Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 161

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, घटना को अंजाम देने में मदद करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

नेशनल डेस्क: दिल्ली में हुए रेड फोर्ट कार ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आमिर, जो जम्मू-कश्मीर के पंपोर स्थित सांबोरा का निवासी है, कथित मास्टरमाइंड और आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रचने में शामिल था। जांच में पता चला है कि विस्फोट में प्रयोग की गई कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी।

हमले में शामिल उमर उन नबी, अल-फलाह यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद) में असिस्टेंट प्रोफेसर था। एनआईए ने नबी की एक अन्य गाड़ी भी जब्त की है, जिसका फोरेंसिक परीक्षण जारी है। 10 नवंबर को हुए इस भीषण धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे।

एनआईए अब तक 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है और जांच दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से कई राज्यों में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। एजेंसी को शक है कि इस हमले के पीछे एक बड़ी साजिश रची गई थी, जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।

एनआईए द्वारा जारी बयान के अनुसार, आमिर दिल्ली इसलिए आया था ताकि वह उमर उन नबी को उस कार की खरीद में मदद कर सके, जिसका उपयोग आगे चलकर वाहन-जनित आईईडी डिवाइस (VBIED) के रूप में किया गया। फोरेंसिक जांच से यह भी साबित हुआ है कि विस्फोट में मारा गया आईईडी लादे वाहन का चालक खुद उमर उन नबी ही था।

जांच एजेंसी ने नबी से जुड़े दूसरे वाहन को भी विस्तृत साक्ष्य के लिए जब्त किया है। धमाके में घायल लोगों सहित दर्जनों गवाहों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरी साजिश का नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और कई केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए अब इस बड़े आतंकी षड्यंत्र के हर पहलू की तह तक पहुंचने में जुटी है।

 

 

Sheikh Hasina First Statement: फांसी मिलने के बाद शेख हसीना का पहला बयान आया सामने

0

नेशनल डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख को फांसी मिलने के बाद पहला बयान सामने आया है। शेख हसीना ने जुलाई-अगस्त 2025 की हिंसा के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और अंतरिम सरकार को चुनौती दी कि वे इन मामलों को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) तक ले जाए।

हिंसा को बताया त्रासदी, सरकार का बचाव

शेख हसीना ने कहा कि जुलाई-अगस्त 2025 में देश में हुई हिंसा एक त्रासदी थी। उन्होंने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उनकी सरकार का मूल उद्देश्य स्थिति को शांत करना था न कि किसी भी तरह से नागरिकों पर हमला करना। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2024 को उनकी सरकार ने एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में हिंसा की जांच के लिए एक समिति बनाई थी लेकिन यूनुस सरकार ने सत्ता में आते ही इस जांच को तुरंत बंद करा दिया। इस जांच में हिंसा में शामिल अराजक तत्वों की भूमिका की पड़ताल भी होनी थी।

अविश्वासनीय साक्ष्य और बदले की राजनीति

हसीना ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के अभियोजकों द्वारा उनके खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे सबूतों पर भी सवाल उठाए।उन्होंने दावा किया कि ICT के अभियोजकों के पास उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी सबूत पेश किए जा रहे हैं वे अधूरे, संदर्भ से बाहर या अविश्वसनीय हैं। हसीना ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ICT का मूल उद्देश्य 1971 के युद्ध अपराधियों को सज़ा देना था लेकिन आज इसका उपयोग राजनीतिक बदले की कार्रवाई के लिए किया जा रहा है।

 

ICC जाने की खुली चुनौती

 

शेख हसीना ने अंतरिम सरकार को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो वे उन्हें हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ले जाएं। उन्होंने दावा किया कि अंतरिम सरकार ऐसा इसलिए नहीं करेगी क्योंकि:

बरी होने का दावा: ICC उन्हें (हसीना को) बरी कर देगा।

अंतरिम सरकार की जांच: इसके साथ ही ICC अंतरिम सरकार के मानवाधिकार उल्लंघनों की भी जांच शुरू कर सकता है।

जनता दर्शन में गूंजी मां की फरियाद, CM योगी ने मिनटों में दिलाया 7 महीने के बच्चे को उपचार

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार को इंसानी संवेदना का उदाहरण देखने को मिला। लखनऊ के ऐशबाग स्थित राजेंद्र नगर की एक महिला ने अपने सात माह के बच्चे के गंभीर हृदय रोग के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। बच्चे के जन्म से ही हृदय संबंधी जटिल समस्या है और निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च परिवार की पहुंच से बाहर था। महिला की व्यथा सुनते ही मुख्यमंत्री ने बिना देरी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि “बच्चे के इलाज में एक क्षण की भी देरी न हो।”

मौके पर एंबुलेंस, सीधा KGMU रेफर- तुरंत शुरू हुआ इलाज
मुख्यमंत्री के आदेश मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई और बच्चे को तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। सीएमओ कार्यालय ने अस्पताल प्रशासन को तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। केजीएमयू पहुंचने के बाद बाल हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने बच्चे की जांच की और उसकी मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आगे की उपचार योजना बनानी शुरू की। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद मामले को “टॉप प्रायोरिटी” पर लिया गया है।

किराए पर रहने वाला परिवार…सीमित आय, बढ़ता खर्च
महिला ने बताया कि परिवार किराए के मकान में रहता है और सीमित आय के चलते इलाज का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया था। निजी अस्पतालों में दिखाने पर भारी राशि का अनुमान बताया गया, जिसके बाद वह सरकारी मदद की उम्मीद में जनता दर्शन कार्यक्रम तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इलाज से संबंधित कागज़ी औपचारिकताओं को बाद में पूरा किया जाए और पहले बच्चे की जान बचाना प्राथमिकता हो।

जनता दर्शन में 60 से अधिक लोग पहुंचे थे अपनी समस्याएं लेकर
सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक फरियादी पहुंचे। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद, पुलिस कार्यवाही, विभागीय देरी, स्वास्थ्य उपचार और सामाजिक योजनाओं में आने वाली बाधाओं से जुड़ी थीं। सीएम योगी ने स्वयं प्रत्येक फरियादी के पास जाकर उनके दस्तावेज़ देखे और अधिकारियों को निर्देश दिया कि “अनावश्यक देरी न हो, हर प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।”

अर्धसैनिक बल के जवान की भी सुनी समस्या, अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
जनता दर्शन में बुलंदशहर के एक अर्धसैनिक बल के जवान ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी। ड्यूटी पर होने के कारण वह मामले की नियमित पैरवी नहीं कर पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने को कहा और जवान से कहा- “आप अपनी ड्यूटी पर ध्यान दें, परिवार और संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।” सीएम ने स्वास्थ्य व सामाजिक योजनाओं से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ निपटाने पर जोर दिया और निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना बाधा मिलना चाहिए।

कुर्ता फटा, पगड़ी गिरी, तो किसी को कॉलर पकड़कर खींचा… बांके बिहारी मंदिर में धीरेंद्र शास्त्री के साथ पहुंचे धर्माचार्यों संग पुलिस ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

0

Mathura News: वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ दर्शन करने पहुंचे कई धर्माचार्यों और सेवायतों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और धर्माचार्यों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो उठी।

PunjabKesari

किसी का कुर्ता फटा, किसी की पगड़ी गिरी… मौके पर अफरा-तफरी
घटना के दौरान कई धर्माचार्यों का संतुलन बिगड़ गया। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री का कुर्ता फट गया, कुछ धर्माचार्यों की पगड़ी जमीन पर गिर गई, और मंदिर के सेवायत को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर कॉलर पकड़कर धक्का देने की कोशिश की। अचानक हुई खींचतान से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धर्माचार्यों ने इस व्यवहार पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

PunjabKesari

धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में बढ़ा तनाव
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंदिर परिसर में मौजूद थे, और उनके चारों ओर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भी पहुंच गई थी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान धर्माचार्यों और पुलिस के बीच टकराव हो गया, जिसके परिणामस्वरूप माहौल और गर्मा गया। मंदिर के अंदर धक्का-मुक्की, मारपीट जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो गईं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस और धर्माचार्यों के बीच हुई कहासुनी और धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

धर्माचार्यों का पुलिस पर आरोप-  “अनुचित व्यवहार”
धर्माचार्यों का आरोप है कि पुलिस ने बिना आवश्यकता के बल प्रयोग किया और मंदिर परंपराओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में मौजूद संतों और सेवायतों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रामपुर जेल पहुंचे आजम और अब्दुल्ला खान, पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा

0

Azam khan News: एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आजम जिला जेल पहुंच गए हैं। आज ही कोर्ट ने पैन कार्ड के मामले में 7 साल की सजा सुनाई है।

आपको बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के नियम का उल्लंघन किया। आरोप है कि जिस समय उन्होंने विधायकी का चुनाव लड़ा, उनकी उम्र नियम के अनुसार कम थी। ऐसे में अब्दुल्ला खान ने दूसरा पैन कार्ड बनवा लिया और उसमें अपनी उम्र ज्यादा दिखा दी।  इसके बाद अब्दुल्ला आजम खान ने विधानसभा का चुनाव लड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, आजम के बेटे अब्दुल्ला के  एक पैनकार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी 1993 है जबकि, दूसरे में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है. पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। पैन कार्ड मामले में आजम खां भी आरोपी थे।

गौलतलब है कि 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने छह साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खान और अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जो मामला MP –MLA कोर्ट में चल रहा था और आज यानी की सोमवार को फैसला आया है और दोनों को सात साल सजा सुनाई गई है।

लालू के दरवाजे पर रोते थे फूट-फूटकर, तेजस्वी को ले डूबा इसी नेता का ‘श्राप’- VIDEO VIRAL

0

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राजद (RJD) के लिए भारी झटका दिया है। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद का दावा करने वाले तेजस्वी यादव की पार्टी केवल 25 सीटों तक सीमित रह गई। इस हार ने एक पुराने बयान को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वह बयान किसी और का नहीं बल्कि राजद के वरिष्ठ नेता मदन प्रसाद का है, जिनका टिकट कटने के बाद उन्होंने पार्टी के भविष्य को लेकर चेतावनी दी थी।

मदन प्रसाद मधुबन विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय तक पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं। टिकट कटने के बाद वह रो-रोकर भावुक हो गए थे और पटना में लालू यादव के घर के बाहर जमीन पर बैठकर अपने आक्रोश और निराशा का इजहार किया। उस समय उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि इस तरह की अंदरूनी कलह और गलत प्रबंधन से पार्टी केवल 25 सीटों तक सिमट जाएगी। आज जब चुनाव नतीजे सामने हैं, तो उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई।

मदन प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर भी सीधे आरोप लगाए। उनका कहना है कि नेता घमंडी हैं और आम जनता से जुड़ने की बजाय सिर्फ टिकट वितरण और पार्टी के अंदरूनी मामलों में उलझे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को कुछ ऐसे लोगों से साफ करना होगा, जो इसे कमजोर कर रहे हैं, तभी ही राजद को लाभ मिलेगा।

मदन प्रसाद ने आगे कहा, “2020 में लालू जी ने मुझे बुलाया और तेली समुदाय की जनसंख्या का सर्वेक्षण करवाया था। मुझे विश्वास दिलाया गया कि मधुबन विधानसभा क्षेत्र से जीत संभव है। मैंने हमेशा पार्टी के लिए मेहनत की, अपनी जमीन तक बेच दी। लेकिन पार्टी के भीतर कुछ गलत निर्णयों और कुछ लोगों के एजेंटी के कारण ही हम इस नतीजे पर पहुंचे।”

उनके इस बयान ने न सिर्फ पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को उजागर किया है, बल्कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल भी खड़े किए हैं। मदन प्रसाद ने कहा कि हार दुखद जरूर है, लेकिन भगवान का काम हमेशा अच्छे के लिए ही होता है।

बदायूं में मंदिर में सो रहे पुजारी की क्रूर हत्या, चांदी के मुकुट और CCTV डीवीआर चोरी—पूरा गांव दहला!

0

Badaun News: बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्वेश्वर साईं मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुजारी का शव मंदिर के प्रांगण में बने उनके कमरे में पाया गया। हत्यारों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी साथ ले गए। सर्वेश्वर साईं मंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र वैश्य ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के कलिया काजमपुर गांव के रहने वाले पुजारी मनोज शंखधर वर्ष 2016 से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुजारी मनोज शंखधर (40) का शव उनके कमरे में पाया गया। सुबह एक श्रद्धालु के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता लगा।

मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, चांदी के मुकुट और CCTV डीवीआर चोरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने सर्वेश्वर साई मंदिर परिसर में अपने कमरे में सो रहे पुजारी मनोज शंखधर की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मंदिर से चांदी के 2 मुकुट गायब हैं। हत्यारे पुजारी का मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आजम और अबदुल्ला खान को 7 साल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

0

Azam Khan: दो पैन कार्ड मामले में सपा के वरिष्ट नेता आजम खान और उनके बेटे अबदुल्ला को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि कोर्ट ने यह सजा इसलिए सुनाया है कि क्योंकि अरोप था कि अब्दुल्ला आजम 2-2 पैन कार्ड रखते थे।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि आजम खान और उनके बेटे  अब्दुल्ला आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के नियम का उल्लंघन किया. आरोप है कि जिस समय उन्होंने विधायकी का चुनाव लड़ा, उनकी उम्र नियम के अनुसार कम थी।

ऐसे में अब्दुल्ला खान ने दूसरा पैन कार्ड बनवा लिया और उसमें अपनी उम्र ज्यादा दिखा दी।  इसके बाद अब्दुल्ला आजम खान ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसी केस में आजम खान पर आरोप था कि उन्होंने ये पूरी साजिश रची और बेटे का इसमें साथ दिया। अब इस मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्लाह को दोषी करार दिया है।

हालही में बाहर आए थे आजम खान
10 बार के सांसद  आजम खान हाल ही में लगभग 2 साल के बाद जेल से बाहर आए थे, लेकिन उन पर अभी भी कई केस चल रहे हैं और उसी में आज पैन कार्ड मामले पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

UP Winter Update: इटावा, बरेली, कानपुर समेत इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट; फिर ऐसा हो जाएगा मौसम

0

UP Winter Update: इटावा, बरेली, कानपुर समेत इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट; फिर ऐसा हो जाएगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से बीती रात इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी एवं अमेठी में शीतलहर का असर दिखाई दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की मौसमी गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते रात एवं भोर के समय प्रदेश के मध्यवर्ती भागों में शीतलहर की स्थिति बरकरार रह सकती है। आज यानी सोमवार से हवाओं की दिशा परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट कम होगी।

ठंडी हवाएं बढ़ा रही गलन 
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ.एके सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। आसमान साफ रहने की वजह से रात में विकिरणीय शीतलन बढ़ गया है, वहीं मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से ठंडी हवाओं के अधोगमन ने भी प्रदेश के मौसम को और अधिक शीतल बना दिया है। उन्होंने कहा कि इन सम्मिलित प्रभावों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से काफी नीचे बने हुए हैं। हालाँकि दिन में धूप निकलने के बाद शीतलहर का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा, लेकिन इस अवधि में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 17 नवंबर से हवाओं के दिशा परिवर्तन के साथ तापमान में गिरावट की यह प्रवृत्ति थमने लगेगी तथा ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी। इससे प्रदेश को शीतलहर जैसी स्थितियों से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। इसी दौरान प्रात:कालीन घंटों में हल्की धुंध व कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विभाग ने राज्य के लखनऊ, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन, कौशांबी, अमेठी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर में आज शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

UP Teacher Recruitment: टीचर भर्ती के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 1262 पदों के लिए आवेदन तारीख बदली; जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

0

UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर आई है। तकनीकी समस्याओं की वजह से विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की पहले तय की गई तिथियों में बदलाव कर दिया है। सर्वर बार-बार डाउन होने से आवेदन पोर्टल समय पर ठीक से काम नहीं कर पाया, इसलिए आवेदन का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

आवेदन तिथि क्यों बढ़ाई गई?
जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक चयन परीक्षा–2021 का संशोधित परिणाम 6 सितंबर 2022 को जारी हुआ था। इसी आधार पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन होने थे। लेकिन आवेदन के दौरान लगातार सर्वर दिक्कतें आने लगीं, जिसके कारण प्रक्रिया रोकनी पड़ी। इसी वजह से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आवेदन तिथियाँ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब 24 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी ।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
राज्य के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में कुल 1262 पद खाली हैं। इनमें- हिन्दी के 240, अंग्रेजी के 145 पद, संस्कृत के 99 पद साइंस और मैथ्स के 455 पद, सामाजिक विषय के 314 पद शामिल हैं। इन सभी 1262 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इससे स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षक की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।