रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट। सर्राफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी से लूट। 5 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस। बछरावां क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात।
लखनऊ: प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS से जुड़ा मामला। एटीएस संदिग्ध आतंकियों का ब्योरा जुटा रही। आतंकियों के बैंक खातों का ब्योरा जुटा रही। आतंकी नबील, मकसूद के खाते खंगाले जा रहे। दोनों के संपर्क में रहे युवकों के खातों की हो रही जांच। तमिलनाडु से गिरफ्तार हुआ था आरोपी मकसूद। आरोपी मकसूद पाकिस्तानी हैकरों से जुड़ा था।
➡️
हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना-सादाबाद कस्बे में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर दोनों के खून से लथपथ शव मिले, एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने जल्द दोहरे हत्याकांड के खुलासे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही
यूपी चुनाव से पहले राजा भैया का बड़ा सियासी दांव, गठबंधन पर दिया संकेत
प्रतापगढ़।यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का वजूद कांग्रेस और बसपा से भी बड़ा है।
राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता दल आगामी चुनाव में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरेगी !!
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में लीन रहोगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग या मुलाकात होने की सम्भावना है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं व कल के लिए कोई योजना बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की या कोई अन्य योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे । सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ लगभग सब कुछ अच्छा होगा।
मथुरा: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के मामले में शिष्य के छत से गिरने का CCTV सामने आया है। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत हुई थी। शिष्य रसिक दुलारी शरण की छत से गिरकर मौत हुई थी। आश्रम के पास लगे कैमरे का वीडियो बताया जा रहा है। 24 सितंबर को शिष्य रसिक की संदिग्ध मौत हुई थी। परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। आश्रम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। सेना ने आतंकियों को कड़ा जवाब दिया-पीएम। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति-पीएम। सेना ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए-पीएम मोदी। जनगणना हमारा राष्ट्रीय दायित्व-पीएम मोदी। कोई आंख दिखाएगा तो छोड़ेंगे नहीं-पीएम मोदी। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी-पीएम मोदी। आतंकवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया-पीएम मोदी। देश में जनगणना का पहला चरण पूरा-पीएम मोदी। आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता-पीएम मोदी। सोमनाथ मंदिर को मिटाने वालों का वजूद नहीं रहा-पीएम.
SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर लगातार भ्रम फैला रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है।
सीएम योगी बोले, “SIR पहली बार नहीं हो रहा है। 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में भी SIR हो चुका है, तब ज्यादातर कांग्रेस की सरकारें थीं। फिर भी कांग्रेस, सपा, RJD हायतौबा मचा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतता है तो चुप रहता है, हारता है तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देता है। जिस EVM से कांग्रेस की सरकारें बनीं, उसे अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना के शौर्य और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। विपक्ष को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए !!