Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 277

श्रीलंकाई संसद में गूंजा ट्रंप टैरिफ विवादः मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने कहा-”भारत की हिम्मत पूरे एशिया के लिए मिसाल, खेल अभी खत्म नहीं हुआ”

0

International Desk:अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद ने जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है, वहीं श्रीलंका की संसद में भी यह मुद्दा गूंज उठा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के बाद, श्रीलंका के वरिष्ठ सांसद और पूर्व आर्थिक सुधार मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने भारत की दृढ़ता और पुराने सहयोग की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी ही संसद में कहा कि भारत का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, क्योंकि कठिन समय में भारत ही वह देश था जिसने श्रीलंका को सबसे पहले और सबसे ज्यादा मदद दी।

 

संसद में भारत के पक्ष में आवाज
समगी जन बालवेगया पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्षा डी सिल्वा ने संसद में कहा- “भारत का मजाक मत उड़ाओ। जब वे मुश्किल में हैं, तो उनकी हंसी मत उड़ाओ, क्योंकि जब हम मुश्किल में थे, तो सिर्फ उन्होंने ही हमारा साथ दिया था।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत की उम्मीद थी कि टैरिफ 15% तक घट जाएगा, जैसा कि श्रीलंका भी चाहता था।

 

भारत की मानवीय और आर्थिक मदद
डी सिल्वा ने विस्तार से बताया कि कैसे श्रीलंका के सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौरान भारत ने बड़े पैमाने पर मदद दी:

  •  2016 में एम्बुलेंस सेवा के लिए 3.3 टन मेडिकल सामान
  •  5 अरब डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता
  • 400 मिलियन डॉलर का करेंसी स्वैप (RBI के जरिए)
  • 500 मिलियन डॉलर के व्यापारिक ऋण की पुनर्भुगतान में छूट
  • 3.1 अरब डॉलर की क्रेडिट सुविधा भोजन, ईंधन और दवाइयों के लिए
  • पेट्रोलियम उत्पाद, लोकोमोटिव, बसें और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण
  • अनुदान और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं-डिजिटल पहचान प्रणाली
  • सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, और प्लांटेशन वर्कर्स के लिए आवास निर्माण
  • कुछ कर्ज़ों को अनुदान में परिवर्तित  करना
  • ब्याज दरों में कटौती, और रियायती कर्ज़ देकर वित्तीय बोझ कम करना

 

सोशल मीडिया पर भी भारत की तारीफ
संसद में भाषण के अलावा, डी सिल्वा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा-“भारत हमारा सच्चा दोस्त है। मुश्किल वक्त में भारत हमारे साथ खड़ा रहा। हमें उनकी लड़ाई का सम्मान करना चाहिए। भारत की हिम्मत पूरे एशिया के लिए मिसाल है।”
अमेरिका-भारत टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके जवाब में भारत ने झुकने से इनकार करते हुए कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर अपनी सख्त स्थिति कायम रखी है। यह कदम वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें ब्राजील, चीन और रूस जैसे कई देश भी अमेरिकी नीति की आलोचना कर रहे हैं।

फिर कांपी धरती, चीखते रहे लोग, ढह गई इमारत, भूकंप से मचा कोहराम, देखें डरावना Video

0

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। मेक्सिको में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया जबकि तुर्किए में 6.1 तीव्रता के झटकों ने एक बार फिर तबाही मचाई। इन दोनों देशों की भौगोलिक स्थिति इन्हें भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील बनाती है।

मेक्सिको में क्यों आता है भूकंप?

रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको के ओक्साका तट के पास आया यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। मेक्सिको ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है जो प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों का एक प्रमुख क्षेत्र है। यहां प्रशांत, उत्तरी अमेरिकी और रिवेरा प्लेटें आपस में टकराती हैं जिससे लगातार भूकंप आते हैं।

 

 

तुर्किए में भी जोरदार झटके

रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ। तुर्किए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि इस हादसे में 81 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई कई लोग घायल हुए और 15 से ज़्यादा इमारतें गिर गईं।

भारत और अन्य देश भी प्रभावित

भूकंप की वजह से भारत में भी कई बार बड़ी तबाही हो चुकी है। नेपाल, पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देश भी भूकंप के कारण बुरी तरह प्रभावित होते रहे हैं। ये सभी देश टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल वाले क्षेत्रों में स्थित हैं जिससे यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।

कन्नौज पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
कन्नौज – कन्नौज पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा। एसपी के निर्देश पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च।

दबंगों ने 2 भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा

0

सुल्तानपुर – दबंगों ने 2 भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली का मामला।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जाट समाज में रोष

0

बागपत – जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जाट समाज में रोष। केंद्र सरकार पर जबरन इस्तीफा लेने का लगाया आरोप। किसानों के हित में बात करने पर जबरन लिया इस्तीफा। दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में हुई जाटों की बैठक।

फर्रुखाबाद – दबंगों ने युवक को सरे बाजार पीटा।

0

फर्रुखाबाद – दबंगों ने युवक को सरे बाजार पीटा। दौड़ा-दौड़ाकर गिराकर बुरी तरह पीटा। मामूली विवाद पर युवक को पकड़ा था। दबंग युवक मारपीट कर मौके से फरार। फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।

विधानसभा सत्र के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था

0

लखनऊ – विधानसभा सत्र के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था। ATS कमांडोज के साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी। 6 कंपनी PAC व एक कंपनी RAF की तैनाती। 1500 पुलिस कर्मी विधानसभा के पास मुस्तैद। विधानसभा मार्ग के यातायात को किया डायवर्ट। प्रतिबंधित मार्गों पर एंबुलेंस, फायर, शव वाहन जा सकेंगे।

जुए में झगड़े को जातीय संघर्ष का रूप देने का प्रयास,27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज।

0

मथुरा –  27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज। जुए में झगड़े को जातीय संघर्ष का रूप देने का प्रयास। भीड़ में पिट रहे लोगों को बचाने गई थी पुलिस। बचाने गए पुलिस टीम पर हमलावर हुए थे उपद्रवी। पुलिस गाड़ी के पीछे भागे थे करीब 70 हमलावर। गाड़ी क्षतिग्रस्त, पुलिस ने भागकर बचाई थी जान। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस। थाना जमुनापार इलाके के लोहवन गांव की घटना।

हर्षिल में बनी झील का पानी निकाला जाएगा

0

उत्तरकाशी- हर्षिल में बनी झील का पानी निकाला जाएगा। पानी निकासी के लिए मजदूर भेजने का प्लान। आज वर्कर्स पानी निकासी के लिए जाएंगे हर्षिल। पानी निकासी के लिए मैनुअल तरीके से करेंगे काम। झील स्टडी के लिए आज जाएगी विशेषज्ञों की टीम। IIT रुड़की, CBRI, आपदा प्रबंधन टीम के लोग जाएंगे।

धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन का 7वां दिन

0
उत्तरकाशी – धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन का 7वां दिन। सचिव राजस्व की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंपेंगे। CM धामी ने 7 दिन में तलब की है पूरी रिपोर्ट।