Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 194

Kanpur: कई वाहनों में टक्कर मारने के बाद पलटा वाहन, बाल-बाल बचे लोग

0

नशे में धुत होमगार्ड ने कई वाहनों में टक्कर मारी। मालों क्रासिंग से लेकर बंदी माता तिराहे तक कई वाहनों में टक्कर मारने के बाद वाहन पलट गया। वाहन सवार लोग बाल-बाल बचे।

Diwali 2025: गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा का शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार जलाएं दीपक

0

दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी के पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। पहला शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:36 बजे से 8:07 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त (वृषभ काल) शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। चौघड़िया शाम 5:36 से 7:10 बजे तक रहेगी।ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार यह समय गृहस्थों, व्यापारियों और धनलाभ की कामना करने वालों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस समय देवी लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन जीवन में स्थिरता, धन और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।पं. पवन तिवारी के अनुसार दीपावली के महानिशीथ काल का संयोग रात्रि 11:45 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। इस समय लाभ चौघड़िया की बेला में पूजन करना विशेष लाभकारी माना गया है। रात्रि 1:18 बजे से 3:32 बजे तक स्थिर लग्न सिंह रहेगा। इस समय मां काली के तांत्रिक स्वरूप की उपासना सिद्धिप्रद और साधना अनुरूप मानी जाती है।

राशि अनुसार जलाएं दीपक : पं. दीपक पांडे के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि वाले सोने का या पीले रंग का दीपक जलाएं। वृष, कन्या, मकर राशि वाले चांदी या सफेद रंग का दीपक जलाएं। मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लाल या नारंगी रंग और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले नीला या हरे रंग का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना के अनुसार अमावस्या रात्रि में प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। दीपक, मोमबत्तियां, फूल, धूप और सिक्के पूजा स्थल में रखें। महानिशिथ काल में मंत्र जाप और लक्ष्मी जी की स्तुति करें।

यूपी: प्रदेश के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश जा रही हैं नारकोटिक्स दवाएं, कफ सिरप पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ अभियान

0

प्रदेश से नारकोटिक्स दवाएं नेपाल, बांग्लादेश भेजने के सबूत मिलने लगे हैं। ये दवाएं लखनऊ से वाया लखीमपुर खीरी भेजी जा रही हैं। पिछले दिनों दवा कारोबारी के घर से 69 लाख की नारकोटिक्स दवाएं पकड़ी गई हैं। इस कारोबारी ने लखनऊ की एजेंसी से सालभर में करोड़ों की दवाएं खरीदी हैं।राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद जांच अभियान शुरू हुआ है। लखनऊ में एक घर में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई सिरप और हिरासत में लिए गए लोगों से मिले सबूत के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। लखनऊ में इधिका लाइफ साइंस और आर्पिक फार्मास्युटिकल के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में छापा मारा गया, वहां से बड़ी मात्रा में कोडिन सिरप, ट्रामाडॉल, अल्प्राजोलम टैबलेट मिले थे। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि करोड़ों की दवाएं अकेले लखीमपुर खीरी भेजी गई हैं।ऐसे में छापा मार कर गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के थोक और फुटकर दवा विक्रेता सरोज कुमार मिश्रा के यहां छापा मारा। दवा विक्रेता के मकान से बिना लाइसेंस के नारकोटिक्स श्रेणी की दवा ट्रामाडॉल बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 69.87 लाख है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि यहां से नारकोटिक्स दवाएं नेपाल और बांग्लादेश तक जा रही हैं।

छापे के दौरान टीम पर हुआ हमला
लखीमपुर खीरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा तो पीयूष मेडिकल एजेंसी पर मौजूद आयुष उर्फ नितिन व उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। टीम के मोबाइल ही छीन लिए। टीम में शामिल लखीमपुर खीरी की औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अन्य जिलों से बेची गई दवाओं की हो रही पड़ताल
लखनऊ में नारकोटिक्स दवा के गोदाम पर मिले दस्तावेज के जरिये एफएसडीए की टीम पूरे प्रदेश में जांच में जुटी है। अब तक हुई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि रायबरेली के अजय फार्मा, वाराणसी के विंध्यवासिनी फार्मा, कानपुर के मां दुर्गा मेडिको, सिसौदिया मेडिकल एजेंसी, एजीपीएस फार्मा, बालाजी मेडिकल स्टोर, आरएस हेल्थ केयर, एएस हेल्थ केयर, लखनऊ के सुभाष मेडिकल एजेंसी, मेद्राट फार्मा, नोवान लाइफ साइंस, श्रीश्याम फार्मा, जौनपुर के अनुज मेडिकल एजेंसी, सीतापुर के नैमिष फार्मा में अलग-अलग तिथियों में बड़ी मात्रा में यह सिरप भेजी गई है।

