Monday, August 3, 2026

Punjab में फिर मेहरबान होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का Alert

यह भी पढ़े

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई जिलों में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही।

हालांकि शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान पर घने काले बादल छा गए और इसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सैल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। यदि पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों को भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की संभावना है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे