Friday, June 19, 2026
Home Blog Page 2

‘SIT पूरी तरह बोगस और फ्रॉड है’:लखनऊ में अजय राय बोले- चढ़ावा चोर साबित हो गए; राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक किया

0

लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक करने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राममंदिर चढ़ावा मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा- हम रामभक्त हैं, इनकी तरह चंदा चोर और चढ़ावा चोर नहीं हैं। ये पूरी तरीके से चढ़ावा चोर साबित हो गए। योगी से कहना चाहूंगा कि थोड़ा भी गेरुआ वस्त्र का सम्मान हो तो आप तुरंत उच्च न्यायालय से जांच कराइए। जो SIT जांच कर रही है, वह पूरी तरह से बोगस और फ्रॉड है।

शिवलिंग की पूजा कर अजय राय ने राहुल गांधी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राहुल की बाबा वैद्यनाथ का पूजन करते हुए तस्वीर पास में रखी थी।
शिवलिंग की पूजा कर अजय राय ने राहुल गांधी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राहुल की बाबा वैद्यनाथ का पूजन करते हुए तस्वीर पास में रखी थी।

राहुल गांधी जननायक हैं, वह लोगों के लिए लड़ रहे

अजय राय ने कहा कि आज लखनऊ ही नहीं, पूरे देशभर में जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। राहुल गांधी शुरू से ही अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस तरीके से संविधान एक हाथ में लेकर, एक हाथ में फरसा लेकर लोगों के लिए लड़ रहे हैं, अन्याय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उसके लिए हम सभी लोग उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।

‘SIT में शामिल अधिकारी ने प्रयागराज में भगदड़ कराई’

अयोध्या में SIT जांच पर अजय राय ने कहा कि पूरी तरीके से SIT बोगस है। उसमें शामिल जो अधिकारी हैं विजय विश्वास पंत, उनके ही अनाउंसमेंट पर प्रयागराज (महाकुंभ) में भगदड़ हुई थी। ऐसे अधिकारी कोई भी जांच नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री जिस तरीके से कांग्रेस को लेकर बयान दे रहे हैं, वह उनकी हताशा और निराशा है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हनुमंत धाम में रुद्राभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में राममंदिर चढ़ावा मामले पर बयान दिया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हनुमंत धाम में रुद्राभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में राममंदिर चढ़ावा मामले पर बयान दिया।

हनुमंत धाम में पंचगव्य से रुद्राभिषेक किया

अजय राय तय कार्यक्रम के मुताबिक, हनुमंत धाम सुबह 11:30 बजे पहुंचे। यहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनसे रुद्राभिषेक कराया। अजय राय ने शिवलिंग पर पंचगव्य चढ़ाया। इसके बाद जल से अभिषेक किया। यहां से अजय राय सीधे पार्टी मुख्यालय निकल गए।

दोपहर 2 बजे अजय राय प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे।

दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत, खुदकुशी बताने पेड़ पर फंदा लगाकर टांग दी लाश; बड़वानी में रावण ग्रुप के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 बड़वानी। सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक की मौत को आत्महत्या बताने की साजिश रचने वाले आरोपियों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। सिलावद पुलिस ने करीब 42 दिन पुरानी अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए कथित रावण ग्रुप से जुड़े तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना के बाद युवक के शव को पेड़ पर फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था।

 

‘पिछले 12 साल में 35 गुना बढ़ा एक्सपोर्ट और भारत बना दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता’, फ्रांस में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

0

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और देश की बदलती तस्वीर का प्रभावशाली खाका पेश किया है। अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की ही ताकत है, जिसने एक ‘चाय वाले’ को चुनकर देश की सेवा करने का यह सौभाग्य प्रदान किया है।

आंकड़ों में दिखी भारत की तरक्की: 35 गुना बढ़ा निर्यात
प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत का निर्यात (एक्सपोर्ट) 35 गुना बढ़ गया है। उन्होंने मोबाइल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में मोबाइल बनाने वाली यूनिट्स में 100 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन चुका है। वर्तमान में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

बुनियादी सुविधाओं से ‘स्मार्ट लिविंग’ की ओर बढ़ता भारत
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह भारत की आकांक्षाओं का एक नया युग है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता केवल बुनियादी सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है; जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग अब ‘स्मार्ट लिविंग’ चाहते हैं और जहां रेल व हाइवे पहुंचे हैं, वहां जनता हाई स्पीड कनेक्टिविटी व वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे की मांग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरनेट के विस्तार के बाद अब भारतीय युवा एआई (AI) और डिजिटल इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व चाहते हैं।

