Tuesday, August 4, 2026
Home Blog

Stock Market Astrology: मंगल, बुध, शुक्र की बदली चाल, बाजार में उतार चढ़ाव के बाद तेजी

0

Stock Market Astrology: 31 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 1 अगस्त को शुक्र राशि बदल कर सिंह राशि से कन्या राशि में आ गए हैं। शुक्र पहले राहु और केतु के मध्य फंसे हुए थे जबकि अब राशि बदल कर मंगल और शनि की दृष्टि में आ गए हैं। क्योंकि मंगल ने भी 2…

Stock Market Astrology: 31 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 1 अगस्त को शुक्र राशि बदल कर सिंह राशि से कन्या राशि में आ गए हैं। शुक्र पहले राहु और केतु के मध्य फंसे हुए थे जबकि अब राशि बदल कर मंगल और शनि की दृष्टि में आ गए हैं। क्योंकि मंगल ने भी 2 अगस्त को राशि बदल ली है और मंगल अब बुध के साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और चौथी दृष्टि के साथ शुक्र को देख रहे हैं।

इसके अलावा इस सप्ताह 5 अगस्त को बुध राशि बदल कर कर्क राशि में चले जाएंगे और गुरु के साथ युति करेंगे। सूर्य का गोचर 3 अगस्त से अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है क्योंकि वक्री शनि का मांग के केंद्र में आना वैश्विक स्थितियों को ज्यादा प्रभावित करेगा। जिससे कच्चे तेल की कीमतों पर असर होने के साथ-साथ बाजार भी प्रभावित होंगे। इसके बावजूद बाजार उतार-चढ़ाव के बाद तेजी के साथ बंद हो सकते हैं।

3 अगस्त को चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में मीन राशि में शनि के ऊपर गोचर करेंगे, लिहाजा ओपनिंग पर बाजार अस्थिर रहेगा। सुबह 9.51 बजे चन्द्रमा उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा इस समय तक बाजार की चाल का इंतजार करना चाहिए क्योंकि इसके बाद ही बाजार का ट्रेंड सैट होगा। इस दिन हमें मैटल, इंफ्रा, मशीन टूल से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

4 अगस्त को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के ऊपर से गोचर करेंगे। सुबह 10 बजे चन्द्रमा रेवती के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे, लिहाजा यह टाइम साइकिल बाजार के लिहाज से अहम है। यहां से बाजार की दिशा बदल सकती है इसलिए इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दौरान हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा बैंकिंग, प्रिंटिंग, पब्लिकेशन से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

5 अगस्त को चन्द्रमा सुबह मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 9.39 बजे नक्षत्र का चरण बदल कर अश्वनी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार खुलने पर इस समय का इंतजार करें और इसके बाद बाजार की दिशा तय होने पर ही कोई ट्रेड लें। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन और डिफैंस सैक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

6 अगस्त को चन्द्रमा सुबह भरणी नक्षत्र में मेष राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। दोपहर 2.30 बजे चन्द्रमा नक्षत्र का चरण बदल कर चौथे चरण में आ जाएंगे, लिहाजा आखिर घंटे में बाजार की चाल बदल सकती है। इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट और एफ.एम.सी.जी. सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

7 अगस्त को चन्द्रमा सुबह कृतिका नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 1.07 बजे नक्षत्र चरण बदल कर चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा हमें दोपहर के बाद बाजार की चाल में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पब्लिक सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के अलावा डिफैन्स और एफ.एम.सी.जी. और बैंकिंग सैक्टर के शेयरों पर फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।

3 August Petrol-Diesel Rate: फिर जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के लेटेस्ट भाव

0

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फिसलकर 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने रोजाना की तरह देश भर में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.12 प्रति लीटर और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.43 प्रति लीटर और डीजल ₹99.78 प्रति लीटर बना हुआ है।

PunjabKesari

चेन्नई में पेट्रोल ₹107.75 प्रति लीटर और डीजल ₹99.57 प्रति लीटर दर्ज किया गया। बेंगलुरु की बात करें तो यहां पेट्रोल ₹110.93 प्रति लीटर और डीजल ₹98.79 प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.74 प्रति लीटर और डीजल ₹103.90 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट का मुख्य कारण ओपेक प्लस (OPEC+) देशों का नया फैसला है। ओपेक प्लस देशों ने सितंबर महीने से रोजाना 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है। बाजार में कच्चे तेल की आवक बढ़ने की संभावना के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें घटकर 84 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

PunjabKesari

कमोडिटी और तेल विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन अभी पूरी तरह सुचारू नहीं हुई है। रूस-यूक्रेन संघर्ष और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि ओपेक प्लस द्वारा सप्लाई बढ़ाए जाने से आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में स्थिरता बने रहने या आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Punjab में फिर मेहरबान होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का Alert

0

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई जिलों में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही।

हालांकि शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान पर घने काले बादल छा गए और इसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सैल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। यदि पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों को भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की संभावना है।

