Monday, March 2, 2026
Home Blog Page 3

जबरन धर्म परिवर्तन और शोषण मामले में केजीएमयू के पूर्व डॉक्टर पर एक्शन, 250 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला चिकित्सक के कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक, उसके पिता सलीमुद्दीन, मां खदीजा और निकाह के गवाह शारिक खान के खिलाफ करीब 250 पन्नों का चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 के तहत दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही आरोपी के माता-पिता और अन्य सह-अभियुक्तों पर अपराध में सहायता करने, उकसाने और आरोपी को शरण देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मौलवी की भूमिका की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि पीलीभीत के मौलवी सैयद जाहिद हसन, जिन्होंने कथित तौर पर निकाह कराया था, उन्हें अभी आरोपपत्र में नामजद नहीं किया गया है। उनकी भूमिका की जांच जारी है और सबूत मिलने पर उनके खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जा सकता है।

 महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप
यह मामला केजीएमयू की एक महिला जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर पिछले वर्ष दिसंबर में चौक थाने में दर्ज किया गया था। महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि आरोपी डॉक्टर ने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ यौन शोषण किया। इसके अलावा उसने महिला पर गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया।

 डिजिटल सबूत भी शामिल
पुलिस के अनुसार चार्जशीट में कई गवाहों के बयान के साथ-साथ जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप के डेटा का फोरेंसिक विश्लेषण भी शामिल किया गया है।

आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी डॉक्टर को 9 जनवरी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। वहीं उसके माता-पिता को पहले हिरासत में लेकर बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और नए तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

करोड़ों के जेवर, नशीली चाय और लुटेरा दामाद! बिजनौर पुलिस ने ऐसे खोला राज, घर में बिछाया था अपनों के खिलाफ जाल

0

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों पर से भरोसा उठा दिया है। जहां एक दामाद ने अपने ही ससुराल वालों को जहरनुमा नशीली चाय पिलाकर करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम….

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों पर से भरोसा उठा दिया है। जहां एक दामाद ने अपने ही ससुराल वालों को जहरनुमा नशीली चाय पिलाकर करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद, उसके 2 भाइयों और एक सुनार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
नहटौर इलाके के रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी संतोष वर्मा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उनके घर में उनका दामाद नवीन चौहान अपने परिवार के साथ रहता था। 25 फरवरी की रात, नवीन ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने ससुर, सास और अपनी ही पत्नी की चाय में नशीली गोलियां मिला दीं। जैसे ही पूरा परिवार बेहोश हुआ, नवीन ने ससुर के तकिए के नीचे से चाबियां चुराईं और घर में रखे भारी मात्रा में सोने के जेवर और करीब 40 किलो चांदी साफ कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) प्रकाश कुमार के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बेगराजपुर बस स्टैंड से आरोपी नवीन चौहान, उसके भाई कुणाल और साथी शिवम चौहान को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?
– सोना: 2.173 किलोग्राम सोने के गहने, 50 ग्राम का बिस्किट और 10 ग्राम का सिक्का।
– कैश: 2.80 लाख रुपए नकद।
– नशीली दवाएं: आरोपियों के पास से 4 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं।

सुनार का भी निकला कनेक्शन
पूछताछ के दौरान नवीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी की 23.5 किलो चांदी को शिवम सैनी नाम के एक सुनार को 23 लाख रुपये में बेच दिया था। सुनार ने पकड़े जाने के डर से चांदी को पिघलाकर बार (ईंट) बना दिया था। पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवीन को एडवांस के तौर पर 5.30 लाख रुपये और सोने के बिस्किट दिए थे।

लखनऊ मर्डर केस: हाथ खून से रंगे और आंखों में पछतावा! पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर रोया था अक्षत

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पॉश इलाका आशियाना (सेक्टर-एल) उस वक्त दहल गया, जब एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या ने ना केवल पुलिस को बल्कि पूरे शहर को सन्न कर दिया है। यह कहानी अब महज एक अपराध नहीं, बल्कि बिखरते रिश्तों की एक डरावनी दास्तान बन चुकी है।

वारदात की रात क्या हुआ?
पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाली रात पिता मानवेंद्र और बेटा अक्षत दोनों ही नशे की हालत में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई। आरोप है कि पिता ने अक्षत को कुछ भला-बुरा कह दिया, जिससे वह आपा खो बैठा। गुस्से में तमतमाए अक्षत ने घर में रखी लाइसेंसी राइफल उठाई और अपने ही पिता पर गोली चला दी। कुछ ही सेकंड में आलीशान घर मातम के सन्नाटे में डूब गया।

बहन से लिपटकर रोया कातिल भाई
हत्या के बाद अक्षत के व्यवहार में अजीब बदलाव देखा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जेल जाने से पहले अक्षत अपनी छोटी बहन ‘कृति’ से लिपटकर फूट-फूटकर रोया। उसने पुलिस से अपना मोबाइल मांगा ताकि वह बहन के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सके। उसने ₹22,000 में से ₹6,000 एक पैथोलॉजी क्लर्क को देने और बाकी पैसे बहन की जरूरतों के लिए रखने की हिदायत दी। मां को पहले ही खो चुकी कृति अब पूरी तरह सदमे में है। पिता की मौत और इकलौते भाई के जेल जाने ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया है।

जेल में पछतावे की रात
अक्षत की जेल में पहली रात बहुत बेचैनी में गुजरी। जेल प्रशासन के अनुसार, वह पूरी रात दीवार से लगकर बैठा रहा और खुद से बड़बड़ाता रहा। वह बार-बार अपने किए पर पछतावा जता रहा है और रो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से उसे जेल अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है।

Aaj Ka Good Luck (1st March 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

0

Aaj Ka Good Luck (1st March 2026): वैदिक पंचांग के अनुसार 1 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति कर्म, भाग्य और संबंधों पर विशेष प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा की स्थिति भावनात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर रही है, जबकि गुरु और शुक्र का प्रभाव सौभाग्य, धन और प्रेम से जुड़ा रहेगा। आइए जानते हैं आज 12 राशियों के लिए गुडलक क्या है और किस उपाय से भाग्य को और प्रबल किया जा सकता है।

विशेष ज्योतिषीय उपाय (Upay)
गुडलक: प्रातःकाल “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।
क्या करें: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।
गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मेष राशि (Aries)
गुडलक: 
करियर और प्रतियोगिता में सफलता के संकेत।
क्या करें: सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)
गुडलक: 
धन लाभ और रुका पैसा मिलने के योग।
क्या करें: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)
गुडलक:
 नई योजना सफल होगी। संचार से लाभ।
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)
गुडलक: 
पारिवारिक सुख और मानसिक शांति।
क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)
गुडलक:
 पद-प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि।
क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)
गुडलक: 
नौकरी में उन्नति और सराहना।
क्या करें: बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

तुला राशि (Libra)
गुडलक:
 प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता।
क्या करें: शुक्र मंत्र का 108 बार जप करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)
गुडलक: 
गुप्त धन लाभ या निवेश से फायदा।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)
गुडलक: 
विदेश यात्रा या शिक्षा में सफलता।
क्या करें: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)
गुडलक: 
व्यापार में विस्तार के योग।
क्या करें: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)
गुडलक: 
सामाजिक प्रतिष्ठा और नए संपर्क से लाभ।
क्या करें: जरूरतमंद को कंबल या वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)
गुडलक: 
आध्यात्मिक उन्नति और मनोकामना पूर्ण होने के संकेत।
क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत तीन घायल

0

बेला। बिधूना रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित छैरी पुलिया पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिधूना के ओर से बेला जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक सामने से आ रहे एक बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक शीलू व शिवा निवासी गांव जय सिंह पुरवा थाना तिर्वा कन्नौज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, दूसरी बाइक सवार दंपती का मासूम बच्चा भी गिरकर घायल हो गया। दंपती मासूम को उठाकर मौके से चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन थाने में खड़ा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: उपकेंद्र पुरवा सुजान की आपूर्ति आज रहेगी बाधित

0

बेला। विद्युत उपकेंद्र पुरवा सुजान के अंतर्गत बेला से पुरवा सुजान तक 33 केवीए विद्युत लाइन के मरम्मतीकरण कार्य के चलते शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि लाइन सुधार कार्य के कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

इटावा भरथना क्षेत्र में गुमशुदगी के 9 मामले दर्ज,

0

इटावा- भरथना क्षेत्र में गुमशुदगी के 9 मामले दर्ज, 9 मामले दर्ज, 4 युवतियां अब भी लापता, 1 महीने में अलग-अलग तारीखों में गुमशुदगी, एक महीने में 9 गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई दर्ज, 3 युवतियों को परिजनों द्वारा खुद ही ढूंढा गया, 1 युवक ट्रैक पर मिला शव, हत्यारोपी जेल में, अश्वनी, संतोषी, सोनम, पल्लवी का नहीं लगा सुराग, इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

बदायूं अस्थायी गौशाला में घोटाले का आरोप,

0

बदायूं- अस्थायी गौशाला में घोटाले का आरोप, गौवंशों को स्लॉटर हाउस भेजने की शिकायत, सभासदों द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत, शिकायत के आधार पर दिए जांच के आदेश, 3.84 लाख की धनराशि अवमुक्त होने का दावा, चारे के नाम पर बजट खर्च दिखाया गया, प्रतिदिन 42 गोवंश के चारे के नाम पर बजट खर्च, पैसा 42 गौवंश का निकाला जा रहा, मौके पर 20, जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी, नगर पंचायत फैजगंज की अस्थायी गौशाला का मामला

आगरा न्यूरो आईडी कान 2026 का आगाज

0

आगरा- न्यूरो आईडी कान 2026 का आगाज, देश-विदेश के डॉक्टर कर रहे शिरकत, 2 दिवसीय कार्यशाला में कर रहे शिरकत, 500 से अधिक डॉक्टर कर रहे हैं प्रतिभाग, न्यूरो इन्फेक्शन के बढ़ते बोझ को लेकर जागरूकता, बच्चों में बढ़ रहा न्यूरो इन्फेक्शन का खतरा, डॉक्टर नीलम मोहन रही मुख्य अतिथि, डॉक्टर अरुण जैन ने किया जागरूक

लखनऊ 2 कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर

0

लखनऊ- 2 कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर, तेज रफ्तार कार ने BMW में मारी टक्कर, हादसे में कार चालक को आई मामूली चोट, तेज रफ्तार के चलते दोनों कारें क्षतिग्रस्त, गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा