Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 283

लविवि: एंटी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त से

0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के मुताबिक 12 अगस्त को एंटी रैगिंग दिवस और 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कुलसचिव की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं

Lucknow News: मंदिरों में चढ़ावे के फूल बनेंगे रोजगार का साधन

0

लखनऊ। मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल आम तौर पर  अर्पित होने के बाद नदियों या  तालाबों में विसर्जित कर दिए जाते हैं। इससे जल प्रदूषण के साथ-साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन राजधानी स्थित केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पाैध संस्थान के प्रयासों से  मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले यह फूल अब लोगों के रोजगार का जरिया बनेंगे।
सीमैप के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित तकनीक की मदद से अब वाराणसी के  मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती व हवन कप बनाई जाएगी। साथ ही इन्हें  मंदिरों में आए हुये भक्तों को व आस-पास की दुकानों में  इनका विक्रय किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में रोजगार और खुशहाली आएगी।

बृहस्पतिवार को इसके लिए सीमैप की तकनीक का  हस्तांतरण वाराणसी के मेसर्स डिवाइन कीर्ति प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया। सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने फूलों से निर्मित अगरबत्ती का समझौता ज्ञापन कंपनी के निदेशकों सोनल गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता को सौंपा। इस तकनीकी को स्वच्छ भारत अभियान, कौशल विकास व सामाजिक आजीविका अभियान से सीमैप लखनऊ के साथ मिल कर संचालित करेगा। इस माैके पर सीमैप के व्यापार विकास विभाग  के प्रमुख डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार,मनोज कुमार यादव आदि माैजूद रहे।

यूपी: कल सुबह छह बजे से तीन दिनों तक बसों में फ्री में सफर करेंगी महिलाएं, एक सहायक का टिकट भी माफ

0

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं।

उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी। 

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

ट्रेनें फुल, बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।

UP: पूर्व प्रधान की पुत्री का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर किया अपहरण

0
अंबेडकरनगर में पूर्व प्रधान की पुत्री को कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर नाकेबंदी की पर सफलता नहीं मिली।
अपनी चार बहनों के साथ बाजार के लिए निकली युवती को दिनदहाड़े असलहे के बल पर वाहन में बैठा कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने इलाके की नाके बंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जहांगीरगंज के अल्पसंख्यक बाहुल्य एक गांव के पूर्व प्रधान की 22 वर्षीय पुत्री अपनी एक सगी व तीन अन्य चचेरी बहनों के साथ गुरुवार को दोपहर में निकट की बाजार जाने के लिए घर से निकली थी।

वह गांव से थोड़ी ही दूर मुख्य सड़क पर पहुंची ही थी तभी सफेद रंग के चौपहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने असलहे के बल पर सभी को बीच रास्ते में रोक लिया और युवती को जबरन खींच कर वाहन में बैठा लिया, साथ में मौजूद बहनों ने हो-हल्ला मचाया लेकिन तब तक आरोपी युवती को अगवा कर गांव की तरफ कटकर माडरमऊ बिडहर रोड होते हुए भाग निकले।मौके पर मौजूद युवती की बहन ने फोन करके अपने चाचा को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर पड़ताल शुरू करते हुए सूचना के आधार पर जगह-जगह नाकेबंदी शुरू कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने अपहर्ताओं के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

UP: बच्चों की परवरिश के लिए सैनिक की विधवा ने धोए जूठे बर्तन, छह साल कोर्ट के चक्कर लगाने के बाद मिला मुआवजा

0
सैनिक की विधवा ने छह साल की दौड़-भाग की और कोर्ट के चक्कर लगाए जिसके बाद उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा मिला। सैनिक की ड्यूटी पर जाते समय बालकनी से गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौत हो गई।निकिता ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वर्तमान में वह दार्जिलिंग के कलिंपोंग शहर स्थित ससुराल में दो बेटी एंजिल राय (18), आसना राय (16) और बेटे अनिक राय (14) के साथ रह रही हैं। 2018 में पति की मृत्यु के बाद वह दार्जिलिंग चली गई थीं। बताया कि नियमानुसार उन्हें 25 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया गया। चार साल चक्कर काटने के बाद उन्हें मजबूरन आर्म्ड  फोर्सेज ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर करना पड़ा।तीन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश सिर्फ पेंशन से नहीं चल पा रही थी, लिहाजा दार्जिलिंग में उन्होंने रेस्टोरेंट खोला। एक साल पहले छोटे बेटे को पीलिया हो गया। इलाज में काफी पैसे खर्च हुए। दो लाख का कर्ज भी लेना पड़ा। दार्जिलिंग से लखनऊ पैरवी के लिए आने-जाने में चार दिन लगते थे। बच्चों को अकेला या फिर ननिहाल में छोड़कर आना पड़ता था।

ये है पूरा मामला: न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता और आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल की लखनऊ बेंच ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में निकिता राय को 25 लाख रुपये एक्स ग्रेटिया मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश मेजर जनरल संजय सिंह की पीठ ने सुनाया। 31 अगस्त 2018 को लखनऊ स्थित सरकारी आवास की बालकनी से ड्यूटी के लिए निकलते समय प्रसन्ना राय का पैर फिसल गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। एक सितंबर को कमांड अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने यह हादसा सैन्य सेवा से संबंधित माना। इसके बावजूद पीसीडीए (पेंशन) प्रयागराज ने दो बार मुआवजे का प्रस्ताव खारिज कर दिया।

पत्रकार हत्याकांड: शूटरों को ढेर करने वाली टीम को सवा लाख रुपये का इनाम, एसपी बोले- अभी जांच रहेगी जारी

0

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के हत्यारों को बृहस्पतिवार सुबह पिसावां के दूल्हापुर तिराहा के पास एसटीएफ व एसओजी की टीम ने ढेर कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम के लिए कुल सवा लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। बताया कि दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पत्नी रश्मि ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे, इस पर एसपी ने परिवार से मिलकर सभी जानकारियां साझा करने की बात कही है।

एसपी ने बताया कि  पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी हत्याकांड में थाना महोली पर पंजीकृत मु०अ०सं० 87/25 धारा 126 (2)/103(1)/61(2)A बीएनएम में प्रकाश में आये एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार घोषित दो शातिर अंतर्जपदीय अपराधियों राजू तिवारी उर्फ रिजवान पुत्र कृष्ण गोपाल तिवारी उर्फ करीम खान निवासी ग्राम अटवा थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर व संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ अकील खान पुत्र कृष्ण गोपाल तिवारी उर्फ करीम खान निवासी ग्राम अटवा थाना मिश्रिख जनपट सीतापुर को थाना पिसावां क्षेत्रान्तर्गत दूल्हापुर तिराहा से पुलिस मुठभेड़ से घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घायलों को तत्काल सीएचसी पिसावां में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शूटरों के पास से मौके से एक अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद कार्बाइन 9 mm, 02 अदद तमंचा 315 बोर, 09 अदद जिंदा कारतूस 9 mm, 4 अदद खोखा कारतूस 9 mm, 10 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, 08 अदर खोखा कारतूस 32, 17 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोबाइल कीपैड, 19 अदद बाइक की चाभियां, दो अदद आधार कार्ड की छायाप्रति, 01 अदद पॉकेट डायरी, 01 अदद संदिग्ध स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी 32 MS 5575 बरामद हुए है। 

हज यात्रा 2026: नहीं बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, खत्म हुई प्रक्रिया; प्रदेश से आए 20 हजार से ज्यादा आवेदन

0

हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई है। ऐसे में हज कमेटी की वेबसाइट पर रात 12 बजे हज पंजीकरण पर ब्रेक लग गया। प्रदेशभर से अब तक 20 हजार से अधिक आजमीन ने पंजीकरण किया है। सभी आवेदकों का हज के लिए चयनित होना तय माना जा रहा है।हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज-2026 की घोषणा के बाद बीती 7 जुलाई से हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक प्रदेशभर से मात्र 16241 पंजीकरण हुए थे।

आवेदन की सुस्ती को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी थी। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तक प्रदेशभर से 20 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। आवेदनों की फीडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। सभी आवेदकों का हज के लिए चयनित होने की पूरी संभावना है। हज के लिए चयनित होने के बाद आवेदकों को पेशगी के तौर पर 152300 रुपये जमा कराने होंगे। 

यूपी कैबिनेट बैठक: 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अटल बिहारी वाजपेयी छात्रवृति योजना को मिली मंजूरी

0

यूपी कैबिनेट की बैठक आज सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद रहे। इस बैठक नव नियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल शामिल हुए। सीएम ने सभी मंत्रियों ने उनका औपचारिक परिचय कराया।

बैठक में बाढ़ के हालातों पर विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में 19 प्रस्ताव रखे गए। इसमें से 18 पर मुहर लगी। इस बैठक भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी- चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना पर मुहर लगी। इस योजना के तहत पांच बच्चों को यूके पर पढ़ाई के लिए खर्च उठाने का प्रावधान है। 

यूपी: प्रदेश के पूर्वी-दक्षिणी और तराई के 39 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट, जारी हुआ पूर्वानुमान

0

उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट समेत 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में।

7 साल बाद चीन दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री PM Modi, इस मीटिंग में सकते हैं शामिल

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है और दोनों देशों के बीच इस दौरे को लेकर बातचीत भी शुरू हो गई है।

 

अगर यह यात्रा होती है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी का चीन का सात साल बाद का पहला दौरा होगा। इससे पहले वे जून 2018 में क़िंगदाओ में हुए SCO शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

 

भारत और चीन के रिश्तों में नया मोड़

यह दौरा ऐसे समय पर प्रस्तावित है जब अमेरिका, भारत और चीन—दोनों देशों पर आर्थिक दबाव बना रहा है। अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ (शुल्क) बढ़ाने की चेतावनियों के बीच यह यात्रा रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भारत चीन के साथ अपने आर्थिक संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, और यह दौरा इस दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

 

अजीत डोभाल रूस दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल 7 अगस्त को रूस की राजधानी मॉस्को में वरिष्ठ रूसी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत-रूस रक्षा सहयोग, तेल प्रतिबंधों और आगामी मोदी-पुतिन शिखर सम्मेलन पर चर्चा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डोभाल बुधवार रात ही मॉस्को पहुंच गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि भारत अमेरिका के दबाव में आए बिना अपने हितों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

क्या है SCO सम्मेलन?

SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन का यह 25वां वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जिसे राष्ट्राध्यक्ष परिषद बैठक भी कहा जाता है। इस बार यह सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक चीन के तियानजिन शहर में आयोजित किया जाएगा। यह पांचवीं बार है जब चीन इस वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है।