रायबरेली- बोर्ड बैठक के दौरान जमकर हंगामा, एक वर्ष बाद बोर्ड बैठक का आयोजन, MLA अदिति सिंह बोर्ड बैठक में रही मौजूद, बैठक में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव मौजूद, जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक, राही ब्लाक प्रमुख ने लगाया गंभीर आरोप, बीडीओ गौरी राठौर पर लगाया आरोप, राही ब्लाक के सभागार में बैठक
लखनऊ राजधानी में मनाई जाएगी चांदी वाली होली
लखनऊ- राजधानी में मनाई जाएगी चांदी वाली होली, होली पर सर्राफा बाजारों में जबरदस्त रौनक, सर्राफा बाजार में चांदी की पिचकारी बनी आकर्षण, चांदी की बाल्टी और गुलाल सेट की बढ़ी मांग, ग्राहकों में चांदी की मिठाइयों को लेकर खास उत्साह, लड्डू गोपाल की चांदी की प्रतिमाएं भी खूब बिक रहीं, उपहार स्वरूप चांदी के सामान देने का बढ़ा चलन, होली को खास बनाने के लिए लोग कर रहे खास खरीदारी, सर्राफा व्यापारियों के चेहरे खिले, बिक्री में उछाल, चांदी की पिचकारी से रंग खेलने की तैयारी
लखनऊ में ईंट भट्ठा नियमावली 2026 में संशोधन
लखनऊ- यूपी में ईंट भट्ठा नियमावली 2026 में संशोधन, मंत्री अरुण सक्सेना ने की प्रेस वार्ता, ईंट भट्ठा उद्योग के हित में ऐतिहासिक फैसला, भट्ठे से भट्ठे की दूरी 800 मीटर से 1 किमी, 2012 से पहले के करीब 4000 भट्ठे अब वैध होंगे, संशोधन से 30-40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 2012 नियमावली में पहली बार संशोधन किया गया
लखनऊ 5 लाख का इनामी राशिद नसीम दुबई में अरेस्ट,
लखनऊ- 5 लाख का इनामी राशिद नसीम दुबई में अरेस्ट, चेक बाउंस केस में दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीजा एक्सपायर होने पर UAE में हुई थी अवैध एंट्री, यूपी EOW और ED ने मांगा प्रत्यर्पण, शिकंजा कसा, जेल से रिहाई के बाद प्रत्यर्पण-डिपोर्टेशन की प्रक्रिया, शाइन सिटी पर 554 मुकदमे, हजारों करोड़ की ठगी, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग FEO एक्ट में कार्रवाई तेज की
टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: मैच जिताया, पर जिंदगी की जंग हार गए पिता; कैंसर से थे पीड़ित
UP Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड कप की खुशियां मातम में बदल गई हैं। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के तुरंत बाद रिंकू के लिए एक बेहद दुखद खबर आई। उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है।
लंबे समय से जूझ रहे थे गंभीर बीमारी से
रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले काफी समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मैच और पिता के बीच संघर्ष
रिंकू सिंह के लिए यह समय मानसिक रूप से बहुत कठिन रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक एक दिन पहले रिंकू अपने पिता की गंभीर हालत की जानकारी मिलते ही उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच से पहले उन्हें पिता की नाजुक स्थिति के बारे में बताया गया था। वे तुरंत टीम छोड़कर अपने पिता को देखने लौटे, लेकिन राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए वे फिर से टीम के साथ जुड़ गए।
देश के लिए जीत, पर व्यक्तिगत क्षति
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत की, लेकिन रिंकू सिंह के लिए यह जीत अधूरी रह गई। खचंद्र सिंह का जाना रिंकू के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उनके संघर्ष के दिनों में पिता का साथ हमेशा बना रहा।
जापान दौरे पर CM Yogi, निवेशकों से की मुलाकात,… सलाखों के पीछे ही दिखेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी तोक्यो पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश लाना और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। आदित्यनाथ का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और अनिवासी भारतीय सदस्यों ने किया। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा कि जापान में भारत की एम्बेसडर नगमा एम. मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह आदित्यनाथ की जापान की पहली यात्रा है।
इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंड करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक तोक्यो पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी के साथ बैठक कीं। इसमें वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तनाबे भी शामिल हुए। बयान के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, गोदाम और ‘मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर’ में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि आदित्यनाथ ने कंपनी को ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क’ और उत्तर प्रदेश में ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ का फायदा उठाकर चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में मौके तलाशने का आमंत्रण दिया। बयान के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मुख्य परिचालन अधिकारी काजुकी शिमिजु और दूसरे वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ मूलभूत अवसंरचना निर्माण में सहयोग पर चर्चा करने के लिए बेठकें करेंगे। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री का मोटर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए डेंसो कॉर्पोरेशन के शीर्ष प्रतिनिधियों से भी मिलने का कार्यक्रम भी है।
अधिकारियों ने बताया कि व्यापार एवं निवेश साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए जापान ‘एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन’ के चेयरमैन इशिगुरो नोरिहिको के साथ भी एक बैठक प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्य भाषण देंगे जिसमें वह राज्य की औद्योगिक नीति एवं मूलभूत ढांचे पर जोर और उत्तर प्रदेश को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करेंगे।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित AWHO सोसाइटी के भगत सिंह हॉस्टल में एक बीटेक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
Galgotias University News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित AWHO सोसाइटी के भगत सिंह हॉस्टल में एक बीटेक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
छात्र की पहचान और हालात
मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का निवासी था। वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि गौरव के साथ रहने वाले अन्य तीन छात्र छुट्टियों में घर गए हुए थे, जिस वजह से घटना के समय वह कमरे में अकेला था।
घटना से पहले भेजा गया संदेश
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्र ने घटना से पहले एक युवती को मोबाइल पर संदेश भेजा था। संदेश की सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी व्यक्तिगत या भावनात्मक कारण से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
