Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 293

पिट गए मौलाना साजिद रशीदी, सपाइयों ने जड़ा कंटाप… डिंपल पर किए थे अभद्र टिप्पणी

0

लखनऊ: डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को सापाईयों ने कूट दिया है। दरअसल, नोएडा के एक नीजी चैनल के शो में शामिल होने के लिए मौलाना साजिद रशीदी गए थे वहीं पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर कंटाप जड़ दिए।

 

क्या था मामला
गौरतलब है कि हाल ही में एक टीवी चैनल पर हुई डिबेट के दौरान हुई। मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में जाने और उनके पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अब सपा से ज्यादा भाजपा को इस बात से ठेस पहुंची है जिसे लेकर पूरे में जमकर कटाक्ष और सिसायत हो रही है।

BJP ने महिला गरिमा का अपमान बताया
बीजेपी और अन्य संगठनों ने इस टिप्पणी को महिला गरिमा का अपमान बताया। बीजेपी नेताओं ने इसे सिर्फ डिंपल यादव पर नहीं बल्कि पूरे महिला समाज पर हमला करार दिया। इसके बाद से अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया न आने पर सत्तापक्ष के लोग हमलावर हो गए हैं।

मैनहट्टन में अंधाधुंध गोलीबारी: 4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, Video आई सामने

0

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में सोमवार (28 जुलाई) शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे 4 लोग मौके पर ही मारे गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली। शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला था और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से गोली लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया।

अमेरिका में 2025 में 254वीं गोलीबारी की घटना

आंकड़ों के अनुसार मिडटाउन मैनहट्टन की इमारत में हुई यह घातक गोलीबारी इस साल अमेरिका में हुई 254वीं गोलीबारी की घटना है जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है। यह आंकड़ा देश में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं को दर्शाता है।

 

PunjabKesari

मेयर ने की थी लोगों से सावधानी बरतने की अपील

घटना के दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए न्यूयॉर्क वासियों से अपील की थी। उन्होंने कहा, “न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है। कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें।” हालांकि अब हमलावर की मौत हो चुकी है और पुलिस क्राइम सीन की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है।

Weather Update: यूपी में अगले तीन दिन भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

लखनऊ: उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई इलाकों में छिटपुट बारिश ने राहत प्रदान की। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला कम से कम अगले 48 घंटे तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम से कम अगले 72 घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। इस अवधि में कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं। पिछले 24 घंटो के दौरान कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुयी। इस दौरान अमेठी, जौनपुर और प्रतापगढ़ में क्रमश: 65, 69.2, 85 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने मानसून अवदाब कमजोर पड़ कर उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में अवस्थित है। जिससे सम्बद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक बना हुआ है। मध्य समुद्र तल पर मानसून श्रीगंगानगर, झुंझुनूं के अलावा निम्नदाब क्षेत्र के केंद्र पन्ना, डाल्टनगंज, पुरुलिया होकर उत्तरी पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वही मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर उत्तरी पूर्वी अरब सागर से गुजरात, पूर्वी राजस्थान एवं उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश तक है।

उन्होंने बताया कि अनुकूल भूभौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में आगामी 2 से 3 दिनों तक मानसून की सक्रियता बढ़ने से बादल गरजने, बिजली के चमकने के साथ ही कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना है। जिसमे पूर्वी उत्तरप्रदेश के अलावा पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग की तरफ से आज जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा , बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है जबकि मंगलवार को आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ प्रथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बारिश की संभावना है। वही 30 जुलाई से प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोनू की मम्मी की बैंक पर्ची, डिटेल्स में लिखा- ‘मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा

0

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बैंक की पर्ची वायरल हो रही है। यह पर्ची है सोनू की मम्मी की,जिन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने बैंक गईं। बैंक स्लिप पर उन्होंने जो लिखा वो सोशल मीडिया पर ‘इमोशनल’ और ‘फनी’ कंटेंट का परफेक्ट मिक्स है।

पर्ची में नाम के स्थान पर लिखा-‘सोनू की मम्मी’ और नीचे डिटेल्स में  लिखा- ‘मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना है।’ राशि की जगह- कन्या लिखा है। अमाउंट 22,000 लिखा गया है और दिनांक है 30-02-25…जो कि हकीकत में कोई तारीख होती ही नहीं है। इस पर्ची को देखने के बाद अब लोग कह रहे हैं बैंक मैनेजर खुद को संभाल नहीं पाया और कोमा में चला गया।

बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़, दो की मौत, 38 श्रद्धालु घायल

0

सावन सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की मौत त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज के दौरान हो गई।त्रिवेदीगंज सीएचसी पर कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें पांच को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हैदरगढ़ सीएचसी पर 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

सावन के सोमवार की वजह से थी भारी भीड़

Barabanki: Major accident at Avasaneshwar temple, stampede caused by falling of electric wire, two dead, 38 deप्रशासन के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

सामने आई मृतकों और गंभीर रूप से घायलों की सूची

1-प्रशांत (22)पुत्र रामकृपाल मृतक मुबारक पुर लोनीकटरा
2-एक मृतक (25) वर्षीय अज्ञात

घायल
1-रंजीत (26)पुत्र साहब दीनमोहदीपुर सतरिख
2-पलक(13)पुत्री रंजीत रामछतौरा कोठी
3-संध्या(24)पुत्री महेश भुलभुलिया कोठी
4-सुंदरम सिंह (14) पुत्र सरतेजमोहदीपुर कोठी
5-लक्ष्मी(18)पुत्री पवन बिबियापुर घाट कोठी
6-अमन(18)पुत्र बाबादीन गढी घोसियामऊ सुबेहा
7-बैजनाथ(22)पुत्र जगजीवन सुबेदार पुरवा हैदरगढ़

Sawan Somwar 2025: सावन के तीसरे सोमवार पर अपने दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

0
Sawan Somwar 2025 Wishes: भगवान शिव के प्रिय माह सावन का आज यानी 28 जुलाई को तीसरा सोमवार है। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की उपासना और उन्हें केवल जल चढ़ाने से वह शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। यही नहीं इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर दूध अर्पित करने पर व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही वह कर्ज, रोग, तनाव, कलह से मुक्ति पाता है। यह दिन कन्याओं के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

कहा जाता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन और उपवास रखने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। इस वर्ष सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी का संयोग बना हुआ है। यह तिथि गौरी पुत्र गणेश को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के इस विशेष संयोग पर जहां दान, पूजा-पाठ का महत्व है, वहीं आप अपने दोस्तों को इन संदेशों के जरिए इस दिन की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं.

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

‘मेरी मौत का जिम्मेदार सिपाही शेषकुमार…’, दीवाल पर सुसाइड नोट लिख फांसी के फंदे पर झूला युवक, पत्नी और सिपाही की नजदीकियों से था आहत

0

Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय युवक ने पुलिस चौकी से कुछ दूर पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व दीवाल पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार सिपाही शेष कुमार है। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
PunjabKesari
बता दें कि टड़ियांवा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 30 वर्षीय युवक रंजीत कुमार यादव पुत्र सुरेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार रंजीत की पत्नी हरिहरपुर चौकी में तैनात सिपाही शेष कुमार से बात करती थी और यह बात जब रंजीत को पता चली तो उसने पत्नी से इस बारे में बातचीत की लेकिन पत्नी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया इससे आहत होकर रंजीत ने आत्महत्या का कदम उठाया। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पत्नी और सिपाही के रिश्ते का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, पड़ोस में एक दीवार पर भी उसने रंग से कुछ संदेश लिख छोड़ा था।
PunjabKesari
परिजनों ने बताया कि रंजीत एसपी ऑफिस शिकायत करने की तैयारी में था और उसके पास इसका रिकॉर्डिंग भी है। मृतक रंजीत एप्लीकेशन लिखने का कार्य करता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उसे दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 3 और 5 वर्ष है।
PunjabKesari
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि करीब 4 महीने पहले उसकी भैंस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर से चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। उसी मामले में मदद दिलाने के बहाने सिपाही शेष कुमार ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं इसके बाद पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों माने नहीं। आगे उसने लिखा कि दिनांक 26.7.2025 को उसने अपनी पत्नी को शेष कुमार के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो रंजीत ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। वहां से सिपाही ने रंजीत को धक्का देकर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक से मौके की जांच पड़ताल कर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 27 जुलाई की सुबह युवक का शव चौकी के पास ही पेड़ से लटका मिला है।

‘कांवड़ यात्रा में ‘अनपढ़’ और ‘अंधविश्वासी’ जाते हैं…’, सपा विधायक ने अपने बयान पर खेद जताते हुए लोगों से क्षमा मांगी

0

Ballia News, (मुकेश मिश्र): उत्तर प्रदेश के बलिया में कावड़ यात्रियों को अनपढ़ कहने वाले बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने बयान पर खेद जताते हुए लोगों से क्षमा मांगी है।
PunjabKesari
सभी धर्मो में उनकी आस्था… कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया
सपा विधायक का कहना है कि वो शिक्षा पर बोल रहे थे उसी में बोल गए। सभी धर्मो में उनकी आस्था है। उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया है। मेरे बयान से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद प्रकट करता हूँ और सबसे माफ़ी मांगता हूँ।

किसी सांसद और विधायक का बेटा कावड़ यात्रा में क्यों नहीं गया ?
दरअसल, सावन के महीने में शिव भक्तों की कावड़ यात्रा चल रही है। इसी बीच यूपी के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने विवादित बयान देते हुए दावा किया कि कांवड़ यात्रा में किसी बड़े नेता या उद्योगपति के परिवार के लोग नहीं बल्कि गांव के अनपढ़ और अंधविश्वास में फंसे लोग जाते हैं। स्कूल बंद करवा करके मधुशाला खोलवा करके लोगों को पागल बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, ‘कावड़ यात्रा में फूल बरसाये जा रहे हैं। कोई बताए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) का बेटा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किसी सांसद और विधायक का बेटा कावड़ यात्रा में क्यों नहीं गया ?

मरने से पहले विवाहिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- बेटियां कहीं नहीं सुरक्षित.. थक गई हूं फिर दे दी जान

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत एक आरक्षी की पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां विवाहिता ने ससुरालीजनों पड़ताड़ित करने का आरोप लगाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाहिता वीडियो में आरोप लगाया कि उसका पति अपने भाई यानी की जेठ के इशारे पर उसके साथ मारपीट करता है।

सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
वायरल वीडियो विवाहिता रोते हुए बताया कि वह न्याय के लिए हर दरवाजे पर गई लेकिन उसकी कही पर सुनवाई नहीं हुई। जिससे थक हार वह अपनी जान दे दी रही है। सीएम योगी से भाउक अपील करते हुए कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और उसका एंव उसका जीजी है। क्यों कि ये लोग मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते है जिस वजह से मेरे था रोज मारपीट की जाती है। वीडियो में मृतका ने सीएम योगी से अपील कर कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जो समाज में एक नजीर बने जिससे और कोई बेटी दहेज की बलि न चढ़ें।

जेठ और पति जान से मारने की दे रहे थे धमकी
घटना का खुलासा तब हुआ जब सौम्या ने आत्महत्या से पूर्व इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति द्वारा दूसरी शादी कराए जाने की साजिश और जेठ से जान से मारने की धमकी का खुलासा किया। वीडियो के कुछ ही देर बाद सौम्या ने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह मकान लालता सिंह पुत्र भीकम सिंह का बताया जा रहा है, जिसमें दंपति किरायेदार के रूप में रह रहे थे।

1 साल पहले दोनों ने की थी लव-मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक दोनो ने एक साल पहले लव- मैरिज की थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति केस बचने के लिए उससे की। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए उसे पड़ताड़ित किया जाने लगा था। मृतका ने वीडियो में बताया कि उसने न्याय के लिए स्थानीय थाने और एसपी के यहां गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला जिससे थक हार उसने सुसाइड कर ली।

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतका के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। वे मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। बीकेटी थाने के अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। सौम्या द्वारा सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आसिफ ने महिला से बढ़ाई नजदीकियां, फिर किया रेप अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

0

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में कथित रूप से एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार करने तथा अब उसपर धर्म परिवर्तन करने एवं शादी करने का दबाव डालने को लेकर एक सैलून संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला ने सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कुछ समय पहले सेक्टर 122 में आसिफ के सैलून में काम करवाने गई थी तथा फिर दोनों के बीच से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे।

थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है।