Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 221

Auraiya News: 10 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

0

औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा बारह अक्तूबर को होगी। इस परीक्षा के लिए औरैया में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4220 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से तो लैस होंगे। साथ ही वहां पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी होगी। खास बात तो यह है कि परीक्षा अवधि में केंद्र के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे की दुकानें भी बंद रहेंगी।डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 केंद्र पर्यवेक्षक व 10 सह केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर सारी व्यवस्था चकाचक रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप कोषागार से निर्धारित समय पर पहुंचकर सामग्री प्राप्त कर केंद्रों पर पहुंचाएं।

केंद्र प्रभारी अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का संचालन कराएं। साथ ही केंद्रों पर पार्किंग, पेयजल, क्लार्क रूम, साफ सफाई, बिजली व्यवस्था व शौचालयों के इंतजाम पुख्ता करें।

Auraiya News: त्योहार पर खलेगी बसों की कमी, मुश्किल भरा होगा सफर

0

औरैया। दीपावली त्योहार पर इस बार लोगों को बसों की कमी खलेगी। औरैया डिपो के बेड़े में शामिल 13 बसों की मियाद पूरी हो गई है। इससे वो चलन से बाहर हो गईं। इनकी जगह पर अभी तक डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं। ऐसे में बसों की कमी त्योहारी सीजन में न सिर्फ अखरेगी बल्कि यात्रियों को सफर भी मुश्किल भरा होगा।

औरैया डिपो के बेड़े में 78 रोडवेज बसें शामिल थीं। इन बसों को यहां के विभिन्न रूटों पर चलाकर यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा था लेकिन डिपो के बेडे में शामिल 78 में 13 बसों की मियाद खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को रूट से हटा दिया गया। अब महज 65 बसें ही रह गई हैं। इससे डिपो में बसों की एकाएक कमी आ गई है लेकिन चलन से बाहर हुई बसों की जगह पर अभी तक नई बसें मिली नहीं हैं। ऐसे में सीमित बसों के जरिए इस बार करवाचौथ व दीपावली पर यात्री सफर करेंगे।

खासतौर पर महानगरों में नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर घर लौटते हैं। डिपो की बसें उन्हें घर तक लाती हैं। त्योहार के मद्देनजर बसों का विशेष संचालन भी किया जाता है लेकिन इस बार बसों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम रहेगी। सीमित बसों से त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाना आसान नहीं होगा। ऐसे में रूटों पर बसों की कमी भी खलेगी। यात्रियों को घंटों इंतजार का भी सामना करना पड़ सकता है।

लंबी दूरी के सफर में यह कमी और ज्यादा परेशानी खड़ी करेगी हालांकि डिपो प्रशासन की ओर से निगम को बसों की डिमांड भेजी गई है। यदि त्योहार तक नई बसें मिल जाती हैं, तो यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

———————–
दिल्ली, आगरा, लखनऊ रूट अहम
त्योहार पर दिल्ली, आगरा व लखनऊ रूट पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ होती है। दिल्ली आगरा रूट पर तो हर साल 20 बसों को दौड़ाना पड़ता है। वहीं, लखनऊ व कानपुर रूट पर भी यात्रियों की भीड़ रहती हैं। यहां पर अन्य डिपो की बसें इस भीड़ का बेड़ा पार लगाती हैं।
————————
कार्यशाला में जुटाया गया बसों की मरम्मत का सामान
औरैया। दीपावली त्योहार पर बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो। सफर में खराबी की वजह से किसी बस के पहिए न थम जाए। इसे लेकर डिपो की कार्यशाला में मरम्मत का सामान पर्याप्त मात्रा में जुटा लिया गया है। यहां पर बीएस-6 बसों के लिए जरूरी एड ब्लू यूरिया के ड्रम मंगवाए गए हैं। चूंकि 25 से ज्यादा बसें बीएस-6 हैं। साथ ही साथ बैटरी, क्लच प्लेट व इंजन के पार्ट मंगवाए गए हैं। टायर भी बड़े पैमाने पर मगाए गए हैं।
——–
भेजी गई है डिमांड
नई बसों को लेकर डिमांड भेजी गई है। फिर भी 65 बसों का विशेष संचालन कराते हुए काफी हद तक त्योहार पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। यदि नई बसें मिल गईं तो और अच्छा रहेगा।
अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम डिपो

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

UP में एक साथ 72 पुलिसवालों का ट्रांसफर! पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…. यहां देखें पूरी लिस्ट

0

बदायूं : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शनिवार देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने ट्रांसफर का आदेश जारी करते हुए दो इंस्पेक्टर और आठ दारोगा समेत 72 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी के तबादले किए गए हैं।

 

संजीव कुमार को बिनावर थाने भेजा गया

उन्होंने वजीरगंज में तैनात अपराध निरीक्षक बाबूराम गौतम को जरीफनगर का अपराधी नियुक्त किया है और जरीफनगर भेजे गए इंस्पेक्टर संजीव कुमार को वजीरगंज का अपराध निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दारोगा हरिओम सिरोही को उसहैत, कुंवरपाल सिंह को दातागंज, अजय वीर सिंह को कादरचौक, समरेर चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को म्याऊं चौकी इंचार्ज, अविनाश पुंडीर को कादरचौक से समरेर चौकी इंचार्ज, देवेंद्र सिंह को म्याऊं चौकी इंचार्ज से सहसवान कोतवाली और शहीद भगत सिंह चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को बिनावर थाने भेज दिया गया है।

 

72 पुलिसकर्मियों के बदले गए कार्य क्षेत्र

आरक्षी वर्ग में भी व्यापक फेरबदल किए गए हैं। पुलिस लाइन से विनीत कुमार, सुमित पुंडीर, हिमालय बालियान, अमित कुमार, विशाल पंवार, रवि कुमार, बंटी कुमार, सलमान खान, शेर सिंह, हरिओम, मोनू, अजीत कुमार, शैलेश कुमार, ललित कुमार, नितिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि को थाना बिनावर, वजीरगंज, हजरतपुर, उधैती, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, कोतवाली, कुवरगांव, अलापुर, मुजरिया आदि में नई तैनाती दी गई है। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों में भेजा गया है। जिनमें आरती, ललिता देवी, शिखा सोम, पूजा, पूजा सिंह, अंजली देवी, सपना चौहान और अंशू गौतम के नाम शामिल हैं। इन सभी का स्थानांतरण विभिन्न थानों, न्यायालय सुरक्षा, गौवंश सुरक्षा सेल और डायल- 112 में किया गया है। कुल 72 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं।

 

 

लापता आठ साल के बच्चे का शव घास के ढेर में मिला, हत्य के बाद शव छुपाए जाने की आशंका

0

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के मऊरानीपुर इलाके में आठ साल के एक बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घास के ढेर से मिला। बच्चा शनिवार दोपहर से लापता था। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चकरा गांव के निवासी राजेंद्र कुशवाहा का बेटा मुकेश शनिवार दोपहर तब लापता हो गया था जब उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। उन्होंने कहा कि देर शाम पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि देर रात बच्चे का शव उसके घर के अंदर एक घास के ढेर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और जांच के नतीजे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में Cancel हुई छुट्टियां, नए आदेश जारी

0

अमृतसर (दलजीत): मौसम विभाग द्वारा बाढ़ की जताई गई संभावना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अमृतसर में अलर्ट पर कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन द्वारा सरकारी अस्पताल रमदास, अजनाला और लोपोके की स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे जारी रखने के आदेश दिए हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि अजनाला, लोपोके और रमदास सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से विशेष बातचीत के बाद उन्हें 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया हैं

 

इसके अलावा जिला स्तर के सिविल अस्पतालों में भी सेवाएं निरंतर जारी रखने को कहा गया है। वहीं उक्त अस्पतालों में दवाइयां और आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कौर के नेतृत्व में जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है

Gaza Peace Plan: ट्रंप ने कहा-‘ गाजा में तुरंत रोको बमबारी’, इजराइल ने दिखाया ठेंगा, एयर स्ट्राइक में 70 फिलीस्तीनी ढेर

0

International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Gaza Peace Plan बेअसर दिखाई दे रहा है। इजराइल और हमास से डील के कुछ घंटों बाद ही इजराइल ने ट्रंप को ठेंगा दिया।शनिवार को इजराइली एयर स्ट्राइक में कम से कम 70 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए, जिनमें दो महीने से आठ साल के सात बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा सिटी में 45 लोगों की मौत हुई। हाल के हफ्तों में हुई इजराइली स्ट्राइक से एक लाख से अधिक गाजाई प्रभावित हुए और उन्हें दक्षिणी गाजा की ओर पलायन करना पड़ा। टुफ्फाह इलाके में एक residential घर पर हमला 18 लोगों की जान ले गया और कई घायल हुए। दक्षिणी गाजा में अल-मावासी शरणार्थी शिविर पर भी हमले हुए, जहां दो बच्चों की मौत और आठ अन्य घायल हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल से “तुरंत बमबारी रोकने” का आग्रह किया ताकि बंधकों की रिहाई और शांति समझौते का रास्ता बन सके। उन्होंने चेताया कि हामास अगर धीमा हुआ तो “सब कुछ खतरे में पड़ेगा।” ट्रंप ने बाद में ट्वीट किया कि इजराइल ने प्रारंभिक “वापसी रेखा” संकेतित की है और हमास की पुष्टि के बाद तुरंत सीज़फायर, बंधक एवं कैदी आदान-प्रदान शुरू होगा। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि स्टीव विटकोफ और जैरेड कुशनर मिस्र भेजे जाएंगे ताकि हामास और इस्राइल के साथ बंधक रिहाई और कैदी विनिमय के विवरण तय किए जा सकें।

हमास ने ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार किया है, जैसे कि इजराइल का गाजा से वापसी और लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों का इस्राइली बंधकों के बदले में आदान-प्रदान। लेकिन हामास ने हथियार जमा करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि शेष बंधकों की रिहाई का समय तय करने के लिए वार्ता जारी रहेगी और हमास को निष्क्रिय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह या तो ट्रंप की योजना से या इजराइली सैन्य कार्रवाई से पूरा होगा।” हमास ने इजराइल पर “अपराध और नरसंहार जारी रखने” का आरोप लगाया और अरब तथा इस्लामी देशों से अपने लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया।

रेल फाटक बंद कर नशे में सो गया गेटमैन, लोगों ने किया हंगामा तो बोला- आज दशहरा है, 45 मिनट तक नहीं निकली ट्रेनें

0

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात एक गंभीर लापरवाही सामने आई। फाटक का गेटमैन शराब के नशे में टुन्न होकर फाटक बंद कर सो गया। नतीजा यह हुआ कि करीब 45 मिनट तक न तो फाटक खोला गया और न ही कोई ट्रेन गुजरी।

इंतजार कर रहे लोगों ने जब हंगामा किया तो कुछ लोग गेटमैन के कमरे तक पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर गेटमैन लड़खड़ाते हुए बाहर आया। उसने शुरू में नशे में होने से इनकार किया, लेकिन बार-बार पूछने पर बोला, ‘आज दशहरा है।’ इस दौरान ट्रैफिक आरक्षक मौके पर मौजूद था और जाम में फंसे वाहनों की व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहा था। स्टेशन मास्टर ने बताया कि गेटमैन को फाटक खोलने की तीन बार सूचना दी गई थी, लेकिन उसने अनदेखी की।

गेटमैन हिरासत में

नैला-जांजगीर के स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी आरपीएफ चांपा को दी। आरपीएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंची और गेटमैन संतोष कुमार को हिरासत में लिया। बिलासपुर के पीआरओ ने बताया कि चूंकि शनिवार की छुट्टी थी, इसलिए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। सोमवार को कार्रवाई का निर्णय स्पष्ट होगा। इस घटना ने रेलवे और यात्रियों के बीच सुरक्षा और जिम्मेदारी की गंभीर खामियों को उजागर किया है।

मोबाइल की लत नहीं छोड़ रहा बच्चा, तो अपनाएं ये तरीका, सुधर जाएगा बच्चा, AIIMS ने किया दावा

0

रायपुर: मोबाइल एडिक्शन के कारण हिंसक और असंतुलित व्यवहार करने वाले बच्चे अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। एम्स के मनोरोग विभाग में 5 से 6 सेशन थैरेपी और दवा के साथ पैरेंट्स के सहयोग से बच्चों में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। इससे न केवल माता-पिता को राहत मिली है, बल्कि स्कूल में सहपाठियों और शिक्षकों के बीच भी माहौल सुधरा है।

एम्स मनोरोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 मरीजों का इलाज किया जाता है। इनमें से 8 से 10 बच्चे मोबाइल एडिक्शन, एंजाइटी और ऑटिज्म से संबंधित होते हैं। मोबाइल एडिक्शन के दौरान बच्चे सहपाठियों से मारपीट, गाली-गलौज और अन्य हिंसक व्यवहार करने लगते थे। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल दवा ही पर्याप्त नहीं है। परिवार के सपोर्टिव व्यवहार और समय पर निगरानी से बच्चे बेहतर तरीके से ठीक हो पाते हैं। परिवारिक सहयोग के बिना दवा केवल शांत रखती है, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं ला पाती।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कोरोनाकाल से पहले गाइडलाइन जारी की थी कि बच्चों की उम्र के अनुसार मोबाइल फोन उपयोग की सीमा तय करनी चाहिए। मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल बदलने के बाद भी बच्चों का व्यवहार बदल सकता है। प्राइमरी क्लास के बच्चों को सीमित समय के लिए मोबाइल दिया जाता है, जबकि मिडिल और हाई स्कूल में उनके पास अधिक स्वतंत्रता होती है। इस प्रकार, मोबाइल एडिक्शन से प्रभावित बच्चों का सही इलाज, थैरेपी और परिवारिक सहयोग से व्यवहार में सुधार हो रहा है और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या होगा भविष्य? 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, ये है असली वजह

0

बीसीसीआई अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द टीम तैयार करना चाहती है। शुभमन गिल की कप्तानी इसी रणनीति का हिस्सा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे हैं, लेकिन चयन समिति ने संकेत दे दिया है कि अब भविष्य की ओर देखने का समय है। यह बदलाव प्रशंसकों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है, लेकिन यह भारतीय क्रिकेट में एक नई शुरुआत का संकेत भी है।

GST कटौती से कार बाजार हुवा गुलजार,

0

देहरादून- GST कटौती से कार बाजार हुवा गुलजार, देहरादून में नवरात्र में बिक चुकी है 1500 कारें, हरिद्वार एडवांस बुकिंग में ज्यादा, स्टॉक कम, हल्द्वानी में 3 महीने तक की चल रही वेटिंग, शुभ मुहूर्त में खरीदारी को दिख रहा उत्साह