Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 260

UP पुलिस बनी ‘देवदूत’… बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूला युवक, फिल्मी स्टाइल में हुई पुलिस की एंट्री; CPR दिया तो लौट आईं सांसें

0

Meerut News, (आदिल रहमान): अपनी बद मिजाज़ी और अमानवीय व्यवहार को लेकर चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस के कई कारनामें आपने देखे और सुने होंगे जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस की फजीहत होती रहती है। लेकिन इन सब के बीच यूपी पुलिस का एक सकारात्मक चेहरा भी सामने आया है जहां पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जिंदगी को खत्म करने वाले एक युवक को दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से उतारा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जिंदगी को खत्म करने की कोशिश कर रहे इस युवक को CPR देकर उसकी जान भी बचाई है। जहां पुलिस कर्मियों के इस सकारात्मक कार्य की जमकर प्रशंसा भी हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे युवक को फांसी के फंदे से उतारकर CPR देते हुए नज़र आ रहे हैं।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर मात्र 3 मिनट के अंदर पहुंची पुलिस
दरअसल, मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के बक्सर गांव के रहने वाले 20 साल के युवक विशाल ने अपने घर में मौजूद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जहां परिवारजनों ने बेटे की इस हरकत को देखा तो उनमें हड़कंप मच गया जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। घटना की सूचना मिलने पर मात्र 3 मिनट के अंदर डायल 112 की दोपहिया पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खिड़की से युवक को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सिद्धांत और हेड कांस्टेबल हरिओम के द्वारा दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर लटक रहे विशाल को नीचे उतर गया।

PunjabKesari

पुलिसकर्मियों ने बेहोश हो चुके विशाल को CPR देकर दी नई जिंदगी
लेकिन तब तक विशाल बेहोश हो चुका था। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों ने बेहोश हो चुके विशाल को CPR दिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अब विशाल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं एसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा के द्वारा सराहनीय और सकारात्मक पहल करने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

11 साल की बच्ची से रेप…प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोंटे, पेट चीरकर बनाया मल-मूत्र का रास्ता; पीड़िता की कहानी जानकर रो देंगे आप

0

यूपी न्यूज: यूपी के रामपुर में एक 11 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना चार महीने पहले हुई थी। आरोपियों को अब सजा तो मिल गई, लेकिन बच्ची की जिंदगी नरक बन गई है। उसकी हालत बहुत खराब है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोंटे आई है और पूरी तरह डैमेड हो चुका है। मल-मूत्र जाने के लिए भी कितनी मुश्किल है। पेट को चीर कर रास्ता बनाया गया है।

अब जानिए पूरा मामला 
यह मामला सेफनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 11 साल की बच्ची 15 अप्रैल, 2025 को खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो एक खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। बच्ची की हालत काफी खराब थी। वो गूंगी थी तो ये भी नहीं बता पाई कि उसके साथ हुआ क्या है। जब उसका मेडिकल किया गया तो उसमें रेप की पुष्टि हुई।

चार महीने पहले हुई थी वारदात 
मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो पता चला कि गांव के ही दान सिंह यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 14 दिन तक बच्ची का इलाज मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में चला था। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए बच्ची के परिजनों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना को चार महीने हो चुके है। 11 अगस्त को रामपुर के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) रामगोपाल सिंह ने दोषी दान सिंह यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन, इस दुष्कर्म के बाद पीड़िता की जिंदगी नरक जैसी बन गई है।

जानिए कैसी है लड़की की हालत 
इस घटना के बाद बच्ची जिंदा लाश बनकर रह गई है। उसके प्राइवेट पार्ट पूरी तरह डैमेज हो चुका है। मल-मूत्र के लिए डॉक्टरों ने पेट चीरकर रास्ता बना रखा है। दोनों आंतें पेट के ऊपर रखी हैं, जो रूमाल के सहारे टिकी रहती हैं। बच्ची जब भी मल-मूत्र जाती है, पूरा पेट और रूमाल गंदा हो जाता है। मां उसे रूई (कॉटन) से साफ करती है। मां और पूरे परिवार को भी कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

दूल्हा निकला धोखेबाज: तीसरी शादी में 2 स्कूटी लूटकर फरार, पुलिस ने पकड़ने के लिए शुरू की तलाश

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां एक शादी के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन और उसका परिवार हैरान रह गया। जहां शादी के कुछ समय बाद दूल्हा अचानक दुल्हन के घर से 2- 2 स्कूटी लेकर फरार……

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां एक शादी के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन और उसका परिवार हैरान रह गया। जहां शादी के कुछ समय बाद दूल्हा अचानक दुल्हन के घर से 2- 2 स्कूटी लेकर फरार हो गया।

पहले से शादीशुदा था दूल्हा, तीसरी शादी में हुआ धोखा
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और उसकी 2 पत्नियां और 3 बच्चे पहले से ही हैं। दुल्हन जो एक टीचर है उसने जब इस मामले की जांच की तो यह बड़ा खुलासा हुआ कि यह शादी उसकी तीसरी शादी थी। दुल्हन ने बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और आर्य समाज में शादी भी कर ली। इसके बाद ही दूल्हा दुल्हन के घर से स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने महानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी
आपको बता दें कि यह मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और लूट की कई घटनाओं में से एक है। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां शादी के बाद दुल्हन गहने-जेवर लेकर ससुराल से भाग गई। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएं बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी: सीएम योगी

0

लखनऊ: उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएं बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का शीघ्र क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।

‘एक जिला, एक उत्पाद’
बयान के मुताबिक, लखनऊ में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना का उद्देश्य जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक, आत्मनिर्भर और नागरिक-केंद्रित नगर पालिका के रूप में विकसित करना है। बयान में कहा गया है कि बैठक में अधिकारियों ने योगी को बताया कि योजना के तहत नगर पालिकाओं में गौरव पथ, पिंक टॉयलेट, शहरी सुविधा केंद्र, स्मार्ट कक्षा एवं आंगनबाड़ी, थीम पार्क, ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण, जलाशयों का जीर्णोद्धार, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और डिजिटल सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए उत्सव भवन, सामुदायिक केंद्र और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ आधारित ढांचे भी स्थापित किए जाएंगे।

सीएम योगी ने दिए ये भी निर्देश 
बयान के अनुसार, योगी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक नगर पालिका में परियोजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर किया जाए और वित्तीय संसाधनों का आवंटन नगर निकायों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के अनुसार हो। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकायों को चार करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है, जो उनकी जनसंख्या और कार्यदक्षता पर आधारित होगा। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश में मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों में निवासियों के कर बकाये में विसंगतियों के तत्काल समाधान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभियान चलाकर लोगों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएं और समाधान शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का उचित निवारण किया जाए।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के फिर बिगड़े बोल, कहा- लिव-इन रिलेशनशिप में तो कुत्ते रहते हैं

0

नारी डेस्क: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को लगता है विवादों में रहना का शाैक है, आए दिन वह कुछ ऐसा कर ही देते हैं जो चर्चा में बन जाता है। लड़कियों के बाद अब उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उनका कहना है कि लिव-इन जैसी चीज तो कुत्तों का कल्चर है, जो हजारों सालों से ऐसे ही रह रहे हैं।

PunjabKesari
एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले से डॉग लवर्स  खुशी से झूम रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ अनिरुद्धाचार्य जी के एक बयान ने माहौल खराब कर दिया। दरसअल महाराज जी का कहना है कि हमारे देश के कुत्ते हजारों साल से लिव इन में ही रहते हैं। ये लिव इन कुत्तों का कल्चर है। वहीं इससे पहले वाले बयान को लेकर वह कानून पचड़े में भी फंस चुके हैं।

PunjabKesari
अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने 28 जुलाई को वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ गलत बयान देने पर कार्रवाई के लिए सीजेएम की कोर्ट में वाद दायर किया था। क्योंकि महाराज जी ने एक बयान में कहा था कि  18 साल की उम्र से पहले ही कर देनी चाहिए। वे अक्सर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। बता दें कि अनिरु

Florida Accident Video: फिर बढ़ी हजारों भारतीयों की मुसीबत, ट्रंप ने ट्रक ड्राइवरों के वीजा को लेकर कह दी यह बड़ी बात, मचा गया हाहाकार

0

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका में फ्लोरिडा के एक हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। एक भारतीय ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई इस घटना के बाद अमेरिका ने विदेशी कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए नए वर्किंग वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है।

भारतीय ड्राइवर की गलती पड़ी भारी

यह मामला तब सामने आया जब पंजाब के हरजिंदर सिंह नामक एक ट्रक ड्राइवर ने फ्लोरिडा के हाईवे पर गैरकानूनी तरीके से यू-टर्न ले लिया जिससे एक मिनीवैन उससे टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में पता चला कि हरजिंदर 2018 में मेक्सिको सीमा से अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इसके बावजूद उसने कैलिफ़ोर्निया और वाशिंगटन से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लिया। परिवहन विभाग की जांच में वह अंग्रेजी भाषा और सड़क संकेतों के टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गया। उसने 12 में से सिर्फ 2 सवालों के सही जवाब दिए और चार में से सिर्फ एक संकेत को पहचान सका।

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, “विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या अमेरिकी सड़कों पर खतरा बन रही है और हमारे स्थानीय ट्रक ड्राइवरों की रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचा रही है।” उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और स्थानीय ड्राइवरों की आजीविका है।

इस हादसे के बाद हरजिंदर को कैलिफ़ोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसे वाहन हत्या के तीन आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। इस एक ड्राइवर की गलती ने अमेरिका में काम कर रहे या काम करने के इच्छुक हजारों भारतीय ट्रक ड्राइवरों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

क्या होगा ट्रकिंग उद्योग पर असर?

यह फैसला अमेरिका के ट्रकिंग उद्योग के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है क्योंकि वहां पहले से ही ड्राइवरों की भारी कमी है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 18% ट्रक ड्राइवर विदेशी मूल के हैं। इस रोक से माल ढुलाई में देरी हो सकती है जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। हालांकि यह रोक कब तक जारी रहेगी इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।

इस मशहूर और सबसे दयालु जज ने 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, यह खतरनाक बीमारी बनी मौत की वजह

0

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के सबसे लोकप्रिय और दयालु जजों में से एक फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन का कारण पैंक्रियाटिक कैंसर था। जज कैप्रियो को उनके अनोखे और इंसानियत भरे फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। उनके जाने से उनके लाखों प्रशंसक दुखी हैं।

‘कैच इन प्रोविडेंस’ से मिली दुनिया भर में पहचान

जज फ्रैंक कैप्रियो ने रियलिटी शो ‘कैच इन प्रोविडेंस’ के जरिए दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। इस शो में वे ट्रैफिक उल्लंघन और छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई करते थे। उनका सुनवाई का तरीका बेहद दयालु और समझदारी भरा होता था। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति का ओवरस्पीडिंग का चालान माफ कर दिया था क्योंकि वह उनकी पहली गलती थी। इस तरह के फैसलों ने उन्हें “सबसे दयालु जज” के रूप में मशहूर कर दिया।

PunjabKesariपैंक्रियाटिक कैंसर: एक घातक बीमारी

जज कैप्रियो की मौत का कारण बना पैंक्रियाटिक कैंसर जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक कैंसरों में से एक माना जाता है। यह कैंसर पेट के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण अंग पैंक्रियाज में शुरू होता है जो पाचन और इंसुलिन बनाने का काम करता है।

इस बीमारी से जुड़ी मुख्य बातें:

➤ पहचान में मुश्किल: शुरुआती चरण में इस बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते इसलिए इसका पता तब चलता है जब यह काफी बढ़ चुकी होती है।

➤ तेजी से फैलता है: यह कैंसर बहुत तेजी से फैलता है और आसपास के अंगों जैसे लिवर और पेट को भी प्रभावित कर सकता है जिससे इसका इलाज और मुश्किल हो जाता है।

PunjabKesari

➤ कम जीवित रहने की संभावना: इस कैंसर के मरीजों के लिए जीवित रहने की संभावना बहुत कम होती है खासकर अगर इसका पता आखिरी स्टेज में चले।

➤ प्रमुख लक्षण: पेट या पीठ में दर्द, अचानक वजन घटना, त्वचा और आँखों का पीलापन और भूख कम लगना इसके मुख्य लक्षण हैं।

2024 में सुनीता अहूजा ने फैमिली कोर्ट में दी थी तलाक की अर्जी, गोविंदा पर लगाया था ‘धोखाधड़ी और क्रूरता’ का आरोप: रिपोर्ट

0

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी साल दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आईं थी हालांकि सुनीता ने इन्हें एक अफवाह बताया।
अपने ताज़ा यूट्यूब व्लॉग में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा के साथ चल रही तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कोई उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच Hauterrfly की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल के तलाक की कार्यवाही से जुड़ी एक्सक्लूसिव डिटेल्स सामने आई हैं।

 

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने यह केस हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत दायर किया है यानी तलाक के आधार व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग हैं।

कोर्ट ने गोविंदा को समन भी भेजा था लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए। इसके बाद मई 2025 में उनके खिलाफ नोटिस टू शो कॉज़ जारी किया गया।जून 2025 से कपल कोर्ट-निर्देशित काउंसलिंग सेशन में मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। जहां सुनीता आहूजा खुद हर बार अदालत में पेश हो रही हैं। वहीं गोविंदा अक्सर नदारद रहते हैं। खबर लिखे जाने तक यह साफ़ नहीं था कि एक्टर काउंसलिंग सेशन में वर्चुअली शामिल हो रहे हैं या नहीं।

PunjabKesari

इससे पहले अपने व्लॉग में सुनीता रो पड़ीं और बोलीं,’जब मैं गोविंदा से मिली तो मैंने प्रार्थना की कि मेरी उनसे शादी हो जाए और मेरी जिंदगी अच्छे से गुजरे।’ इसके बाद उन्होंने अपने तलाक की अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा, “कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे…जो भी मेरा दिल दुखायेगा, ये मां काली सबके गले काट के रख देगी। एक अच्छे इंसान को, अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है। मुझे और किसी पर विश्वास नहीं है।”

खैर गोविंदा ने अभी तक अपने खिलाफ लगे आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राहुल गांधी ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के नसबंदी वाले फैसले का स्वागत किया

0

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के संशोधित निर्देशों का स्वागत किया और कहा कि यह पशु कल्याण और जन सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यह दृष्टिकोण न केवल करुणा से ओतप्रोत है बल्कि वैज्ञानिक विवेक वाला भी है।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के संशोधित निर्देशों का स्वागत करता हूं, क्योंकि यह पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह दृष्टिकोण करुणा से ओत प्रोत होने के साथ-साथ वैज्ञानिक तर्क वाला भी है।”

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों से छोड़े जाने पर रोक संबंधी अपने 11 अगस्त के निर्देश में शुक्रवार को संशोधन किया और कहा कि पकड़े गए कुत्तों का बंध्याकरण किया जाए, उनका टीकाकरण किया जाए और उन्हें वापस उन्हीं क्षेत्रों में छोड़ दिया जाए जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ ने स्पष्ट किया कि रेबीज से संक्रमित या इस बीमारी का संक्रमण होने की आशंका वाले तथा आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

‘इलाज’ के नाम पर गायब हुआ नवजात, दिव्यांग दंपति का आरोप— अस्पताल ने ही चुराया बच्चा! संचालक और 3 डॉक्टरों पर FIR

0

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित S.R. हेल्थकेयर सेंटर में एक गरीब दिव्यांग दंपति का नवजात बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दंपति का आरोप है कि अस्पताल संचालक और तीन डॉक्टरों ने मिलकर उनके बच्चे को गायब किया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति शारीरिक रूप से अक्षम हैं और आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। उनका नवजात शिशु बीमार था, जिसे इलाज के लिए S.R. हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल वालों ने बताया कि बच्चा नहीं है। जब माता-पिता ने पूछा कि बच्चा कहां है, तो अस्पताल प्रशासन ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। दंपति ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन शुरू में उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
लगातार प्रयास और शिकायत के बाद नूरपुर थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। अस्पताल संचालक और तीन डॉक्टरों के खिलाफ बच्चा चोरी (किडनैपिंग) का केस दर्ज किया गया है।

जांच में क्या सामने आया?
पुलिस की शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि अस्पताल में इससे पहले भी इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं। हो सकता है कि यह कोई बड़ा रैकेट हो, जो बच्चों को गायब करता है। पुलिस अब पूरे अस्पताल की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

आरोपी फरार
फिलहाल, अस्पताल का संचालक और तीनों डॉक्टर फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।