Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 67

बहराइच कुत्तों का आतंक, ताबड़तोड़ दो स्थानों पर हमले,

0

बहराइच- कुत्तों का आतंक, ताबड़तोड़ दो स्थानों पर हमले, मोतीपुर में व्यक्ति पर कुत्ते ने किया हमला, घर का सामान लेने जा रहा था व्यक्ति, व्यक्ति के होंठ काटकर खा गया कुत्ता, जरवल में सब्जी लेने गए व्यक्ति पर किया हमला, थाना मोतीपुर और जरवल इलाके का मामला

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग

0

मऊ- पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग, फायरिंग के दौरान बदमाश के ही गोली लगी, 15 हजार का इनामिया बदमाश शिवा घायल, मौके से दो बदमाश हुआ फरार, सूचना पर एएसपी, सीओ पहुंचे अस्पताल, शिवा पर 7 थानों में दर्ज हैं 15 मुकदमे, कोपागंज क्षेत्र के अदरी इलाके में हुई फायरिंग

लखनऊ में आज होगी समरस मैराथन

0

लखनऊ- लखनऊ में आज होगी समरस मैराथन, मैराथन सुबह 7 से 10 बजे तक ग्रीन कॉरिडोर पर, कुड़ियाघाट से बम्बा घाट, वापसी 5 किमी दौड़, यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, कुड़ियाघाट से प्रेरणा स्थल घैला पुल तक ट्रैफिक बंद, वाहन रूमी गेट, घंटाघर कोनेश्वर तिराहा होकर जाएंगे

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸 *ईरान में और तेज हुआ प्रदर्शन*: सरकार प्रदर्शन रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही, बढ़ते विरोध के बीच लुफ्थांसा, कतर और तुर्किश एयरलाइंस समेत कई कंपनियों ने उड़ानें सस्पेंड कीं

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में मकर संक्रांति तक शीतलहर का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 18.9 और रात को 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@9.6, राजसमंद@9

🔸 पीएम *मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की*, मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व जा रहा मनाया, पीएम आज होंगे शामिल

🔸 उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी-अंबेरी हाईवे पर कार पलटी, *पलटी कार से 436 किलो डोडा-चूरा जब्त*, पिस्टल व कारतूस भी बरामद, ड्राइवर हुआ फरार

🔸 एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन *नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी आज*, उदयसागर झील के बीच रेफल्स होटल में हो रही है वेडिंग

🔸 बंगाल: *सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाया हमले का आरोप*, थाने में धरने पर बैठे बीजेपी नेता

🔸 मुंबई: गोरेगांव में तड़के मौत का तांडव, *घर में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत*

🔸 अयोध्या: *राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध*, दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ने की कोशिश, 55 साल का शख्स गया पकड़ा, कश्मीर का रहने वाला है

🔸 *बंगाल I-PAC रेड*: ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, CBI जांच की मांग

🔸 इजरायल: *नेतन्याहू सरकार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा*, इस्तीफे की मांग

🔸 अमेरिका: *मिसिसिपी में गोलीबारी*, शूटिंग में एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

🔸 *इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप*, रिक्टर स्केल पर 6.5 रही तीव्रता

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के गोरखपुर में फेसबुक पर आई एक युवती लाइव, बैकग्राउंड में दर्द भरा गाना, चेहरे पर गंभीर भाव, खाई उसने कैमरे के सामने ‘गोलियां’, देखने वालों की बढ़ी धड़कनें, कैप्शन ने रही-सही कसर कर दी पूरी – “यदि मैं मर जाऊं, तो यह मत पूछना कि मैं क्यों मरी”, फेसबुक मुख्यालय ने तुरंत किया गोरखपुर पुलिस को अलर्ट, जिसने तकनीकी सर्विलांस चला लोकेशन करा ट्रेस, पुलिस पहुंची गुलरिहा इलाके के एक मकान पर, दरवाजा खोला उसी युवती ने जिसका ‘सुसाइड’ रोकने पुलिस पड़ी थी दौड़, पूरी तरह सुरक्षित युवती, चाय के साथ खा रही थी हलवा-पुड़ी, हक्के बक्के पुलिस को युवती ने कहा नहीं है उसकी लाइफ में कोई गम, रील में लाइक बढ़ाने रचा था आत्महत्या का स्वांग, न खून, न गोली, सिर्फ भावुक अंदाज में चबाया था च्युइंग गम, पुलिस ने किया साफ.. प्रैंक पर सरकारी मशीनरी का समय हुआ बर्बाद, लोगों में फैली दहशत, फिर ऐसा “डिजिटल ड्रामा” किया तो नहीं करेगी माफ, चेतावनी देकर युवती को दिया छोड़, रील में गोलियां हों या गम की कहानी, फिर की ऐसी हरकत तो पड़ जाएगी भारी नादानी, लाइक के चक्कर में कभी न रचना ऐसा भ्रम, वरना हलवा-पुड़ी छोड़, थाने में चबानी पड़ेगी “च्युइंग गम

