Saturday, March 7, 2026
Home Blog Page 187

दिल्ली ब्लास्टः सीएम योगी ने डीजीपी को दिए प्रदेश में सघन जांच के निर्देश, अखिलेश बोले- हर पहलू से हो पड़ताल

0

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लेने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों निर्देश जारी किए हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण और पेट्रोलिंग करें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की करें और खतरे का आंकलन कर सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।वाहनों की चेकिंग के साथ मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य सार्वजनिक परिवहन व भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरतने के साथ ये भी कहा गया है कि आम लोगोंं को अनावश्यक असुविधा न हो। एटीएस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ), बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट तत्पर मोड में रखने और फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।वाहनों की चेकिंग के साथ मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य सार्वजनिक परिवहन व भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरतने के साथ ये भी कहा गया है कि आम लोगोंं को अनावश्यक असुविधा न हो। एटीएस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ), बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट तत्पर मोड में रखने और फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।

 

सीसीटीवी इनपुट की रीयल-टाइम निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र और नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के अलावा यूपी 112 पीआरवी को राउंड लगाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं।

दिल्ली ब्लास्ट की हर पहलू से हो जांच : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जांच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।

लखनऊ, BJP पार्षद दल की बैठक में दर्जनों पार्षद गैरहाज़िर,

0

लखनऊ, BJP पार्षद दल की बैठक में दर्जनों पार्षद गैरहाज़िर, SIR को लेकर बुलाई गई थी BJP पार्षद दल की बैठक, नगर निगम के 80 पार्षदों में से केवल 55 पार्षद पहुंचे, एक बार फिर मेयर से BJP पार्षदों की नाराज़गी उजागर, कई सीनियर पार्षदों ने बैठक से बनाई दूरी, वरिष्ठ पार्षद मुन्ना मिश्रा भी मेयर से चल रहे नाराज़

यातायात माह के तहत एक्शन मोड में पुलिस,

0

लखनऊ- यातायात माह के तहत एक्शन मोड में पुलिस, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई, लखनऊ में कुल 2487 चालान किए गए, हेल्मेट न पहनने पर सबसे अधिक कार्रवाई, 1275 दोपहिया वाहनों के चालान कटे, नो पार्किंग उल्लंघन पर 235 वाहन चालान हुए, दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 75 वाहनों पर की कार्रवाई, तीन सवारी पर 187 ,बिना बीमा के 27 चालान, रॉन्ग साइड चलने वालों के 44 चालान कटे

 

इटौंजा थाने पर समाज सेवियों का धरना प्रदर्शन,

0

लखनऊ- इटौंजा थाने पर समाज सेवियों का धरना प्रदर्शन, थाने के मुख्य गेट पर कर रहे धरना प्रदर्शन, मांगों पर अड़े समाजसेवी कर रहे विरोध प्रदर्शन , प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बिल्डर के कहने पर दर्ज किया मुकदमा-समाजसेवी, लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का है मामला

 

लखनऊ सुगम सड़क सुरक्षित यात्रा थीम पर जागरूकता अभियान,

0

लखनऊ- सुगम सड़क सुरक्षित यात्रा थीम पर जागरूकता अभियान, बड़ा इमामबाड़ा और घंटाघर परिसर में हुआ कार्यक्रम, जगत जननी विद्यालय हरदोई के बच्चों को दी जानकारी, यातायात नियमों से संबंधित पैंफलेट वितरित किए गए

 

तेज रफ्तार ट्रक ने कई विद्युत पोल में मारी टक्कर

0

लखनऊ -तेज रफ्तार ट्रक ने कई विद्युत पोल में मारी टक्कर, मोहनलालगंज की न्यू जेल रोड पर कहर ढहाया , मोहनलालगंज ओल्ड,मोहनलालगंज न्यू में सप्लाई ठप, पूरनपुर समेत कई पॉवर हाउस की विद्युत आपूर्ति ठप, धर्मावत खेड़ा, उदवत खेड़ा, गणेश खेड़ा में छाया अंधेरा, ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना

 

लखनऊ ATM बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर अरेस्ट,

0

लखनऊ-ATM बदलकर ठगी करने वाले 2 शातिर अरेस्ट, बीकेटी एक्सिस बैंक के ATM बदलकर 42000 ठगे थे, अभियुक्त से कार,नगदी समेत बैंक पासबुक बरामद, 19 बैंकों के एटीएम कार्ड, विभिन्न दस्तावेज बरामद, प्रतारगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार अरेस्ट

 

शादी का झांसा देकर 2 करोड़ की ज्वैलरी,कैश उड़ाए,

0

लखनऊ-शादी का झांसा देकर 2 करोड़ की ज्वैलरी,कैश उड़ाए, मानसिक रूप से कमजोर युवक को फंसाकर जालसाज़ी, झांसी की मधु पर ठगी का आरोप,बीबीडी थाने में FIR, आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया

 

 

FSDA और यूपी STF की संयुक्त छापेमारी में भंडाफोड़,

0

लखनऊ-FSDA और यूपी STF की संयुक्त छापेमारी में भंडाफोड़, अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन फैक्ट्री का भंडाफोड़, उजरियावां में भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन बरामद, ऑक्सीटोसिन पाउडर गाजियाबाद से लाया जाता था, आसपास के जनपदों में की जाती थी अवैध आपूर्ति, सिरका, फिनॉल, नमक, सीलर, खाली बोतलें भी जब्त, 2 संदिग्धों से औषधि नमूने,लोनी कनेक्शन का खुलासा, अभियुक्त कयूम अली और मोहम्मद इब्राहिम गिरफ्तार, प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन की अवैध निर्माण इकाई ध्वस्त

 

नेशनल हाईवे-2 पर स्कॉर्पियो में लगी आग,

0

फतेहपुर – नेशनल हाईवे-2 पर स्कॉर्पियो में लगी आग, आग लगने पर ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान, देखते ही देखते धूं-धूंकर जली पूरी गाड़ी, मौके पर राहत और बताव कार्य में जुटी पुलिस, थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की घटना