Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 99

3 साल relationship में रहीं हेमा और पूजा; अब रचाई शादी, परिवार ने भी अपनाया…बहू का ससुराल में हुआ ऐसे स्वागत

0

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से दो युवतियों की एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। दोनों युवतियां एक दूसरे से बहुत प्यार करती है और तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने एक दूसरे से शादी रचा ली। इनमें से एक युवती हेमा ने पुरुष बनकर अपनी प्रेमिका पूजा से दिल्ली की अदालत में कोर्ट मैरिज की। खास बात यह है कि दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और दोनों को बेटा-बहू के रूप में अपनाया है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी 
चरखारी कस्बे के छोटा रमना मोहल्ले की रहने वाली हेमा (20) अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। बचपन से ही हेमा को लड़कों जैसे कपड़े पहनने और रहन-सहन का शौक था। उसका ननिहाल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र के लबरहा गांव में है। वहीं उसकी मुलाकात पूजा (18) से हुई, जो उसी गांव की रहने वाली है। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

तीन साल से था रिलेशनशिप 
करीब तीन साल तक दोनों एक-दूसरे को समझती रहीं। समाज और रिश्तेदारों के विरोध के बावजूद दोनों ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद हेमा अपनी पत्नी पूजा को लेकर महोबा के चरखारी गांव पहुंची। उन्हें देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों की शादी को लेकर पहले परिवार वाले नहीं मान रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने दोनों को स्वीकार कर लिया और हेमा के परिवार ने बहू के स्वागत में पारंपरिक रस्में निभाईं, जैसे मुंह दिखाई, बधाई गीत और अन्य रीति-रिवाज।

हेमा कराएगी जेंडर चेंज सर्जरी
पूजा का कहना है कि उसने दिल से हेमा को अपना पति माना है और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकी। वहीं हेमा ने बताया कि वह भविष्य में जेंडर चेंज सर्जरी कराने की कोशिश करेगी, हालांकि सर्जरी न होने पर भी दोनों साथ रहेंगे। वहीं, हेमा की मां फूलबती ने कहा कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। बच्चों की खुशी में ही परिवार की खुशी है।

कुत्ता था बीमार, डिप्रेशन में बहनें: मम्मी से कहा- ‘हमने फिनाइल पी लिया’, फिर दोनों की हो गई मौत; परिवार में छाया मातम

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जलालपुर के दौदाखेड़ इलाके की दो सगी बहनों ने एक साथ फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 25 वर्षीय बड़ी बहन राधा की मौत हो गई। छोटी बहन जिया उर्फ शानू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन गुरुवार दोपहर उनकी भी मौत हो गई।

पालतू कुत्ते की तबीयत बिगड़ने से डिप्रेशन
परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें घर में पाली गई जर्मन शेफर्ड डॉगी की खराब तबीयत से काफी परेशान थीं। कुत्ते की बीमारी और घर की स्थिति ने दोनों की मानसिक स्थिति को प्रभावित किया और वे डिप्रेशन में चली गईं।

पहले ही दुख झेल चुका था परिवार
इस परिवार के लिए दुख पहले ही भारी था। कोरोना काल में उनके जवान बेटे की मौत हो चुकी थी। अब दो बेटियों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजन गुलाबा देवी (मां), कैलाश चौहान (पिता) और एकलौता बेटा वीर उर्फ नीरज हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब बताई जा रही है। पिता कैलाश चौहान रुई धुनाई का काम करते थे, लेकिन पिछले 6 महीने से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। छोटा बेटा पहले ही चल बसा था और बड़ा बेटा वीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

पूरे इलाके में मातम
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग हैरान हैं कि दो पढ़ी-लिखी युवतियों ने अपने पालतू डॉग की बीमारी के कारण इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पारा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी है।

फर्जी लूट केस में 3 साल जेल! अब पलटा खेल—संभल कोर्ट के आदेश पर 13 पुलिसकर्मियों पर FIR से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

0

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक फर्जी लूट मामले को लेकर अदालत ने पुलिस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एक व्यक्ति को झूठे आरोप में 3 साल तक जेल भेजने के मामले में संभल की अदालत ने 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश बुधवार को पीड़ित ओमवीर कुमार की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।

अदालत ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
50 वर्षीय ओमवीर कुमार का आरोप है कि पुलिस ने किसी बड़ी सफलता को दिखाने के लिए उन्हें झूठे लूट केस में फंसा दिया। इतना ही नहीं, उन्हें मीडिया के सामने एक अंतरराष्ट्रीय चोर के रूप में पेश किया गया। ओमवीर के वकील सुकांत कुमार ने बताया कि अदालत ने इस मामले में दो इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर और सात अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

लूट के वक्त जेल में था आरोपी
पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2022 को संभल में दूध विक्रेता दुर्वेश से करीब एक लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 7 जुलाई 2022 को ओमवीर कुमार और ऋषिपाल को गिरफ्तार किया। लेकिन अदालत और जेल रिकॉर्ड से चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। रिकॉर्ड के मुताबिक, ओमवीर उस समय बदायूं जेल में बंद थे और 11 अप्रैल से 12 मई 2022 तक आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में थे। अदालत ने सवाल किया कि जब ओमवीर पहले से जेल में थे, तो वे लूट की वारदात कैसे कर सकते थे?

पुरानी रंजिश में फंसाने का आरोप
ओमवीर ने अदालत को बताया कि गांव के प्रधान से उनकी पुरानी रंजिश थी और कुछ पुलिसकर्मी प्रधान के संपर्क में थे। उनका आरोप है कि लंबित मामलों में नतीजे दिखाने के दबाव में पुलिस ने उन्हें और ऋषिपाल को जबरन गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें खतरनाक अपराधी बताया गया और 19 टूटी हुई मोटरसाइकिलों को बरामदगी के रूप में दिखाया गया।

‘नकारात्मक राजनीति का शिकार ना बनें…’, जाति विशेष की बैठक करने वाले जनप्रतिनिधियों को भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी चेतावनी

0

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के जन प्रतिनिधियों को आगाह किया है कि वे किसी तरह की ‘नकारात्मक राजनीति’ का शिकार न बनें। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की लखनऊ में 23 दिसंबर को हुई एक कथित बैठक को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने एक बयान में पार्टी विधायकों को चेतावनी दी।

पंकज चौधरी ने दी चेतावनी 
पंकज चौधरी ने दो टूक कहा, “भविष्य में अगर भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तब ऐसी स्थिति में उसे पार्टी के संविधान के अनुरूप अनुशासन हीनता माना जाएगा।” चौधरी ने अपने बयान में किसी का नाम लिए बगैर कहा, “मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई।” उन्होंने कहा, “हमने जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है। सभी को स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश प्रसारित होता है।”

‘भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल’
चौधरी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 23 दिसंबर को कुशीनगर से भाजपा विधायक पी. एन. पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से भाजपा के ब्राह्मण बिरादरी के विधायकों की बैठक हुई थी। इसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के करीब 40 विधायकों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक का कोई ब्यौरा नहीं मिल सका है, मगर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

लखनऊ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बयान,‘बीजेपी संविधान के खिलाफ काम कर रही’,‘बीजेपी की नीतियों से देश की जनता नाराज़’ 

0

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बयान,‘बीजेपी संविधान के खिलाफ काम कर रही’,‘बीजेपी की नीतियों से देश की जनता नाराज़’

‘यूपी ने BJP का दिल्ली का रास्ता बंद किया’ ,‘कानून व्यवस्था पर कुलदीप सेंगर BJP का उदाहरण’, ‘उन्नाव पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला’,पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही- श्याम लाल पाल,यूपी में रेप आरोपी खुले में घूम रहे- श्याम लाल पाल,प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज कायम- श्याम लाल पाल.

 

लखनऊ पीएम के कार्यक्रम के बाद राजधानी में चोरी,

0

लखनऊ-पीएम के कार्यक्रम के बाद राजधानी में चोरी,प्रेरणा स्थल रोड से सजावटी गमले चोरी,कार्यक्रम के लिए लगाए गए थे गमले,चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद

गमले उठाकर ले जाते दिखे युवक,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,नगर निगम और प्रशासन में हड़कंप.

 

लखनऊ में क्रिसमस के मौके पर हंगामा,

0

लखनऊ-लखनऊ में क्रिसमस के मौके पर हंगामा,कैथेड्रल चर्च के बाहर युवक कर रहा था हुड़दंग,ड्यूटी पर तैनात जवान ने लिया एक्शन,भोंपू से युवक को दी सख्त चेतावनी,कान के पास बजाया भोंपू, मचा हड़कंप,मौके पर मौजूद लोगों ने देखा पूरा नजारा,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1.* आधी रात में खाली होने लगा पटना का राबड़ी आवास, तेजस्वी-लालू पटना से बाहर; छोटी गाड़ियों से चुपचाप शिफ्ट कराया जा रहा सामान, लगेंगे 1-2 दिन।

*2.* सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह… पंजाब के राज्यपाल कटारिया को सोशल मीडिया पर करणी सेना की हत्या की धमकी, महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप।

*3.* नेशनल लाईब्रेरी ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा के पुराने नेताओं के पुनर्मिलन समारोह में नहीं पहुंचे दिलीप घोष, पार्टी के किसी नेता की बजाय कॉल सेन्टर से फोन पर मिला था निमंत्रण।

*4.* मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की प्रस्तावित बाबरी मस्जिद पर रामभद्राचार्य की हिंदू समाज से एकजुट रहने तथा मजबूती से जवाब देने की अपील।

*5.* Christmas पर दुर्गापुर में सांता क्लॉज़ के वेश में बस्ती से लेकर कबड्डी क्लब तक घूमे मंत्री प्रदीप मजूमदार, बच्चों से की बात, उपहार देकर जीता दिल।

*6.* बसीरहाटः 18 साल की उम्र होने से पहले ही सात फेरे की तैयारी! BSF ने रूकवाई शादी।

*7.* लालू पुत्र तेज प्रताप ने बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेनू यादव से बताया जान का खतरा, शिकायत दर्ज।

*8.* राजस्थानः चूरू में नए-साल पर खपाने के लिए तैयार 7500-लीटर नकली घी पकड़ा, होटल की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री; 18 ड्रम में भरा था केमिकल।

*9.* ग्वालियर में मशहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े; बंद करना पड़ा इवेंट।

*10.* यूपीः उज्जैन में जेल में पेंटिंग करते-करते फरार हो गए तीन कैदी, सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए शात अपराधी।

*11.* पहले पति को समझा लें, खुद बच्चे बढ़ा लें; 4 बच्चों की सीख देने वाली भाजपा नेता नवनीत राणा पर भड़कीं शिवसेना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी।

*12.* बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर कैथोलिक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जॉन दयाल की केंद्र से सुरक्षा और सख्त कार्यवाई की मांग।

*13.* MP के इंदौर में लिव-इन में रह रही शतरंज की नेशनल प्लेयर ने फांसी लगाकर दी जान।

*14.* केरल के तिरुवनंतपुरम निगम में 45 साल का वाम शासन खत्म, भाजपा ने वीवी राजेश को बनाया मेयर प्रत्याशी।

*15.* बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में हिंदुओं पर बढ़ रहे हमले, अमेरिका के थिंक टैंक ने जारी की रिपोर्ट।

*16.* बांग्लादेश में गैर-मुसलमानों पर हो रहा अकल्पनीय अत्याचार, शेख हसीना का मोहम्मद युनूस सरकार पर सीधा वार।

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

इटावा- संदिग्ध हालत में रिक्शा चालक की मौत,

0

इटावा- संदिग्ध हालत में रिक्शा चालक की मौत, अस्पताल के बाहर शव छोड़कर भागे बाइक सवार , सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार युवक, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जमीन के लेनदेन विवाद में हत्या की आशंका, इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला