Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 119

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आएंगे, जिनको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। सिंगल लोग अपने प्यार को पाकर काफी खुश होंगे, उनके परिवार के सदस्यों से भी विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। व्यवसाय में भी आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी इनकम भी बढे़गी। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं।
taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सरकारी मामलों में बढ़िया रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी सदस्य से यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना होगा। वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते भी पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन आपकी कोई शारीरिक समस्या उभरेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और अपनी शौक मौज की चीजों की भी अच्छी खासी खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी आपके कामो में पूरा साथ देंगे, जिससे आपको यदि कोई टेशन चल रही थी, उसे भी दूर करने का मौका मिलेगा।
cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें फिर बुरी लगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी अजनबी से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज आपके दिए गए सुझावों से लोग प्रभावित होगे और आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर निपटाएंगे। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका मूड थोड़ा बदला बदला रहेगा, इसलिए आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी जिससे आपकी टेंशन भी बढे़गी। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं। आप किसी से यदि कोई लेनदेन करेंगे, तो पूरी लिखापढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सताएगी। धन को लेकर आपका यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।
sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन अपने कामों में बदलाव करने के लिए रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो दोनों मिल बैठकर उस समस्या को दूर करने की कोशिश करें। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा और संतान के कहने में आकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप अपने बिजनेस में काम करने से पहले आंख और कान खुले रखें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अपनी माताजी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और कामों में आगे बढ़ें। आपको अपने पिताजी। से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको अपने बॉस से कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसमें आपको कुछ नियमों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने से खुशी होगी।
pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करने होंगे। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में यदि कोई काम करेंगे, तो आपकी अपने पार्टनर से खूब पटेगी, जिससे आपका व्यापार भी बेहतर रहेगा। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ सकता है।

Aaj Ka Panchang: 9 दिसम्बर 2025, मंगलवार पौष कृष्ण तिथि पंचमी (बाद दोपहर 2.30 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी

0

Aaj Ka Panchang: 9 दिसम्बर 2025, मंगलवार पौष कृष्ण तिथि पंचमी (बाद दोपहर 2.30 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी

विक्रमी सम्वत् : 2082, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 24, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 18 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1447, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 18, सूर्योदय: प्रात: 7.19 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.21 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आश्लेषा (9-10 मध्य रात 2.23 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: ऐन्द्र (बाद दोपहर 2.33 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा: कर्क राशि पर (9-10 मध्य रात 2.23 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, 9-10 मध्य रात 2.23 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा ‌‌‌कर्क में
मंगल धनु में
बुध वृश्चिक  में
गुरु मिथुन में
शुक्र वृश्चिक में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

गोवा के मशहूर नाइट क्लब में लगी भीषण आग में दिल्ली के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

0

गोवा के मशहूर नाइट क्लब में लगी भीषण आग में दिल्ली के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

हादसे में केवल पत्नी भावना जोशी बचीं,

जिन्होंने अपने सामने पूरे परिवार को आग में घिरते देखा

परिजनों ने बताया— छुट्टियों पर गए परिवार की खुशियाँ अचानक मातम में बदल गईं,

पहचान के लिए रात भर अस्पताल में इंतज़ार करना पड़ा

बिग बॉस 19’ के विनर बने गौरव खन्ना,ट्रॉफी के साथ क्या मिला,कितनी है संपत्ति

0

‘बिग बॉस 19’ का सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ विनर का एलान भी हो चुका है। गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया।

Lok Sabha: राजनाथ सिंह के निशाने पर आई कांग्रेस, कहा- वंदे मातरम स्वंय में पूर्ण, अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई

0

शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- वंदे मातरम् ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को काफी ताकत दी। वंदे मातरम् गीत से सदियों से सोया हमारा भारत जाग गया था।वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं था, यह एक भावना थी’

वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो पीएम मोदी ने इसके बारे में बात की है और इस चर्चा की एक खूबसूरत शुरुआत की है। वंदे मातरम भारत के वर्तमान, अतीत और भविष्य का हिस्सा है। इसने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को ब्रिटिश शासकों के खिलाफ खड़े होने और लड़ने की ताकत दी। यह एक ऐसा गीत है जिसने हमारे देश को जगाया और प्रेरणा का स्रोत बना। यह गीत ब्रिटिश संसद तक भी पहुंचाराजनाथ सिंह ने कहा, 1906 में भारत का पहला झंडा डिजाइन किया गया था और उस झंडे के बीच में वंदे मातरम लिखा हुआ था, जिसे पहली बार बंगाल में फहराया गया था। अगस्त 1906 में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वंदे मातरम नाम का एक अखबार भी लॉन्च किया गया था। यह वह समय था जब वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं था, यह एक भावना थी, प्रेरणा का स्रोत था, और एक कविता थी। राजनाथ सिंह ने कहा, वंदे मातरम सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं था; इसका इस्तेमाल पूरब से पश्चिम तक होता था और सिर्फ भारत में ही नहीं, भारत के बाहर भी लोग इसे गाते थे।

 

राजनाथ सिंह ने बंगाल की संस्कृति का जिक्र करते हुए वंदे मातरम की पंक्तियों की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की इस रचना में कहीं भी मूर्ति पूजा पर जोर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को तुष्टीकरण के लिए इस्तेमाल किया गया। राजनाथ सिंह ने वर्तमान सरकार के नारे- सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का जिक्र करते हुए कहा, हमने इसी भावना से काम किया है। हालांकि, आजादी के आंदोलन के दौरान कांग्रेस के कुछ तथाकथित सेक्युलर लोगों की बेचैनी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और महान सभ्यता से जुड़ी बातें उन्हें सांप्रदायिक दिखती थीं। वंदे मातरम भी इसी का शिकार बन गया।

 

आजादी के बाद वंदे मातरम को हाशिये पर डाल दिया गया-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा वंदे मातरम के साथ जो न्याय होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। जन-गण-मण राष्ट्रीय भावना में बसी, लेकिन वंदे मातरम को दबाया गया। वंदे मातरम के साथ हुए अन्याय के बारे में हर किसी को जानना चाहिए। वंदे मातरम के साथ इतिहास का एक बड़ा छल हुआ। इस अन्याय के बावजूद वंदे मातरम का महत्व कभी कम नहीं हो पाया। वंदे मातरम स्वंय में पूर्ण है, लेकिन इसे अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई। वंदे मातरम को उसकी पुरानी शान वापस दिलाना समय की मांग है। आजादी के बाद वंदे मातरम को हाशिये पर डाल दिया गया। वंदे मातरम को वह न्याय नहीं मिला जिसका वह हकदार था। राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में, मैं कहना चाहता हूं कि हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे और इसे वह दर्जा देंगे जिसका यह हकदार है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान पंडित नेहरू से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने एक किताब के हवाले से इतिहास की घटना का जिक्र करते हुए कहा, पंडित नेहरू की मौजूदगी में विदेश मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक में उनसे पूछा गया कि अगर कल को कम्युनिस्ट केंद्र की सत्ता में आ जाएं तो सरकारी तंत्र का क्या होगा? नेहरू जी ने झुंझलाकर जवाब दिया। कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट भारत के लिए खतरा कम्युनिज्म नहीं है। खतरा हिंदू दक्षिणपंथी कम्युनलिज्म है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि अगर किसी को प्रमाण चाहिए तो वे इस किताब का ब्योरा और प्रमाण देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से नेहरू जी ये देखने के लिए जीवित नहीं रहे कि उसी दक्षिणपंथी लोगों ने संविधान के अनुरूप काम किया।

Goa Nightclub Fire: कानपुर के भी एक युवक की मौत, भाई बोला- अचानक मिली खबर ने सभी को तोड़ दिया

0

Kanpur News: गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में कानपुर के एक युवक की मौत हुई है। युवक कल्याणपुर के बारासिरोही में मामा के घर रहता था। डेढ़ साल पहले ही नौकरी के लिए गया था। गोवा के नाइट क्लब में रविवार रात को सिलेंडर फटने और आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई है। हादसे में कानपुर कल्याणपुर के युवक की भी मौत हो गई। युवक कल्याणपुर के बारासिरोही में अपने मामा के घर रहता था। डेढ़ साल पहले ही नौकरी के लिए गया था। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भाई ने कहा कि अचानक मिली इस खबर ने सभी को तोड़ दिया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन सिंह (28) कानपुर के कल्याणपुर बारासिरोही में रहने वाले उनके भाई कुंवर सिंह के यहां पर रहता था। कुंवर सिंह ने बताया कि उनका भांजा रोहन बचपन से उनके घर में रहता था। उसने पहले कानपुर के कई बार और रेस्टोरेंट में काम किया था। वह बहुत मिलनसार था। उसके एक मिलने वाले ने उसे गोवा में अच्छी सैलरी मिलने की बात कही तो फरवरी 2024 में गोवा के क्लब में नौकरी करने चला गया था। कुंवर सिंह के मुताबिक उनका एक बेटा मुंबई में नौकरी करता है। हादसे के बाद गोवा की पुलिस और अफसरों ने उनसे संपर्क किया था।इसके बाद हादसे में रोहन के मौत की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुंबई निवासी विजय और परिवार के लोग गोवा के लिए रवाना हो गए। अब शव को कानपुर लाने के बाद रोहन का अंतिम संस्कार होगा। वहीं, रोहन की मां सुनीता सिंह बेटे के मौत की जानकारी मिलने के बाद नेपाल से कानपुर के लिए रवाना हो गई हैं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि हादसे में कल्याणपुर के युवक के मौत की सूचना मिली है। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Auraiya: चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने रोका तो अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक की मौत

0

औरैया से इटावा की ओर जा रहे बालू से भरे ट्रक को बल्लापुर के पास 257 बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर चेकिंग लगाए अधिकारी ने अचानक गाड़ी सामने लगाकर रोक दिया। जिससे ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को अचानक डिवाइडर की ओर काट दिया। जिससे ट्रक दूसरी ओर आकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर सनी पुत्र सर्वेश यादव (40) निवासी सेलामऊ थाना करहल जिला मैनपुरी की मौके पर मौत हो गई।

साथ ही कंडक्टर विनय पुत्र राजेंद्र निवासी जलालपुर करहल मैनपुरी बुरी तरह घायल हो गया। घायल को औरैया जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर सीओ सहित पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाई जा रही चेकिंग का विरोध किया। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है  और एक घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। 

Auraiya: नकली करेंसी का धंधा कर रहे छह गिरफ्तार, 2.20 लाख के जाली नोट भी बरामद

0

एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नकली करेंसी के धंधे के नाम पर ठगी करने वाले छह लोगों को गिफ्तार किया है। ये लोग ऑनलाइन लोगों को असली नोटों के बदले पांच गुना अधिक नकली नोट देने का लालच देकर फंसाते थे। जाल में फंसने वाले लोगों को नोटों की फोटोकॉपी और बच्चों के खेलने के नोट की गड्डियां बनाकर उसमें चंद असली नोट लगाकर दे देते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते थे। लोग डर की वजह से शिकायत भी नहीं करते थे। गिरफ्तार लोगों को दो एटा, दो मथुरा, एक दिल्ली और एक अलवर राजस्थान का निवासी टीम ने कब्जे से 2.20 लाख के नकली नेाट, 75 लाख के बच्चों के खेलने के नोट और 5.07 लाख के असली नोट भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी 
1. मनीष पचौरी पुत्र कृष्ण कुमार पचौरी उम्र 31 वर्ष निवासी शन्तीनगर एटा थाना नगर कोतवाली जनपद एटा ।
2. मुनेशचन्द्र पुत्र महेशचन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी बडागांव थाना पिलुआ जनपद एटा ।
3. राहुल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी राधापुरम थाना हाइवें जनपद मथुरा ।
4.  दिलीप पुत्र पूरन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ज्योती नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
5. आकाश विचपुरिया पुत्र सुशील गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी 6BK- ब्लाक महिपालपुर एक्सटेन्सन नई दिल्ली  ।
6. इन्दजीत यादव पुत्र छज्जूराम यादव उम्र 44 वर्ष निवासी नन्नेगवास तहसील बहरोड थाना मड्डेन जिला अलवर राजस्थान ।

19 मिनट 34 सेकेंड के MMS के बाद अब 12वीं की हिंदू छात्रा का अश्लील Video Viral! ‘रेहान’ ने यूं शूट किया नाबालिग का गंदा वीडियो, चारों ओर मचा तहलका….

0

Hindu Girl Viral Video : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ में एक हिंदू नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इलाके में अशांति तब फैली जब दो युवकों ने एक हिंदू किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद 2 लाख रुपए हड़पकर वीडियो को वायरल कर दिया।

घर पर अकेली थी लड़की, आरोपी ने शूट किया वीडियो (Hindu Girl Viral Video)
लड़की जब घर पर अकेली थी तो आरोपी रेहान वहां पहुंचा और पहले की तस्वीर का हवाला देकर लड़की को ब्लैकमेलकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों रेहान और बाबू को हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपियों के घरों पर कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को ढहा दिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस का कहर भी बरपा है क्योंकि दोनों लंगड़ाते हुए चलते नजर आए हैं। हालांकि इस कार्रवाई से भी लोगों के गुस्से का उबाल शांत नहीं हुआ है।

स्थानीय विधायक को भी लोगों की नाराजगी का विरोध सहना पड़ा
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि गिरोह बनाकर बच्चियों से ब्लैकमेलिंग की जा रही है। वहीं बढ़ते तनाव और अशांत होते माहौल को देखते हुए मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। इसके अलावा स्थानीय विधायक को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने विधायक को देखते हुए हाय-हाय के नारे लगाए। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों रेहान और बाबू को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी रेहान लड़की के पड़ोस में ही रहता है 
लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग थाने का घेराव करने पहुंचे और वहां हनुमान चालीसा का जाप भी किया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लिहाजा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे कानपुर के अनूप पांडे की अचानक तबियत बिगड़ने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। वह एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर बेंगलुरु वापस जा रहे थे। तेरहवीं में शामिल होने के लिए वह पांच दिन पहले आए थे। शुक्रवार शाम को उनकी दिल्ली होते हुए बेंगलुरु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी …

 

आधी रात को प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, अंदर से आई अजीब अवाजें…ससुराल वालों ने खोला दरवाजा; इस हालत में देख हुए शर्मसार

0

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने दुबई में रहने वाले पति को धोखा देकर अपने प्रेमी को घर बुलाया। रात में दोनों की आवाजें सुनकर परिवार को शक हुआ कि शायद घर में कोई चोर घुस आया है। जब परिजनों और ग्रामीणों ने तलाशी ली तो बेड बॉक्स खोलते ही महिला का प्रेमी अंदर छिपा मिला।

थाने में पूछताछ के बाद खुला राज
मामला पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है। यहां रहने वाला आलीम पुत्र मुनीर देर रात अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। महिला का पति पहले से विदेश में रहता है। घर वालों को रात में आवाजें सुनाई दीं। उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। वो महिला के घर पहुंचे और तलाशी ली। जब देखा तो महिला का प्रेमी बेड के अंदर छिपा मिला। दरअसल, हंगामा बढ़ता देख महिला ने प्रेमी को बेड में ही छिपा दिया था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी को थाने ले जाया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

पति ने फोन पर दी दूसरी शादी की मंजूरी
पुलिस ने महिला के पति से फोन पर बात करवाई, जो दुबई में रहता है। पति ने कहा कि “अगर मेरी पत्नी किसी और के साथ खुश है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।” पति की रजामंदी के बाद थाने में ही दोनों की शादी करवाई गई। महिला के ससुर ने भी लिखित रूप से कहा कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। गांव में यह अनोखी शादी चर्चा का मुख्य विषय बन गई और कई ग्रामीणों ने भी इस निर्णय पर खुशी जताई।