Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 2

बकेवर चूल्हे पर खाना बनाते वक्त लगी आग से महिला झुलसी

0

बकेवर। चूल्हे में खाना बनाते वक्त महिला मजदूर की साड़ी में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।बकेवर थाना क्षेत्र के लखना रेंज के पास स्थित एक भठ्ठे पर आशीष निवासी नालंदा बिहार का परिवार ईंट पथाई का काम करता है। सोमवार दोपहर आशीष की पत्नी मुनकी देवी झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी तरह चूल्हे से उसकी साड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग दौड़े तब तक महिला काफी जल चुकी थी। परिजन व पड़ोसी झुलसी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू ने बताया कि महिला करीब 18 फीसदी जली है।

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड: थाने पहुंचे कारोबारी केके मिश्रा; बेटे को बताया बेगुनाह, पुलिस पर मढ़े गंभीर आरोप

0

कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार को हुए लैंबोर्गिनी हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद किए गए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के बचाव में उनके पिता खुद मैदान में उतर आए हैं। ग्वालटोली थाने पहुंचे केके मिश्रा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे शिवम को जबरन इस मामले में घसीट रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हादसे के वक्त कार उनका बेटा नहीं चला रहा था। कारोबारी ने दावा किया कि शिवम की हालत काफी नाजुक है और वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

ग्वालटोली इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर
उनके साथ आए वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई और इंस्पेक्टर पर हुई गाज को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को मामले में ढिलाई बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश
शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवम मिश्रा का नाम विवेचना में शामिल किया गया। आरोप है कि हादसे के बाद शिवम के सुरक्षाकर्मियों ने कार का नंबर प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

ये था पूरा मामला

रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। हादसे में चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, बुलेट सवार विशाल और सोनू त्रिपाठी भी जख्मी हुए। कार ने किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Lucknow: ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान हूं’ लिखकर गार्ड ने दी जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

0

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली।  इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं’।

उनके भाई जय प्रकाश चौबे के मुताबिक प्रकाश के परिवार में पत्नी ऊषा व दो बेटे मनु और अनुज है। वह लोग गांव में रहते है। भाई ने बताया कि सोमवार की रात प्रकाश ने घर के सारे सदस्यों को फोन किया और खुद को परेशान और दुखी बताते हुए रोने लगा। परिजनों ने उसको समझाया तो उसने फोन काट दिया था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

Lucknow: पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं

0

लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी हूं

पल्लवी पटेल ने कहा, प्रदर्शन नहीं आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हैं। इसका जवाब हम सरकार से चाहते हैं। उद्देश्य इतना है कि समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद लाया गया, तो फिर समाज के एक वर्ग के लोगों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बैन क्यों लगाया।समानता को लागू करने वाला कानून था। जब इस रेग्युलेशन में खामियां हैं, तो जीएसटी, नोटबंदी, धारा-370 जैसे कानून रातों रात कैसे आए। क्या उनमें कमियां नहीं थीं। सुधार की गुंजाईंश हमेशा रहती है, तो इस पर बैन क्यों लगा। यूनिवर्सिटी में यह रेग्युलेशन लागू होना चाहिए।

पुलिस काफी देर तक समझाती रही लेकिन पल्लवी वहां से हटने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सबको गाड़ियों में बैठा दिया गया, लेकिन पल्लवी सड़क पर बैठ गईं। 

पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। आईटी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

अजीतमल टायर फटने से हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल

0

अजीतमल/अनंतराम (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोहारी ओवरब्रिज के पास कानपुर से इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार टायर फट जाने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।इससे कार सवार कानपुर के बर्रा छह निवासी चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कानपुर के बर्रा छह निवासी अर्चना (45) अपने परिजन अनुराग कमल (20), अंश कमल (21) और सृष्टि (18) के साथ कार से दिल्ली जा रही थीं। यह लोग दिल्ली में शादी में शामिल होने के लिए निकले थे।

घायल अनुराग कमल ने बताया कि जब उनकी कार अनंतराम टोल प्लाजा से पहले गांव मोहारी के पास पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सभी कार सवारों को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सृष्टि की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे रेफर कर दिया गया।

अटसू जहर खाने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

0

अटसू। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। महिला की दो छोटी बेटियां हैं।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरु बाई निवासी विवेक खेती कर अपनी पत्नी रचना कुमारी (23), दो बेटियां लाडो (दो वर्ष), बिट्टी (आठ माह) एवं पिता महेंद्र सिंह का पालन-पोषण करता था। रविवार की दोपहर रचना घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कानपुर में महिला की मौत हो गई। देर रात परिजन शव घर ले आए। परिजन से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रचना के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई।

बेटी की मौत की सूचना पर गांव पहुंचे पिता बांकेलाल निवासी तिलकपुर, औरैया ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटी रचना की शादी वर्ष 2022 में विवेक के साथ की थी। ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोप लगाया कि रचना के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी। कुछ दिन पहले ही रचना ने फोन पर जहर देकर हत्या की साजिश रचने की बात कही थी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Auraiya: घर से लापता हुई युवती, बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली; शादी तय होने से थी नाराज, पुलिस ने खोला राज

0

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में एक गांव से एक युवती घर से लापता हो गई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, युवती के बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले केचुली छोड़ने का नाटक रचा, ताकि लोगों में भ्रम फैल जाए।

साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट,

0

साउथ इटली- ब्रिंदिसी-लेच्चे हाईवे पर हॉलीवुड-स्टाइल लूट, सुबह 8 बजे कैश-इन-ट्रांज़िट वैन पर हमला, 6-8 हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे किया जाम, हमलावर मास्क पहने, असॉल्ट राइफल्स से लैस, रास्ता रोकने के लिए वाहनों में लगाई आग, वैन पर लगाए गए विस्फोटक, धमाके से वैन का दरवाज़ा उड़ा, पूरी वारदात कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

लखनऊ एयरपोर्ट से ड्रग्स हुई बरामद,

0

लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट से ड्रग्स हुई बरामद, यात्री से बरामद हुई 2 करोड़ की ड्रग्स, 8 टिन बॉक्स में मिली 5 किलो ड्रग्स, बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था यात्री, फ्लाइट FZ 146 से आया था यात्री, पुलिस ने यात्री को जेल भेज

UP News: नौ महीने सिस्टम से लड़ा 10वीं का छात्र, अपनी मांग पर बोर्ड को झुका दिया; सूचना आयोग ने भी लगाई फटकार

0

झांसी के रहने वाले एक छात्र की मेहनत 9 माह बाद रंग लाई। यूपी बोर्ड से उसने लड़ाई जीती और बोर्ड को उसकी कॉपी दिखानी पड़ी। राज्य सूचना आयोग ने बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई। आगे पढ़ें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले एक छात्र ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां देखने के लिए 9 महीने लड़ाई लड़ी। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा और आखिर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मांग मनवा ली। आयोग ने परिषद को फटकार लगाई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

दरअसल, झांसी निवासी शशि शेखर दुबे ने पिछले यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शशि को गणित में 100, हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84 और अंग्रेजी में 73 अंक मिले थे।

RTI से सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं

शशि को लगा कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों में उम्मीद से नंबर कम हैं। लिहाजा उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनसूचना अधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं। पर, उनको सूचना नहीं दी गई।

अपीलीय अधिकारी ने कहा कि अभी स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए सूचना नहीं दी जा सकती। तब शशि ने राज्य सूचना आयोग के सामने द्वितीय अपील की। सूचना आयुक्त मो. नदीम ने सुनवाई की। परिषद ने आयोग से कहा कि कॉपियां दिखाने का नियम अब नहीं है।

…तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इस पर आयोग ने अगली सुनवाई में नियम की प्रति पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, अगर प्रति नहीं पेश कर पाए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने तब कार्रवाई के डर से छात्र को कॉपियां उपलब्ध करवा दीं और आयोग को सूचित किया। आयोग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यूपी बोर्ड का रवैया मेधावी छात्र के प्रति बेहद टालमटोल वाला और असंवेदनहीन रहा।