Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 278

अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराया,

0

कौशाम्बी – अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराया, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा , मंझनपुर थाना के सेलरहा के पास की घटना

तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत,

0

हापुड़- तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, UP पुलिस में तैनात सिपाही सोनू बालियान की मौत, गाड़ी में फंसे सिपाही को कड़ी मशक्कत से निकाला, थाना हाफिजपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर था मृतक, हापुड़ देहात के पटना स्थित बाईपास पर हादसा

आधी दुनिया को ले डूबेंगे… US से असीम मुनीर ने दी परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी, 

0
आधी दुनिया को ले डूबेंगे… US से असीम मुनीर ने दी परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी, पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने अपनी अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है।।।असीम मुनीर ने कहा कि “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे।” असीम मुनीर की ये टिप्पणी काफी सनसनीखेज और असाधारण है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को परमाणु युद्ध की धमकी दी गई है।
दिप्रिंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि असीम मुनीर ने ये धमकी, टाम्पा स्थित ग्रैंड हयात होटल में पाकिस्तान मूल के कारोबारी अदनान असद की तरफ से रखे गये एक डिनर कार्यक्रम में दी है, जिसमें करीब 120 पाकिस्तानी डायस्पोरा के सदस्य मौजूद थे।सिंधु नदी जल पर बोले मुनीर हम भारत द्वारा बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम उसे 10 मिसाइल हमले में नष्ट कर देंगे।” असीम मुनीर ने कार्यक्रम में आगे कहा कि “सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है, अल-हम्दुलिल्लाह।”

उन्नाव में रक्षाबंधन पर डिलीवरी ब्वाय की गर्दन में उलझा मांझा, कट लगने से मौत

0
उन्नाव:- चाइनीज मांझे का कहर जारी है। सरकार के रोक के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री की जा रही है। इससे राह चलते लोगों के लिए यह मौत का मांझा बन चुका है। रक्षाबंधन पर्व पर इसी मांझे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। डिलीवरी ब्वाय के गर्दन में मांझा उलझ गया जिससे कट लगने से मौत हो गई।
रक्षाबंधन त्योहार पर घर से निकले डिलीवरी ब्वाय की गर्दन में कांच लगी डोर का मांझा फंस गया। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने मामला संदिग्ध बता हंगामा किया। पुलिस ने जांच का भरोसा दे सभी को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर क्षेत्र के हिरन नगर निवासी 33 वर्षीय अमर राजपूत ब्लिंक-इट कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था। शनिवार को वह बकाया रुपये लेने की बात कह बाइक से निकला था। मोतीनगर स्थित हरदोई पुल के पास दोपहर में पहुंचा ही था कि कांच लगे मांझे की डोर उसकी गर्दन में लिपट गई और गले को काटती चली गई। इससे अमर लहूलुहान हो वहीं गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
स्वजन ने घटना संदिग्ध बता जमकर हंगामा किया। सदर कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बिक्री कर रहा हैं, जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी

संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

0

सीतापुर- संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, ससुराल गया था मृतक, शव पर कई चोंटे, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जिले के संदना थाना क्षेत्र का पूरा मामला

फर्ज़ी इंटरनेशनल पुलिस, IB दफ़्तर पर छापा

0

नोएडा- फर्ज़ी इंटरनेशनल पुलिस, IB दफ़्तर पर छापा, फर्ज़ी 6 अफसरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस के पैरलल अपना दफ्तर चला रहे थे, दो माह पहले सेक्टर 70 में खोला था दफ्तर, लोगों के वेरिफिकेशन समेत कई कार्य करते थे, मंत्रालयों की मोहरे, आईडी कार्ड, सर्टिफिकेट मिले, फेज-3 पुलिस ने की गिरफ्तारी और बरामदगी

कुएं में घुसे 3 भाईयों की दर्दनाक मौत

0

बिजनौर- कुएं में घुसे 3 भाईयों की दर्दनाक मौत, कुएं में गैस बनने के चलते हुआ हादसा, कुएं में पटा डालने घुसे थे तीनों भाई, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना शिवालाकला के सरकथल का मामला

पुलिस ने दुष्यंत हत्याकांड का किया खुलासा,

0
बुलंदशहर- पुलिस ने दुष्यंत हत्याकांड का किया खुलासा, हत्या में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार हुए, बलराज, रंजीत और नितिन गिरफ्तार, आलाकत्ल, दो तमंचा, कारतूस, 2 बाइक बरामद, जमीन हड़पने के लिए ताऊ ने की थी हत्या, थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला

ज्वेलर्स की बंद दुकान में चोरी की बड़ी वारदात,

0
मेरठ- ज्वेलर्स की बंद दुकान में चोरी की बड़ी वारदात, आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी ले गए बदमाश, चोरी हुए आभूषण की कीमत लगभग ₹90 लाख, दुकान के ताले तोड़कर घुसे थे दो चोर, मालिक के पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी, पुलिस ने CCTV कब्ज़े में लेकर जांच की शुरू, कोतवाली थाना क्षेत्र के कागज़ी बाज़ार की घटना

एनजीओ की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल

0

चंदौली- एनजीओ की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, गरीब हिन्दू परिवारों को बना रहे थे निशाना,हिन्दू महासभा के लोगों ने किया हंगामा, आरोप- मकान मालिक की शह पर चल रहा खेल, पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले गई थाने, जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक चौकी का मामला