Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 290

Auraiya News: विशेषज्ञ का अभाव, हड्डी रोगी जा रहे मेडिकल कॉलेज

0

औरैया। शहर व आसपास 100 से ज्यादा गांवों के लिए 50 शैया जिला अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा केंद्र है। बावजूद इसके अस्पताल में पिछले डेढ़ साल से हड्डी रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।यहां पर एक्सरे से लेकर प्लास्टर तक सभी संसाधन हैं, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ का अभाव है। ऐसे में हड्डी रोगियों को 10 किमी दूर चिचौली मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ रही है।ऐसा नहीं है कि 50 शैया जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इस कमी को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। शासन को लगातार पत्राचार करते हुए डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन यह कागजी कवायद डेढ़ साल में भी इस कमी को दूर नहीं कर सकी है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज आते हैं। वहीं इमरजेंसी में हादसों में घायल होने वाले लोग भी पहुंचते हैं। इसके अलावा हड्डी व जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर बुजुर्ग भी पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में उन्हें जरूरी उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली का रुख करना पड़ रहा है।

50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का अभाव है। पत्राचार के बाद भी डॉक्टर को तैनाती नहीं मिल रही है। ऐसे में अब वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की तैयारी बनाई जा रही है। अजीतमल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय को दो दिन के लिए शहर के अस्पताल भेजा जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ

दिबियापुर कस्बे के बेला रोड स्थित बहरे वाली पुलिया के पास परचून की दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चोरी

0

दिबियापुर। कस्बे के बेला रोड स्थित बहरे वाली पुलिया के पास परचून की दुकान में चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व 20 हजार की कीमत का सामान ले गए। सुबह दुकानदार को ताला टूटा मिला। पुलिस ने जांच के बाद दुकानदार से पूछताछ की।औरैया रोड स्थित सेहुद बंबे के पास रहने वाले कुलभूषण पोरवाल बेला रोड पर बहरे वाली पुलिया के पास परचून की दुकान किए हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गए थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान में रखी गोलक से 25 हजार रुपये व करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।

आसपास के व्यापारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की पिकेट लगती थी। जो काफी समय से नहीं लग रही है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी में रात ढ़ाई बजे पुलिस गश्त करते हुए दिखाई दे रही है। वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आए किसान ने तोड़ा दम

0

दिबियापुर। गांव कैजरी के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए किसान की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कानपुर से शव घर लाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।सहायल के गांव बादशाहपुर छौंक निवासी महेंद्र स्वरूप (50) किसान थे। शुक्रवार को उनका घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश की मगर उनका कहीं पता नहीं चला।शनिवार सुबह पाता और कैंजरी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर महेंद्र घायल हालत में पड़े मिले थे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कर्मी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था।

यह जानकारी उनके पुत्र अजय तिवारी ने दी है। बताया कि वह तीन भाई हैं। मां कृष्णा देवी हैं और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे।

Auraiya News: झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

0

औरैया। गुरुग्राम से घर जा रहे बाइक सवार को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक बेकाबू होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस को उसके कान में इयरफोन लगा मिला। जनपद व थाना कौशांबी के गांव सराय आसिर निवासी प्रकाश (22) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था।सोमवार को वह घर जाने के लिए बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर शहर के मोहल्ला दयालपुर के सामने से निकले ओवरब्रिज पर अचानक उसे झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी सोनी रावत ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। साथ ही सफर के दौरान वह इयरफोन भी लगाए था। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

पिता उदय सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुग्राम से निकलने के दौरान उसने परिजन से घर आने की बात कही थी। परिजनों ने बाइक से आने से मना भी कर दिया था। इसके बाद भी वह बाइक से घर जा रहा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

Auraiya News: कांवड़ियों की डीसीएम में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट

0

औरैया। हाईवे पर कांवड़ियों के डीसीएम में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार आठ कांवड़िये घायल हो गए थे।इनमें से चार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था। मौके पर पुलिस व कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। कानपुर-इटावा हाईवे पर दयालपुर ओवरब्रिज से पहले कांवड़ियों के डीसीएम में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी।हादसे में जनपद जालौन थाना माधवगढ़ के गांव मेंघनी निवासी साकेत, कुलदीप, विवेक, नीलेश, सलिल, गोपाल, अंशुल, मोहित घायल हो गए। उन्हें चिचौली स्थित मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से कुलदीप, विवेक, अंशुल, मोहित को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

इधर, आक्रोशित उनके साथियों ने टक्कर मारने वाले ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए हाईवे पर जाम दिया था। वहीं, ट्रक चालक राहुल को पकड़कर पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया था।

कोतवाल व सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की आक्रोशित भीड़ से तीखी नोकझोंक हो गई थी। ट्रक चालक फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर गांव कुरसम निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जालौन के थाना व गांव रामपुरा निवासी शिवकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

