झांसी: गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। SBI बैंक के नीचे से कार्य करते समय हादसा हुआ। विस्फोट के बाद बैंक के अंदर कीचड़ और मलबा भर गया। बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस और संबंधित विभाग जांच में जुटे हैं। मामला झांसी के रक्सा थाना इलाके का है।