Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 126

MBBS इंटर्न छात्रा को जान से मारने की धमकी,

0

हापुड़-MBBS इंटर्न छात्रा को जान से मारने की धमकी, सनकी युवक ने जान से मारने की दी धमकी,छात्रा के बात करने का विरोध करने पर दी धमकी,धमकी से छात्रा में दहशत, मणिपुर की रहने वाली,पिलखुआ स्थित मेडिकल कॉलेज में कर रही इंटर्नशिप,पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला.

 

कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,

0

देवरिया-कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया गोविंद उर्फ केदार अरेस्ट, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, सदर कोतवाली क्षेत्र पुलिया के पास का मामला.

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

 

Insurance company Merger: बैंकों के बाद अब बीमा सेक्टर में भूचाल! सरकार इन 3 इंश्योरेंस कंपनियों को करने जा रही एक

0

नेशनल डेस्क: सरकारी बैंकों के लगातार हो रहे विलयों के बीच अब केंद्र सरकार का ध्यान बीमा क्षेत्र की ओर मुड़ गया है। वित्त मंत्रालय देश की तीन प्रमुख सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों को एक ही ढांचे में समेटने की योजना पर तेज़ी से काम कर रहा है। इसका मकसद न सिर्फ घाटे को सीमित करना है, बल्कि इंडस्ट्री में एक मजबूत सार्वजनिक बीमा दिग्गज तैयार करना भी है।

किन कंपनियों को एक छतरी के नीचे लाया जाएगा?

इस प्रस्तावित विलय में ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को शामिल किया गया है। सरकार की यह योजना कई साल पहले सामने आई थी, लेकिन अब इसे फिर से तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि तीनों कंपनियों को एक संयुक्त इकाई में ढाला जा सके।

क्यों बढ़ी मर्जर की जरूरत?

बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक कंपनियों की हालत लंबे समय से दबाव में रही है। इन्हें संभालने के लिए सरकार 2019-20 से 2021-22 के बीच करीब 17,450 करोड़ रुपये झोंक चुकी है। इसके बावजूद परिचालन लागत और घाटे का बोझ लगातार बढ़ रहा है।

इसी वजह से वित्त मंत्रालय दोबारा इस बड़े विलय पर विचार कर रहा है, जिससे—

खर्चों में कटौती

बैलेंस शीट को सुधार

बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की क्षमता मजबूती

और पब्लिक सेक्टर बीमा कंपनियों की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि

जैसे फायदे मिल सकें।

पहले भी हो चुका है एलान—but योजना रुक गई थी

वास्तव में, तीनों बीमा कंपनियों के एकीकरण की घोषणा सबसे पहले बजट 2018-19 में की गई थी। लेकिन 2020 आते-आते यह योजना ठहराव में चली गई। अब सरकार ने इसे फिर से पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। सरकार का फोकस पिछले कुछ वर्षों से लगातार यह रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों—चाहे बैंक हों या बीमा कंपनियाँ—उनके एनपीए, खर्च और घाटों को कम करके उन्हें टिकाऊ बनाया जाए। यही वजह है कि बैंकिंग सेक्टर के बाद अब बीमा क्षेत्र में भी बड़े बदलावों का रास्ता तैयार हो रहा है।

LPG Cylinder Price: LPG गैस पर 300 रुपये की राहत! जानें किसे मिल रहा जबरदस्त फायदा

0

नेशनल डेस्क: देश में महंगाई लगातार दबाव बना रही है, ऐसे में रसोई के खर्च को हल्का करने के लिए केंद्र सरकार अपने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को और मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आज भी करोड़ों परिवारों के लिए सहारा बनी हुई है। सरकार इस योजना के तहत घरेलू रसोई गैस के 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 300 रुपये तक की राहत दे रही है—यानी पात्र लोग गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी वाले रेट से काफी कम कीमत पर ले सकते हैं।

 

कौन लोग उठा सकते हैं इस सब्सिडी का फायदा?

 

यह सुविधा केवल उन उपभोक्ताओं को दी जाती है जो उज्ज्वला योजना से पंजीकृत हैं। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो सिलेंडर लेते समय आपको पूरा पैसा देना होगा और किसी भी तरह की सरकारी राहत नहीं मिलेगी।

 

सिलेंडर की पूरी कीमत शुरुआत में एजेंसी को चुकानी होती है, जबकि मिलने वाली सब्सिडी कुछ दिनों बाद सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 12 करोड़ से अधिक परिवार इस योजना का हिस्सा हैं। केवल उत्तर प्रदेश में ही लगभग 1.75 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी पंजीकृत हैं।

 

सब्सिडी के बाद सिलेंडर कितने में पड़ेगा?

 

राहत लागू होने के बाद उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

 

उदाहरण के तौर पर—

 

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लगभग 853 रुपये का है। लखनऊ में यह कीमत लगभग 890 रुपये तक पहुंचती है। यदि आप योजना के पात्र हैं, तो 300 रुपये छूट मिलने के बाद: दिल्ली में सिलेंडर करीब 553 रुपये, और लखनऊ में लगभग 590 रुपये में मिल सकता है।

 

साल में कितने गैस सिलेंडरों पर मिलेगी राहत?

