Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 57

औरैया ने ऊसराहार को हराकर जीता सेमीफाइनल

0

बिधूना। रुरुगंज स्थित राधाकृष्ण स्टेडियम पर स्वर्गीय विकास यादव की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें औरैया ने नौ विकेट से जीत दर्जकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, ऊसराहार की टीम हार गई।औरैया व ऊसराहार के बीच 12-12 ओवर का मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर ऊसराहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। टीम की ओर से इरफान ने 26, अंकित ने 18 व प्रमोद ने 13 रनों की पारी खेली। औरैया की घातक गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। औरैया के दीपू व ईशू ने तीन-तीन, भानू ने दो व दिंगा ने एक विकेट लिया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम के नंदी ने 31, दीपू ने 39 व सूरज ने 22 रनों की पारी खेलकर पांच ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में तीन विकेट व 39 रनों की पारी खेलने वाले दीपू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेमीफाइनल में औरैया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मंगलवार को औरैया व पुरवा मुनूशाह के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

Auraiya News: युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका, विसरा सुरक्षित

0

बेला। नहर पटरी पर युवक की मौत के मामले में डॉक्टर ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। वारदात के बाद स्वाट टीम लगातार थाने में डेरा डाले हुए है।थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी शैलेंद्र कुमार (30) का शव 11 जनवरी को गांव बूंचपुर मोड़ के पास नहर पटरी पर संदिग्ध हालत में मिला था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने के बाद कन्नौज में गंगा नदी किनारे पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि की डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने की भी आशंका जताई है। पुलिस से बातचीत में पत्नी अर्चना ने बताया कि शैलेंद्र नौकरी की तलाश में घर से शनिवार शाम कानपुर के लिए निकला था। सोमवार को पांच वर्षीय बेटे से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने एक मामा के साथ पिता के जाने की बात कही। शव मिलने के बाद स्वाट व सर्विलांस की टीम थाने में डेरा डाले हुए हैं।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया युवक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। परिजन की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मौत के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि की डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने की भी आशंका जताई है। पुलिस से बातचीत में पत्नी अर्चना ने बताया कि शैलेंद्र नौकरी की तलाश में घर से शनिवार शाम कानपुर के लिए निकला था। सोमवार को पांच वर्षीय बेटे से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने एक मामा के साथ पिता के जाने की बात कही। शव मिलने के बाद स्वाट व सर्विलांस की टीम थाने में डेरा डाले हुए हैं।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया युवक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। परिजन की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मौत के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

लखनऊ में आज निषाद पार्टी दिखाएंगी अपना दम,

0

लखनऊ- लखनऊ में आज निषाद पार्टी दिखाएंगी अपना दम, लखनऊ में 13वां संकल्प दिवस मनाएगी निषाद पार्टी, डॉ.बीआर अंबेडकर सभागार आशियाना में आयोजन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी होंगे शामिल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, मंत्री ओपी राजभर,मंत्री दयाशंकर सिंह रहेंगे मौजूद

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* पीएम मोदी कार डिप्लोमेसी: पीएम मोदी जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष।

*2* मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई, साबरमती आश्रम में बापू को नमन किया; मर्ज ने लिखा- गांधी के आदर्श आज ज्यादा जरूरी।

*3* सोमवार को पूरा देश स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहा हैं। इस बीच देश के अलग- अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

*4* अमेरिकी राजदूत बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं, कल ट्रेड डील पर बात होगी; ट्रम्प अगले साल भारत आ सकते हैं।

*5* इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल, तीसरी स्टेज में गड़बड़ी आई; अन्वेषा सहित 15 सैटेलाइट लेकर गया था

*6* ISRO: पीएसएलवी सी62 रॉकेट में प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या, रास्ते से भटका व्हीकल; इसरो चीफ बोले- जांच जारी।*

*7* रायसीना हिल्स के पास नया PM ऑफिस तैयार, यहीं पर नया आवास भी बन रहा; मोदी इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं, दो मुहूर्त निकाले गए।

*8* केंद्र-EC को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से आजीवन छूट को कांग्रेस नेता की चुनौती; CJI बोले- जांच करेंगे।

*9* I-PAC छापेमारी विवाद; ED का ममता पर दखल का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हमसे सबूत छीनकर ले गईं, मामले की CBI जांच हो।

*10* कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के अंदर चल रही सत्ता की खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को जरूरत पड़ने पर बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा।*

 

*11* बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि महायुति गठबंधन महाराष्ट्र के सभी 29 नगर निगमों में जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी की पकड़ मजबूत बनी रहेगी। पुणे, कोल्हापुर और सांगली जैसे शहरों में पार्टी को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। पाटिल के मुताबिक, 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में विपक्ष का कोई असर नहीं दिखेगा।

 

*12* पाटील ने कहा मुंबई में विपक्ष की तरफ से उठाए गए क्षेत्रीय और भाषाई मुद्दों को बेअसर बताया। उन्होंने दावा किया कि मराठी और गैर-मराठी दोनों वोटर गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। पाटिल पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, कोल्हापुर, सांगली और इचलकरंजी में चुनाव तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। 2017 के चुनावों के बाद यहां बीजेपी सत्ता में आई थी।

 

*13* इंदौर में दूषित पानी से 23वीं मौत, कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर; 13 मरीजों का ICU में चल रहा इलाज।

 

*14* बड़ी गिरावट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार,सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद, निफ्टी में 107 अंक की बढ़त रही, एनर्जी और मेटल शेयर्स में खरीदारी।

 

*15* चांदी की कीमत एक दिन में ₹14 हजार बढ़ी, सोना ₹2,883 बढ़कर ₹1.40 लाख/10g बिक रहा; दोनों ऑल टाइम हाई पर।

 

*16* ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया, सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया, जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र।

 

*=========================*

कानपुर GRP अनवरगंज चौकी प्रभारी पकड़े गए,

0

कानपुर- GRP अनवरगंज चौकी प्रभारी पकड़े गए, एंटी करप्शन टीम ने प्रेम चंद्र को पकड़ा, 5000 रुपये घूस लेते पकड़े गए चौकी प्रभार, फिरोजाबाद के शिकायतकर्ता की शिकायत पर एक्शन

