से तीनों के शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर निशा के पति एवं सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (घरेलू हिंसा व क्रूरता), धारा 108 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है। एसएचओ ने बताया कि महिला एवं उसकी दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मां ने 2 मासूम बच्चों को जान से मारा, फिर खुद फंदा लगाकर दी जान, सामने आई ये बड़ी वजह
नेशनल डेस्क: राजस्थान में मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मांडलगढ़ थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मानपुरा गांव में संजू (35) ने अपने बेटे भैरू (छह) और बेटी नेहा (10) का पहले गला दबाया और बाद में धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।
मीणा के अनुसार, इसके बाद संजू ने अपने ससुर प्रभुलाल को फोन कर बताया कि उसने बच्चों को मार दिया है और वह भी आत्महत्या करने वाली है जिसके बाद प्रभुलाल ने अपने बेटे राजकुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय राजकुमार व्यापार के सिलसिले में घर से बाहर गया था तथा प्रभुलाल और उसकी पत्नी भी घर से बाहर थे। उसने बताया कि प्रभुलाल और राजकुमार घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था तथा उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि संजू फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे फंदे से उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया। उसने बताया कि प्रभुलाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और महिला के इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजू किसी गंभीर रोग से पीड़ित है और इसी से परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार पर तो नहीं लिया गया फर्जी लोन? मिनटों में मोबाइल से ऐसे करें चेक
नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड जितना जरूरी बन गया है, उतना ही उससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कई लोग अनजाने में अपने नाम पर लिए गए फर्जी लोन का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति का पता अक्सर तब चलता है जब अचानक बैंक से रिकवरी कॉल आने लगती है, कानूनी नोटिस मिल जाता है या फिर क्रेडिट स्कोर अचानक गिर जाता है। राहत की बात यह है कि थोड़ी सी सतर्कता और समय पर जांच करके आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है या नहीं, और बड़ी परेशानी से खुद को बचा सकते हैं।
आधार से जुड़े फर्जी लोन का बढ़ता खतरा
आधार कार्ड आज बैंकिंग, मोबाइल सिम, बीमा और सरकारी योजनाओं जैसी कई सेवाओं से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से अगर किसी के हाथ आपकी आधार से जुड़ी जानकारी लग जाती है, तो वह उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। कई मामलों में ठग लोगों के नाम पर लोन ले लेते हैं और पीड़ित व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगती। जब बैंक की ओर से कॉल या नोटिस आने लगते हैं, तब जाकर लोगों को इस धोखाधड़ी का पता चलता है। खासकर वे लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं जिन्होंने कहीं आधार की कॉपी, नंबर या ओटीपी साझा किया होता है। इसलिए अब हर व्यक्ति के लिए समय-समय पर अपने रिकॉर्ड की जांच करना बेहद जरूरी हो गया है।
क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL से ऐसे करें चेक
अपने नाम पर कोई लोन है या नहीं, यह जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना है। इसके लिए आप CIBIL, Experian या Equifax जैसी क्रेडिट एजेंसियों की वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर www.cibil.com पर जाकर पैन कार्ड, आधार नंबर और कुछ जरूरी जानकारी भरने के बाद आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री सामने आ जाती है। इसमें आपके नाम पर चल रहे सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी होती है। अगर रिपोर्ट में ऐसा कोई लोन दिखाई दे, जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो यह फर्जीवाड़े का संकेत हो सकता है।
आधार और बैंक अकाउंट से लोन स्टेटस कैसे देखें
इसके अलावा कई बैंक और एनबीएफसी अपने ग्राहकों को आधार नंबर के जरिए लोन स्टेटस देखने की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए संबंधित बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होता है। आधार नंबर डालने और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपके नाम से जुड़े सभी लोन की जानकारी दिखाई देने लगती है। अगर यहां कोई अनजान लोन नजर आए, तो बिना देर किए बैंक से संपर्क करना जरूरी होता है। यह तरीका काफी आसान और तेज माना जाता है।
अगर जांच में आपके नाम पर कोई फर्जी लोन सामने आता है, तो तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। आप भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक पोर्टल https://sachet.rbi.org.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहां पूरे मामले की जानकारी भरकर शिकायत सबमिट की जा सकती है। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी होता है। समय रहते की गई शिकायत से आपका क्रेडिट रिकॉर्ड खराब होने से बच सकता है और आर्थिक नुकसान भी टल सकता है।
आधार की सुरक्षा से ही बचेगा आपका पैसा
आधार से जुड़ी जानकारी की सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिना जरूरत किसी के साथ आधार नंबर, ओटीपी या उसकी कॉपी साझा करना भारी पड़ सकता है। हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट और ऐप पर ही आधार से जुड़ी जानकारी डालें और नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करते रहें। डिजिटल दौर में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है और आपकी वित्तीय सुरक्षा बनाए रख सकती है।
क्या 3 लाख तक पहुंचेंगे चांदी के दाम? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
नेशनल डेस्क : देश में चांदी के दामों में बीते एक हफ्ते में तेज बढ़त दर्ज की गई है। 11 जनवरी 2026 को चांदी का भाव लगभग 19,000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस रहा। इस तेजी के पीछे डॉलर में नरमी और वैश्विक अनिश्चितताओं का बड़ा हाथ है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस उछाल के कई कारण हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव के चलते पेरू और चाड से सप्लाई प्रभावित हुई, वहीं चीन ने 1 जनवरी से सिल्वर एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ती मांग ने डिमांड-सप्लाई में असंतुलन पैदा किया, जिससे चांदी के दाम तेजी से बढ़े।मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि MCX पर चांदी के 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। COMEX सिल्वर के लिए भी 100 डॉलर प्रति औंस तक का लक्ष्य रखा गया है। पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटजिस्ट अमित गोयल के अनुसार, MCX सिल्वर का महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,30,000 रुपये है और ऊपर की ओर बड़े रेजिस्टेंस 2,65,000 और 2,90,000 रुपये हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं, तो चांदी 3 लाख रुपये तक जा सकती है।
वैश्विक घटनाओं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले में देरी ने भी चांदी को मजबूती दी। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले 1–1.5 महीनों में चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है, लेकिन निवेशक सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स पर नजर बनाए रखें। डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक आगे भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि MCX पर चांदी के 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। COMEX सिल्वर के लिए भी 100 डॉलर प्रति औंस तक का लक्ष्य रखा गया है। पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटजिस्ट अमित गोयल के अनुसार, MCX सिल्वर का महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,30,000 रुपये है और ऊपर की ओर बड़े रेजिस्टेंस 2,65,000 और 2,90,000 रुपये हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं, तो चांदी 3 लाख रुपये तक जा सकती है।
वैश्विक घटनाओं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले में देरी ने भी चांदी को मजबूती दी। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले 1–1.5 महीनों में चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है, लेकिन निवेशक सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स पर नजर बनाए रखें। डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक आगे भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
Auraiya News: साइक्लोथाॅन रैली इटावा के लिए रवाना
अजीतमल। वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथाॅन रैली शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा से इटावा के लिए रवाना हुई। रैली का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।रैली की अगुवाई कर रहे कर्नल अनिल कुमार यादव ने कहा कि महान आदिवासी व स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन रैली 26 दिसंबर को रांची प्रारंभ हुई है।रैली वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर होते हुए शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंची थी, यहां से रैली इटावा रवाना हो गई।
Auraiya News: हिंदी के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत
फफूंद। विश्व हिंदी दिवस पर शनिवार को सामाजिक संस्था सोशल डेवलपमेंट कमेटी ने नेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हिंदी भाषा के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर डॉ. अजित द्विवेदी को हिंदी साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ रचनाकार डॉ. अजित द्विवेदी ने चिंता जताई कि समाज में हिंदी को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। गोष्ठी में रचनाकारों ने हिंदी पर आधारित अपनी रचनाओं का भी पाठ किया। इसमें बेचेलाल विद्रोही ने जिन मां-बाप के त्याग से इतना ऊपर आया है, बड़ा होने पर तुमने उन्हें कष्ट पहुंचाया है…रचना पढ़ी। इसके अलावा सलीम खान धाकड़, आनंद त्रिपाठी, अमरनाथ दीक्षित, इकराम खान और अफजल खान ने भी काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम में आयोजकों ने डॉ. अजित को हिंदी साहित्य रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान राम अवतार अग्निहोत्री, सितांशु मिश्रा, नवीन वाजपेई, राम किशोर कठेरिया सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

