Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 135

ड्यूटी के दौरान UP Police के हेड कॉन्स्टेबल का निधन, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी गई अंतिम सलामी; ठंड से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा, 24 घंटे में 3 की मौत, सर्दी में ये करें पेशेंट

0

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में निधौली कलां थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करण सिंह (50) का सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, सिंह मूल रूप से इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के उत्तमपुर प्रसन्ना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने सिंह को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत में आगरा स्थानांतरित किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आगरा ले जाते करण सिंह की हृदय गति रुक गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करण सिंह के शव को एटा पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेतांभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सर्दी के सीजन की शुरूआत होते ही हृदय रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इमरजेंसी में हार्ट के दो-चार मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस बीच 24 घंटे में हेड कॉन्स्टेबल करण सिंह सहित तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सर्दी में यह करें हार्ट पेशेंट

* हफ्ते में तीन-चार बार, सुबह और शाम, अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करें।
* अगर ब्लड प्रेशर बढ़ता हुआ नजर आए तो तुरंत अपने डाक्टर से मिलें। कई बार दवा बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
जिन लोगों को हृदय की समस्या है, उन्हें अत्यधिक ठंड में बिल्कुल भी टहलने नहीं निकलना चाहिए। केवल तब बाहर टहलें जब धूप हो और आपको लगे कि ठंड नियंत्रण में है।
सर्दियों में अपने शरीर को उचित रूप से गर्म रखें।
अपने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित रखें।

बाथरूम में नहा रही थी महिला, चुपके से मजदूर ने बनाया वीडियो… काम करने गया था, लेकिन घिनौना कांड कर दिया

0

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक मजदूर ने मजदूरी करने की बजया एक घटिया काम को अंजाम दिया है। दरअसल, उसका काम था दिवार पर पुट्टी लगाना लेकिन मौके देखते ही उसने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। जब महिला को पता चला तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के संजय नगर सेक्टर 23 स्थित एनएसआई सेंटर के ब्लॉक का है। यहां पर एक महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार को वॉल-पुट्टी का काम कर रहे मोहन नगर निवासी खुर्शीद उर्फ खुर्शीदशेर उनके घर आया था। जब वह आया उस वक्त महिला बाथरूम में नहा रही थी। चुपके से वह बाथरूम के पास आया और नहाते हुए वीडियो बना लिया। महिला के अनुसार जब उन्होंने युवक को संदिग्ध हरकत करते  देखा तो शक हुआ। पूछने पर आरोपी ने उनका वीडियो बनाए जाने की बात स्वीकार कर ली।

वीडियो को लेकर बना रहा था दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी बार-बार समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। फोन के जरिए डरा धमका रहा था। पीड़िता ने मामला बढ़ते देख थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला के शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।  आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि साइबर संबंधी पहलुओं की भी जांच की जा रही है कि वीडियो कहीं अपलोड तो नहीं हो गया।

CM Yogi ने की विकास कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- ‘जनहित से जुड़े कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी’

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन नगरों का विकास केवल सड़कों और इमारतों के निर्माण तक सीमित न हो, बल्कि उनका स्वरूप ऐसा बने जिसमें स्थानीय पहचान, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का संतुलन दिखे।

 योजनाएं चरणबद्ध ढंग से लागू किए जाएं
उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाएं चरणबद्ध ढंग से लागू हों, कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ दिखे। मुख्यमंत्री ने मेरठ में प्रस्तावित बिजली बम्बा बाईपास को लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर पीपीपी मोड में विकसित करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों मंडलों के मंडलायुक्तों ने बारी-बारी से अपनी कार्ययोजना से अवगत कराया। बताया गया कि अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज की तर्ज पर अब मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के लिए भी समेकित विकास मॉडल अपनाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों से विमर्श और विभागों के बीच समन्वय हो
जनप्रतिनिधियों से विमर्श और विभागों के बीच समन्वय के आधार पर इन शहरों में कुल 478 परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें मेरठ में 111, कानपुर में 109 और मथुरा-वृंदावन में 258 परियोजनाओं का विकास प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं को अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक श्रेणी में विभाजित कर स्पष्ट समयसीमा तय की गई है।

शहरी ढांचा तैयार हो जो यातायात को सुगम बनाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए नवाचार, बेहतर प्रबंधन और वित्तीय संयोजन पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर निजी क्षेत्र का सहयोग लेने और जहां संभव हो वहां पीपीपी मोड अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य ऐसा शहरी ढांचा तैयार करना है जो यातायात को सुगम बनाए, पैदल यात्रियों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे, हरे-भरे शहरों की दिशा में आगे बढ़े और स्थानीय पहचान को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के लिए यदि अतिरिक बजट की आवश्यकता होगी तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा।

संगीत जगत ने खोया एक और चमकता सितारा! इंडस्ट्री को सैकड़ों गाने देने वाले सुपरस्टार का 34 की उम्र में निधन, युवा कलाकार की मौत की वजह कर देगी दंग

0

UP Desk : ओडिया संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 34 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फैंस ही नहीं, पूरी ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। ऐसे टैलेंटेड सिंगर का जाना, ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हालत बिगड़ने पर AIIMS में किया गया भर्ती 
खबरों के मुताबिक, 14 नवंबर को दोपहर लगभग 1:10 बजे सिंगर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी रिपोर्ट्स देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मेडिकल ICU में शिफ्ट कर दिया। उनके इलाज के लिए एक स्पेशल टीम को लगाया गया था। फिर भी उनकी हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। उन्नत इलाज देने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं आ रहा था। आख़िरकार, 17 नवंबर की रात 9:08 बजे पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

क्या थी सिंगर की मौत की वजह?
अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। यानी उनके शरीर के कई अंगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था। जब उन्हें भर्ती किया गया था, तब मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेलियर, दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया (बाइलेटरल निमोनिया), दिल की पंपिंग क्षमता बहुत कम हो जाना, डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, यानी दिल बड़ा हो जाना और उसकी कार्यक्षमता खराब होना जैसी कई गंभीर बीमारियां सामने आईं थीं।

कौन थे ह्यूमन सागर?
ह्यूमन सागर ओडिशा के जाने-माने और बेहद लोकप्रिय सिंगर थे। उन्हें अभिजीत मजूमदार द्वारा कंपोज किए गए सुपरहिट गाने ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से अपार पहचान मिली थी। उन्होंने ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने गाए। उनकी आवाज का लोगों पर कुछ खास ही असर था। कम उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली थी, जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा।

SIR में वोटर लिस्ट से कट जाए नाम….तो अपनाए ये आसान तरीका, जल्दबाजी न करें गड़बड़ी

0

लखनऊ: देश में लगभग 9 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का काम चल रहा है। इसके साथ ही यूपी में भी SIR की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इस प्रक्रिया में कई लोग सोच रहे होंगे कि SIR के दौरान अगर उनका नाम कट जाता है तो वे क्या करेंगे। तो उसके लिए बिना परेशान हुए एक साधारण सा प्रक्रिया अपनाना है।

अगर SIR के दौरान आपका भी नाम वोटर लिस्ट से कट गया है तो आप नाम जुड़वाने के सामान्य प्रोसेस के तहत ही ये काम करव सकते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से या बीएलओ से बात करके नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको एड्रेस प्रूफ देना होगा। नाम जुड़वाने का प्रोसेस वही रहेगा, जो सामान्य तौर पर रहता है। एसआईआर सिर्फ वोटिंग लिस्ट को अपडेट करने जैसा है। नाम ना आने की दशा में आसानी से नाम जुड़वाया जा सकता है।

SIR प्रक्रिया में Enumeration Form भरने की प्रक्रिया

BLO का घर पर आना

SIR प्रक्रिया के तहत आपके क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) आपके घर आएंगे।

फॉर्म भरवाना
BLO आपसे एक फॉर्म भरवाएंगे, जिसे Enumeration Form कहा जाता है।

फॉर्म के दो हिस्से

पहला हिस्सा: BLO अपने साथ ले जाएगा।

दूसरा हिस्सा: एक पर्ची आपके पास रहेगी।

प्रमाणन का उद्देश्य
इस फॉर्म के साथ यह प्रमाणित किया जाएगा कि आपका 2002 की वोटिंग लिस्ट से कनेक्शन है।

कनेक्शन की शर्त
यानी आपका या आपके माता-पिता का नाम साल 2002 की वोटर लिस्ट में होना चाहिए।

घर बैठे सरल प्रक्रिया
इस फॉर्म को BLO द्वारा घर पर भरवाकर और जमा कराकर, आपका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होती है।
गलती से भी न करें भूल
यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई है और पूरे एक महीने तक चलेगी, यानी इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। लेकिन इसी बीच चुनाव आयोग ने एक सख्त निर्देश जारी किया है।

गड़बड़ की तो 1 एक साल की जेल
आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची की पारदर्शिता रखना है। इसलिए कोई भी मतदाता 2-2 स्थानों से गणना प्रपत्र नहीं भरेंगा। अगर कोई भी वोटर ऐसा करता पकड़ा जाएगा तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-31 के तहत एक साल की सजा या फिर जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि शहर या गांव में दो जगह मतदाताओं के नाम हैं, तो केवल एक जगह ही गणना प्रपत्र भर कर जमा दें।

दो जगह हैं नाम तो एक ही जगह भरें फॉर्म
आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर मतदाता का गांव और शहर दोनों जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो वह जहां का मतदाता बना रहना चाहता है, वहां का फॉर्म भर कर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है।

पीएम मोदी ने श्री सत्य साई बाबा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया। मोदी ने श्री सत्यसाई जिले में साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया।

PunjabKesari

समारोह के दौरान मोदी ने यहां साई बाबा की महासमाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और के राम मोहन नायडू तथा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लखनऊ के रहीमाबाद में चोरी की वारदात ,

0

लखनऊ- लखनऊ के रहीमाबाद में चोरी की वारदा, तरौना गांव में रिंकू के घर में चोरी की ग, रिंकू के घर में मेन गेट का ताला तोड़कर चोर, पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी शिकाय,, इससे पूर्व भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं

लखनऊ ठाकुरगंज के कैंपल रोड पर चोरी की वारदात,शिवा रेसीडेंसी में बंद घर को बनाया निशाना,

0

लखनऊ-ठाकुरगंज के कैंपल रोड पर चोरी की वारदात,शिवा रेसीडेंसी में बंद घर को बनाया निशाना,जेवरात और कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ,पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के जेवर पार किए,लैपटॉप, LED टीवी तक चोर बटोर ले गए चोर,सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दो शातिर चोर.

लखनऊ रजिस्ट्री के बाद जमीन का सत्यापन 3 माह में,

0

लखनऊ-रजिस्ट्री के बाद जमीन का सत्यापन 3 माह में,सत्यापन 4 साल की जगह 3 महीने में होगा,नियमों में स्टांप एवं पंजीयन विभाग का संशोधन, अवधि घटने से संपत्ति मालिकों को मिलेगी राहत,सत्यापन रजिस्ट्री होने के 3 महीने के भीतर होगा, लोगों से की जा रही वसूली के चलते लिया फैसला.

 

लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में अनुकंपा अदालत,

0

लखनऊ-पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में अनुकंपा अदालत,18 दिसंबर को लगेगी अनुकंपा अदालत,सुबह 11 बजे मंडल कार्यालय में होगी सुनवाई,अनुकंपा नियुक्ति के इच्छुक आवेदक कर सकेंगे दावा,मृतक अक्षम, लापता रेल कर्मियों के परिजन शामिल होंगे,विधवा वारिस और आश्रित भी प्रस्तुत कर पाएंगे प्रतिवेदन,दस्तावेजों के साथ निर्धारित फार्म भरना अनिवार्य