धौरा मंदिर में नाग पंचमी पर होती है खंडित मूर्तियों की पूजा

0

औरैया। सेहुद में टीले पर बने धौरा नाग मंदिर में नाग पंचमी के दिन खंडित मूर्तियों की पूजा होती है। इस दिन ही मंदिर की सफाई कराई जाती है। कभी यहां विशाल मंदिर था, लेकिन 11वीं सदी में महमूद गजनवी की सेना ने आक्रमण कर मूर्तियां खंडित कर दी थीं।मान्यता है कि धौरा नाग मंदिर और उसके आसपास नागों का वास है। यहां नाग पंचमी के अलावा किसी भी दिन सफाई करने पर सांप निकल आते हैं। यही कारण है कि कोई भी वर्षभर यहां मंदिर की सफाई करने नहीं आता।मंदिर से आस्था रखने वाले नाग पंचमी की सुबह ही मंदिर में आकर सफाई करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर नाग देवता को समर्पित है। गजनवी की सेना ने इस मंदिर पर आक्रमण किया था। तब सांपों व बर्र सेना ने गजनवी की सेना को खदेड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए गजनवी की सेना ने यहां दोबारा आक्रमण किया था। तब इस मंदिर की मूर्तियों व परिसर को खंडित कर दिया गया था। तबसे आज तक यहां खंडित मूर्तियों की ही पूजा की जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आक्रमण से क्षतिग्रस्त इस मंदिर की छत डलवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन तब कोई न कोई अनहोनी घटना हो जाती है।
मान्यता है कि कन्नौज के राजा जयचंद्र और उनकी बहन देवकला भी यहां पूजा करने आते थे। ऐसा माना जाता है कि सेहुद से कन्नौज तक एक सुरंग भी बनी हुई है। नाग पंचमी को यहां दूर-दूर से भक्त नाग देवता की पूजा करने आते हैं।

लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास अक्सर सांप देखे जाते हैं। इस वजह से लोग इस तरफ कम ही आते हैं। नाग पंचमी पर यहां लोग नागों की पूजा करते हैं और शाम होते ही चले जाते हैं।

Auraiya News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में 26 प्रत्याशी

0

औरैया। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान तिथि दो अगस्त जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे जनपद न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। 10 पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में हैं।चुनाव के लेकर सुबह से विभिन्न पदों के प्रत्याशी वकीलों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशी पूरे जोश से जुटे हैं। इस बार उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री जैसे पदों के प्रत्याशी भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुल 10 पदों के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 591 मतदाता वकील दो अगस्त को वोटिंग से करेंगे।मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा के अनुसार इस बार अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री पद पर पांच, उपाध्यक्ष के दो पद तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर चार व संयुक्त मंत्री के तीन पद पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मतदाता को मिलेंगे अलग-अलग छह मतपत्र
चुनाव संचालन करा रही एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ह्रदयनारायण पांडेय ने बताया कि एक मतदाता को अलग-अलग रंग के छह मतपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग मतपेटी रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा में निष्पक्षता से कराने का प्रबंध किया जा रहा है।

Auraiya News: युवती का किया अंतिम संस्कार, ममेरी बहन भी गंभीर

0

औरैया। ममेरे भाई-बहन के साथ मंदिर जाते समय बाइक बेकाबू होने से गिरी युवती महक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।परिजनों ने शव इटावा ले जाने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे में घायल ममेरी बहन की हालत अभी भी गंभीर है। परिजन उसे सैफई से कानपुर ले गए।
जनपद इटावा के थाना इकदिल के गांव नगला तारन निवासी राजीव की बेटी महक (18) शनिवार को अजीतमल के गांव कल्ले का पुर्वा स्थित ननिहाल गई थी।
सोमवार की दोपहर महक अपने मामा के बेटे राजा व बहन पूनम के साथ खानपुर स्थित देवकली मंदिर के लिए निकली थी। कानपुर-इटावा हाईवे से गांव मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बाइक अचानक बेकाबू होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई थी।परिजनों ने शव इटावा ले जाने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे में घायल ममेरी बहन की हालत अभी भी गंभीर है। परिजन उसे सैफई से कानपुर ले गए।
जनपद इटावा के थाना इकदिल के गांव नगला तारन निवासी राजीव की बेटी महक (18) शनिवार को अजीतमल के गांव कल्ले का पुर्वा स्थित ननिहाल गई थी।
सोमवार की दोपहर महक अपने मामा के बेटे राजा व बहन पूनम के साथ खानपुर स्थित देवकली मंदिर के लिए निकली थी। कानपुर-इटावा हाईवे से गांव मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बाइक अचानक बेकाबू होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई थी।हादसे में महक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा व पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को परिजन कानपुर निजी अस्पताल ले गए।

परिजन कल्लू ने बताया कि राजा की हालत में सुधार हुआ है। पूनम की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, महक का मंगलवार सुबह यमुना किनारे इटावा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