नेपाल सीमा से सटे जिलों में गहन जांच जारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की आयुक्त डाॅ. रौशन जैकब ने बताया कि कोडीन सिरप मामले में लखनऊ से मिले सबूत के आधार पर पूरे प्रदेश में जांच चल रही है। पंजाब और दिल्ली के साथ ही लखीमपुर खीरी, बहराइच और महराजगंज से नेपाल और असम के जरिये बांग्लादेश तक इन दवाओं के पहुंचने की संभावना है। यह नेटवर्क अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्पादन कोटा और लाइसेंस, वितरण आदि के दस्तावेज मंगाकर सत्यापन का कार्य चल रहा है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, बलरामपुर और गाजियाबाद समेत कई जनपदों के मेडिकल स्टोर्स पर कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। राज्यभर से 913 कफ सिरप नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें 63 नमूनों की रिपोर्ट अब तक संतोषजनक आई है। अन्य की जांच चल रही है।

यूपी: ‘अयोध्या दीपोत्सव में शामिल नहीं हुए दोनों डिप्टी CM, राज्यपाल ने भी रद्द किया कार्यक्रम’; अखिलेश का तंज

0

अयोध्या में रविवार को आयोजित दीपोत्सव में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए। दोनों नेताओं ने अयोध्या जाने का अपना कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया। केशव ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से अयोध्या जाने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है। जबकि ब्रजेश पाठक ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अलबत्ता यह बताया जा रहा है कि पहले से तय कार्यक्रम में व्यस्तता की वजह से वह अयोध्या नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी दीपोत्सव में शामिल होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

वहीं, दोनों डिप्टी सीएम के अयोध्या न पहुंचने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये तंज कसा है कि भाजपा में डबल इंजन ही नहीं, इंजन से डबल डिब्बे भी टकरा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस भाजपा से क्या उम्मीद करना, जो वर्चस्ववादी सोच के अंहकार में डूबी है और अपनों की ही सगी नहीं है। सपा अध्यक्ष ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि जनता पूछ रही है कि उप्र भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं क्या? सांसद अवधेश प्रसाद का नाम लिए बगैर अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि भाजपा सरकार द्वारा अयोध्या के पीडीए सांसद को दीपोत्सव में नहीं बुलाने से पीडीए समाज बेहद आहत है। 

लखनऊ: दिवाली पर कुछ देर के लिए खुलेगा स्टॉक मार्केट, बदले हुए समय से चलेगी मेट्रो, जानिए अस्पतालों की टाइमिंग

0

स्टॉक मार्केट में मंगलवार को छुट्टी रहेगी लेकिन मार्केट एक घंटे के लिए मुहूर्त पर खुलेगी। मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे का होगा। इसमें स्टॉक खरीदे व बेचे जाएंगे। साथ ही ट्रेडिंग भी की जाएगी। दरअसल, स्टॉक मार्केट हफ्ते में पांच दिन खुलती है। शनिवार व रविवार को छुट्टी रहती है। प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है। इस बार दीपावली की स्टॉक मार्केट में छुट्टी मंगलवार को है। ऐसे में स्टॉक मार्केट मंगलवार को एक घंटे के लिए खोली जाएगी। मंगलवा दोपहर 1ः45 बजे से लेकर दोपहर 2ः45 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली व ट्रेडिंग की जा सकती है। इस दौरान अकेले लखनऊ में सात से आठ सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग, खरीदारी बिकवाली की उम्मीद जताई जा रही है।

आज शाम सात बजे तक ही चलेंगी मेट्रो
दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मेट्रो की सेवाओं की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय अमौसी मेट्रो स्टेशन व मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे व शाम सात बजे अंतिम ट्रेनें रवाना होगी। समय में बदलाव केवल सोमवार के लिए रहेगा। मंगलवार से पुनः मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
बर्न यूनिट से लेकर इमरजेंसी और आईसीयू तक की व्यवस्था पुख्ता
दिवाली में किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। बर्न यूनिट व इमरजेंसी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक भी जुटा लिया गया है। आईसीयू से लेकर दूसरे वार्ड में बेड आरक्षित हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें बना दी गई हैं। अस्पतालों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि असुविधा होने पर लोग फोन पर मदद ले सकें।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि दिवाली में पटाखे से जख्मी लोगों को इलाज कराने के इंतजाम किए गए हैं। प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र, हड्डी व त्वचा रोग विशेषज्ञ भी मुस्तैद रखे गए हैं।

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें इमरजेंसी, सर्जरी, आईसीयू समेत दूसरे विभाग के बेड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दिवाली में अनहोनी से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बीकेटी के राम सागर मिश्र चिकित्सालय में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। 

यहां करें संपर्क

सीएमओ कंट्रोल रूम : 05222622080
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर : 9453004209

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में दीवाली के चलते विशेष इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। दवाओं समेत अन्य जरूरी चीजों के मुहैया करा दी गईं। ताकि घायलों व पटाखों से झुलसे लोगों को त्वरित इलाज मुहैया कराया जा सके।

एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध: 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं भी अलर्ट की गई हैं। एक कॉल पर वह 24 घंटे उपलब्घ रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गई हैं। ये विशेष रूप से चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी।

यूपी: दिवाली पर रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी का भी लिया आर्शीवाद; प्रदेशवासियों को दी बधाई

0

भव्य दीपोत्सव संपन्न होने और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भी मुलाकात की।मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया।

श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।
राम दरबार में दर्शन-पूजन के बाद किया श्रद्धालुओं का अभिवादन
मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। 

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

UP: CM Yogi visits Ram Lalla mandir on Diwali, seeks blessings at Hanumangarhi; extends greetings to the peopl
हनुमानगढ़ी के दर्शन करते सीएम।
अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।

Deepawali 2025 Date: कार्तिक अमावस्या 2 दिन, जानिए कब होगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

0

Diwali 2025 Date: सनातन धर्म में दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है बल्कि यह गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और कुबेर पूजन का उत्सव है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात लक्ष्मी माता घर-घर भ्रमण करती हैं और जहां स्वच्छता, श्रद्धा और दीप सजाए जाते हैं वहां स्थायी निवास करती हैं।

वर्ष 2025 में कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है – 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर। 20 अक्टूबर को प्रदोष और निशीथ काल (सूर्यास्त से मध्य रात्रि तक) दोनों में अमावस्या तिथि रहने से लक्ष्मी पूजन का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा। 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि सायं 4:26 बजे समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा लग जाएगी। इसलिए 21 अक्टूबर को केवल स्नान-दान और श्राद्ध की अमावस्या का महत्व रहेगा।

पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 2:56 बजे आरंभ होकर 21 अक्टूबर शाम 4:26 बजे समाप्त होगी। धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु ग्रंथों में उल्लेख है कि दीपावली का पर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या के प्रदोष काल में मनाना चाहिए। प्रदोष काल सूर्यास्त से लेकर लगभग 48 मिनट तक होता है। 20 अक्टूबर को यह समय लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस दृष्टि से दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को ही शास्त्र सम्मत माना जाएगा।लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
दीपावली पर पूजन का मुख्य काल प्रदोष काल माना गया है। इस दिन स्थिर लग्न में पूजन विशेष फलदायी होता है।
वृष लग्न (स्थिर लग्न): शाम 7:10 से रात 9:06 बजे तक
कुंभ लग्न (दिन का स्थिर लग्न): दोपहर 2:34 से शाम 4:05 बजे तक
निशीथ काल महाकाली पूजन: मध्य रात्रि में सिंह लग्न के दौरान

इस प्रकार, घर-घर में दीप जलाना, लक्ष्मी-कुबेर पूजन करना और महाकाली आराधना करना इसी अवधि में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

दीपावली 21 अक्टूबर का महत्व
हालांकि 21 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी लेकिन यह दिन मुख्यतः स्नान-दान और पितृ तर्पण के लिए शुभ है। इस वर्ष 21 अक्टूबर को पड़ने वाली भौमवती अमावस्या विशेष मानी गई है क्योंकि इसे सहस्त्र सूर्यग्रहण फलदायी कहा गया है। इस दिन गंगा स्नान करने का फल असंख्य यज्ञों के समान माना गया है।

होगा लक्ष्मी पूजन 2025 का शुभ मुहूर्त
दीपावली 2025 का पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन कार्तिक अमावस्या प्रदोष और निशीथ काल में व्याप्त होगी। 21 अक्टूबर को स्नान-दान और पितृ कर्म का महत्व रहेगा। इस बार का दीपोत्सव न केवल लक्ष्मी कृपा का अवसर है, बल्कि धर्म और परंपरा के अनुसार जीवन में सुख-समृद्धि का द्वार खोलने वाला पर्व भी है।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कार्यो में देरी एवं सेहत को लेकर आपको आज के दिन थोड़ा कष्ट सहना पड सकता है। क्रोध आने पर भी आंतरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा ना मिल पाने से दुगना परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक धन नही मिल पायेगा। शारीरिक अस्वस्थता के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा प्रियजनों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शारीरिक जाँच कराएं।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन का पहला भाग ख़राब सेहत की भेंट चढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने का मन होते हुए भी साहस नहीं जुटा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के गर्म रवैये से बच कर रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। व्यापार में विस्तार होने से धन की आमद होने लगेगी। अधीनस्थों पर आज विशेष नजर रखें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा लेकिन होगा जरूर।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी विपरीत फलों की प्राप्ति होने से अशान्त रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच-तान बनी रहेगी। मानसिक दुविधा एवं प्रतिकूल स्वास्थ्य के कारण उत्साहहीनता रहेगी। कार्यो में असफलता की खींज आज किसी प्रियजन पर उतर सकती है रिश्तों में समीपता बनाये रखने के लिए आज वाणी में मिठास रखें। निषेधात्मक कार्यो से दूर रहें प्रलोभन में ना आएं। धन की आमद संध्या के आसपास जरूरत के अनुसार थोड़ी कम होगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप बीते दिन की अपेक्षा परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। कई दिनों से मन में चल रही दुविधा का किसी परिजन की सहायता से निराकरण होने से दिल का बोझ हल्का होगा। आप अपने भाग्य के प्रताप से विरोधियो का मुँह बंद करेंगे। कार्य व्यवसाय में अचानक बदलाव आने से आश्चर्यचकित होंगे धन की आमद अकस्मात होगी। मित्र परिवार से अधिक स्नेह मिलेगा। सेहत भी आज ठीक ठाक ही रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपमें उदासीनता अधिक रहेगी। कार्यो को लापरवाही से करने से नुक्सान हो सकता है जिस कारण आवेश बढेगा धन की प्राप्ति अधिक मेहनत के बाद जरूरत के लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर मौन रहने का प्रयास करें मुश्किलों से बचे रहेंगे। किसी पुराने निर्णय के कारण मन में ग्लानि होगी। प्रेम प्रसंगों से भी सावधानी रखें धोखा हो सकता है। परिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। विवादों में ना पडे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। आज आपको किसी सहारे की तलाश रहेगी मध्यान तक इसके पूरे होने की संभावना है। भागीदारी के कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी। फिर भी जमीन सम्बंधित कार्य ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कला एवं साहित्य से जुड़े लोग आज नई रचनाओं का सृजन करेंगे। परिवार में शांति बनाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से अधिक सतर्कता की आवश्यकता रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी गलत निर्णय अथवा मार्गदर्शन की कमी के कारण घर एवं बाहर आलोचना के शिकार हो सकते है। किसी भी कार्य को करने से पहले दोनों पहलु को ध्यान में रख कर निर्णय लें। नए कार्यानुबंध को एक दिन के लिए टालें। प्रेम प्रसंगों में भावुकता बढ़ने से कार्य अथवा पढाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। धन सम्बंधित परेशानियां संध्या के समय कुछ हद तक सुलझेंगी। आरोग्य आज थोड़े मानसिक तनाव को छोड़ लगभग सामान्य बना रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको धर्म एवं समाज से काफी आशाएं रहेंगी। किसी काम के अटकने पर आध्यात्म अथवा समाज के वरिष्ठ लोगो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं कमा पाएंगे फिर भी छोटे मोटे साधनों से आय हो जाएगी। विवाहोत्सुकों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में सुख शांति रहेगी। सेहत बनी रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन का कुछ समय मित्र प्रियजनों के साथ धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन में बितायेंगे। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। सीमा से अधिक खर्च होने से आर्थिक समस्या भी खड़ी हो सकती है। दिखावे एवं फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर संसाधनों की कमी के कारण लाभ के अवसर सीमित रहेंगे फिर भी कामचलाऊ धन कही न कही से मिल ही जायेगा। उत्तम संतान सुख मिलेगा। सेहत में छोटे मोटे बदलाव आ सकते है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज उत्तम परिस्थितियों का समय से लाभ उठाये आलस में पड़कर कार्यो का नुकसान भी हो सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सटीक निर्णय धन एवं मान में बढ़ोतरी कराएगा। परिजनों के साथ मामूली बात पर अनबन हो सकती है परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी। धन की आमद आज प्रयास करने पर ही होगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव आने से आलस्य बढेगा। परन्तु कार्य व्यस्तता भी अधिक रहने से आलस्य को त्यागना ही पड़ेगा। दिन भर घर की अपेक्षा बाहर समय बिताना पसंद करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा जिससे आय भी आज कामचलाऊ ही होगी। उधार लेन-देन आज ना करें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आप आज के दिन का भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यो में आज आसानी से सफलता मिलने एवं आकस्मिक धन लाभ होने से निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण किसी से गरमा-गर्मी भी हो सकती है शब्दो का सोच समझ कर प्रयोग करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धन की आमद सामान्य से अधिक होगी। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में दोपहर के समय नरमी आ सकती है।

Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हैंगिंग से मौत की पुष्टि

0

औरैया। तिलकपुर गांव में शनिवार रात एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजन बंद दरवाजे को तोड़ चुके थे। छानबीन के बाद शव को फंदे से उतार लिया गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर रहकर नौकरी करता है जबकि मां रिश्तेदारी में गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।सदर कोतवाली के गांव तिलकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रहते हैं। शनिवार को पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रात 10 बजे घर पहुंची। बेटी प्रगति (18) को आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की पर झांक कर देखा तो उसका शव कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बेटी को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। तभी सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कमरे में छानबीन व साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से उतार लिया। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुबह युवती का मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मां चली गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

Auraiya News: आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में भीड़, चलती ट्रेन से गिरा यात्री

0

दिबियापुर। दीपावली पर जल्दी घर पहुंचने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वालों की फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। रविवार सुबह लखनऊ आगरा इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ के कारण खिड़की पर लटका एक यात्री अचानक नीचे जा गिरा। हालांकि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई।रविवार को अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर निरस्त रहती है। इससे इटावा व अलीगढ़ जाने वाले यात्री सफर करते हैं। रविवार को यह ट्रेन निरस्त होने पर गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन ही सुबह यात्रियों का सहारा बनती है। रविवार को इटावा की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर और कानपुर जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ दिखी। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा, ऊंचाहार, संगम, शताब्दी व इटावा मेमू में भी यात्रियों की भीड़ रही। सुबह आगरा से लखनऊ जाने वाली आगरा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर 2 पर रुकी। तभी ट्रेन में एक यात्री बोगी की खिड़की से लटक गया और ट्रेन चल दी। इस दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गया।गश्त कर रहे आरपीएफ के दरोगा राकेश ने उसे रेलवे ट्रैक पर गिरकर कटने से बचाया। इस दौरान ट्रेन को रुकवाकर उसे चढ़वाया गया। यह घटना देख यात्रियों के होश उड़ गए। आरपीएफ की सक्रियता से उसकी जान बच गई। यात्रियों ने बताया कि दूर दराज से लोग घर जल्दी आने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। त्योहार के बाद वापसी में भी यात्रियों की भीड़ होगी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को कोई वैकल्पिक ट्रेन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। आरपीएफ यात्रियों से ट्रेन के पायदान पर न बैठने की सलाह दी। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को जल्दबाजी में ट्रेन में न चढ़ने को लेकर जागरूक किया। आतिशबाजी को लेकर भी बैग चेक किए।

आरपीएफ थाना के दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो रही है। यह स्थिति भैयादूज तक रहेगी। यात्रियों से अपील है कि वह भीड़भाड़ वाली ट्रेन में जबरन न चढ़े। अगर ट्रेन छूट जाए तो दूसरी ट्रेन से चले जाएं।

—————-
महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से आईं

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में महानंदा एक्सप्रेस चार घंटा देरी से आई। कानपुर टूंडला पैसेंजर एक घंटा लेट, आगरा से लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से आई। ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान रहे और घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करते रहे। फफूंद स्टेशन के वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि इस बार फफूंद स्टेशन पर दीपावली त्योहार पर कोई स्पेशल ट्रेन नहीं दी गई है। (संवाद)

फोटो-19एयूआरपी10- स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती व उतरती यात्रियों की भीड़। संवाद