देहरादून- कैंची धाम बाईपास को लेकर CM के निर्देश, जून 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश, वैली ब्रिज लगाकर बाईपास किया जाएगा चालू, शिप्रा नदी पर पुल अक्टूबर तक होगा तैयार, श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
मेरठ- सेंट्रल मार्केट को लेकर SC का एक और आदेश, अनाधिकृत निर्माण को 6 हफ्तों में ध्वस्त करें- SC, 6 हफ्तों में ध्वस्त कर बताए सरकार- सुप्रीम कोर्ट, दिसंबर-24 के आदेश पर अवमानना में घिरा आवास विकास, लैंडयूज बदलकर हुए सभी निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे, अवैध निर्माण बचाने का अब कोई विकल्प नहीं रहा, आवास विकास के अफसर लखनऊ तलब किए गए, सेंट्रल मार्केट में 1500 से ज्यादा अवैध निर्माण हुए, शास्त्रीनगर में दबंगई से बनाया गया सेंट्रल मार्केट
🔶जहां सस्ता तेल मिलेगा वहां से लेंगे, हम अपना हित देखेंगे पहले: भारत का स्टैंड साफ
🔶रूस ने ट्रंप के झूठे दावों की खोली पोल, कहा- भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने की कोई बात नहीं की
🔶मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए
🔶Earthquake : म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता और ढाका तक महसूस हुए तेज झटके
🔶US ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट के करीब पहुंच रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया, तनाव
🔶विवाह पूर्व संबंधों से जन्मी संतान के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पति की, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का तलाक प्रकरण में बड़ा फैसला
🔶आस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक, कहा- मानसिक स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि
🔶अमेरिका के साथ व्यापर समझौते की घोषणा के बाद बाजार में लौटी रोनक, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद
🔶India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
🔶गुवाहाटी में पलंग के बॉक्स से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू: आरोपी महिला ने टीम से छिपाने के लिए बंद किया था, 6 साल तक बंधक बनाया
🔶Bihar Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से बदलेगी बिहार की तस्वीर, सड़क-पुल और बिजली पर नीतीश सरकार ने खोला खजाना
🔶UP में लव जिहाद कांड, आरोपी ने अब तक 300 लड़कियों को बनाया शिकार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 के खिलाफ Fir
🔶’प्राइवेसी का सम्मान करो या छोड़ दो भारत, सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को जमकर लताड़ा
🔶बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल
🔶लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर बवाल, राहुल गांधी के भाषण से फिर हंगामा, चीन मुद्दे पर सदन में तीखी तकरार
🔶उधमपुर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
🔶लोक सभा में आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के सात और माकपा का एक सदस्य निलंबित
🔶अमेरिका के साथ पड़ोसियों, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत का व्यापार समझौता बेहतर: पीयूष गोयल
🔶भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: कृषि और डेयरी क्षेत्र पर आंच नहीं, सुरक्षा कवच रहेगा बरकरार
🔶DRDO ने कर दिखाया! ओडिशा में रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण, अब आएगी अस्र-MK3; PL-17…
🔶भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार
🔶बाबुल की दुआएं लेती जा, चांदी तो बहुत महंगी: राजस्थान में जनजाति बेटियों के ब्याह में चढ़ती थी 2-3 किलो चांदी, अब समाजों ने 500 ग्राम सीमा तय की
🔶Weather Report: पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी; दिल्ली में कोहरे का अलर्ट
🔷इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान थॉमस रयू का शतक
🔷दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची: गुजरात को 7 विकेट से हराया, रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए; अब RCB से मैच
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार – व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा । भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सही रहेगा । बेवजह किसी से विवाद होने से बचें । कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा । प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा । मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
पढ़ाने का अनोखा तरीका👇
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सही रहेगा । नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सही रहेगा । मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा । विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बेहतर रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार बढेगा । मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें । लाभ के अन्य अवसर मिल सकते हैं। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी । शुभ समाचार मिल सकता है । दुष्टजन से दूर ही रहे । स्वास्थ्य लाभ वृद्धि होगी।
बिधूना। स्कूल में कॉपी लिखने और रुपयों की मांग को लेकर हुए विवाद में सोमवार शाम अछल्दा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से लौट रहे छात्र को युवकों ने पीट दिया।बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के गांव बंथरा निवासी मोनिस गांव कीरतपुर स्थित एक कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। मोनिस के अनुसार उसके साथ पढ़ने वाले छात्र से कॉलेज में कॉपी लिखने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसने कॉपी लिखने के बदले 500 रुपये की मांग की थी। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने उसे पीट दिया।शाम करीब चार बजे जब मोनिस अछल्दा रोड स्थित कोचिंग से बाहर निकला, तभी आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे घेरकर पीट लिया। चीख-पुकार सुनकर मोनिस का दोस्त वीर प्रताप सिंह उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद धमकी देकर मौके से भाग गए।
पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने 27 साल से चकमा दे रहे ग्रामीण लालाराम की हत्या के आरोपी व डकैत रहीं सीमा परिहार के भाई रामवीर को गिरफ्तार कर लिया।1999 में हुई लालाराम की हत्या के मामले में निर्भय सिंह गैंग में इसका नाम भी प्रकाश में आया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अयाना थाने के गांव बवाइन निवासी रामवीर वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। वर्तमान में वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककरई में छिपकर रह रहा था। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया।
सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 1999 में लालाराम की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लंबे समय तक न्यायालय में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डकैत निर्भय व सलीम सहित तीन मुठभेड़ में हुए थे ढेर
पुलिस के अनुसार ग्राम शाला सिमार चौकी अनंतराम थाना अजीतमल निवासी लालाराम जाटव की हत्या के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में डकैत निर्भय, सलीम सहित नौ नाम प्रकाश में आए थे। निर्भय और सलीम समेत तीन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। इसी मामले में रामवीर 27 साल से फरार था।
भाई की गिरफ्तारी पर सीमा परिहार ने लगाई गुहार
औरैया। डकैत और बिग बॉस फेम सीमा परिहार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए भाई रामवीर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सीमा का आरोप है कि उनके भाई को अजीतमल पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या वारंट के उठा लिया है। भावुक होते हुए सीमा ने बताया कि पुलिस 1999 के किसी पुराने मामले का हवाला दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक से न्याय की अपील करते हुए अपने भाई की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में आत्मसमर्पण के बाद से वह शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को अब भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। (संवाद)
रामवीर पर दर्ज हैं हत्या और अपहरण के सात संगीन मुकदमे
औरैया। आरोपी रामवीर सिंह औरैया और जालौन के विभिन्न थानों में हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और डकैती अधिनियम जैसे सात गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार रामवीर सिंह का आपराधिक सफर 90 के दशक शुरू हुआ था।
जालौन के सिरसा कलार और उरई कोतवाली में उसके खिलाफ अपहरण के कई मामले दर्ज हुए। साल 1999 में उसने सिरसा कलार क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण की वारदात को अंजाम दिया, जिससे वह पुलिस की रडार पर आ गया।
आरोपी केवल अपहरण तक ही सीमित नहीं रहा। औरैया के अजीतमल थाने में साल 1999 में उसके खिलाफ हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा, जालौन पुलिस ने उस पर डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के तहत भी शिकंजा कसा था।
दिबियापुर। कस्बे के मोहल्ला राणा नगर बेला मार्ग पर सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक परचून के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।दुकानदार के अनुसार करीब 30 लाख रुपये के माल का नुकसान हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रखी गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड, गेल और सीआईएसएफ की चार दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचीं। संकरी जगह होने के कारण दमकल कर्मियों ने पड़ोसी की छत का सहारा लिया और गोदाम की पिछली दीवार तोड़कर पाइप अंदर डाले। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा मिनी टैंकरों और कर्मचारियों के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार का सामान बाहर निकलवाने में मदद की। इस दौरान भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में बाधा भी आई।
मौके पर जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी और बिजली विभाग के अवर अभियंता अरुण वर्मा मौजूद रहे।
दो घंटे बंद रहा औरैया- कन्नौज मार्ग
दिबियापुर। सोमवार को बेला मार्ग पर हुई आगजनी की घटना से औरैया- कन्नौज हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा। थाना पुलिस ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक भारी वाहनों समेत छोटे वाहनों को भी घटना स्थल के सामने से निकलने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने फफूंद चौराहा तथा बिधूना मोड़ तिराहा पर रूट डायवर्जन कर वाहनों को इधर -उधर से निकलवाया। इस दौरान रेलवे ओवर ब्रिज समेत नहर पुल के पास जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।(संवाद)
दो वर्ष में दूसरी बार परिवार पर आई मुसीबत
दिबियापुर। राणानगर में हुई आगजनी की घटना से परचून कारोबारी पूरी तरह तबाह हो गया। इससे पहले उसकी दुकान अतिक्रमण अभियान में जमींदोज हो चुकी है। पीड़ित अमन पोरवाल के पिता सोमचंद्र की मृत्यु कुछ वर्षों पूर्व हो गई थी। इसके बाद सोमचंद्र की पत्नी के अलावा दोनों पुत्र अमन व सोनी ने नहर पुल पर बनी परचूनी की दुकान को संभालते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ाया।
इसी बीच जुलाई 2024 में सिंचाई विभाग के अभियान से अमन पोरवाल की दुकान जमींदोज हो गई। इस दौरान अमन को किराये के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ा। उसने बेला रोड पर किराये की दुकान से दोबारा कारोबार की शुरूआत की। करीब डेढ़ वर्ष बाद सोमवार को दूसरी आफत से अमन का परिवार परेशान हो गया है। पूर्व चेयरमैन के पति सुखलाल गुप्ता ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने दिबियापुर थाना क्षेत्र में दो साल पहले बालिका से दुष्कर्म करने के दोषी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 19 फरवरी 2024 को एक गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर में लंच के समय पप्पू उर्फ गजराज बालिका को रुपये का लालच देकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मां के अनुसार बेटी दिमाग से कमजोर है, इससे उसमें सोच समझ कम है। स्कूल के शिक्षक व खाना बनाने वाली महिलाओं ने आरोपी को स्कूल के चक्कर लगाते देखा।
वहीं, अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना पड़ेगा। जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने के आदेश दिए गए। इसके बाद दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।