🔸 बांसवाड़ा में *घर पर गिरा सालों पुराना बरगद का पेड़*: मां और 3 बच्चे हुए घायल, 2 भैंसों की मौत, घाटोल के विलवा गांव की घटना

🔹 *भारत- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज*: 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज वडोदरा में, चोट के चलते ऋषभ पंत हुए बाहर

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, “NEWS HEADLINES “की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽

*=============================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।

 

Lucknow: केजीएमयू विवाद…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुलाकात की

0

केजीएमयू में धर्मांतरण प्रकरण को लेकर हुए विवाद के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन पर पीड़िताओं को धमकाने और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। धर्मांतरण के मामले में शुक्रवार को केजीएमयू में हुए विवाद के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में सीएम को जानकारी दी। केजीएमयू परिसर में हुए विवाद और वहां के प्रशासन के रवैया के बारे में भी बताया।

केजीएमयू में धर्मांतरण प्रकरण को लेकर हुए विवाद के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन पर पीड़िताओं को धमकाने और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। केजीएमयू प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है। उन्हें बचाने का काम कर रहा है। शुरुआत से ही मामले में लापरवाही करते आया है। जब भी को पीड़िता आयोग में न्याय की उम्मीद से जाती है तो उसे धमकाया जाता है। महिलाओं के साथ यह अन्याय नहीं सहा जाएगा।
पीड़िता ने पहले केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की थी
अर्पणा यादव ने कहा कि पीड़िता ने पहले केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने आयोग का दरवाजा खटखटाया। इससे पहले भी यौन उत्पीड़न मामले में दिसंबर में एक महिला प्रोफेसर ने आयोग का सहारा लिया न्याय के लिए। पिछले छह महीने से महिला प्रोफेसर को प्रताड़ित किया जा रहा था।
पिछले कुछ महीनों में यौन उत्पीड़न के कई मामले आ चुके हैं। पीड़िताओं को केजीएमयू की ओर से धमकाया जाता है कि आयोग क्यों गईं। क्यों पीड़िताओं को आयोग आने से रोका जाता है। ऐसे कई सवाल उन्होंने कुलपति से पूछे। उन्होंने बताया कि कुलपति और प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति उनसे मुलाकात नहीं की।

आतिशी वीडियो मामले पर विधानसभा में हंगामा, पंजाब पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी

0

नेशनल डेस्कः दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी वीडियो मामले को विधानसभा के खास अधिकारों का उल्लंघन और सदन का अपमान बताया है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आतिशी वीडियो की जांच विधानसभा के खास अधिकारों का उल्लंघन और अपमान है और इस साजिश में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक अभय वर्मा के यह मुद्दा उठाने के बाद सदन को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा ने विपक्ष के कहने पर वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था और जालंधर पुलिस के अधिकारी साजिश एक के तहत दिल्ली विधानसभा के कामकाज में दखल कैसे दे सकते हैं।

 

विधायक अभय गुप्ता ने मांग की कि पंजाब पुलिस दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करे, जिस वीडियो को दिल्ली विधानसभा पहले ही फोरेंसिक जांच के लिए भेज चुकी है, उसकी एक दिन के अंदर जांच हो और फिर उसे फर्जी घोषित किया जाए। इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बीच पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सदन को भरोसा दिलाया कि सदन इस मामले में दखल देने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों की कानूनी जांच करेगा और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आतिशी का वीडियो दिल्ली असेंबली की प्रॉपर्टी है और किस आधार पर किसी बाहरी राज्य का अधिकारी असेंबली की प्रॉपर्टी का इंस्पेक्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली असेंबली की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की किसी को भी इजाज़त नहीं है। गुप्ता ने आगे कहा कि इस मामले पर हाउस में एक प्रस्ताव भी पास किया गया है और इस मामले के लिए पंजाब प्रशासन पूरी तरह से ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आतिशी के वीडियो से छेड़छाड़: ​​जालंधर पुलिस

इस मामले पर चल रहे विवाद के बीच, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि विधायक और दिल्ली असेंबली में विपक्ष की नेता आतिशी का एक एडिटेड और छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए डायरेक्टर, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब (SAS नगर) को भेजा गया था। 9 जनवरी की फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो क्लिप में आतिशी ने “गुरु” शब्द नहीं कहा था। इसके अलावा, वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई ताकि कैप्शन में ऐसे शब्द शामिल हो सकें जो आतिशी ने कभी नहीं कहे। यह वीडियो कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया गया था और वीडियो अपलोड करने और सर्कुलेट करने के बारे में इकबाल सिंह की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। आतिशी के कई वीडियो क्लिप सोशल अपलोड किए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर उन्हें गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है, साथ ही इनमें अत्यंत भड़काऊ कैप्शन भी लिखे गए हैं।

हर साल विदेशों से कितना पैसा भारत भेजते हैं NRI? देश की GDP में कितना बड़ा है प्रवासी भारतीयों का योगदान?

0

नेशनल डेस्कः भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सिर्फ देश के अंदर रहने वाले लोग ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय (NRI) भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में काम कर रहे NRI जो कमाई करते हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा वे अपने परिवार और निवेश के लिए भारत भेजते हैं।

 

यह पैसा न सिर्फ आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाता है, बल्कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) को भी मजबूती देता है। इसी वजह से भारत आज दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा रेमिटेंस (विदेश से भेजा गया पैसा) आता है।

 

साल 2025 में टूटा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रेमिटेंस भारत आया

साल 2025 में प्रवासी भारतीयों ने भारत को रिकॉर्ड तोड़ रकम भेजी। RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में NRI ने भारत को 135 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) भेजे। यह अब तक का सबसे बड़ा रेमिटेंस आंकड़ा है। वित्त वर्ष 2024 में यह रकम 118.7 बिलियन डॉलर थी। यानी एक साल में करीब 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे साफ है कि विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की कमाई और भारत से उनका जुड़ाव दोनों लगातार बढ़ रहे हैं।

 

पिछले 10 सालों में लगातार बढ़ा NRI का योगदान

बीते एक दशक में भारत को मिलने वाली रेमिटेंस में लगातार इजाफा हुआ है। आईटी, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मिडिल ईस्ट, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे भारतीय इस रकम का बड़ा हिस्सा भेजते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और खाड़ी देशों (UAE, सऊदी अरब, कतर) से सबसे ज्यादा पैसा आता है। डिजिटल ट्रांसफर और UPI जैसी सुविधाओं से पैसा भेजना आसान हुआ है। इसी वजह से हर साल रेमिटेंस का आंकड़ा नए रिकॉर्ड बना रहा है।

 

देश की GDP में कितना योगदान देते हैं NRI?

प्रवासी भारतीय सिर्फ पैसा ही नहीं भेजते, बल्कि देश की आर्थिक रफ्तार भी बढ़ाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक NRI से आने वाला पैसा भारत की GDP में करीब 3% तक योगदान देता है। यह पैसा सीधे आम लोगों की जेब में जाता है और फिर यही पैसा बाजार में खर्च होता है।

 

प्रवासी भारतीयों ने कितने पैसे भारत भेजे?

(आंकड़े बिलियन डॉलर में)

PunjabKesari

 

NRI का पैसा कहां-कहां खर्च होता है?

जो पैसा विदेशों से भारत आता है, उसका इस्तेमाल कई जरूरी क्षेत्रों में होता है:

 

घर और रियल एस्टेट

 

घरेलू खर्च और कंज्यूमर गुड्स

 

शिक्षा (स्कूल, कॉलेज, कोचिंग)

 

स्वास्थ्य और इलाज

 

बैंक सेविंग, FD और निवेश

 

इससे बाजार में नकदी बढ़ती है। मांग (डिमांड) बढ़ती है। रोजगार के नए अवसर बनते हैं और अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलती है।

 

विदेशी मुद्रा भंडार को भी मिलता है सहारा

NRI द्वारा भेजा गया पैसा डॉलर के रूप में आता है, इससे भारत का फॉरेक्स रिज़र्व मजबूत होता है। रुपये की स्थिति अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर होती है। आर्थिक संकट के समय यह रकम देश के लिए ढाल का काम करती है।

 

कुल मिलाकर क्या समझें?

