Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 28

धर्मेंद्र प्रधान 13 जून तक दें इस्तीफा, वरना देशभर में होगा आंदोलन: कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके की चेतावनी

0

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षाओं और भर्ती टेस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर 13 जून तक इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो वह देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

नेपाल और बांग्लादेश में हाल ही में ‘जेन ज़ेड’ (Gen Z) के विरोध-प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर, दिपके ने रविवार को ज़ोर देकर कहा कि CJP का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है और इसकी तुलना पड़ोसी देशों में हुए प्रदर्शनों से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि CJP सिर्फ़ ‘जेन ज़ेड’ के लिए है और यह किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया था और देश में पेपर लीक के कथित मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की थी।

रविवार रात X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके ने कहा, “मैंने पहले कहा था कि अगर धर्मेंद्र प्रधान शनिवार (13 जून) तक इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो आंदोलन बड़े पैमाने पर होगा। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, अगर प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर उनके इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करूंगा।” उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलन के अगले चरण की योजनाओं के बारे में भी बात की।

दिपके ने कहा,  “अगर राज्यों में विरोध-प्रदर्शन के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो हमारे पास दोबारा आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र नई दिल्ली में इकट्ठा होंगे और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करेंगे।” दिपके ने कहा, “जब तक प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, हम नहीं रुकेंगे। उन्हें एक करोड़ से ज़्यादा छात्रों का भविष्य बर्बाद करने की नैतिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।” इससे पहले, यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि CJP आंदोलन, जो ‘कॉकरोच’ शब्द को लेकर एक ऑनलाइन व्यंग्यात्मक प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर शुरू हुआ था, उसकी तुलना कुछ पड़ोसी देशों में हुए आंदोलनों से नहीं की जा सकती।

अयोध्या में UP STF की बड़ी कार्रवाई: ₹1.65 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, दर्ज थे 40 केस

0

Edited By

up encounter wanted criminal killed in police encounter in ayodhya

अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Lucknow News: अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में गोरखपुर के विधनापार निवासी भानु प्रताप सिंह (38) घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि सिंह के खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं।

तीन जिलों से ₹1.65 लाख का था इनाम
एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपए, आंबेडकर नगर पुलिस ने 50 हजार और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार देर रात एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को भानु प्रताप सिंह के बारे में सूचना मिली थी और जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कहा गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बयान में कहा गया कि भानु प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में,

0

लखनऊ- INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक होगी,

12 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में शामिल होंगे,अखिलेश आज सुबह लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे, सपा राष्ट्रीय महासचिव राम गोपल यादव मौजूद रहेंगे

 

लखनऊ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश सनी कश्यप के पैर में गोली लगी,

0

लखनऊ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश सनी कश्यप के पैर में गोली लगी,

*Subscribe kre*

महिला से छेड़खानी और लूटपाट का मामला, ऑटो चालक, साथी ने ऑटो में की थी छेड़खानी, विरोध करने पर महिला को ऑटो से फेंका था,

*Subscribe kre*

सेक्टर-25 रिंग रोड के पास हुई थी वारदात, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हुए थे, कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद, सर्वोदय नगर बंधा रोड पर हुई मुठभेड़

 

 

 

दिल्ली में मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी,

0

दिल्ली – दिल्ली में मकान की छत गिरी, मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी,

*Subscribe kre*

 

मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में हादसा

 

 

दिल्ली अग्निकांड पर CM धामी ने CM रेखा गुप्ता से की बात

0

दिल्ली- अग्निकांड पर CM धामी ने CM रेखा गुप्ता से की बात, केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी ने जताई चिंता,

*Subscribe kre*

रेखा गुप्ता ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, “किसी निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय”- रेखा, धामी ने केशव नेगी के परिवार को भरोसा दिया,

*Subscribe kre*

उत्तराखंड सरकार परिवार के साथ खड़ी – धामी, मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन.

*Subscribe kre*

नई दिल्ली: 80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी_

0

नई दिल्ली: 80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी_

*नई दिल्ली:* ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी हुई है. विजिलेंस विभाग इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की है. इंजीनियर और उनके परिवार से जुड़े लॉकर से कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गया. विभाग को रुपयों की गिनती करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. आरोपी की पहचान बैकुंठ नाथ बेहेरा के तौर पर हुई है, जो एक सरकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है और कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात हैं.

*Subscribe kre*

 

आज तक से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शनिवार, 6 जून को इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान इंजीनियर के बैंक लॉकर्स में कैश और कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला. विभाग ने राजधानी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर में छापेमारी की

बेला: पांडु नदी में नहाने गए ममेरे भाइयों की डूबने से मौत, शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

0

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भवन में रविवार पांडु नदी में नहाने गए दो मासूम ममेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजन को चिंता हुई। नदी से दोनों के शव बरामद होने के बाद परिजन में कोहराम मच गया। गांव निवासी रामपाल के बेटे धीरेंद्र का आठ वर्षीय बेटा विष्णु और उनकी बेटी सरिता का आठ वर्षीय बेटा अंश जो अपने ननिहाल आया हुआ था घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पांडु नदी में नहाने गए थे।रविवार सुबह करीब 11 बजे तक जब दोनों बच्चे वापस नहीं आए, तो विष्णु के चाचा धर्मेंद्र को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। धर्मेंद्र मासूमों को तलाश करते हुए नदी के पास पहुंचे और पानी में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद धर्मेंद्र ने दोनों मासूमों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों अचेत हो चुके थे। परिजन दोनों को बेला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन दोनों शवों को लेकर वापस गांव पहुंचे और दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

UP Big News: आज से लौटा भीषण गर्मी का दौर, मस्जिद पर बुलडोजर चलने से भड़के सपा सांसद, पूर्व एसीएमओ की मौत

0

यूपी में बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत के बाद रविवार से भीषण गर्मी का दौर फिर लौट आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार चार से छह डिग्री तक पारा चढ़ सकता है। वहीं, संभल में मस्जिद ढहाने को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी दिखाई है और एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए हैं। बिजनौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में बिजनौर स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर रहे डॉ. महेंद्र की मौत हो गई। देखें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू; 4 ये 6 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।

‘ये शर्मनाक है’: राम मंदिर चंदे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी का किया दावा; मांगी कोर्ट की दखल

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आई हैं। यादव ने अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

ये बेहद शर्मनाक है, चुप्पी पर उठ रहे सवाल
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे दुनिया भर के राम भक्तों के लिए “बेहद संवेदनशील” बताया। यादव ने कहा कि यह स्थिति मंदिर ट्रस्ट के लिए “बेहद शर्मनाक” है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राम मंदिर को दिए गए दान से करोड़ों रुपये गायब होना बहुत संवेदनशील खबर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी “संदिग्ध” प्रतीत होती है। पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस कथित विसंगति को सार्वजनिक चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी आगे आकर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है।