140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास ही असली उपलब्धि
अपनी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सबसे बड़ी सफलता 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा बड़े सपने देख रहा है, किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। पीएम मोदी के अनुसार, यह कालखंड केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई बुलंदी देने का समय रहा है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी आएंगे भारत दौरे पर, NSA अजीत डोभाल से कर सकते हैं मुलाकात

0

बीजिंगः चीन के विदेश मंत्री वांग यी 22-23 जून को भारत की यात्रा करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की सोलहवीं बैठक में भाग लेंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वांग भारत की मेजबानी में आयोजित इस उच्चस्तरीय सुरक्षा संवाद में शामिल होंगे। भारत 2026 में ‘नवाचार, सहयोग और सतत विकास के निर्माण’ विषय के साथ ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में सदस्य देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वैश्विक और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ब्रिक्स एनएसए बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने एवं ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता शुरू करने के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह यात्रा मई में नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद हो रही है, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई थी। मंत्रियों ने बहुपक्षवाद, संयुक्त राष्ट्र केंद्रित व्यवस्था और वैश्विक शासन सुधारों के प्रति समर्थन दोहराया था। ईरान युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच मतभेदों के बावजूद दो दिन की चर्चा के बाद संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया था।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए ब्रिक्स समूह में अब मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया तक शामिल हो चुके हैं। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय के प्रमुख माध्यम के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता की प्राथमिकताओं में नवाचार आधारित विकास, सतत विकास, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा परिवर्तन और विकासशील देशों की क्षमता सुद्दढ़ करना शामिल है।

वांग की यात्रा को भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे आ रहे सुधार के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुपक्षीय मंचों पर कई उच्चस्तरीय बैठकें हुई हैं, जिनमें 2025 में तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन और 2024 में कजान में हुई बैठकें शामिल हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों ने हाल में सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाये रखने तथा मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने पर जोर दिया है। दोनों पक्षों ने यह भी रेखांकित किया है कि स्थिर भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों के विकास बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत

0

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है।

चलेगी तेज हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज आंधी चलने और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

एक सप्ताह तक राहत के आसार
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। 18 जून से 21 जून के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। इससे लोगों को गर्मी और लू से काफी राहत मिलेगी।

तापमान में भी रहेगी नरमी
पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

राम मंदिर के चंदे में चोरी: अचानक टिन्नू का सामने आना सामान्य नहीं, इसके पीछे बड़ी चाल; इन 3 पर सबसे अधिक सवाल

0

श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर के मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का अचानक सामने आना और बयान देना कई सवाल खड़े करता है। प्रकरण में सर्वाधिक सवालों के घेरे में टिन्नू ही है। इतने दिनों से वह खामोश था, सोमवार को वीडियो बयान जारी किया और कई मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू भी दिए। इसके पीछे बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के बचाव में उसे आगे किया गया है। वह बयानों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पक्ष में बोला है, जबकि अन्य कई लोगों पर सवाल खड़े किए हैं, जो आशंका की ओर इशारा कर रहा है।

गबन का मामला छह जून को उजागर हुआ था। कुछ ही घंटों में इसने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद से ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। यहां तक कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, जो सामान्यतः कारसेवकपुरम में निवास करते हैं, वह भी तब से मंदिर परिसर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में ही रह रहे हैं।

न कोई बयान जारी किया गया और न ही मीडिया से बातचीत की गई। कार्यालय तक पहुंचने वाले लोगों को भी वहां से लौटा दिया गया। ऐसे में करीब 10 दिन बाद सोमवार को टिन्नू का अचानक सामने आना, कई सवाल खड़े करता है। सूत्रों के मुताबिक, सोची-समझी रणनीति के तहत टिन्नू को आगे किया गया है।
राजनीतिक दल ने भी उकसाया
सूत्रों का कहना है कि एक राजनीतिक दल के कुछ पदाधिकारियों ने भी टिन्नू से संपर्क किया था। उन्हें बताया गया कि जिस तरह से मामला आगे बढ़ रहा है। उसमें पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर डाली जा सकती है। इसलिए उन्हें सामने आकर पक्ष रखना चाहिए। ट्रस्ट के एक करीबी पदाधिकारी ने भी उन्हें इसके लिए सहमति दी ताकि उनके पक्ष की बातें भी सामने रखी जा सकें और पूरा ठीकरा अन्य लोगों पर फूटता रहे।
दो पदाधिकारी व टिन्नू पर सर्वाधिक सवाल
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, टिन्नू और गोपाल राव सर्वाधिक सवालों के घेरे में हैं। दान की राशि के प्रबंधन से लेकर मंदिर की कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में इन सभी की भूमिका बताई जाती है। गोपाल राव मंदिर निर्माण सहायक हैं लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों में उनका भी व्यापक हस्तक्षेप माना जाता है।
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it
आखिर कहां हैं अनिल मिश्रा
बताया जा रहा है कि अनिल मिश्रा के केरल में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। टिन्नू ने भी उन पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ होना जरूरी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां उनसे कब और कैसे पूछताछ करेंगी, यह स्पष्ट नहीं है। सवाल है कि अनिल मिश्रा अयोध्या से बाहर क्यों गए हैं? इसके पीछे कोई रणनीति या संयोग, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it
एसआईटी जांच के बीच कल अयोध्या जाएंगे सीएम योगी
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की चल रही जांच के बीच 19 जून को मुख्यमंत्री योगी अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या आएंगे। मुख्यमंत्री मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it
एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू से लंबी पूछताछ
श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it

वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है। एसआईटी की टीम सोमवार से अयोध्या में डेरा डाले है। पहले दिन करीब साढ़े सात घंटे और मंगलवार को 11 घंटे मंदिर परिसर में रहकर टीम ने जांच की थी। बुधवार को भी जांच का सिलसिला जारी रहा।

सुबह करीब दस बजे एसआईटी की टीम मंदिर परिसर पहुंची। जहां ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य कई पदाधिकारी, कर्मचारी, पुजारी और बैंक कर्मी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को गहनता से परखा। इसमें कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं जिससे आशंका है कि चोरी करने वालों ने फुटेज से छेड़छाड़ की है।
सामने आ रही बैंक की भी लापरवाही
दान राशि की गिनती प्रक्रिया में बैंक की अहम भूमिका रहती थी। बैंक कर्मियों की मौजूदगी में ही गिनती होती थी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच में बैंक की लापरवाही सामने आई है। हालांकि, जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बैंक कर्मी पदाधिकारियों के दबाव में रहते थे इसलिए वह हस्तक्षेप नहीं कर पाते थे।
सवालों में फंस रहे जिम्मेदार
एसआईटी चंपत राय, गोपाल राव समेत राममंदिर ट्रस्ट के कई अन्य पदाधिकारियों व उनसे जुड़े लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कई सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं।

  • दान के दिए गए रिकॉर्ड से भी एसआईटी संतुष्ट नहीं है क्योंकि उसमें कई चीजें अस्पष्ट हैं। इसलिए एसआईटी को जांच में समय लग रहा है। विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए करीब दो सौ लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से सवा सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से कुछ से कई बार पूछताछ की है।
Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it
सवाल : कब दर्ज होगी एफआईआर
पकड़े गए पांच संदिग्धों से भी एसआईटी ने पूछताछ की है। उनके पास से रकम भी बरामद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों ने कई नामों का खुलासा किया है जिनको इस खेल में शामिल बताया है। जांच टीम अब इनके बयानों की तस्दीक कर रही है। अब सवाल है कि क्या एसआईटी की जांच के बीच एफआईआर दर्ज कराई जाएगी या जांच पूरी होने के बाद। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई भी जाएगी या नहीं… ये सवाल अभी बना हुआ है।

Ayodhya Ram Mandir Donation scam Tinnu sudden appearance is not ordinary there is a major ploy behind it
टिन्नू ने लिया अनिल मिश्रा का नाम
आखिरकार एसआईटी ने तीसरे दिन टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने उसके कार्य के बारे में पूछा, खासकर दान की राशि गणना में उसकी क्या भूमिका रहती थी। टिन्नू सीधे तौर पर अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इन्कार करता रहा। वह बोला, उसने कोई गबन चोरी नहीं किया है। वह सिर्फ मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं को देखता था।

‘शादी तय होने की खुशी…’ तनिष्क शोरूम में करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी देने वाला कर्मचारी ही निकला चोर

0

Lucknow News: शादी तय होने की खुशी में गाजियाबाद में अपने सहकर्मियों को पार्टी देने वाला तनिष्क ज्वैलरी शोरूम का कर्मचारी शोरूम से 4 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी करने का आरोपी निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उसने बताया कि इस मामले में शोरूम में इस कर्मचारी, उसके पिता और महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद के आरडीसी में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में 12 जून को हुई 4 करोड़ रुपए से अधिक के आभूषणों की चोरी पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए शोरूम के कर्मचारी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और महिला मित्र काजल वर्मा को गिरफ्तार किया है।

बैग से चाबी चुराकर उड़ाया 4.30 किलो सोना
पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने बताया कि लगभग 4.30 किलोग्राम सोने की चोरी हुई थी जिसकी जांच में सामने आया है कि नितिन वर्मा ने अपने साथी चितरंजन उर्फ चिंटू के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-शहर) धवल जायसवाल ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले, 11 जून को नितिन ने अपनी शादी तय होने की खुशी में शोरूम के कर्मचारियों को पार्टी दी थी एवं इस पार्टी के दौरान कर्मचारियों को शराब पिलाई गई थी। डीसीपी के अनुसार शोरूम के अकाउंटेंट गौतम राज को भी अधिक शराब पिलाई गई जिसके बाद उसके बैग से शोरूम की चाबी चुरा ली गई। उन्होंने बताया कि अगले दिन 12 जून की सुबह करीब सात बजे, नितिन अपने साथी चितरंजन के साथ शोरूम पहुंचा, शोरूम खोला और कीमती सोने के आभूषण चुरा लिए।

गर्लफ्रेंड और पिता के साथ दबोचा गया मास्टरमाइंड
जायसवाल ने बताया कि चोरी के बाद आरोपियों ने आभूषणों और नकदी का बंटवारा कर लिया था। उन्होंने कहा कि कुछ आभूषण मेरठ में बेचे गए, जबकि शेष सामान और नकदी अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस के अनुसार, नितिन की महिला मित्र काजल वर्मा ने चोरी के आभूषणों को ठिकाने लगाने और बेचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद के साईं फाटक, अवंतिका क्षेत्र से नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और महिला मित्र काजल वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लगभग 2 किलोग्राम सोने के आभूषण, 6.5 लाख रुपए नकद, एक 12 बोर तमंचा और 6 कारतूस बरामद किए हैं।

फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
जायसवाल ने बताया कि चोरी किए कुछ आभूषण पहले ही बेच दिए गए थे, जबकि बरामद किए गए सोने और नकदी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में चितरंजन उर्फ चिंटू एवं कुछ अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। मेरठ के उस सुनार की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिसके पास चोरी के कुछ आभूषण बेचे जाने की बात सामने आई है।

स्टडी ने बढ़ाई चिंता: दो मिनट भी नहीं दौड़ पा रहे युवा, खराब लाइफस्टाइल का बड़ा संकेत सामने आया

0

नेशनल डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान और बढ़ते काम के दबाव के बीच लोग खुद को फिट रखने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो लोग खुद को पूरी तरह स्वस्थ मानते हैं, वे भी हृदय संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में हृदय रोग संस्थान की एक केस स्टडी में ऐसा ही हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है।

गिरती शारीरिक फिटनेस खराब जीवनशैली का संकेत
रिसर्च में सामने आया है कि दिल की जांच रिपोर्ट सामान्य है, ईसीजी और ईको में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं दिखती, फिर भी हर दूसरा युवा ट्रेडमिल पर दो से पांच मिनट भी नहीं टिक पा रहा है। हृदय रोग संस्थान की केस स्टडी में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। 45 वर्ष तक की उम्र के 45 प्रतिशत युवा टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) में असफल हो रहे हैं। विशेषज्ञ इसे हृदय रोग नहीं, बल्कि तेजी से गिरती शारीरिक फिटनेस और खराब जीवनशैली का संकेत मान रहे हैं।

25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा सांस फूलने, बेचैनी जैसे अन्य विमारी के हो रहे शिकार 
कानपुर में हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) ने छह महीनों में 4200 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का अध्ययन किया। इनमें बड़ी संख्या में 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे लोग शामिल थे जो सीने में भारीपन, तेज धड़कन, सांस फूलने, बेचैनी और बीपी बढ़ने जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में अधिकांश लोगों की ईसीजी, ईको और एंजियोग्राफी रिपोर्ट सामान्य मिली। इसके बाद उनकी फिटनेस और हृदय की कार्यक्षमता का पता लगाने के लिए टीएमटी कराया गया।

खुद को स्वस्थ समझने वाले भी हो रहे फेल
अध्ययन में सामने आया कि कई ऐसे भी रहे जो खुद को स्वस्थ समझने की गलतफहमी में जी रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य फिटनेस वाले व्यक्ति को कम से कम आठ से 12 मिनट तक टीएमटी सहन करने में सक्षम होना चाहिए।

