Wednesday, February 18, 2026

पंजाब के लिए चलेगी विशेष Super Fast Train! पढ़ें पूरा Schedule

यह भी पढ़े

फिरोजपुर (कुमार): आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रेलवे द्वारा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04696 अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस के लिए दिनांक 23.12.2025 और 27.12.2025 को सुबह 04:20 बजे अमृतसर से प्रस्थान करके 30 घंटे और 40 मिनट बाद सुबह 11:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, यह आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04695 बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर के लिए दिनांक 24.12.2025 और 28.12.2025 को दोपहर 14:00 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करके 30 घंटे और 40 मिनट बाद शाम 20:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी तथा बोरीवली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

उन्होंने कहा कि रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के रेल मदद संख्या 139 पर संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, पीएनआर स्टेटस, टिकट की उपलब्धता, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे