Sunday, September 27, 2026

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

यह भी पढ़े

*1* मन की बात का 138वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में बात कर सकते हैं

 

*2* गृहमंत्री आज गुजरात में LNG ट्रेन के दिखाएंगे हरी झंडी, टैंक फुल होने पर 2200 किमी चलेगी, LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकेगा इंजन

 

*3* एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण

 

*4* जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति, सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती

 

*5* यूएन महासभा में एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए पाकिस्तान पर नाम लिए बिना तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी राज्य का समर्थन और सीमा पार इस्तेमाल वैश्विक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इसके साथ ही खाड़ी, लाल सागर, काला सागर और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नागरिकों की रक्षा, खाद्यान्न और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

 

*6* मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को पहली बार तीनों चुनाव आयुक्तों की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए।

 

*7* SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर, विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला; अब तक 30 राज्य-UT में 13.37 करोड़ नाम कटे

 

*8* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कई अहम कदमों की घोषणा की। आयोग ने नाम हटाने के नोटिस का सामना कर रहे लोगों के लिए दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि बढ़ाने के साथ घर पर दस्तावेज जुटाने और मदद के लिए विशेष सहायता केंद्र व शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

*9* ‘सच सामने आ गया’, वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर कोई मतभेद नहीं; EC की सफाई पर बीजेपी का बयान

 

*10* चुनाव आयुक्त पर ममता का तंज-वे ज्ञानेश नहीं, गायब कुमार, वोटर्स के नाम काटे, उन्हें जाना होगा; राहुल का आरोप- चुनावों में फिक्सिंग की

 

*11* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व केरलम मुख्य सचिव जिजी थॉमसन के एक दावे ने नया सियासी मुद्दा खड़ा कर दिया है। थॉमसन ने आरोप लगाया है कि 2016 में, जब ज्ञानेश कुमार सेवा में थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। थॉमसन के मुताबिक, चुनाव जीतने पर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की बात भी कही गई थी।

 

*12* राहुल गांधी ने कांग्रेस केरल के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि पहले ज्ञानेश कुमार (तब एक सेवारत आईएएस अधिकारी) को भाजपा के लिए भर्ती करने के काम में लगाया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंप दी।

 

*13* मात्र ₹25/लीटर पड़ेगा ईंधन का खर्च! नितिन गडकरी का दावा: अक्तूबर में लॉन्च होगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार!

 

*14* पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने यह बात कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम अधिकारी ने कहा कि इसे स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में गाना जरूरी होगा।

 

*15* खाने की थाली से बढ़ रहा बीमारियों का बोझ’: तुकाराम मुंढे बोले- नहीं चेते तो भारी पड़ेगा; चिंता की बात क्या?

 

*16* महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य सुरक्षा को भारत में लोक स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी चुनौती बताया है। अहमदाबाद में करनावती यूनिवर्सिटी में ‘तुकाराम से टक्कर’ टॉक सेशन के बाद उन्होंने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा की समस्या लोक स्वास्थ्य में बड़ा संकट पैदा कर रही है, लेकिन लोग अभी इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं। जितनी जल्दी लोग इस समस्या को समझेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

 

*17* तुकाराम मुंढे ने कहा कि आमतौर पर लोग किसी बीमारी को सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के तौर पर देखते हैं। वे इस बात पर उतना ध्यान नहीं देते कि वे क्या खा-पी रहे हैं और उसका उनकी सेहत से क्या संबंध हो सकता है? उन्होंने कहा कि आज 25 से 30 साल की उम्र में भी लोगों को कार्डियक अरेस्ट हो रहे हैं और इसका खानपान से सीधा संबंध है। उन्होंने कहा कि कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।

 

*18* एसआईआर के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का बड़ा एलान: चार अक्तूबर को मुंबई में जनमोर्चा; विपक्षी दलों को भी दिया न्योता

 

*19* आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री, सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

 

*20* TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा; 4 महीने में तीसरी बार हमला हुआ

 

*21* कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा, ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

 

*22* कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर, रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

 

*23* यूपी में भारी बारिश, गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3 फीट पानी, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी, चक्रवात अर्नब के चलते यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

 

*24* होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर US के आधिकारिक जवाब का इंतजार, ईरान बोला-7 दिनों के रोडमैप पर US को करना है फैसला

==============================

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे