Kanpur Shyamnagar Robbery News: शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे और चाकुओं की नोक पर शिक्षिका पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों को घर और रास्तों की पूरी जानकारी थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर पुलिस टीम खुलासे के लिए जुटी हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
कानपुर में शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर पर हुई लूट से पहले बदमाशों ने घर की रेकी की थी। यही वजह है कि तीनों नकाबपोश सिर्फ कैमरे में ही कैद हो पाए। शरद की पत्नी रचना ने बताया कि तमंचा पकड़े बदमाश ने उन्हें किचन में पीछे से बाल पकड़कर खींचा और एक हाथ से कनपटी पर तमंचा रख दिया।