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

जजोंमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन सेहत के लिये प्रतिकूल रहेगा भाग दौड़ भरी दिनचर्या और असंयमित खान-पान के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग भी बन रहे है यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भी उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक ही लाभ उठा सकते है इसके बाद सेहत और परिस्थिति दोनो आर्थिक लाभ से वंचित रखेगी उल्टे व्यर्थ खर्च ही बढेगें। घर मे उदासीनता का वातावरण रहेगा परिजनों को किसी न किसी रूप में कष्ट होने की संभावना है। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आने से सीधी बातो का भी बेतुका जवाब देकर माहौल को अधिक खराब करने से बचे।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी अपना काम साधने के लिये दूसरे का बिगाड़ने से भी नही चूकेंगे। मुह से मीठा बोलेंगे लेकिन अंदर ईर्ष्या भरी रहेगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी सहकर्मियों से कुछ ज्यादा ही खुलापन दिखाने पर अपमानित हो सकते है सतर्क रहें अन्यथा काम निकलने में दिक्कत आएगी। मध्यान बाद जिस भी काम में हाथ डालेंगे अथवा जो भी कामना करेंगे उसमे चालाकी से देर अबेर सफलता मिल ही जाएगी धन लाभ भी चतुराई से जरूरत के अनुसार हो जाएगा फिर भी संतुष्टि नाहाई होगी ज्यादा पाने की लालसा में मैन की शांति खो देंगे। संध्या बाद का समय मौज शौक में बीतेगा खर्च आंख बंद कर करेंगे। घर का वातावरण आंनद दायक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी रात्रि में पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक।रहेगा मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा। थकान भी अधिक रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी दिनचर्या और स्वभाव में सुधार आएगा पिछली गलतियों से सीख लेंगे लेकिन हम की भावना आज भी बनी रहेगी। घर का वातावरण आज भी मध्यान तक उथल पुथल रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे लेकिन मतलब साधने के लिये पुरानी बातों को भूल जाएंगे। मध्यान बाद बुद्धि विवेक जाग्रत होने पर पूर्ण शांति स्थापित होगी फिर भी मन का द्वेष आज मिटना असम्भव है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावना कम ही रहेंगी अपने बुद्धि चातुर्य से खर्च निकालने लायक आय बना लेंगे लेकिन व्यर्थ के खर्च भी लगे रहने से रुकेगा नही। संध्या बाद का समय अनर्गल कार्यो मौज शौक मनोरंजन में बीतेगा इसी में प्रसन्न भी रहेंगे। व्यर्थ के आडंबर से बचने की सलाह देंगे लेकिन खुद उसी में।फंसे रहेंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी जिस कार्य को करना चाहिये उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे। अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज निर्णय लेने में परेशानी आएगी लाभ के अवसर इसी कारण हाथ से निकलने की संभावना है। मन मे अहम की भावना रहने से किसी से सहायता लेना पसंद नही करेंगे लेदेकर काम निकालने की मानसिकता से थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य होगा परन्तु थोड़ा विलंब भी होगा। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिये नई समस्या खड़ी होगी। गृहस्थ में शांति बनी रहेगी फिर भी अपनी बेतुकी हरकतों से माहौल खराब करेंगे। इच्छापूर्ति पर खर्च होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप आज का दिन सुख शांति से बिताएंगे दिन के आरंभ से ही किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा झंझट में पड़ने से बचेंगे मन भी आज काम के प्रति कम ही समर्पित रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक मंदी का सामना करना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत व्यवसाय होने से दैनिक खर्च लायक आय हो जाएगी। नौकरी वाले लोग आज आलस्य से भरे रहेंगे बेमन से कार्य करने पर अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते है। पारिवारिक वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा कुछ समय के लिये किसी गकतफहमी अथवा परिजन के उद्दंड व्यवहार के कारण अशांति होगी। घूमने फिरने मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। आरोग्य छोटी मोटी बातो को छोड़ बना रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन अस्त व्यस्त रहेगा दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। दिन के आरंभ में घरेलू कार्यक्रम के कारण कार्य क्षेत्र पर देर होगी एक बार किसी कारण से विलंब हुआ तो दिन भर यही क्रम चलता रहेगा कोई भी काम समय पर नही कर पाएंगे गुस्सा भी आएगा लेकिन अशांति फैलने के डर से प्रदर्शन नही करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज काफी संभावनाए लगाए रहेंगे आर्थिक लाभ की कामना दिन भर लगी रहेगी लेकिन लाभ रुक रुक कर होने से मन संतुष्ट नही होगा। नौकरिपेशाओ को किसी सहकर्मी के हिस्से का कार्य भी करना पड़ेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण छोटी मोटी नाराजगी लगी रहेगी। संतानों के ऊपर ध्यान रखे। संध्या बाद शारीरिक कष्ट अनुभव होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन परिस्थितियां हानिकारक बन रही है कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करे या अनुभवी की सलाह अवश्य लें संभव हो तो आज टालना भी बेहतर ही रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे दुखद समाचार मिलने से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे नुकसान आज किसी न किसी रूप में होकर ही रहेगा। धन संबंधित निवेश को आज रोके लेकिन लेन देन को तुरंत निपटाने से आगे के लिये मार्ग खुला रहेगा। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी परेशानी में फस सकते है मित्र मंडली में बैठते समय भी अनैतिक कार्यो से बचे मान हानि के प्रसंग बनेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का तो होगा लेकिन भविष्य को लेकर फिर भी उहा पोह लगी रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके जन सम्पर्क में वृद्धि होगी सामाजिक दायरा बढ़ाने से इसका भविष्य में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा लोगो मे आपकी छवि क्रोधी अथवा स्वार्थी जैसी बनेगी लेकिन आज लोग स्वयं ही मतलब से व्यवहार बनायेगे इसलिये किसी की सोच का आपके व्यक्तित्त्व पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। मध्यान तक किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे इसके बाद धन लाभ को लेकर इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आसपास सोच से अधिक होने पर उत्साहित रहेंगे। परिजनों में आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण शांत बना रहेगा घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। ठंड संबंधित बीमारी की संभावना है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शुभ रहेगा भविष्य की चिंता आज कम ही रहेगी। आज आपका मन पुरानी बातों में खोया रहेगा कुछ समय के लिए पुराने दिन को याद कर भावुक भी होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जो भी करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी आज वैसे तो ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन जस काम को आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यावसायिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोई व्यवधान आने पर निरस्त भी हो सकती है। नौकरी करने वाले आज जल्दी काम निपटा मित्र परिजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन अन्य काम आने से कामना पूर्ति से अधिक समय लगेगा। धन की आमद मध्यान से पहले आवश्यकता से अधिक ही होगी। सेहत में कुछ विकार रहेगा फिर भी अनदेखा करेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा शांतिदायक रहेगा। आज आपकी धार्मिक भावनाओं का उदय होगा घर मे पूजा के प्रसंग बनेंगे धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी लेकिन ध्यान दूसरी जगह भटकने से आध्यात्म का पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। व्यवसाय स्थल पर आज वातावरण उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा धन की आमद थोड़ी कम रहेगी लेकिन मित्र शत्रु सभी का शुभ स्नेह आचरण मिलेगा भले दिखावे को ही हो। मध्यान बाद किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन व्यर्थ ही जाएगी। घर मे भी आज सुख शांति का अनुभव करेंगे किसी की जिद के कारण थोड़ी असुविधा होगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। संध्या बाद उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

