Tuesday, August 25, 2026
Home Blog Page 6

YouTube बदलेगा Views गिनने का तरीका, 24 अगस्त से बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली: 24 अगस्त 2026 से YouTube अपने प्लेटफार्म पर वीडियो व्यूज़ गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत, वीडियो का पहला फ्रेम प्ले होते ही उसे एक व्यू माना जाएगा। यह बदलाव दुनिया भर में सभी वीडियो फॉर्मेट पर लागू होगा। यानी रेगुलर YouTube वीडियो भी Shorts, Instagram और TikTok की तरह प्ले या रीप्ले होते ही व्यू हासिल करेंगे। YouTube के मुताबिक, इससे क्रिएटर्स को अपने पब्लिक व्यू काउंट में तेजी से बढ़ोतरी दिख सकती है और उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके कंटेंट को कितने बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है।

24 अगस्त से नियम लागू
YouTube ने कहा, 24 अगस्त, 2026 से, जैसे ही कोई वीडियो चलना शुरू होगा – यानी पहले फ़्रेम से ही – उसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। कंपनी अलग-अलग फ़ॉर्मेट के लिए व्यूज़ गिनने के लिए अलग-अलग सिस्टम का इस्तेमाल करती थी। Shorts के लिए पिछले साल ही नया तरीका लागू कर दिया गया था। 24 अगस्त से, लॉन्ग-फ़ॉर्म वीडियो और दूसरे फ़ॉर्मेट भी इसी स्टैंडर्ड को अपनाएंगे। YouTube ने कहा कि क्रिएटर्स ने मेट्रिक्स को लेकर कम कन्फ्यूज़न और अपने ओवरऑल एक्सपोज़र को बेहतर ढंग से मापने के तरीके की मांग की थी। पुराना तरीका पूरी तरह से खत्म नहीं होगा। यह YouTube एनालिटिक्स में Engaged views नाम के मेट्रिक के तौर पर बना रहेगा। इससे पता चलेगा कि वीडियो शुरू होने के बाद कितने दर्शकों ने उसे देखना जारी रखा।

क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा
YouTube का कहना है कि नए सिस्टम के तहत क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा। रेवेन्यू Engaged Shorts views और Engaged Watch Hours पर निर्भर बना रहेगा। इस बदलाव का YouTube पार्टनर प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरे YPP एक्सेस के लिए, क्रिएटर्स को इनमें से किसी एक की ज़रूरत होगी:
-पिछले 12 महीनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 क्वालिफ़ाइड वॉच आवर्स
-पिछले 90 दिनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 10 मिलियन क्वालिफ़ाइड Shorts व्यूज़
-Shorts फ़ीड में Shorts से मिले वॉच टाइम को 4,000 घंटे की ज़रूरत में नहीं गिना जाता है।

लुटेरी दुल्हन का कांड: 1 लाख देकर रचाई थी शादी, 24 घंटे में जेवर-कैश लेकर हुई रफूचक्कर

0

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लुटेरी दुल्हन की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव में एक नवविवाहिता शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही घर का सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हा रामपुर के एक मंदिर के पंडित के झांसे में आकर शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन शादी की अगली ही रात दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विनोद के अनुसार, करीब 2-3 महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर स्थित एक मंदिर के पंडितजी से हुई थी। पंडितजी ने ही शादी का रिश्ता तय कराया था। इसके बदले में लड़की की मां को 1 लाख रुपए नगद दिए गए थे। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद रामपुर के मंदिर में ही शादी की रस्में संपन्न हुईं। शादी के बाद विनोद अपनी नई-नवेली दुल्हन को खुशी-खुशी अपने गांव लिसड़ी ले आया।

शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल में केवल एक दिन और एक रात ही रुकी। दूसरी रात जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब दुल्हन ने मौका ताड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कैश समेटकर दबे पांव निकल गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर से दुल्हन और सारा कीमती सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें लुटेरी दुल्हन रात के अंधेरे में तेज कदमों से भागती हुई साफ नजर आई।

रिश्वत मांगी? तो अब गुमनाम तरीके से दर्ज कर सकेंगे शिकायत, स्टूडेंट ने बनाई अनोखी वेबसाइट

0
नई दिल्ली: भारत में रिश्वत मांगने की घटनाओं को अब सार्वजनिक रूप से दर्ज करा सकेंगे वह भी बिना किसी डर या पहचान के… दरअसल, ‘bribes.fyi’ नाम का एक नया प्लेटफ़ॉर्म सामने आया है। जहां यूज़र्स बिना अपनी पहचान बताए उन रिश्वत की घटनाओं की जानकारी दे सकते हैं जिनकी उनसे मांग की गई थी। इसमें रिश्वत मांगने वाले का पद, रकम और संबंधित विभाग जैसी जानकारी शामिल होती है। वेबसाइट के अनुसार, यह भारत की पहली क्राउडसोर्स्ड रिश्वत रजिस्ट्री है जो पूरी तरह से गुमनाम और हमेशा के लिए सार्वजनिक है।

भारत में एक स्टूडेंट ने यह वेबसाइट बनाई है। 2 जुलाई को लॉन्च हुई Bribes.fyi वेबसाइट लोगों को बिना अपनी पहचान बताए उन मामलों को दर्ज करने की सुविधा देती है, जिनमें उनसे सरकारी काम करवाने के लिए कथित तौर पर पैसे मांगे गए थे। यह प्रोजेक्ट महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के B.Tech स्टूडेंट आर्यन निषाद ने बनाया है। वेबसाइट खुद को सरकारी शिकायत सिस्टम के बजाय एक फ्री, क्राउडसोर्स्ड प्लेटफॉर्म बताती है।

यह वेबसाइट रिपोर्ट किए गए डेटा को तीन हिस्सों में बांटती है, रिपोर्ट, विभाग और शहर। यह यूज़र्स को अलग-अलग विभागों में रिश्वत की रिपोर्ट की गई घटनाओं की संख्या की तुलना करने की सुविधा भी देती है, जिससे प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए सबमिट की गई रिपोर्ट का एक ओवरव्यू मिलता है। वेबसाइट पर बताए गए विभागों में पुलिस, RTO, रेवेन्यू/लैंड रिकॉर्ड्स, पासपोर्ट ऑफिस, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, GST ऑफिस, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, इनकम टैक्स और फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं।

वेबसाइट पर रिपोर्ट की गई हालिया रिश्वत की घटनाओं में से एक 2,000 रुपए की थी। रिपोर्ट सबमिट करने वाले व्यक्ति का आरोप था कि उनसे पुणे में पुलिस विभाग को यह रकम देने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट सबमिट करते समय उस व्यक्ति ने लिखा, मुझे ‘तत्काल’ तरीका अपनाने के लिए कहा गया, जिसकी कीमत 2,500 रुपए है, ताकि बार-बार चक्कर लगाने और बेवजह की देरी से बचा जा सके।

 

दिल्ली सचिवालय में मंत्री कपिल मिश्रा ने अहम बैठक की।

0

दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में मंत्री कपिल मिश्रा ने अहम बैठक की। नाइजीरिया के मंत्री डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही से मुलाकात हुई। कृषि क्षेत्र, किसान कल्याण और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

 

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने होटल में की आत्महत्या

0

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने होटल में आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। साथी कांस्टेबल मिलने होटल आया था। दोनों की तैनाती उस्मानपुरी थाने में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मामला साहिबाबाद के ब्लू मून होटल का है।

स्मृति ईरानी को बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

0
  1. दिल्ली: स्मृति ईरानी को बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी ने पार्टी, पीएम और नितिन नवीन का आभार जताया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर धन्यवाद दिया।

फर्रुखाबाद: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

0

फर्रुखाबाद: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रॉली पलटने से 8 कांवड़िए घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। हादसा थाना जहानगंज के रूनी के पास हुआ।

सोनभद्र: बेंगलुरु में मजदूर युवक की संदिग्ध मौत

0

सोनभद्र: बेंगलुरु में मजदूर युवक की संदिग्ध मौत हो गई। तोपा सिंह खरवार की मौत हुई है। वह 23 जुलाई को मजदूरी के लिए बेंगलुरु गए थे। केसी कंपनी में काम कर रहे थे। शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने कंपनी पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है और प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। मृतक जुगैल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

ललितपुर: घायल को चारपाई पर लेकर लोग DM आवास पहुंचे

0

ललितपुर: घायल को चारपाई पर लेकर लोग DM आवास पहुंचे। जमीन विवाद में भाई ने हमला किया था। पीड़ित पक्ष आरोपी भाई पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। DM ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला जखौरा थाना क्षेत्र के खुरा का है।

झांसी: पिता का 39 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया

0

झांसी: पिता का 39 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। जमीन विवाद के चलते अंतिम संस्कार में देरी हुई। भाई-बहन के बीच 2 बीघा जमीन को लेकर विवाद था। दोनों बेटों ने पहले अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। बेटों की मांग थी कि पहले जमीन विवाद सुलझाया जाए। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई। जमीन की रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद पिता के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामला समथर थाना क्षेत्र के चिरगांवखुर्द गांव का है।