1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.52 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसका परिणाम 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दिया जाएगा। बीएसए इसका मुद्रण कराकर विद्यालयों में वितरण कराएंगे। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों माध्यम से होगी। दो व तीन में इसका अधिभार 50-50 फीसदी होगा।वहीं, कक्षा चार व पांच में क्रमश: 70 व 30 का होगा। लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार समय तय करेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य शुचितापूर्ण तरीके से कराते हुए 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा।
UP: पीठ और पेट काटा, नहीं काट पाया रीढ़ की हड्डी, बाप की लाश के किए थे चार टुकड़े; पोस्टमार्टम में नया खुलासा
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने शव के चार टुकड़े किए थे। अक्षत ने पेट और पीठ भी काटकर अलग करने का प्रयास किया था, लेकिन रीढ़ की हड्डी नहीं काट सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट और पीठ पर आठ-आठ इंच गहरे कट के निशान मिले हैं।
पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन का रीक्रिएट किया। इस दौरान अक्षत प्रताप सिंह (21) भी मौजूद रहा। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना को दोहराया। आरोपी ने बयान दिया था कि तीसरे तल पर उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कारोबारी हत्याकांड: चीत्कारों के बीच हुआ मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि; बेटे ने ही की हत्या
राजधानी लखनऊ में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मानवेंद्र सिंह का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने किसी तरह खुद को संभालकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। मानवेंद्र के भतीजे कृत सिंह ने मुखाग्नि दी।आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, कुख्यात गैंगस्टर के वकील पर सरेआम फायरिंग, मचा हड़कंप
Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked : देश की राजधानी दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका मंगलवार रात उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के सदस्य वकील दीपक खत्री को निशाना बनाया। इस जानलेवा हमले ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और गैंगस्टरों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वारदात का ब्यौरा: चार राउंड फायरिंग से दहला इलाका
प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील दीपक खत्री अपनी कार से जा रहे थे तभी कश्मीरी गेट के पास घात लगाए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर कुल चार राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस हमले में दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन गोलियों की गूंज ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
मौके का मंजर: कार के उड़े परखच्चे
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में वकील की कार के पीछे का शीशा पूरी तरह चकनाचूर मिला है। घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावरों का मकसद सिर्फ डराना था या वे जान लेने की नीयत से आए थे।
क्यों अहम है यह हमला?
दीपक खत्री कोई साधारण वकील नहीं हैं वह उस कानूनी टीम का हिस्सा हैं जो तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के केस देख रही है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम हाल के दिनों में कई हाई-प्रोफाइल मर्डर केसों (जैसे सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी कांड) से जुड़ा है। ऐसे में उसकी लीगल टीम पर हमला किसी बड़े गैंगवार (Gang War) का संकेत भी हो सकता है।
नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा! चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल; सड़क पर बिखरी लाशें… मची चीख-पुकार
Bihar Road Accident News : बिहार में भागलपुर जिले में मंगलवार की रात एक बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच हुई टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, घटना भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र की है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग -31 पर खगड़िया से आ रही एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा अन्य छह घायल हो गए। उक्त गाड़ियां नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से सभी घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति-पत्नी समेत 4 की मौत
मृतकों में दो की पहचान अरविंद मंडल एवं कुणाल कुमार के रुप में हुई है और दोनों कटिहार तथा खगड़िया जिले का रहने वाला था। जबकि अन्य दो की पहचान भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के भिट्टा गांव निवासी 35 वर्षीय पूरमी देवी और उनके पति 40 वर्षीय सुनील दास के रूप में हुई है।
hजिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम द्दष्टया से इस हादसे का कारण तेज गति से चल रहे निजी बस के चालक द्वारा दोनों छोटी गाड़ियों में जोरदार टक्कर मारना है। इस सिलसिले में पुलिस को बस के चालक और मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही मोटरयान निरीक्षक के द्वारा इस हादसे की जांच शुरु कर दी गई है।
Daily horoscope : आज इन राशियों की तरक्की में आ रही रुकावट होगी खत्म
मेष : सितारा धन लाभ वाला, अर्थदशा भी कंफर्टेबल रहेगी, कारोबारी टूर प्लान करना फ्रूटफुल रहेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
वृष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, अपने चंचल होते मन पर जब्त रखना सही रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि।
मिथुन : सितारा चूंकि नुकसान वाला है, इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम सचेत रह कर करने चाहिए, सफर भी टाल दें।
कर्क : टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, प्रकाशन, लिकर, होटलिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।
सिंह : किसी अफसर के सॉफ्ट-सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी।
कन्या : जरनल तौर पर स्ट्रांग सितारा के कारण आपका कदम हर मोर्चे पर बढ़त की तरफ रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि।
तुला : पेट के मामले में लापरवाह न रहना सही रहेगा, सफर में भी अपने सामान का ध्यान रखें, नुकसान का डर।
वृश्चिक : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कंसिडरेट से रहेंगे।
धनु : मन तथा सोच पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आप से कुछ गलत न हो जाए।
मकर : जनरल सितारा स्ट्रांग, मनोबल बना रहेगा, आप हर काम को लेकर उत्साहित तथा एक्टिव रहेंगे।