प्रवासी भारतीय भारत की आर्थिक रीढ़ हैं

2025 में रिकॉर्ड 135 बिलियन डॉलर की रेमिटेंस

GDP में करीब 3% योगदान

घरेलू खपत और निवेश को मिलती है ताकत

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस पाने वाला देश बना हुआ है

समुद्र में ट्रंप की दादागिरी! अमेरिकी नौसेना ने कैरेबियन सागर में जब्त किया एक और तेल टैंकर

0

इंटरनेशनल डेस्कः समुद्र में अमेरिका की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार, 9 जनवरी को एक और तेल टैंकर पर कब्जा कर लिया। यह कार्रवाई कैरेबियन सागर में की गई, जहां ‘ओलिना’ नाम के तेल टैंकर को अमेरिकी सेना ने जब्त कर लिया।

 

इस कार्रवाई से साफ है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधित तेल टैंकरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे जहाजों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है।

 

अमेरिकी मरीन और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई

अमेरिकी सदर्न कमांड (Southern Command) ने बताया कि यह कार्रवाई अमेरिकी मरीन और नौसेना की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कमान ने जहाज जब्त करने की घोषणा करते हुए कहा, “अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।”

 

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी, तलाशी की तस्वीरें सामने आईं

अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस जब्ती की पुष्टि की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर टैंकर पर उतर रहा है, नौसेना के जवान जहाज पर चढ़कर तलाशी ले रहे हैं और पूरे ऑपरेशन को पूरी सुरक्षा के साथ अंजाम दिया गया।

 

अब तक अमेरिका पांच तेल टैंकर कर चुका है जब्त

‘ओलिना’ पांचवां तेल टैंकर है, जिसे अमेरिका ने हाल के समय में जब्त किया है। यह सभी कार्रवाइयां वेनेजुएला के तेल उत्पादों के वैश्विक वितरण पर नियंत्रण के उद्देश्य से की जा रही हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये टैंकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहे थे।

 

इससे पहले भी दो टैंकरों पर हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन सागर में वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त किया थाइनमें से एक टैंकर ‘बेला-1’ था, जिस पर रूसी झंडा लगा हुआ था। इसके अलावा एम/टी सोफिया नाम के एक और तेल टैंकर को भी अमेरिकी सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया था।

 

महीनों से पीछा कर रही थी अमेरिकी सेना

अमेरिकी सेना पिछले एक महीने से एम/टी सोफिया टैंकर पर नजर बनाए हुए थी। अमेरिका का कहना है कि यह टैंकर वेनेजुएला के पास प्रतिबंधित तेल ले जा रहा था और अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था, इसी वजह से आखिरकार उसे जब्त कर लिया गया।

वेनेजुएला के तेल व्यापार पर बढ़ता दबाव

इन लगातार कार्रवाइयों से साफ है कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल व्यापार को और उससे जुड़े देशों व कंपनियों को कड़ा संदेश दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अमेरिका, वेनेजुएला, रूस और चीन के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

Surya Grahan 2026 : ग्रहण का साया या खुशियों का आगमन ? जानिए 2026 के पहले सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा असर

0

Surya Grahan 2026 zodiac predictions : खगोलीय घटनाओं में सूर्य ग्रहण को सबसे प्रभावशाली और रहस्यमयी माना जाता है। विज्ञान के लिए यह भले ही एक खगोलीय दृश्य हो, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका गहरा आध्यात्मिक और मानवीय महत्व है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही, ब्रह्मांड एक बड़ी हलचल का गवाह बनने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण न केवल आकाश में एक अद्भुत दृश्य रचेगा, बल्कि अपनी ऊर्जा से 12 राशियों के जीवन को भी प्रभावित करेगा। माना जाता है कि जब अंधकार सूर्य को ढकता है, तो उसका सीधा असर हमारी किस्मत और मानसिक स्थिति पर पड़ता है। इस बार का ग्रहण कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है, जिससे उनके बरसों से रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की वर्षा होगी। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है, क्योंकि सितारों की चाल उनकी खुशियों और सेहत पर ‘ग्रहण’ लगाने की कोशिश कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 का यह पहला सूर्य ग्रहण किन जातकों की किस्मत के सितारे चमकाने वाला है और किन्हें आने वाले संकटों से सावधान रहने की जरूरत है।

 

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण करियर में नए रास्ते खोल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में गर्माहट बनी रहेगी।

 

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। ग्रहण के बाद आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

धनु राशि

धनु राशि के लिए विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग काम की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती है।

 

इन राशियों को रहना होगा संभलकर

 

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। फिजूलखर्ची के कारण बजट बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा अपनों से विवाद हो सकता है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। निवेश करने से बचें।

 

मकर राशि

पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

 

खुशियों पर न लगे ग्रहण, इसलिए करें ये उपाय

ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार अनाज, काले तिल या वस्त्रों का दान करें।

ग्रहण काल के दौरान ‘ॐ सूर्याय नम:’ या महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक जाप करें।

ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें और स्वयं भी स्नान करें।

खान-पान की वस्तुओं में ग्रहण लगने से पहले ही तुलसी का पत्ता डाल दें ताकि वे अशुद्ध न हों।