नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके के पास डीपीएस (DPS) की स्कूल बस में आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में अचानक आग भड़क गई और वह देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद आग को काबू किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में आग लगने के कारण और बस में उस समय कितने बच्चे या लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Ghaziabad: स्कूल बस बनी आग का गोला, नंदग्राम के पास DPS की बस धू-धूकर जली


