Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 46

“मेरी आंखों के सामने डूब गया बेटा, बुझ गया घर का चिराग…” UP में डूबे इंजीनियर की मौत से टूटे पिता, CM Yogi के निर्देश पर SIT गठित

0

लखनऊ : ग्रेटर नोएडा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की शुक्रवार को पानी में डूबकर हुई मौत के मामले की पड़ताल के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 20 फुट से अधिक गहरे पानी से भरे एक गड्ढे में एक कार के गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हुई मौत के मामले का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर मामले की तफ्तीश के लिये तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

बयान के अनुसार मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में गठित इस तीन सदस्यीय एसआईटी में मेरठ के मंडलायुक्त और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता भी शामिल हैं। यह समिति पांच दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी। गुरुग्राम की एक कम्पनी में नौकरी करने वाले 27 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता शुक्रवार की रात एक हादसे में मौत हो गयी थी। पुलिस के मुताबिक उसकी कार ग्रेटर नोएडा के सेक्‍टर-150 एटीएस ले-ग्रैडियोज के पास अनियंत्रित हो गई और नाले की दीवार तोड़कर एक निर्माणाधीन मॉल के परिसर में पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी।

युवराज के परिजन का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण युवराज की मौत हुई है। उनका कहना है कि तीव्र मोड़ होने के बावजूद बैरीकेडिंग नहीं किये जाने, ‘रिफ्लेक्टर्स’ नहीं लगाये जाने और भूखंड के आसपास कोई ‘सेफ्टी वॉल’ नहीं बनाये जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

328 पवित्र स्वरूपों के मामले में आम आदमी पार्टी के ‘यू-टर्न’ पर भड़के सुखपाल खैहरा, जानें क्या कहा

0

पंजाब डेस्क : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक में चर्चा छेड़ दी है। इस बारे में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आम आदमी पार्टी सरकार और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर इस मुद्दे पर पूरी तरह ‘यू-टर्न’ लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस बारे में खैहरा ने कहा कि पहले ‘आम आदमी पार्टी’ नेताओं ने बंगा के पास राजा साहिब अस्थान पर स्वरूपों की मौजूदगी को लेकर बड़े आरोप लगाए थे, लेकिन अब वे अपने बयानों से पलट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वे इतने सेंसिटिव धार्मिक मामले पर सिख कम्युनिटी को गुमराह करने के लिए पब्लिक में माफी मांगें।

इस बारे में खैहरा ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार इस मुद्दे को सुलझाने को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना बहबल कलां और बरगाड़ी की घटनाओं से करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार पिछले 4 सालों में इन मामलों में न्याय देने से पीछे हटी है, वही रवैया अब स्वरूपों के मामले में भी दिख रहा है।

शूटिंग से लौटते वक्त अक्षय कुमार के काफिले में हादसा, जुहू में पलटी SUV

0

Akshay Kumar security car accident: मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले से जुड़ी एक गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अक्षय कुमार शूटिंग खत्म कर एयरपोर्ट से अपने जुहू स्थित आवास की ओर जा रहे थे, तभी सिल्वर बीच कैफे के पास यह घटना हुई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो असंतुलित होकर सीधे अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन से जा भिड़ा। इसके बाद सिक्योरिटी वैन आगे चल रही एक्टर की SUV से टकरा गई, जिससे कुछ ही सेकेंड में कई गाड़ियों की चेन एक्सीडेंट जैसी स्थिति बन गई।

ऑटो चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टक्कर के बाद सिक्योरिटी वाहन के नीचे दबने से चालक और एक यात्री कुछ देर के लिए फंस गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों और सिक्योरिटी स्टाफ की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अक्षय कुमार ने दिखाई इंसानियत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अक्षय कुमार खुद अपनी SUV से बाहर निकले और अपने गार्ड्स के साथ मिलकर घायलों की मदद करते नजर आए। लोगों ने देखा कि एक्टर और उनकी टीम ऑटो को हटाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने में सक्रिय रूप से जुटी रही।

वायरल हुआ हादसे का वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलटी हुई गाड़ी और मदद के लिए दौड़ते लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, सूत्रों ने साफ किया है कि अक्षय कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका गया और बाद में सामान्य कर दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

SIR In UP: मतदाता बनने को एक दिन में सात लाख लोगों ने किया आवेदन, ऑनलाइन देखें आपको नोटिस जारी हुआ या नहीं?

