लखनऊ, सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमले का मामला, 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
औरैया। पिछले तीन साल से यदि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण नहीं मिले हैं, तो वे आवेदन करते हुए सहायक उपकरण पा सकते हैं। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से पात्रों के आवेदन वेबसाइट पर मांगे गए हैं। जरूरी प्रपत्रों के साथ जानकारी देकर योजना का लाभ उठाया जा सकता है। यही नहीं आवेदन करने के बाद ब्लॉक स्तर पर विभाग की ओर से शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद को रेलवे प्रशासन ने नौ दिन के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। सूबेदारगंज से चलकर एनसीआर के दादरी जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज कानपुर सेंट्रल व इटावा के बीच फफूंद स्टेशन पर दिया गया है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन पहले दिन ही आधे घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, अन्य ट्रेनें भी लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रैंक परीक्षार्थी का नाम प्रतिशत विद्यालय का नाम
प्रदेश में वन विभाग में वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई तक होंगे जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।इसके अनुसार भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपने आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। भर्ती के लिए इंटर या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा। आयु पहली जुलाई को 18 साल और 40 वर्ष से अधिक न हो।
अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किग्रा भार लेकर 04 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
इसके साथ ही 100 नंबर, 100 सवाल की दो घंटे की परीक्षा भी होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसका विस्तृत पाठ्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सभी निर्देश को पढ़कर आवेदन करें।
उत्तरप्रदेश में झुलसाती गर्मी और तपिश का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके गर्म हवा और लू के थपेड़ों की चपेट में रहे। प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और देश में दूसरे नंबर पर रहा।
महमूदाबाद के बिलौली बाजार स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से ही प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर आए हैं। वर्ष 2016 से ही यह विद्यालय मेधावियों की नर्सरी बना है। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1981 में महमूदाबाद कस्बे में प्रकाश कोचिंग की शुरुआत की थी। शिक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2005 में कोचिंग की जगह प्रकाश इंटर कॉलेज को मान्यता देकर इसका संचालन शुरू किया गया।
10वीं-12वीं दोनों के टॉपर यहीं से, दिव्या ने पांचवां, आरोही ने पाया आठवां स्थान
महमूदाबाद। क्षेत्र स्थित एमएसडी स्मारक इण्टर कालेज बाबाकुटी की छात्रा दिव्या वर्मा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दिव्या समरदहा गांव की रहने वाली है। पिता केशवराम किसान है तथा माता सुनीता देवी गृहणी है। दिव्या ने 97 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
दिव्या ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती है। इसी विद्यालय की आरोही वर्मा ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। आरोही खपूरा गांव की रहने वाली है। आरोही के पिता सुनील कुमार व्यवसायी है तथा माता प्रतिभा वर्मा गृहणी है। आरोही को हाईस्कूल परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त हुए है। आरोही ने बताया कि प्रतिदिन छह से सात घंटे पढाई करके सफलता हासिल की है।