उत्तर प्रदेश को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना होंगे। 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा होगा। इसे प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 33 ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकों और राउंड टेबल मीटिंग के जरिए निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। यूपी के सीईओ की तरह वे निवेशकों से प्रदेश के औद्योगिक रोडमैप, नीति स्थिरता और कारोबारी संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेश वासियों को संबोधित करने के साथ स्कूली बच्चों से भी संवाद करेंगे।
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है बड़ा राजनीतिक बदलाव, राज्यसभा चुनावों में होगा उलटफेर?
सपा ने अपने बागी विधायकों की वापसी का फॉर्मूला तय कर दिया है। जिस रास्ते पार्टी से बाहर गए थे, उसी रास्ते से होकर अंदर आ सकते हैं। यानी, पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी और इसी साल होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देकर वे पार्टी में पुनः प्रवेश कर सकते हैं।सपा के कई बागी विधायक इन दिनों सत्ताधारी दल में अपेक्षित महत्व न मिलने से असहज चल रहे हैं। उनमें से एक-दो विधायक सपा नेतृत्व के संपर्क में भी आए हैं। राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन बागी विधायकों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
Auraiya: अज्ञात युवक ने भेड़ों पर किया धारदार हथियार से हमला, 36 बेजुबानों की मौत और 24 घायल, आरोपी की तलाश
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़प रही हैं। घटना सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव की है।
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़प रही हैं। घटना सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव की है।भेड़ों के शव और घायल अवस्था में तड़पते बेजुबानों को देख चरवाहे के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गई है। चिकित्सक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल भेड़ों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। आखिर किस रंजिश या मानसिक विक्षिप्तता के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सहायल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Kanpur: बैंक का प्रतिनिधि बनकर टीवी मैकेनिक से चार लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
गोविंदनगर में साइबर ठग ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर टीवी मैकेनिक से चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एच ब्लॉक निवासी विजय श्रीवास्तव टीवी मैकेनिक हैं। उन्होंने बताया कि ओ-ब्लॉक स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उनका खाता है। 31 जनवरी को बैंक के एप से ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लेनदेन नहीं हो पा रहा था। उसी दौरान अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे एप अपडेट करने के लिए कहा और लिंक भी भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही कुछ देर में खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Kanpur Dehat Accident: मदद के लिए चीखते-चीखते थम गईं चार सांसें, खुले शीशे से बच गई छह जिंदगियां, ऐसा था हादसा
नोएडा, औरैया के बाद अब कानपुर देहात में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते चार लोगों की जान चली गई। त्रियोदशी संस्कार में अपनों का गम बांट कर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मदद के लिए चीखते-चीखते सांसें थम गईं। कार में मौजूद अन्य परिजन को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अपनों के शव देख सुरक्षित बचे लोग बदहवास नजर आए। शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बैरी सवाई स्थित सांचुला माता मंदिर के पास सड़क किनारे गहरा तालाब है।
सुरक्षा जाली होती, तो कार तालाब में न गिरती
नोएडा, औरैया के बाद अब कानपुर देहात में जिम्मेदारों की अनदेखी से हुआ हादसा
एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई
कार की शीशे खुले होने से बच गई छह की जान
ये था पूरा हादसा
शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी सवाई के पास शुक्रवार रात आठ बजे की करीब एक वैन सामने से आए वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। चालक मौके से लापता है।
Kanpur: अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारने वाले कारोबारी ने दम तोड़ा, पिता ने बहू पर लगाए आरोप
तिलकनगर में मंगलवार देर रात अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारने वाले कपड़ा कारोबारी सनल कपूर (40) ने शुक्रवार शाम सर्वोदय नगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से दुखी पिता रतन ऑर्बिट निवासी सत्यप्रकाश कपूर का आरोप है कि बहू प्रियंका बेटे से आए दिन झगड़ा करती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने और कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई।
Ayodhya: राम मंदिर की भव्यता देख मंत्रमुग्ध हुए गुयाना के उप राष्ट्रपति, रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। वह सुबह करीब 11 बजे प्राइवेट एयरक्राफ्ट से महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट उतरे।एयरपोर्ट पर शंख बजाने के साथ पारंपरिक अवधी रीति-रिवाजों से मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह राम मंदिर पहुंचे। वीआईपी गेट नंबर-11 से अंदर गए। मंदिर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने मंदिर में उनका स्वागत किया। भारत जगदेव ने भगवान राम के ‘दर्शन’ किए। इस दौरान उन्होंने अंदर कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भी दर्शन किया।
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि भारत जगदेव दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे। वहां से वापस गुयाना जाने से पहले रामलला के दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर की शान और चल रहे कंस्ट्रक्शन काम की तारीफ की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तैनात रहे। इसके अलावा कमिश्नर राजेश कुमार, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सोमेन वर्मा और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे भी मौजूद रहे।
UP News: सीबीआई ने 10 लाख की घूस लेते पांच को रंगे हाथ धरा, लखनऊ समेत एक दर्जन ठिकानों पर छापा मारा
सीबीआई ने शनिवार को वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज दुबे समेत पांच को 10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर लिया। इन्हें भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम ने पंकज और अन्य आरोपियों के लखनऊ, देवरिया, गाजीपुर और भुवनेश्वर समेत एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान अहम सुराग हाथ लगे है।
रिश्तों में भरोसा या जासूसी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ‘डिवोर्स डस्ट’ ट्रेंड
यूपी डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों रिश्तों से जुड़ा एक अजीब और विवादित ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे “डिवोर्स डस्ट ट्रेंड” कहा जा रहा है। खासकर TikTok पर इससे जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई इसे मजेदार प्रयोग बता रहा है, तो कोई इसे रिश्तों में शक और अविश्वास बढ़ाने वाला खतरनाक चलन मान रहा है। इस ट्रेंड ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है कि क्या वफादारी जांचने के ऐसे तरीके सही हैं?
क्या है “डिवोर्स डस्ट ट्रेंड”?
इस ट्रेंड के तहत लोग अपने पार्टनर के शरीर, कपड़ों या निजी सामान पर हल्का सा ग्लिटर (चमकीला पाउडर) लगा देते हैं। मकसद यह देखना होता है कि क्या यह ग्लिटर किसी दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है या नहीं। अगर वही ग्लिटर किसी और के कपड़ों या शरीर पर नजर आता है, तो कुछ लोग इसे बेवफाई का संकेत मान लेते हैं।इसी वजह से इसे “डिवोर्स डस्ट” कहा जा रहा है, क्योंकि कई यूजर्स इसे रिश्तों में दरार या तलाक तक पहुंचने की वजह से जोड़कर देख रहे हैं।
क्यों हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर कई लोग इसे ‘चीटिंग पकड़ने का आसान तरीका’ बता रहे हैं। कुछ इसे महज मजाक या एक्सपेरिमेंट की तरह कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे गंभीरता से अपना रहे हैं। वीडियो, रील्स और शॉर्ट क्लिप्स के जरिए यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है।
एक्सपर्ट्स की चेतावनी
रिश्तों के जानकार इस ट्रेंड को सही नहीं मानते। उनका कहना है कि ऐसे तरीकों से पार्टनर के बीच भरोसा कमजोर हो सकता है और अनावश्यक शक व तनाव पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी रिश्ते की मजबूती का आधार खुली बातचीत और विश्वास होता है, न कि इस तरह की जांच-पड़ताल।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
जहां कुछ यूजर्स इसे क्रिएटिव और मजेदार ट्रेंड बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे रिश्तों के लिए नुकसानदायक मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयोग रिश्तों में अविश्वास को बढ़ावा दे सकते हैं।