0

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में विशेष अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं। पिछले रविवार को चले पहले विशेष अभियान में एक ही दिन में 7 लाख मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरे थे। वहीं, 6 जनवरी से 17 जनवरी तक 7.20 लाख फॉर्म प्राप्त हुए थे। यानी, 6-17 जनवरी के बीच प्रतिदिन औसतन 60 हजार फॉर्म भरे गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के तहत सभी 1.77 लाख बूथों पर बीएलओ व बीएलए उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाताओं को मसौदा मतदाता सूची दिखाई। हेल्प डेस्क की मदद से उन्हें फॉर्म भरवाए गए। सभी जिलों में डीएम व निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारियों ने एक-एक बूथ का निरीक्षण किया। यही वजह रही कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म-6 भरे गए।

सोमवार को सीईओ कार्यालय ने जिलों से फाइनल आंकड़े मंगवाकर उन्हें जोड़ा तो उत्साहजनक नतीजे सामने आए। सीईओ की ओर से सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची देख लें और फिर उसके बाद नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम व पते में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरें।

ऑनलाइन यहां देखें

6 फरवरी तक दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। अभी तक नए मतदाता बनने को 30.51 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। नोटिस जारी हुआ या नहीं, ऑनलाइन भी देख सकेंगे मतदाता एसआईआर में जिन मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है, उन्हें नोटिस भेजा जा रही है। पहले चरण में 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जाएगा। मतदाता ईसीआईनेट एप पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे कि नोटिस उन्हें जारी हुआ है या नहीं। अभी पोर्टल voters.eci.gov.in पर यह सुविधा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह सुविधा शुरू करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की आईटी टीम को पत्र लिखा गया है। नोटिसों की सुनवाई 21 जनवरी से शुरू होगी। पहले दिन 3793 स्थानों पर 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत 9154 अधिकारियों की ड्यूटी नोटिस पर सुनवाई के लिए लगाई गई है।

यूपी: प्रदेश में करवट लेने जा रहा है मौसम, हवा का रुख बदलने से होगी कई जिलों में बारिश; जारी हुआ अलर्ट

0

उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 5 से 6 दिन तक रहेगा जिसकी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। रविवार देर रात प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई लेकिन सोमवार को दिन में तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी महसूस की गई। राजधानी लखनऊ में ही दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में आश्चर्यजनक ढंग से 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में दिशा परिवर्तन होगा और पूर्वा से पछुआ हो जाएगी। आसमान में बादलों की उपस्थिति से पिछले 24 घंटों के दौरान बीती रात प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हुई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ कोहरे के घनत्व में भी कमी आई है।

इसके परिणामस्वरूप दिन के अधिकतम तापमान में भी 2-4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। इस वजह से ही ठंड में काफी कमी महसूस की गई। यद्यपि पश्चिमी विक्षोभ से संबद्ध द्रोणी के पूर्वी दिशा में विचरण के साथ ही इसका प्रभाव क्षीण होने और हवा के पुनः दिशा परिवर्तन से प्रदेश के तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2-4 डिग्री की संभावित क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास ही रहने के आसार हैं। कोहरे में आई कमी की वजह से ठंड से राहत मिलने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होकर आगे 5-6 दिनों तक जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत प्रदेश में फ़िलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है।

 

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा जिला

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद मुरादाबाद में 6.8, मुजफ्फरनगर में 6.9, नजीबाबाद में 7 और बरेली में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में लखनऊ में न्यूनतम तापमान दो दिन में 4.4 डिग्री से बढ़कर 11.6 डिग्री पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान भी 20.9 से बढ़कर 26.4 डिग्री हो गया।