बदलती जीवनशैली दिक्कत का प्रमुख कारण
संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उमेश्वर पांडेय कहते हैं कि समस्या का सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली है। दफ्तर और घर में लंबे समय तक बैठे रहना, पैदल चलने की आदत का कम ‘होना, नियमित व्यायाम से दूरी, तनाव से युवाओं की फिटनेस को प्रभावित कर रहे है।

टीएमटी के आगे एकन चली, माननी पड़ी हार
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 32 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल सीने में घबराहट की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी ईसीजी और ईको रिपोर्ट सामान्य थी, लेकिन टीएमटी के दौरान वह तीन मिनट भी पूरा नहीं कर सके। उनका वजन सामान्य से अधिक था और शारीरिक गतिविधि लगभग शून्य थी।

इन टिप्स पर 1 करें अमल

  • रोज 30 से 45 मिनट तेज चाल से पैदल चले
  • सप्ताह में पांच दिन नियमित व्यायाम या 2 कार्डियो गतिविधि करें
  • 3 वजन और कमर की बढ़ती परिधि पर नियंत्रण रखें
  • 4 प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लें

दुनिया को आतंक की आग में झोंकने वाला पाकिस्तान बना गारंटर, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

0

International Desk: वर्षों से आतंकवाद और चरमपंथी संगठनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान ने अब खुद को पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने वाले देश के रूप में पेश करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने बृहस्पतिवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ (Islamabad MoU) पर गारंटर के रूप में हस्ताक्षर कर दिए। यह वही पाकिस्तान है जिस पर भारत सहित कई देशों ने वर्षों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अमेरिका-ईरान जैसे बड़े कूटनीतिक समझौते में उसकी मध्यस्थ की भूमिका ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

 

ट्रंप और पेजेश्कियन पहले ही कर चुके हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian पहले ही डिजिटल हस्ताक्षर कर चुके हैं। शहबाज शरीफ ने गारंटर के रूप में दस्तावेज को मंजूरी देकर पाकिस्तान को इस समझौते के प्रमुख मध्यस्थों में शामिल कर दिया है।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने हस्ताक्षर करते हुए शहबाज की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए, जिनमें उन्हें समझौते के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का दावा 
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत ईरान तुरंत Strait of Hormuz को फिर से खोलेगा, जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करेगा।होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माना जाता है। दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। इसलिए इस क्षेत्र में तनाव कम होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी राहत की खबर माना जा रहा है।

 

शांति दूत की भूमिका में पाकिस्तान
शहबाज शरीफ ने समझौते को संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर यह साबित करते हैं कि दोनों पक्ष युद्ध के बजाय बातचीत के रास्ते को प्राथमिकता देना चाहते हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान इस समझौते के जरिए अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को नया रूप देने का प्रयास कर रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर लगातार आलोचना झेलने वाले देश के लिए यह अवसर खुद को एक जिम्मेदार और प्रभावशाली कूटनीतिक खिलाड़ी के रूप में पेश करने का भी है।

 

ट्रंप की तारीफ, सहयोगी देशों को धन्यवाद
शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कूटनीतिक पहल और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की नीति ने क्षेत्र को एक बड़े संघर्ष से बचाया है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance (जेडी वेंस), Steve Witkoff (स्टीव विटकॉफ), और Jared Kushner (जेरेड कुशनर)की भी प्रशंसा की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने साथ ही Qatar, Saudi Arabia, Turkey और Egypt के योगदान को भी सराहा। शहबाज शरीफ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा हुसैनी खामेनेई, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेरी ग़ालिबाफ़ का धन्यवाद किया। उन्होंने पाकिस्तान सेना प्रमुख Asim Munir का भी विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

सबसे बड़ा सवाल
अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की भूमिका निश्चित रूप से उसके लिए एक कूटनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश की जा रही है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े आरोपों के इतिहास के कारण पाकिस्तान को अभी भी अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी। यही वजह है कि ‘इस्लामाबाद एमओयू’ के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान वास्तव में क्षेत्रीय शांति का भरोसेमंद संरक्षक बन पाएगा, या फिर यह उसकी वैश्विक छवि सुधारने की एक बड़ी कूटनीतिक कवायद भर है।

BJP सांसद कंगना पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करना सपा विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

0

प्रतापगढ़: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि रानीगंज के सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक ने महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है। पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।