Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 252

HC ने 43 बार टाली जमानत पर सुनवाई, SC ने लगाई फटकार, कहा- व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को तुरंत निपटाना चाहिए

0

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरोपी की जमानत याचिका पर 43 बार सुनवाई स्थगित करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। सीजेआई बी.आर. गवई और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने 25 अगस्त को आदेश पारित करते हुए कहा कि आरोपी पहले ही तीन साल छह महीने से अधिक समय से जेल में है और ऐसे मामलों में बार-बार स्थगन अस्वीकार्य है।

व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को तुरंत निपटाना चाहिए
पीठ ने कहा, “हमने बार-बार यह कहा है कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों पर अदालतों को शीघ्रता से विचार करना चाहिए। उच्च न्यायालय से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वह जमानत याचिकाओं को लंबित रखे और सिर्फ तारीखें देता रहे।”

सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
लंबे विलंब को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी-याचिकाकर्ता को जमानत देने का निर्णय लिया। अदालत ने कहा कि इस प्रकार के मामले संविधान द्वारा प्रदत्त व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गारंटी को कमजोर करते हैं।

पहले भी खींची थी हाईकोर्ट की क्लास
सुप्रीम कोर्ट ने याद दिलाया कि इस साल मई में इसी केस के एक सह-अभियुक्त को जमानत दी गई थी। उस वक्त इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका पर 27 बार सुनवाई स्थगित की थी। तब भी शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी थी कि बिना प्रगति के जमानत याचिकाएं लंबित रखना गलत है। इस बार अदालत ने कहा कि वर्तमान मामला और भी गंभीर है क्योंकि स्थगन की संख्या और लंबा इंतजार सीधे आरोपी की स्वतंत्रता पर चोट करता है।

हिंदुओं की घटती आबादी, दंगों की साजिशें… संभल हिंसा पर CM योगी को सौंपी गई 450 पन्नों की रिपोर्ट

0

Lucknow/Sambhal News: उत्तर प्रदेश के सम्भल ज़िले में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। लगभग 450 पन्नों की इस रिपोर्ट में न केवल उस दिन हुई घटनाओं का विस्तार से वर्णन है, बल्कि सम्भल के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास और सांप्रदायिक तनावों का भी ब्यौरा दिया गया है।

रिपोर्ट की मुख्य बातें :-

  • 24 नवंबर 2024 की हिंसा: रिपोर्ट में बताया गया है कि उस दिन हुई हिंसा की पृष्ठभूमि कई सालों से पनपते तनावों में छिपी थी।
  • दस्तावेज़ में सम्भल के पिछले कई दशकों के दंगों का ज़िक्र है – कब-कब उपद्रव हुआ, उसमें कितना नुकसान हुआ और किन-किन कारणों से टकराव बढ़ा।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि आजादी के समय सम्भल में हिंदुओं की आबादी 45 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 15–20 प्रतिशत के बीच रह गई है।
  • कमेटी ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव दिए हैं।

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा
बता दें कि पिछले साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद 29 नवंबर, 2024 को योगी सरकार ने आयोग का गठन किया था। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा, रिटायर्ड IAS अमित मोहन और रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन शामिल थे। आयोग ने गुरुवार को सीएम योगी से मुलाकात कर 450 पन्नों की गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी। अब रिपोर्ट कैबिनेट में रखी जाएगी। वहां से पास होने के बाद विधानसभा पटल में रखी जाएगी। फिर सार्वजनिक होगी। अरविंद कुमार जैन ने बताया- हमने एक-एक बिंदु को देखा है। जितने गवाह हैं, उनके भी बयान लिए गए हैं। जितना भी कर सकते थे, उसमें किया।

वर्तमान में संभल में लगभग 85% मुस्लिम और 20% हिंदू
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में लिखा है कि बार-बार दंगों से संभल में हिंदू आबादी कम होती गई। अब सिर्फ वहां 15 प्रतिशत हिंदू बचे हैं। जबकि, आजादी के वक्त संभल नगर पालिका में 45 प्रतिशत हिंदू थे। दंगों और तुष्टिकरण की राजनीति ने जिले की डेमोग्राफी बदल दी। आजादी के वक्त संभल नगर पालिका क्षेत्र में 55% मुस्लिम और 45% हिंदू रहते थे, वर्तमान में संभल में लगभग 85% मुस्लिम और 20% हिंदू रहते हैं।

आजादी के बाद से कुल 15 दंगे हुए
आजादी के बाद से कुल 15 दंगे संभल में हो चुके हैं। जिला कई सारे आतंकवादी संगठनों का अड्डा बन चुका है। यहां 1947, 1948, 1953, 1958, 1962, 1976, 1978, 1980, 1990, 1992, 1995, 2001, 2019 में दंगे हुए। अलकायदा, हरकत उल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकवादी संगठन संभल में पैर पसार चुके थे।।

प्यार के लिए छोड़ा धर्म, मुस्लिम बहनें बनीं रूबी-चांदनी — हिंदू प्रेमियों संग हिंदू रीति से रचाई शादी

0

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के पड़ुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक अनोखी शादी हुई है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जहां दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। जास्मीन और रुखसाना बानो ने अपने प्रेमी रामप्रवेश और सर्वेश के साथ हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह किया। इन दोनों बहनों ने नाम भी बदल लिया है — रुखसाना अब रूबी और जास्मीन चांदनी कहलाती हैं। दोनों बहनों और उनके प्रेमियों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की देर रात दोनों बहनें अपने घर से चुपके से निकलीं और सीधे प्रेमियों के घर पहुंच गईं। यह देखकर गांव में काफी सनसनी फैल गई। दोनों परिवार और गांव के लोग इस घटना से हैरान थे।

पंचायत बुलाई, लेकिन अपने फैसले पर कायम रहीं बहनें
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह गांव के बुजुर्गों ने पंचायत बुलाई ताकि मामला सुलझ सके। पंचायत में सभी चाहते थे कि दोनों परिवारों के बीच सहमति हो जाए, लेकिन बहनें अपने फैसले पर अड़ी रहीं और कहा कि वे केवल अपने प्रेमियों से ही शादी करेंगी। पंचायत ने उनकी उम्र के बारे में भी जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि दोनों बहनें बालिग हैं।

धर्म छोड़कर हिंदू रीति से शादी, गांव में मचा हंगामा
बताया जा रहा है कि पंचायत में समाधान नहीं निकलने पर, दोनों परिवारों ने आखिरकार हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों बहनों ने अपना धर्म छोड़कर अपने प्यार को चुना। इस शादी ने गांव में बड़ा हंगामा मचा दिया और दोनों परिवारों के साथ पूरे गांव को भी चौंका दिया। वहीं इस घटना ने दिखाया है कि प्यार और विश्वास धर्म से ऊपर हो सकता है और अपने दिल की सुनना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।

15 साल की उम्र में बना ‘अब्दुल्ला’, बहन का निकाह भी कराया…सदमे से पिता की मौत हो गई

0

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर से धर्म परिर्वतन का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर ब्रिजपाल नामक युवक इसका शिकार हो गया। बृजपाल ने अपने साथ साथ अपनी मां और बेहन का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अब इस्लाम धर्म का पालन कर रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लालच, भ्रम और मानसिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र का है। करेली गांव रहने वाला बृजपाल करीब 8-10 साल पहले महज 15 साल की उम्र में अपना नाम बदलकर ‘अब्दुल्ला’ रख लिया और इस्लाम धर्म अपना लिया था। परिवारवालों ने बताया कि बृजपाल एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था, जहां उसकी दोस्ती कुछ मुस्लिम युवकों से हो गई. धीरे-धीरे वे उसे इस्लाम की किताबें पढ़ाने लगे और इस्लाम की खूबियां गिनाने लगे। एक दिन वह बिना बताए पुणे चला गया और लौटकर खुद को ‘अब्दुल्ला’ बताते हुए कहने लगा कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

पिता की सदमें से मौत
बृजलाल के इस कारनामें से उसके परिवार में तनाव बढ़ने लगा और इसी तनाव ने उसके पिता की जान ले ली। दरअसल, सदमा लगने की वजह से उसकी पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद माता पर दबाव बनाया जिसके उन्होंने ने भी इस्लाम कबूल कर लिया।

बहन की शादी मुस्लिम से कराया
इतना ही नहीं बृजपाल की बहन की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसने शादी तुड़वाकर फिर से मुस्लिम युवक के साथ निकाह करा दिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद के लोगों ने इस कार्य में पूरा साथ दिया। बता दें कि जब परिवार के अन्य सदस्यों और मोहल्लेवालों ने विरोध किया तो बृजपाल ने अपना मकान बेच दिया और मुस्लिम बस्ती में जाकर बस गया। फिलहाल घर पर ताले लगे हैं और परिवार लापता है। परिजनों का कहना है कि उसे खेती, मकान और पैसों का लालच देकर बहकाया गया था।

फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर: कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, पोस्ट में छलका दर्द, लिखा- पहले पिता को छीन लिया..अब मुझे…

0

UP Desk : फिल्म गुलाब गैंग और जोरम में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। 44 साल की तनिष्ठा ने बताया कि उन्हें स्टेज-4 ओलिगोमेटास्टैटिक कैंसर है। एक्ट्रेस ने रविवार को खुलासा किया कि उन्हें 8 महीने पहले कैंसर का पता चला था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए  कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया। तनिष्ठा ने फैंस को  बताया कि अभी वह किस हालत में है और उन्हें अपने से ज्यादा अपनी मां और बेटी की चिंता है।

पोस्ट में तनिष्ठा ने बताया अपना संघर्ष 
सोशल मीडिया पर साझा की गई अपनी पहली तस्वीर में तनिष्ठा सिर मुंडवाए, सोफे पर बैठी और आत्मविश्वास से मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में, वह दिव्या दत्ता, लारा दत्ता, शबाना आज़मी, विद्या बालन और अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आईं। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए कैप्शन में लिखा, “पिछले 8 महीने बेहद मुश्किल रहे हैं, हल्के शब्दों में कहें तो। मानो कैंसर से अपने पिता को खोना ही काफी नहीं था। 8 महीने पहले मुझे स्टेज 4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला।”

PunjabKesari

‘इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता’ 
हालांकि, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पोस्ट “दर्द के बारे में नहीं है। यह प्यार और ताकत के बारे में है।” उन्होंने आगे कहा, “इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। एक 70 साल की मां और 9 साल की बेटी… दोनों पूरी तरह से मुझ पर निर्भर हैं। लेकिन सबसे मुश्किल पलों में, मुझे एक असाधारण प्यार मिला, ऐसा प्यार जो सामने आता है, जगह देता है और आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने देता।”

‘दोस्तों ने सबसे मुश्किल दिनों में भी मेरे चेहरे पर सच्ची मुस्कान ला दी’
उन्होंने लिखा- “मुझे यह अपने अद्भुत दोस्तों और परिवार में मिला, जिनके अटूट समर्थन ने मेरे चेहरे पर, सबसे मुश्किल दिनों में भी, सच्ची मुस्कान ला दी। एआई और रोबोट्स की ओर दौड़ती दुनिया में, असली, भावुक इंसानों की असीम करुणा ही मुझे बचा रही है। उनकी सहानुभूति, उनके संदेश, उनकी उपस्थिति – उनकी मानवता – ही जीवन को वापस ला रही है।”

तनिष्ठा ने अंत में कहा-“महिला मित्रता, उस बहनचारे को सलाम जिसने मेरे लिए प्रचंड प्रेम, गहरी सहानुभूति और अदम्य शक्ति के साथ काम किया। आप जानते हैं कि आप कौन हैं – और मैं आपकी असीम आभारी हूं।”

घर में थी पूजा, पीरियड रोकने की ली गोली…फिर आधी रात में चली गई 18 साल की बेटी की जान; आप ना करें ये गलती

0

UP Desk : कर्नाटक से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल की लड़की ने घर में पूजा होने के कारण पीरियड्स रोकने के लिए हार्मोनल दवा खा ली। जिसके बाद कुछ ही दिनों में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और आखिरकार इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं इस घटना के पीछे की पूरी कहानी और इसके पीछे की मेडिकल सच्चाई।

पैर में दर्द और सूजन से शुरू हुई तकलीफ, नसों में जम गया खून का थक्का  
कर्नाटक की रहने वाली 18 साल की एक युवती ने पूजा में हिस्सा लेने के लिए हार्मोनल दवा ले ली। कुछ दिनों बाद युवती को पैर और जांघ में तेज़ दर्द और सूजन होने लगी। वह बेचैन और परेशान होकर डॉक्टर के पास पहुंची तो वैस्कुलर सर्जन डॉ. विवेकानंद ने उसे चेक किया। बातचीत के दौरान लड़की ने बताया कि पीरियड्स रोकने के लिए उसने दवा ली थी। डॉक्टर को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत जांच करवाई। जांच में सामने आया कि लड़की डीप वेन थ्रोम्बोसिस (Deep Vein Thrombosis – DVT) से पीड़ित है, यानी उसके शरीर की नसों में खून का थक्का (Blood Clot) जम गया था, जो नाभि तक फैल चुका था।

पिता ने टाल दी मामले की गंभीरता, आधी रात बिगड़ी तबीयत, लड़की ने तोड़ा दम 
डॉ. ने लड़की के पिता को समझाया कि यह हालात बेहद गंभीर हैं और तुरंत भर्ती न करने पर कुछ भी हो सकता है, लेकिन पिता ने मामले की गंभीरता को टाल दिया। उन्होंने कहा कि वे अगले दिन मां के साथ बेटी को दोबारा लेकर आएंगे। उसी रात करीब 2 बजे, डॉक्टर को कॉल आया कि लड़की को इमरजेंसी में लाया गया है। उसकी सांसें रुक रही थीं। CPR देकर जान बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की को बचाया नहीं जा सका।

आपको बता दें कि ये गोलियां अक्सर मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाती हैं और कई महिलाएं इनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन बेहद खतरनाक साबित हो सकता है – जैसा कि इस लड़की के साथ हुआ।

 

बाप रे! UP में पकड़ी गई 2 करोड़ की हेरोइन, किसे होनी थी सप्लाई पुलिस कर रही जांच, राजस्थान से जुड़े हैं तार

0

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरामद हेरोइन की अंतरराष्टीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार हेरोइन की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमनिया में की जानी थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को जीटीआर पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची और उसने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके थैले में एक किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन और एक हजार रुपये नकद मिले। उसकी पहचान राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिला के जावदा थाना क्षेत्र स्थित गुजरोकि मोवरन गांव के सीताराम भील (24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज के लिए जो कार्य विचार कर रखा है वह न भूले। आज आप पर कार्यभार का हल्का असर रहेगा। जिसके कारण आपको अन्य अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। किसी परिजन की चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वीकार किए हरक सिंह के आरोप,

0

देहरादून- त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वीकार किए हरक सिंह के आरोप, हरक सिंह रावत तब त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, अवैध खनन करने वाले सिंडिकेट से BJP को चंदा दिलाया, यह चंदा चेक के ज़रिए लिया गया था- त्रिवेंद्र सिंह रावत, ठेकेदारों से भी करोड़ों रुपये का चंदा लिया गया था, आरोप है कि यह फंड BJP उत्तराखंड यूनिट को गया, हरक सिंह रावत ने धमकी दी थी ‘उनेक पास सबूत है, उनके पास ऐसे सबूत जिससे ‘सबके मुंह काले हो जाएंगे, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन आरोपों की पुष्टि की

 

कुत्ते के विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष

0

हापुड़- कुत्ते के विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला, दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, महिलाओं सहित 10 नामजद के खिलाफ केस दर्ज, घर में कुत्ता घुसने के दौरान हुआ था खूनी संघर्ष , 5 लोग हुए थे घायल, आरोपियों की तलाश जारी, थाना कपूरपुर के गांव डहाना का मामला