Diabetes Skin Symptoms: अगर आपकी त्वचा में भी दिख रहे हैं ये लक्षण तो हो सकती है डायबिटीज, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

0

नेशनल डेस्कः डायबिटीज दुनिया भर में सबसे आम क्रॉनिक मेटाबॉलिक बीमारी बन चुकी है। यह सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित नहीं करती, बल्कि लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाई ब्लड शुगर कई बार त्वचा पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले संकेत छोड़ता है। इन लक्षणों को समय पर पहचान लेना बेहद जरूरी है, ताकि बीमारी के गंभीर रूप लेने से पहले इलाज शुरू किया जा सके।

 

डायबिटीज से जुड़े प्रमुख त्वचा संकेत इस प्रकार हैं:

 

शिन स्पॉट्स

शिन स्पॉट्स या डायबिटिक डर्मोपैथी डायबिटीज से जुड़ी सबसे आम त्वचा समस्याओं में शामिल है। इसे स्पॉटेड लेग सिंड्रोम भी कहा जाता है। ये गोल या अंडाकार धब्बे होते हैं, जिनका रंग भूरा या लाल-भूरा हो सकता है। हालांकि ये आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होते, लेकिन इनका दिखना ब्लड शुगर जांच की जरूरत का संकेत देता है।

 

त्वचा का सख्त होना

लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से त्वचा में कोलेजन का असामान्य जमाव हो सकता है, जिससे त्वचा मोटी और सख्त लगने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में स्क्लेरिडेमा डायबिटिकोरम कहा जाता है। यह स्थिति ज्यादातर गर्दन, कंधों या ऊपरी पीठ पर दिखाई देती है और आमतौर पर दर्द रहित होती है।

 

खुले घाव और जख्म

डायबिटीज शरीर की घाव भरने की क्षमता को प्रभावित करती है। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर से ब्लड सर्कुलेशन और नर्व्स पर असर पड़ता है, जिससे घाव जल्दी ठीक नहीं होते। खासकर पैरों में बनने वाले ये घाव, जिन्हें डायबिटिक अल्सर कहा जाता है, समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकते हैं।

 

त्वचा पर छोटे-छोटे दाने

अचानक त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकलना भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। अनकंट्रोल्ड डायबिटीज में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शुरुआत में ये दाने दिखाई देते हैं। समय पर शुगर कंट्रोल होने पर ये दाने गायब हो जाते हैं।

 

त्वचा का काला पड़ना

गर्दन, बगल या जांघों के पास त्वचा का काला और मोटा होना प्रीडायबिटीज या डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसे एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स कहा जाता है और यह अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी होती है।

 

पलकों के आसपास पीले धब्बे

पलकों के आसपास पीले रंग के चिकने धब्बे या उभार, खून में फैट या कोलेस्ट्रॉल के अधिक स्तर का संकेत दे सकते हैं। इन्हें जैंथेलाज़्मा कहा जाता है और ये अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स से जुड़े होते हैं।

 

स्किन टैग्स

स्किन टैग्स आमतौर पर हानिरहित होते हैं, लेकिन अगर ये ज्यादा संख्या में हों, खासकर गर्दन, बगल, जांघों या पलकों के पास, तो यह टाइप-2 डायबिटीज का संकेत हो सकता है। मेडिकल भाषा में इन्हें एक्रोकोर्डन्स कहा जाता है। रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों में स्किन टैग्स अधिक होते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

Heavy Rain Alert: 18 जनवरी तक भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

0

नेशनल डेस्कः देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में ठंड, शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट और शीतलहर का असर जारी रहेगा। वहीं, 12 से 18 जनवरी के बीच तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पाला और घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है। IMD ने 8 जनवरी तक भारी बारिश और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।

 

12 से 18 जनवरी तक बारिश की संभावना

नए साल के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 15 से 18 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। 17 और 18 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

 

12 जनवरी: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से भारी बारिश की संभावना।

 

15 से 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी।

 

17 और 18 जनवरी: पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना।

 

ठंड, शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में ठंडे दिन और बहुत ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना जताई है। 12 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

13 और 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा, 13 से 15 जनवरी के दौरान ओडिशा और 13 से 16 जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर का असर रहेगा। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना जताई है।

 

घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा, 17 से 19 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी घना कोहरा रहेगा। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में 13 से 17 जनवरी के बीच घना कोहरा छा सकता है।

Vande Bharat Sleeper fares: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तय, 3AC, 2AC और 1AC का किराया देखें

0

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे जल्द ही अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हावड़ा–कामाख्या मार्ग पर लॉन्च करने जा रही है। इस प्रीमियम ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें RAC सुविधा नहीं होगी – यानी टिकट या तो पूरी तरह कन्फर्म होगा या नहीं मिलेगा। यात्रियों के लिए किराया भी घोषित कर दिया गया है:0 3AC में 2299 रुपये, 2AC में 2970 रुपये और 1AC में 3640 रुपये। कामाख्या से मालदा और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में टिकट की दरें तय की गई हैं।

 

किराए और कैटेगरी:

 

तीसरी AC (3AC) में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2299 रुपये रहेगा। इसी श्रेणी में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी का किराया 1334 रुपये, और हावड़ा से मालदा टाउन का 960 रुपये होगा।

 

द्वितीय AC (2AC) में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2970 रुपये, हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी 1724 रुपये, और हावड़ा–मालदा टाउन 1240 रुपये तय किया गया है।

 

प्रथम AC (1AC) के लिए हावड़ा–कामाख्या किराया 3640 रुपये, हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी 2113 रुपये, और हावड़ा–मालदा टाउन 1520 रुपये रखा गया है।

 

कामाख्या से अन्य स्टेशनों के लिए भी किराया तय किया गया है। उदाहरण के लिए, कामाख्या–मालदा टाउन में 3AC 1522 रुपये, 2AC 1965 रुपये, और 1AC 2409 रुपये है। वहीं कामाख्या–न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 3AC 962 रुपये, 2AC 1243 रुपये, और 1AC 1524 रुपये होगा। इसके अलावा सभी टिकटों पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा।

 

रेलवे ने इस प्रीमियम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए न्यूनतम दूरी 400 किलोमीटर तय की है, ताकि लंबी दूरी के यात्रियों को आराम और तेज़ सफर का अनुभव मिल सके। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तेज़ गति, आराम और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को लंबे सफर का अनुभव और भी शानदार बनाएगी।

UP: भीषण सर्दी का अलर्ट…डीएम के नए आदेश, यूपी, सीबीएसई सहित सभी बोर्ड के 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

0

आगरा जिले में ठंड और गलन ने जनजीवन बेहाल कर रखा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शून्य दृश्यता और घने कोहरे की आशंका के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है, वह जारी रहेगी।वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच विभाग के आदेश के बाद स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के मैसेज भेजने भी शुरू कर दिए। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने 12 व 13 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।