Friday, April 17, 2026
Home Blog

सीएम योगी बोले: किसी भी सूरत में बाहरी तत्वों को फैक्टरी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं गाड़ी को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल औद्योगिक सफलता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा टाटा समूह पर लोगों के भरोसे और प्रदेश के बेहतर होते औद्योगिक माहौल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप से बचाना जरूरी है। संगठन बनाने वाले कम होते हैं और बिगाड़ने वाले अधिक, इसलिए हर कर्मचारी को संस्थान को परिवार की तरह समझना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाहरी तत्वों को किसी भी स्थिति में समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। टाटा समूह की कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह मानती है।मुख्यमंत्री ने विकास को समझाने के लिए ‘मोमेंटम’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का ‘मास’ उसकी 25 करोड़ आबादी और 56% युवा वर्कफोर्स है, जबकि ‘वेलोसिटी’ डबल इंजन सरकार की तेज विकास गति है। इसी वजह से प्रदेश का विकास अब आंकड़ों से आगे बढ़कर जमीन पर दिख रहा है।

टाटा समूह ने की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि किस समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं और जो देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समूह अपने कर्मचारियों के साथ परिवार जैसा संबंध रखता है।

मोमेंटम की अवधारणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘मास’ और ‘वेलोसिटी’ का समन्वय है। जहां द्रव्यमान होता है, वहां गति स्वतः उत्पन्न होती है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह ‘मास’ 25 करोड़ की आबादी और 56 प्रतिशत युवा वर्कफोर्स के रूप में सामने है। ‘वी’ यानी वेलोसिटी को डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह धरातल पर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट, खराब कनेक्टिविटी और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था, जहां सड़क और गड्ढे में अंतर करना तक मुश्किल था। निवेशक आने से हिचकते थे। आज प्रदेश निवेश और उत्पादन के लिए एक आकर्षक केंद्र बन रहा है। प्रदेश में इस समय देश के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55% हिस्सा है। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे में यूपी की हिस्सेदारी 60% तक पहुंच जाएगी।

टाटा मतलब ट्रस्ट, जो करोड़ों लोगों का अनुभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से लेकर आज तक महसूस किया है कि टाटा हमेशा भरोसे के साथ खड़ा रहा है। ‘टाटा मतलब ट्रस्ट’ केवल एक धारणा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का अनुभव है। घड़ी की सुई से लेकर जहाज निर्माण तक, नमक से लेकर नेटवर्किंग, स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, रक्षा, वाहन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में टाटा समूह ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है। प्रदेश के साथ टाटा की साझेदारी केवल निवेश तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास और विकास का मजबूत आधार है।ॅमुख्यमंत्री ने कहा कि 5600 से अधिक कर्मचारियों के साथ यह संयंत्र रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बनकर ‘लक्ष्य’ प्रोग्राम के तहत युवाओं को अवसर दे रहा है। सीएम ने कहा कि बेरोजगार युवा है तो उसकी कोई पूछ नहीं है और उसकी शादी भी नहीं हो पाती जबकि टाटा में किसी की नौकरी लग जाए न केवल सम्मान बढ़ता है बल्कि उसकी शादी भी जल्दी तय हो जाती है। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, टाटा मोटर्स के एमडी व सीईओ गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह मौजूद थे।

सीएम योगी बोले: श्रमिकों के अधिकारों से समझौता नहीं, गैर-श्रमिक उपद्रवी तत्वों को किया जाएगा बेनकाब

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों हितों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियां, समय पर पूर्ण वेतन एवं सभी वैधानिक सुविधाएं प्राप्त होना उसका अधिकार है, और इसके हनन पर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की औद्योगिक स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के घटनाक्रम पर विशेष रूप से संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति वास्तविक श्रमिक नहीं हैं, किंतु औद्योगिक अशांति फैलाने, उपद्रव करने अथवा अव्यवस्था उत्पन्न करने में संलिप्त पाए जाते हैं, उनकी तत्काल पहचान सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ऐसे तत्वों को बेनकाब करते हुए आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थलों पर उनकी तस्वीर लगाई जाए, ताकि जनसामान्य को वास्तविक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। लोग यह जान सकें कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को बाधित करने की साजिश के पीछे कौन लोग हैं।

यूपी में आरटीई: अब तक 1.05 लाख बच्चे के हुए प्रवेश, निजी स्कूलों में दाखिले का एक सप्ताह और मिलेगा मौका

0
इस बार तीन चरणों में ही आवेदन लिए गए और अप्रैल से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे बचे हुए बच्चों को प्रवेश दिलाएं। सभी जिलों से हर दिन गूगल शीट से प्रवेश पाने वाले बच्चों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी। जिनका प्रवेश नहीं हो रहा है, उसका कारण भी बताना होगा। जो स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी की जाए।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने की होगी ड्रिल

 होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली लिखित परीक्षा की उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड फूलप्रूफ तैयारी कर रहा है। बोर्ड 23 अप्रैल को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए रिहर्सल करेगा। इस दौरान कोषागारों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की ड्रिल भी होगी।

बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के आयोजन से पहले 18 अप्रैल को यूपी 112 मुख्यालय में सभी नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों आदि की बैठक होगी, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के कार्य आवंटन के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

तीन दिन में छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 2532196 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के निर्देश पर एसटीएफ और जिलों की पुलिस सॉल्वर गैंग, नकल माफिया आदि पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अफवाहें और गलत सूचनाएं प्रचारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी भी की जा रही है।

 

इटावा लूटपाट में गैंगस्टर को पांच साल की कैद

0

इटावा। एडीजे-10 गैंगस्टर कोर्ट ने 10 साल पुराने मामले में मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में गैंगस्टर को पांच साल की कैद व पांच हजार का जुर्माना लगाया।
थाना बसरेहर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र दीक्षित ने बबलू उर्फ जितेंद्र निवासी भूटा रम्पुरा थाना चौबिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इसमें बताया कि आरोपी भौतिक लाभ के लिए एक सुसंगठित गैंग बनाकर मारपीट लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराध करता था। उसका क्षेत्र में भय व्याप्त था। इसकी वजह उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता था।

प्रभारी निरीक्षक ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर 31 जुलाई, 2016 को गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। साथ ही जांच पड़ताल के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। बुधवार को एडीजे-10 गैंगस्टर कोर्ट ने दोनों पक्षों की वकीलों की दलीलें सुनीं। साक्ष्य व गवाहों के आधार पर बबलू उर्फ जितेंद्र को दोषी पाते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई।

Etawah News: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 पार, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

0

चित्रकूट। जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही लोगों को परेशान कर दिया।

सुबह होते ही चटक धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और शरीर को ढककर ही घरों से निकले। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि तापमान और बढ़ेगा। किसान भाई खेतों में दोपहर में काम करने से बचें। इसके साथ खेत में नमी रखने के लिए हल्की सिंचाई करते रहे।

Kanpur Crime Alert: 340 मोहल्ले और गांव बने हॉटस्पॉट; दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील, शुरू होगा ऑपरेशन निरस्तीकरण

0
Kanpur News: कानपुर पुलिस ने 340 इलाकों को अपराध का हॉटस्पॉट चिन्हित कर ऑपरेशन निरस्तीकरण शुरू किया है, जिसमें दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील पाया गया है।
Kanpur 340 Neighborhoods and Villages Declared Hotspots South Zone Most Sensitive Operation Nirastikaran

कानपुर के 340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट हैं। यहां चोरी, लूट, हत्या, दुष्कर्म के साथ जातीय संघर्ष, मारपीट, जमीनी विवाद, पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यहां विवाद और अपराध के कारणों को तलाशा जा रहा है। पुलिस इन मोहल्लों और गांवों पर विशेष नजर रखे हुए है।

सभी एडीसीपी को पिछले साल के अपराध के रिकार्ड पर समीक्षा करने और वजह तलाशने के निर्देश जारी हुए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, पुरानी रंजिश और जातीय संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मारपीट, पथराव, सड़क जाम करने और थाने का घेराव करने के मामले सामने आ रहे हैं।

340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट
इस वजह से हत्या, जानलेवा हमला, धमकी देने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रंजिश और विवाद में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट के मामले भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने पिछले साल की आपराधिक घटनाओं और एफआईआर का आंकलन कराया जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कुल 340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट हैं। पहले नंबर पर दक्षिण जोन है जहां 160 हॉटस्पॉट हैं।

यह हैं हॉटस्पॉट मोहल्ले और गांव

दक्षिण जोन: बगाही भट्ठा, बाबूपुरवा कॉलोनी, साकेतनगर, नौबस्ता चौराहा, बसंतीनगर, बर्रा दो, छह, घाटमपुर आदि।
पश्चिम जोन: सचेंडी, शाहपुर, रावतपुर, काकादेव, चौबेपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर आदि।
पूर्वी जोन: कोपरगंज, फेथफुलगंज, पटकापुर, श्यामनगर, अहिरवां, सरसौल, जाजमऊ आदि।
सेंट्रल जोन: तकिया पार्क, आनंदबाग, अनवरगंज, लाजपतनगर, शास्त्रीनगर, हलीम कॉलेज रोड आदि।

चलेगा ऑपरेशन निरस्तीकरण
हॉटस्पॉट मोहल्ले और गांवों में जल्द ही ऑपरेशन निरस्तीकरण चलाया जा रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा ने बुधवार को सभी डीसीपी और एडीसीपी के साथ जूम मीटिंग की। उनसे पिछले साल दर्ज हुए अपराध की समीक्षा करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए बनी योजना

  • हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहेगी पैनी नजर।
  • अपराधियों की निगरानी और कार्रवाई।
  • हॉटस्पॉट क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी।
  • जमीनी विवाद में प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
  • थानों और चौकी में फोर्स बढ़ाया जाएगा।
  • कम अपराध वाले थानों का फोर्स घटेगा।
  • यूपी 112 की टीमें नए स्थानों पर गश्त करेंगी।
  • पति-पत्नी के विवाद में मिशन शक्ति का सहयोग लेंगे।
  • जातीय संघर्ष के मामलों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
  • साइबर अपराध के लिए अभियान चलाया जाएगा।

कानपुर के 340 मोहल्ले और गांव अपराध के नजरिये से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां अपराध की संख्या काफी ज्यादा हैं। पिछले साल दर्ज हुई एफआईआर से समीक्षा कराई जा रही है। ऑपरेशन निरस्तीकरण चलाकर विवाद की वजहों को पूरी तरह से समाप्त किया जा रहा है।  -डॉ. विपिन कुमार ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था

लखनऊ अग्निकांड: छह बच्चे अब भी लापता, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश; दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख

0

Lucknow fire: लखनऊ में बुधवार को लगी आग के बाद छह बच्चे अभी भी लापता हैं। प्रशासन देर रात तक उन्हें खोजता रहा।

विकासनगर सेक्टर-12 रिंग सड़क किनारे बस्ती अवैध बस्ती में बुधवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे। 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ बच्चे भी लापता है। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई।विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। रोज की तरह मंगलवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नूमा झोपड़ी में आग लग। आग देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसको बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं।

शोर मचाते हुए लोग जान बचाकर भाग, मची भगदड़
बस्ती में लगी आग देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आसपास की दुकानें बंद कर दी गई। ट्रैफिक भी रुक गया। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी। देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

एक परिवार के चार बच्चे सहित छह लापता
भीषण अग्निकांड में जिसे जहां जगह मिली, वह जान बचाने के लिए भागा। इस भगदड़ में दो परिवार के छह बच्चे लापता हो गए। एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे हैं। पुलिस-प्रशासन बच्चों की तलाश में रात तक जुटे रहे। आसपास के मोहल्लों में भी बच्चों की तलाश की जा रही है।

आग से पीड़ित महिलाओं व अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया प्लॉट मालिक कुछ दिन से झोपड़ियां हटाने के लिए दबाव बना रहा था। हम लोगों ने बात नहीं मानी तो उसने आग लगवा दी। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया पीड़ित कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों ने प्लाॅट मालिक के घर पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें हटाया।
वीडियो बनाने से रोकने पर उपद्रव, पांच के सिर फटे

आग के दौरान लोग तमाशबीन बन कर वीडियो बनाने लगे। इससे घटना स्थल तक पहुंचने का रास्ता ब्लॉक हो गया। दमकल की कई गाड़ियां फंस गईं। समझाने पर भी लोग नहीं हटे तो पुलिस लाठियां फटकरानी पड़ीं। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। घटना में लोहिया नगर सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव व पांच अन्य लोगों के सिर फट गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

दो किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के कारण रिंग रोड, खुर्रम नगर समेत आसपास के इलाके में सड़कों पर यातायात का अचानक दबाव बढ़ गया। इसका प्रमुख का कारण लोगों का अपनी गाड़ी रोक वीडियो बनाना था। ऐसे में करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

बुद्ध बाजार में फंस गई दमकल गाड़ियां
महानगर में बुधवार को बुद्ध बाजार लगा था। दमकल की गाड़ियां बुद्ध बाजार में फंस गईं। पुलिस ने किसी तरह से रास्ता खाली कराकर गाड़ियों को वहां से निकलवाया।

एक के बाद एक 100 गैस सिलिंडर दगे, 50 मवेशी जले

बस्ती में लगी आग के चलते झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर एक के बाद एक दगना शुरू हो गए। गैस सिलिंडरों के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि आग से दो गाय और करीब 50 बकरियां जिंदा जल गईं। फिलहाल मवेशियों के जलने की पुष्टि पुलिस व प्रशासन ने नहीं की है।

आसपास के 30 घरों को कराया गया खाली, दमकल कर्मियों ने 24 सिलिंडर निकाले
आग का विकराल रूप देख पुलिस व प्रशासन ने बस्ती के चारों तरफ बने 30 घरों को खाली करा लिया। आग की खबर पाकर मौके पर डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी वी. विशाख सहित कई थानों की फोर्स, एसडीआरएफ और डॉक्टरों की टीम को बुला लिया गया। रात 10 बजे तक दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया था।

पांच किलोमीटर तक दिखा धुआं, ट्रैफिक भी थमा
बस्ती में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें और धुएँ का गुब्बार पांच किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा था। रिंग सड़क की तरफ जाने वाला यातायात भी आग की वजह से कई घंटे तक प्रभावित रहा। खूर्रमनगर, विकासनगर, मिनी स्टेडियम और रिंग सड़क के इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह यातायात को सामान्य किया।

उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी: डिप्टी सीएम
अग्निकांड की सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एसडीआरएफ एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की और पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन व्यवस्था के लिए आदेश दिया।

दिबियापुर आग से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जली

0

दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सिखू में बुधवार दोपहर आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर से खेत को जोतकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

गांव सिखू निवासी सुनील, संजय व धर्मेंद्र और शिवपाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायल थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही पुलिस और ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से मोर्चा संभाला। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जलते हुए खेत के चारों ओर जुताई शुरू कर दी, जिससे आग आगे बढ़ने से रुक गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया गया।

किसानों ने आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

औरैया जनगणना के प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आज से

0

औरैया। डीएम व प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना के लिए नामित प्रगणकों व सुपरवाइजरों को 16 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।डीएम ने बताया कि जनपद में इस कार्य के लिए 2663 प्रगणक, 446 सुपर वाइजर तथा 317 रिजर्व प्रगणक व सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। यह लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2246 राजस्व ग्रामों, 75 गैर आबादी ग्रामों और 104 वार्डों में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य करेगें।डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को एचएलओ मोबाइल एप डाउनलोड कराना है। उन्होंने सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि जनगणना में प्राप्त विवरण को अति गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे। गोपनीयता भंग करने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक हजार रुपये तक का जुर्माना तथा तीन वर्ष तक का कारावास हो सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में तहसील औरैया के 245 प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक सुदिती ग्लोबल एकेडमी में होगा। इसी प्रकार तहसील बिधूना में रैपिड ग्लोबल स्कूल में 392 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तहसील अजीतमल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 245 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के 83 व नगर पंचायत दिबियापुर के 72 प्रगणकों व सुपरवाइजरों को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर पंचायत बिधूना के 45 प्रशिक्षणर्थियों को आरजीएस में, नगर पंचायत अछल्दा के 25 प्रशिक्षणार्थियों को आरपीजी बिधूना में, नगर पंचायत अजीतमल के 35 व अटसू के 22 प्रगणक व सुपरवाइजरों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्रशिक्षित किया जाएगा।

दिबियापुर दिनभर दुकानदार समेटते रहे सामान, शाम को पता चला नहीं चलेगा बुलडोजर

0

दिबियापुर। सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने 348 अवैध भवनों एवं दुकानों पर 16 अप्रैल को बुलडोजर चलने की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह प्रशासन का रुख सख्त दिखा।

अफसरों के सख्त तेवर देख दुकानदार अपना सामान स्वयं समेटने लगे। दिनभर यहां धमाचौकड़ी चलती रही लेकिन शाम होने तक प्रशासन का रुख बदल गया। फिलहाल दिबियापुर कस्बा में अब बुलडोजर की कार्रवाई को रोक लिया गया है।

बुधवार को एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा, एसडीएम अजय आनंद, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी पहले थाने में बैठकर रणनीति बनाई।

इसके बाद अधिकारियों ने कंचौसी नहर पुल के पास पैदल भ्रमण कर चिह्नित मकान मालिकों व दुकानदारों से रात तक सामान हटा लेने की अपील की। चेतावनी दी कि 16 अप्रैल की सुबह से अभियान चलाया जाएगा और मलबा जब्त कर पूरा खर्चा वसूल किया जाएगा।

वहीं, एक स्वीट हाउस के दुकानदार ने अपना स्टे दिखाया। इस पर एसडीएम ने कहा कि यह तो 2024 का स्टे है। जब दुकानदार ने सुनवाई जारी होने की बात कही तो एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ऑनलाइन देखने के निर्देश दिए।
वहीं शोभाराम पोरवाल व राजीव पोरवाल सहित अन्य दुकानों व मकानों में स्टे मिला। इसके बाद नहर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के आगे पीडब्ल्यूडी से संबंधित मकानों व दुकानों पर सही ढंग से लाल निशान न लगे होने पर एडीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मानक के अनुरूप चिह्न अविलंब लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने राम स्वीट हाउस तक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोग दुकानों को खाली करते हुए दिखाई दिए। पूरे दिन मुनादी होती रही। सड़क पर लगे ठेले हटा लेने की चेतावनी दी। इसके बाद शाम तो पता चला कि फिलहाल अभी बुलडोजर चलने पर रोक लगा दी गई है।
—–
बृहस्पतिवार को दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान नहीं चलेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसका अनुपालन किया जा रहा है। -पी. पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना

फोटो-40- चेतावनी के बाद लोडर में सामान लादता दुकानदार। संवाद

फोटो-40- चेतावनी के बाद लोडर में सामान लादता दुकानदार