सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं’।
Lucknow: ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान हूं’ लिखकर गार्ड ने दी जान; जेब से मिला सुसाइड नोट