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उज्ज्वला उपभोक्ता एक वित्त वर्ष में अधिकतम 9 सिलेंडरों पर ही यह छूट पा सकेंगे।

पहले यह सीमा अधिक थी—ग्राहक 12 सिलेंडरों पर 200 रुपये की राहत लेते थे।

अब सिलेंडरों की संख्या घटाकर छूट की राशि बढ़ा दी गई है, ताकि कम आय वाले परिवारों को सीधे लाभ मिल सके।

 

देश के प्रमुख शहरों में 14.2 KG गैस सिलेंडर के ताज़ा दाम

 

बड़े शहरों में फिलहाल बिना सब्सिडी वाले रेट लगभग इस प्रकार हैं—

 

नई दिल्ली: ₹853

 

मुंबई: ₹852.50

 

गुड़गांव: ₹861.50

 

बेंगलुरु: ₹855.50

 

चंडीगढ़: ₹862.50

 

जयपुर: ₹856.50

 

पटना: ₹942.50

 

कोलकाता: ₹879

 

चेन्नई: ₹868.50

 

नोएडा: ₹850.50

 

भुवनेश्वर: ₹879

 

हैदराबाद: ₹905

 

लखनऊ: ₹890.50

 

तिरुवनंतपुरम: ₹862

Bank Holidays: दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा लें जरुरी काम, यहां देखें छुट्टियों की पूरी List

0

नेशनल डेस्क। नवंबर का महीना समाप्त होने वाला है और साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है तो आपको दिसंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर देखनी चाहिए। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ध्यान दें कि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण हैं इसलिए अपने राज्य की छुट्टियों की पुष्टि करके ही बैंक जाएं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

 

दिसंबर 2025 की महत्वपूर्ण बैंक छुट्टियों की सूची

दिसंबर में विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। यहां महत्वपूर्ण तारीखों और राज्यों की सूची दी गई है:

तारीख दिन कारण प्रभावित राज्य/शहर
1 दिसंबर सोमवार इंडिजिनस फेथ डे अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर बुधवार सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर पर्व गोवा
12 दिसंबर शुक्रवार पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस मेघालय
18 दिसंबर गुरुवार गुरु घासीदास जयंती / यू सोसो थम की पुण्यतिथि छत्तीसगढ़ / मेघालय
19 दिसंबर शुक्रवार मुक्ति दिवस गोवा
24 दिसंबर बुधवार क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve) मेघालय, मिजोरम
25 दिसंबर गुरुवार क्रिसमस (Christmas) देश के अधिकांश राज्य
26 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस / शहीद उधम सिंह जयंती मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना / हरियाणा
27 दिसंबर शनिवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
30 दिसंबर मंगलवार यू कियांग नांगबाह दिवस / तामु लोसर मेघालय / सिक्किम
31 दिसंबर बुधवार नए साल की पूर्व संध्या मिजोरम, मणिपुर

 

दिसंबर में साप्ताहिक अवकाश (साप्ताहिक छुट्टियां)

उपरोक्त क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह दिसंबर में भी निम्नलिखित तारीखों पर साप्ताहिक अवकाश रहेगा:

  • रविवार: 7, 14, 21, 28 दिसंबर
  • दूसरा शनिवार: 13 दिसंबर
  • चौथा शनिवार: 27 दिसंबर (ध्यान दें, 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती भी है)

 

ध्यान दें

बैंक की सभी छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आती हैं। अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के कारण ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में लागू होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले ऑनलाइन बैंकिंग या एटीएम सेवाओं का उपयोग करने की योजना बनाएं।

हापुड़- स्कूल में टीचरों का कारनामा, स्कूल में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी,

0

हापुड़- स्कूल में टीचरों का कारनामा, स्कूल में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी, छात्रों को अध्यापक ने मजदूर बनाया, पढ़ाई की जगह खड़ंजा लगवा रहे टीचर, छात्रों का मजदूरी करते वीडियो वायरल,

नगर कोतवाली के चमरी का मामला.

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

 

 

इटावा आगरा-कानपुर हाईवे पर बड़ी लूट,

0

इटावा-आगरा-कानपुर हाईवे पर बड़ी लूट, i कार सवार व्यापारी पर 4 लुटेरों का हमला, कार रुकवाकर व्यापारी से की मारपीट, ढाई लाख की 2 तोले की सोने की चेन लूटी, लुटेरे 2 बाइकों पर सवार होकर फरार, व्यापारी ने लुटेरों की बाइक की फोटो खींची, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला.

इटावा नशे में धुत डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,

0

इटावा- नशे में धुत डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, डायल 112 पुलिस कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे में पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल, गंभीर घायलों को सैफई PGI रेफर किया गया, पुलिसकर्मी सुरेन्द्र की इलाज के दौरान मौत, डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला.