SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर लगातार भ्रम फैला रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है।
सीएम योगी बोले, “SIR पहली बार नहीं हो रहा है। 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में भी SIR हो चुका है, तब ज्यादातर कांग्रेस की सरकारें थीं। फिर भी कांग्रेस, सपा, RJD हायतौबा मचा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतता है तो चुप रहता है, हारता है तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देता है। जिस EVM से कांग्रेस की सरकारें बनीं, उसे अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना के शौर्य और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। विपक्ष को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए !!