23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश के आसार

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम अब चौंका भी रहा है। रविवार देर रात बिना किसी पूर्वानुमान के हल्की बारिश और फिर सोमवार को दिन में तेज धूप की वजह से बढ़े तापमान ने लोगाें को अचरज में डाल दिया। दिन में तेज धूप की वजह से ऐसी नौबत आ गई कि लोगों को जैकेट और गर्म कपड़े उतारने पड़े। दो दिन के भी राजधानी में आश्चर्यजनक तरीके से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की गई। 48 घंटे के भीतर राजधानी में न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दो दिन पहले ही शनिवार को लखनऊ में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 11.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह से अधिकतम तापमान शनिवार को 20.9 था जो सोमवार को बढ़कर 26.4 हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कोहरे का असर सुबह कम रहा और मंगलवार को भी हल्का कोहरा होने के ही आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो सकता है जिसका असर लखनऊ तक भी देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। हवा का रुख भी मंगलवार से बदल सकता है। अभी तक चल रही पूर्वा मंगलवार से पछुआ में बदलने के आसार हैं। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को लखनऊ में 0.1 मिमी. बारिश रविवार देर रात दर्ज की गई।

इस तरह दिखा तापमान में उतार-चढ़ाव

UP: Weather is about to change in the state, with a change in wind direction causing rain in several districts
लखनऊ में लगातार सर्दी बनी हुई है।
19 जनवरी      11.6
18 जनवरी      6.4
17 जनवरी        4.4
16 जनवरी      5.8
15 जनवरी       5.5
14 जनवरी       6.1
13 जनवरी       5.6
12 जनवरी       6.6

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1.* भाजपा अध्यक्ष चुनाव- नितिन नबीन का नामांकन कराने पहुंचे शाह-राजनाथ, निर्विरोध चुना जाना तय; पत्नी दीपमाला बोलीं- पार्टी को हीरे की परख।

*2.* गडकरी बोले- पुराने लोगों को रिटायर होना चाहिए, नई पीढ़ी को कमान सौंपनी चाहिए; वे जिम्मेदारी संभाल ले तो पुरानी पीढ़ी दूसरा काम करे।

*3.* किश्तवाड़ एनकाउंटर में घायल एक जवान शहीद, ऑपरेशन त्राशी-1 में 8 जवान घायल हुए थे; जैश के 3 आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी।

*4.* प.बंगाल में SIR पर 1.25 करोड़ लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी नोटिस जारी, सुप्रीम कोर्ट का EC को निर्देश- गलत नाम और उम्र वाले वोटर्स की जांच निष्पक्षता से करें।

*5.* कर्नल सोफिया अपमान मामला-सुप्रीम कोर्ट की एमपी के मंत्री को फटकार, कहा- माफी मांगने में देर हुई, सरकार 2 हफ्ते में बताए केस कब शुरू होगा।

*6.* ‘हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद न करें’, विदेश मंत्री एस जयशंकर की पौलेंड को दो टूक।

*7.* केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता नई योजना ‘VB-G RAM G’ (विकसित भारत-रोजगार आजीविका मिशन) के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। चौहान ने जोर देकर कहा कि नया कानून काम के अधिकार को पहले से ज्यादा मजबूत करेगा।

*8.* अंबरनाथ नगर परिषद वाले चुनाव को हाईकोर्ट ने क्यों बताया लोकतंत्र के लिए खतरा?अदालत ने पाला बदलने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कलेक्टर के आदेशों को अस्थायी रूप से रोक दिया। सभी दलों को सुनवाई का निर्देश दिया गया है। नए आदेश तक स्थिति यथावत रहेगी। आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या हैं।

*9.* नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रहा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल एसआईआर से जुड़े सुनवाई सत्र में शामिल हुए बोस ने इस प्रक्रिया को सरासर उत्पीड़न करार देते हुए कहा कि इसमें स्पष्टता की कमी है।

*10.* कुलदीप सिंह सेंगर को फिर नहीं मिली राहत, उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में सजा बरकरार।

*11.* कार ने 13 को रौंदा, अब तक 5 की मौत, जबलपुर में गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया; हिरासत में गाड़ी मालिक, ड्राइवर की तलाश।

*12.* चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, 14 हजार बढ़ी, 1 महीने में ₹2 लाख से ₹3 लाख हुई कीमत; 2026 में ₹4 लाख तक जा सकते हैं दाम।

*13.* भारत-कोकिंग-कोल के शेयर की 96% प्रीमियम पर लिस्टिंग, ₹23 का शेयर ₹45 पर पहुंचा, निवेशकों को 1 लॉट पर ₹13,200 का मुनाफा; 147 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO.

*14.* सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246 पर बंद, निफ्टी भी 108 अंक गिरा, मीडिया और मेटल सेक्टर में बिकवाली।

*15.* अमेरिकी धमकी के बाद 7 देशों के सैनिक ग्रीनलैंड पहुंचे, फ्रांस ने 15, जर्मनी ने 13 और ब्रिटेन ने 1 भेजा; इटली बोला- यह मजाक।

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनने की उम्मीद। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

 

Russian ऑयल, सैंक्शन और टैरिफ पर भारत का कड़ा संदेश

0

Russian ऑयल, सैंक्शन और टैरिफ पर भारत का कड़ा संदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी तेल पर लगाए जा रहे सैंक्शन और टैरिफ को लेकर भारत का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत को चुनिंदा तौर पर निशाना बनाना अनुचित और अन्यायपूर्ण है और वह इस बात को बार-बार स्पष्ट करते रहे हैं।

बिहार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग 33 फीट हैं ऊँचाई, 210 मीट्रिक टन है वजन

0

*बिहार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग 33 फीट हैं ऊँचाई, 210 मीट्रिक टन है वजन।*

मोतिहारी के विराट रामायण मंदिर में 33 फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना पूरी हो गई। 210 मीट्रिक टन वजनी यह ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 10 वर्षों में तैयार हुआ। यह शिवलिंग 1008 सहस्त्रलिंगम से युक्त है। शिवलिंग में तीन भाग बनाए गए हैं। प्रथम भाग ब्रह्मा, मध्य भाग विष्णु व शीर्ष भाग को शिव भाग कहते हैं। इसे आकार देने में सात साल लगे। शिवलिंग का शिव भाग आधार पीठ के शीर्ष व अर्घा के अग्र में होगा। 36 फीट ऊंचे आधार पीठ व 18 फीट ऊंचे शिव भाग को मिला इसकी ऊंचाई भूतल से 54 फीट है। इस शिवलिंग को तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाड़ू गांव में तैयार किया गया है। शिवलिंग को बनाने में करीब 10 साल लगे और करीब 3 करोड़ का खर्च आया है।

Heart Blockage Symptoms: हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती संकेत: शरीर देता है ये अलार्म, एक्सपर्ट ने बताई धमनियां साफ करने की टिप्स

0

नेशनल डेस्क:  दिल की सेहत में गड़बड़ी या नसों में रुकावट (हार्ट ब्लॉकेज) आज के समय की एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। मुख्य रूप से यह दो तरह की होती है: एक वह जिसमें धमनियों के अंदर वसा या कोलेस्ट्रॉल जमने से खून का रास्ता संकरा हो जाता है, और दूसरी वह जिसमें दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाले इलेक्ट्रिक सिग्नल में खराबी आ जाती है। जब नसों में गंदगी जमा होती है, तो दिल की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता, जिसे डॉक्टरी भाषा में ‘कोरोनरी आर्टरी डिजीज’ कहते हैं।

शरीर में इसके शुरुआती संकेत काफी स्पष्ट होते हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है। सबसे प्रमुख लक्षण सीने में भारीपन या दबाव महसूस होना है, जो चलते समय बढ़ जाता है। यह दर्द सिर्फ छाती तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बाएं हाथ, जबड़े और पीठ तक भी फैल सकता है। इसके अलावा, बिना किसी खास मेहनत के सांस फूलना, अचानक ठंडा पसीना आना और चक्कर के साथ धड़कन तेज होना भी खतरे की घंटी है। महिलाओं में इसके लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं, जैसे बहुत अधिक थकान, नींद की कमी या बेचैनी महसूस होना।

अच्छी बात यह है कि सही खान-पान से धमनियों की सफाई में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आहार में कुछ खास चीजों को शामिल करके नसों की रुकावट को कम किया जा सकता है:

  • आंवला: यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मददगार है।
  • मोरिंगा (सहजन): इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो दिल की रक्षा करते हैं।
  • बैंगनी पत्तागोभी: यह नसों की सेहत को बेहतर बनाती है।
  • हल्दी और अदरक: हल्दी नसों की अंदरूनी सूजन को खत्म करती है, जबकि अदरक खून के बहाव को बेहतर बनाकर गंदगी जमने से रोकता है।