ट्रंप ने ऐन वक्त पर टाला ईरान पर सबसे बड़ा हमला: खाड़ी देशों की सलाह पर कूटनीति को दिया एक और मौका

0

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर उन्होंने ईरान के खिलाफ हमले करने का फैसला फिलहाल टाल दिया। ट्रंप ने बताया कि रविवार को अमेरिकी सेना की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला करने की योजना तैयार थी लेकिन सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान सहित प्रमुख खाड़ी नेताओं से बातचीत और कुछ अज्ञात ईरानी अधिकारियों के अनुरोध के बाद उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा और समय देने का निर्णय लिया।

मणिपुर में लाखों की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

0

इंफाल : मणिपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अफीम और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि चुराचांदपुर जिले में रविवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सेइखोगिन माते के रूप में हुई है। उसे चुराचांदपुर जिले के संगाइकोट उप-मंडल के टी. खुआंगखाई गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम उसके घर से ही बरामद की गई। एक अन्य घटना में पुलिस ने असम के एक निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

यह कार्रवाई रविवार को सेनापति जिले में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरुण दत्ता (50) के रूप में हुई है जो असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला है। उसे टी. खुल्लेन जांच चौकी पर तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से आठ साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* मानसून सत्र का 11वां दिन, सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास; आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

*2* राउज एवेन्यू की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र को रिकॉर्ड पर ले लिया गया था। सीबीआई ने अदालत को बताया था कि करीब 20,000 पन्नों के एनेक्सर्स की स्कैनिंग की जा रही है।

 

*3* संसद मार्च में बर्बरता- सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई, पुलिस पर हमला करे वाला कौन, इसकी जांच के लिए SIT बनाने पर फैसला संभव

 

*4* सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, सांसद ने कहा- चाकू से हमले की कोशिश की गई

 

*5* कर्नाटक में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके शिवकुमार और कांग्रेस आलाकमान की दिल्ली में बैठक; 20 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

 

*6* बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?

मतगणना सुबह 8 बजे से

 

*7* सावन का पहला सोमवार- उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी, झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की 5km लंबी लाइन; यूपी के मुजफ्फरनगर के स्कूल-कॉलेज बंद

 

*8* भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक सोमवार से शुरू हो रही है। यह बैठक 5 अगस्त तक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से रेपो रेट की समीक्षा की जाएगी, जिसका सीधा असर होम लोन और ईएमआई (EMI) पर पड़ेगा।

 

*9* CWG 2026 की ग्लास्गो में शानदार क्लोजिंग, भारत को मिली 2030 की मेजबानी,भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका।

 

*10* राजस्थान-24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी भरा, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 की मौत; केरलम और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 जानें गईं

 

*11* शेयर-मार्केट में F&O की क्लोजिंग-टाइमिंग 10 मिनट बढ़ी, आज से दोपहर 3:40 बजे तक ट्रेडिंग होगी;

 

*12* अमेरिका के फैसले पर ईरानी मीडिया का तंज, कहा- ट्रंप पीछे हटे, हमले टालना खोखली धमकी

 

*13* पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला; 14 की मौत, 12 से ज्यादा घायल; जांच में जुटी पुलिस

 

*14* ‘मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता’, ईरान के खिलाफ हमले रोकने के बाद ट्रंप बोले- सोमवार से शुरू होगी बातचीत

*=============================*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने से बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। आपकी प्रशंशा करने वाले पीठ पीछे आलोचना करेंगे परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे स्थिति सुधरने में अभी वक्त लगेगा। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से थोड़ी असुविधा भी होगी। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को पूर्ण करेंगे जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। विपरीत लिंगीय सुख मिलेगा लेकिन किसी के ऊपर अनैतिक दबाव न बनाये अन्यथा सम्मान बढ़ने की जगह घट भी सकता है। सर्दी अथवा जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी। उपहार मिलेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप योजना बना कर कार्य करेंगे फिर भी सफलता की संभावना संदिग्ध ही रहेगी। परिजन आपकी कार्य प्रणाली से परेशान रहेंगे। कलात्मकता लाने के प्रयास भी लाभ नहीं करा पाएंगे। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज मंदी रहने पर भी लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु आप इनका फायदा नहीं उठा पाएंगे। व्यवहार में तल्खी रहने से लोग दूरी बनाएंगे। अधिक कंजूसी प्रवृति रहने से कार्य क्षेत्र पर अकेले ही परेशानी सहनी पड़ेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए अभी थोड़ा और संघर्ष करना पड़ेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। शारीरिक रूप से छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ स्वस्थ रहेंगे। कार्य व्यवसाय में सुधार होने और परिजनों का सहयोग मिलने पर आकस्मिक लाभ कमा सकेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी आपकी भी किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ की प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहने वाली है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें। व्यवहारिक जगत में भी आज विवेक का परिचय दें। अधिक बोलने से बेहतर है कि मौन धारण करें कई समस्याओं से बचेंगे। आलस्य थकान के कारण कार्य प्रभावित हो सकते है ठण्ड से बचकर रहें सर्दी के कारण पीड़ा हो सकती है आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। घर में भी किसी बुजुर्ग की सेहत पर खर्च रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी दयनीय रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद होगी परन्तु लेन-देन अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।

यात्रा में शरीर के साथ सामान की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्त्री वर्ग से शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग मिलेगा। चिढचिढा स्वभाव वातावरण अशान्त कर सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे लेकिन आलस्य अधिक रहने से लापरवाही बढ़ेगी। मध्यान से स्थिति में परिवर्तन आने लगेगा। शारीरिक परेशानियां बनने से कार्य में व्यवधान आ सकता है। ना चाहकर भी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिश्रम के बाद भी परिणाम शून्य रहेगा। लोगो से आपकी बात की विपरीत प्रतिक्रिया मिलने पर मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। दुर्व्यसनों पर खर्च होगा। धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मध्यान बाद सभी तरह से सावधानी बरतें। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। धन खर्च करने पर भी अधिकतर कार्य अधूरे ही रहेंगे। परिजनों के साथ भी आज संबंधो में रुखापन रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा। जोखिम वाले कार्य ना करें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन कभी ख़ुशी तो कभी निराशा मिलने से मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की मध्यान तक कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। दोपहर बाद कई दिनों से रुके सरकारी महत्त्वपूर्ण कार्य बनने से धन की बचत के साथ ही भविष्य में लाभ के संकेत मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यो में अवरोध नहीं रहने से धन की आमद रुक रुक कर सीमित मात्रा में होती रहेगी लेकिन आज संतोष कम ही होगा। स्वार्थ सिद्धि की भावना आज प्रबल रहेगी फिर भी पराये कार्यो में बिना बात टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे लेकिन पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आज मन होते हुए भी नहीं जा पाने की ग्लानि रहेगी। संध्या के समय मौज-शौक पर पैसा लुटाएंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आज संयम बरतेंगे फिर भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में असफलता मिलने से मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे काम चलाने लायक धन लाभ हो जाएगा परंतु इससे आपको संतोष नहीं होगा। दोपहर बाद पुराने कार्यो में सफल होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक – धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारी अथवा घर में खर्च करना पड़ेगा। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है परिजनों अथवा ख़ास लोगो से धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। परिजनों के विपरीत व्यवहार से परेशानी होगी। संध्या का समय थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। बाहर घूमने फिरने के अवसर मिलेंगे जिससे मन हल्का होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च होने से धन की कमी रहेगी जिससे पहले से बनी योजनाएं खटाई में पड़ सकती है। व्यवसायिक यात्रा में धन खर्च होने पर भी परिणाम नगण्य रहेंगे। परिश्रम का फल ना मिलने पर क्रोध बढेगा जो परिवार में अशांति का कारण बनेगा। संतानों से मदभेद रहेंगे। आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति में अधिक आसक्ति दिखाने से सामाजिक मान हानि होने की संभावना है। घर का वातावरण भी आपकी गलतियों के कारण दूषित होगा। संयमित व्यवहार रखने एवं वाणी से मौन धारण करने पर कई बड़ी मुश्किलों से बचेंगे। प्रेम प्यार में धोखा हो सकता है सावधान रहे। मध्यान के बाद स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। आकस्मिक धन लाभ किसी भी समय हो सकता है सतर्क रहें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन शुभफली रहेगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवारिक बड़े लोगो से अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन जाएंगे मध्यान से व्यावसायिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। घरेलु कार्य भी इस कारण स्थगित करने पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र के कारण भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य बनी रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी आप आराम से बितायेंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ी पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। कामो की भरमार रहने से थोड़ी असमंजस की स्थिति भी बनेगी परन्तु मध्यान तक सभी बोझ स्वतः ही उतरने लगेगा। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से मन में उच्चाटन आएगा आपका मन अलग-अलग जगह भटकने के बाद भी मध्यान तक निर्वाह योग्य धन लाभ हो जाएगा। आज सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे लेकिन अपने काम से काम रखे तो अधिक लाभ भी बना पाएंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सन्ध्या बाद कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यो को आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में करेंगे जिससे बाद में कोई गलती उभरेगी। स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता रहेगी लेकिन व्यक्तिगत निर्णय में किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव : मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

0

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव : मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

शामली कलयुगी भाई ने बहन की हत्या

0

शामली: कलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर दी। युवती 8 साल से प्रेमी के साथ रिश्ते में थी। दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी नाराज था। नाराज प्रेमी ने युवती की शादी तुड़वाई। परिजनों के समझाने पर भी युवती नहीं मानी। सो रही बहन की भाई ने जान ले ली। हत्याकांड में परिजनों पर आरोप लगा है। प्रेमी ने मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों पर कार्रवाई हुई। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी पिता गिरफ्तार है, भाई फरार है। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है।

 

 

शामली करंट लगने से सास-बहू की मौत ।

0

शामली: करंट लगने से सास-बहू की मौत हो गई। घर का बल्ब जलाने के दौरान करंट लगा। सास को बचाने गई बहू भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना मंडी थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव की है।