कुंभ : किसी जमीनी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
मीन : बड़े लोग कामकाजी साथी, सज्जन मित्र हर फ्रंट पर आपके साथ तालमेल करने के लिए तैयार दिखेंगे।
ममता है या मासूम की जान को खतरा? बंदर ने बिल्ली के बच्चे को कलेजे से चिपकाकर छतों पर लगाई दौड़, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जहां के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले (कोतवाली क्षेत्र) में एक बंदर और बिल्ली के बच्चे के बीच अनोखा रिश्ता देखने को मिल रहा है। यह मामला इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ममता या मजबूरी? लोग हैरान
निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले के लोगों ने देखा कि एक बंदर, बिल्ली के छोटे से बच्चे को अपने सीने से चिपकाकर एक छत से दूसरी छत पर घूम रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बंदर उस बच्चे को इतनी मजबूती और प्यार से पकड़े हुए था, जैसे वह उसकी अपनी संतान हो। जहां कुछ लोग इसे जानवरों के बीच की ममता और करुणा मान रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि बिल्ली का बच्चा भूख और प्यास से तड़प रहा है और लगातार रो रहा है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, प्रशासन से मदद की अपील
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं कि कैसे दो अलग प्रजातियों के बीच इतना प्रेम है। वहीं, पशु प्रेमियों ने चिंता जताई है कि बंदर की पकड़ में बिल्ली का बच्चा असुरक्षित हो सकता है। ट्विटर और फेसबुक पर #SaveAnimals और #dmMau जैसे हैशटैग के साथ वीडियो शेयर कर जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से बच्चे को बचाने की गुहार लगाई गई है।
प्रशासनिक दखल का इंतजार
स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए। लोगों का डर है कि बंदर कहीं गलती से बच्चे को छत से ना गिरा दे या बच्चा भूख से दम ना तोड़ दे। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मोहल्ले के लोग मौके पर नजर बनाए हुए हैं।
सावधान! जिले में RTO चालान के नाम पर खाली हो रहे बैंक खाते, बिना OTP के गायब हो रहे पैसे; जानें ठगी का ये नया तरीका
Kasganj News: अगर आपके मोबाइल पर भी RTO ई-चालान का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए! यह आपको ट्रैफिक जुर्माने से बचाने का नहीं, बल्कि आपके बैंक खाते को पूरी तरह खाली करने का नया जाल है। जनपद कासगंज में साइबर ठगों ने APK फाइल के जरिए ठगी का एक ऐसा खतरनाक रास्ता निकाला है, जिसमें न तो आपसे कोई पासवर्ड पूछा जाता है और न ही कोई OTP मांगा जाता है।
बिना OTP के कैसे हो रही है ठगी?
कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में हाल ही में तीन लोग इस डिजिटल डकैती का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि उनका RTO चालान पेंडिंग है। मैसेज के साथ एक फाइल भेजी गई थी जिसका नाम RTO E-Challan.apk था। जैसे ही पीड़ितों ने चालान की जानकारी देखने के लिए उस फाइल को डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल किया, खेल शुरू हो गया। बिना कोई गोपनीय जानकारी साझा किए, कुछ ही मिनटों में उनके खातों से हजारों रुपये कटने के मैसेज आने लगे।
क्या है इस APK फाइल का काला सच?
साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस के अनुसार, यह APK फाइल दरअसल एक मालवेयर (सॉफ्टवेयर वायरस) है। इसे इंस्टॉल करते ही आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। वे आपके मैसेज, गैलरी और बैंकिंग एप्स को रिमोटली एक्सेस कर लेते हैं। यही कारण है कि ठग बिना OTP मांगे ही आपके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पटियाली, संदीप वर्मा ने जनता को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि ठग अब केवल चालान ही नहीं, बल्कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ जैसी सरकारी स्कीमों के नाम पर भी ऐसी फाइलें भेज रहे हैं।
ठगी से बचने के लिए पुलिस के सुझाव:-
– अपरिचित लिंक से बचें: किसी भी अनजान नंबर से आई APK फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें।
– आधिकारिक एप का ही करें प्रयोग: सरकारी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या mParivahan जैसे एप का इस्तेमाल करें।
– टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर Two-Step Verification तुरंत एक्टिव करें।
– यहां करें शिकायत: यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप
अमेठी: जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुकुल बाजार थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने थाना क्षेत्र के निवासी टेंट व्यवसायी शरीफ के हवाले से बताया कि उनका बेटा शाहिद (30) सोमवार देर शाम घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।
उन्होंने बताया कि परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शाहिद का शव थाना क्षेत्र में ही एक नाले में खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, शाहिद की गला रेतकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई।
धारदार हथियार से प्रहार के चार से पांच घाव मिले हैं। उसने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले शाहिद का लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजउद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे, और बाद में पारिवारिक सहमति से शाहिद शुकुल बाजार कस्बे में रहने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से CM योगी ने की मुलाकात, यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा
अधिकारियों ने बताया कि उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में हुई इन चर्चाओं का केंद्र उत्तर प्रदेश में शहरी नियोजन, आंतरिक सुरक्षा ढांचे और डिजिटल शासन में सिंगापुर की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश को ”एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रहा। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री योंग के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विशाल ‘लैंड बैंक’ और शीघ्र ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिलने वाली कनेक्टिविटी को रेखांकित किया।
बयान के अनुसार, बैठक में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सिंगापुर की कंपनियों द्वारा औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर के राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री और गृह मंत्री के. शणमुगम के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान सिंगापुर के तकनीक-एकीकृत पुलिसिंग मॉडल और आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया।