0

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भारी खरीदारी के बीच बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.3 अंक बढ़कर 24,890.40 अंक पर पहुंच गया।सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने जून तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो मजबूत विदेशी ऑर्डर वृद्धि के कारण 3,617.19 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,636.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। 

ट्रंप बोले- भारत से व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप से नहीं हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप से नहीं हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता है। ट्रम्प ने मंगलवार को स्कॉटलैंड से वाशिंगटन लौटते समय एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात की और उनसे भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा नहीं है।”

उनसे उन रिपोर्टों के बारे में भी पूछा गया कि क्या भारत पर 20-25 प्रतिशत के बीच उच्च टैरिफ लगाने की तैयारी हो रही है, ट्रंप ने कहा,  “मुझे ऐसा लगता है।” निकट भविष्य के प्रतिकूल बाजार परिदृश्य में कल निफ्टी में 140 अंकों की तकनीकी उछाल जारी रहने की संभावना नहीं है। इस तरह की उछाल ओवरसोल्ड बाजार में होती है।”

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजार पर सबसे बड़ी बाधा भारत-अमेरिका व्यापार मोर्चे पर नकारात्मक खबरें बनी हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी कि “भारत को 20-25 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ सकता है, अल्पकालिक बाजार के नजरिए से बहुत नकारात्मक है।” विजयकुमार ने कहा कि नकदी बाजार में लगातार सातवें कारोबारी दिन एफआईआई की बिकवाली जारी रहना बाजार के लिए एक और प्रतिकूल स्थिति है। उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड का 72 डॉलर पर पहुंचना भी एक और नकारात्मक बात है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 446.93 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 81,337.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 140.20 अंक या 0.57 प्रतिशत चढ़कर 24,821.10 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

गाजियाबाद में सनसनी: ”मर्सिडीज डूबी, 10 लाख का हर्जाना दो!” कारोबारी ने नगर निगम को भेजा कड़ा लीगल नोटिस

0

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के कारोबारी अमित किशोर ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही और नालियों की सफाई में भ्रष्टाचार के कारण उनकी मर्सिडीज कार बारिश के बाद गहरे पानी में फंस गई और बहुत खराब हो गई। इस घटना के बाद उन्होंने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को नोटिस भेजकर मुआवजे और सुधार की मांग की है।

मर्सिडीज गहरे पानी में फंसी, करीब 5 लाख की हुई मरम्मत
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 जुलाई 2025 की सुबह की है। भारी बारिश के बाद साहिबाबाद से वसुंधरा मार्ग पर जलभराव हो गया था। अमित किशोर अपने मर्सिडीज कार से लाजपत नगर से वसुंधरा जा रहे थे, तभी उनकी कार गहरे पानी में फंस गई। पानी इतना ज्यादा था कि गाड़ी बंद हो गई और कार को बड़ा नुकसान पहुंचा। बाद में क्रेन की मदद से कार निकाली गई और नोएडा के सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए भेजी गई। मरम्मत में करीब 5 लाख रुपए खर्च आए।

कारोबारी ने नगर आयुक्त को भेजा कानूनी नोटिस, 10 लाख हर्जाने की मांग
अमित किशोर ने अपने वकील प्रेम प्रकाश के जरिए नगर आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने मरम्मत का खर्च भरने के साथ-साथ मानसिक तनाव के लिए 5 लाख रुपए का अतिरिक्त हर्जाना मांग किया है। साथ ही उन्होंने नगर निगम से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुधारने और नालियों की सफाई नियमित करने की भी मांग की है। नोटिस में नगर निगम से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय, लोकायुक्त और अन्य कानूनी मंचों पर शिकायत करेंगे।

‘यह लड़ाई व्यवस्था की असफलता और जवाबदेही की’: अमित किशोर
अमित किशोर ने कहा कि यह लड़ाई केवल उनकी कार के नुकसान की नहीं है, बल्कि शहर की व्यवस्था की विफलता और प्रशासन की जवाबदेही का मुद्दा है। उन्होंने कहा, “जब हम टैक्स देते हैं तो हमें एक सुरक्षित और साफ-सुथरा शहर मिलना चाहिए।” उनके वकील ने भी कहा कि यह जनहित का मामला है और नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम का जवाब
नगर निगम ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया है। निगम ने कहा कि अमित किशोर एक ‘पेशेवर शिकायतकर्ता’ हैं जो नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कार दिल्ली नंबर की थी और तस्वीरों में जलभराव इतना नहीं था कि कार के टायर तक पानी पहुंचे। निगम ने कहा कि बारिश के बावजूद नालियों की सफाई, ड्रोन मॉनिटरिंग और पंप सेट की व्यवस्था समय से की गई थी, जिससे गाजियाबाद में जलभराव न्यूनतम रहा। नगर निगम ने यह भी कहा कि बढ़ते शहरीकरण और अवैध निर्माण के कारण नालों पर दबाव बढ़ा है, लेकिन वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि समस्या को कम किया जा सके।