परिजनों को सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए। फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के समय और कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
हापुड़ में सीमा हैदर जैसा कांड! गांव में रानी बेगम बनकर रह रही महिला निकली महमूदा, पर्स खुला तो उड़ गए सबके होश

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सुरक्षा और सतर्कता को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गढ़मुक्तेश्वर तहसील के दौताई गांव में एक विदेशी महिला पिछले कई सालों से अपनी पहचान बदलकर रह रही थी। जिस महिला को गांव के लोग रानी…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सुरक्षा और सतर्कता को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गढ़मुक्तेश्वर तहसील के दौताई गांव में एक विदेशी महिला पिछले कई सालों से अपनी पहचान बदलकर रह रही थी। जिस महिला को गांव के लोग रानी बेगम के नाम से जानते थे, असल में वह बांग्लादेश की नागरिक महमूदा खातून निकली।
SIR सत्यापन ने बिगाड़ा रानी का खेल
इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाले SIR (सत्यापन) में हुआ। जब वोटर लिस्ट की जांच की जा रही थी, तब एक महिला के दस्तावेजों पर अधिकारियों को शक हुआ। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे न केवल भारतीय पहचान बनाई, बल्कि गांव की प्रधान अफसाना के नाम का फर्जी लेटर हेड इस्तेमाल कर कागजात भी तैयार करवाए। इस धोखाधड़ी को लेकर ग्राम प्रधान ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
संदिग्ध पर्स ने खोले कई राज
शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस आरोपी मसरूफ के घर पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा था। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ एक संदिग्ध लेडीज पर्स लगा, जिसने पूरी कहानी बयां कर दी। पर्स के अंदर से महमूदा खातून और उसकी बेटी रोजा का बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा मिला। बांग्लादेशी दस्तावेज और वहां की करेंसी (मुद्रा) बरामद हुई। एक निकाहनामा भी मिला, जो फर्जीवाड़े की कड़ियां जोड़ता है।
निजामुद्दीन में निकाह और बांग्लादेश में बेटी का जन्म
पुलिस को मिले निकाहनामे के अनुसार, दौताई गांव निवासी मसरूफ ने 11 फरवरी 2021 को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में महमूदा खातून से निकाह किया था। इस शादी के गवाह दिल्ली के बाटला हाउस के दो लोग बने थे। निकाह के बाद महमूदा का नाम बदलकर ‘रानी बेगम’ रख दिया गया और वह चुपचाप गांव में रहने लगी। हैरानी की बात यह है कि मसरूफ और महमूदा के तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी रोजा का जन्म 2023 में बांग्लादेश में हुआ था, जिसका बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट भी पुलिस को घर से मिला है।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
मसरूफ फिलहाल सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही महमूदा खातून उर्फ रानी बेगम अपने पति और बच्चों के साथ फरार हो गई है। गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरामद सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच हर एंगल (सुरक्षा और फर्जीवाड़ा) से की जा रही है।
ईरान को कड़ा संदेश: परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, बातचीत से पहले बोले US वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस

मध्य पूर्व में अमेरिकी युद्धपोतों और सैनिकों की बढ़ती मौजूदगी के बीच अमेरिका ने ईरान को साफ चेतावनी दी है।
इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व में अमेरिकी युद्धपोतों और सैनिकों की बढ़ती मौजूदगी के बीच अमेरिका ने ईरान को साफ चेतावनी दी है। बातचीत से ठीक पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा है कि कूटनीति को कमजोरी समझने की ईरान भूल न करे। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में वेंस ने दो टूक कहा कि दुनिया के “सबसे खतरनाक और अस्थिर” शासन को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका के सैन्य विकल्प महज बयानबाजी नहीं हैं, इन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
ट्रंप पहले भी जता चुके हैं सख्त रुख
इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति Donald Trump ने संसद को संबोधित करते हुए ईरान पर गंभीर आरोप लगाए थे। ट्रंप का कहना था कि ईरान ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है जो अमेरिका तक मार कर सकती हैं और वह अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश में है, जिसे पिछले साल अमेरिकी हमलों में निशाना बनाया गया था।
जिनेवा में अहम बातचीत
इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जिनेवा में अहम बातचीत होने जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां पहुंच चुके हैं। अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व मध्य पूर्व के लिए विशेष दूत Steve Witkoff कर रहे हैं। हालांकि बातचीत से पहले ही अमेरिका ने “मैक्सिमम प्रेशर” नीति के तहत ईरान पर नए प्रतिबंध भी लगाए हैं।
सैन्य विकल्प भी खुले: वेंस
जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अगर बातचीत विफल रही तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी पूरी तरह खुला है। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि बिना युद्ध के हल निकले, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति के पास वह अधिकार भी है।” ईरान के सर्वोच्च नेता को हटाने के सवाल पर वेंस ने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रपति ही करेंगे, लक्ष्य सिर्फ इतना है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों।
ईरान का पलटवार: ‘बड़े झूठ’
उधर ईरान ने ट्रंप के बयानों को “बड़े झूठ” करार दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया और ट्रंप की तुलना नाजी प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स से कर दी। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ तो मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने उसके निशाने पर होंगे। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
परमाणु कार्यक्रम पर पुराना विवाद
पश्चिमी देशों और International Atomic Energy Agency का कहना है कि ईरान ने 2003 तक परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाया था। हाल के वर्षों में वह 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन कर चुका है, जो हथियार-स्तर से बस एक कदम दूर माना जाता है।

