दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सिखू में बुधवार दोपहर आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर से खेत को जोतकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
औरैया जनगणना के प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आज से
औरैया। डीएम व प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना के लिए नामित प्रगणकों व सुपरवाइजरों को 16 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।डीएम ने बताया कि जनपद में इस कार्य के लिए 2663 प्रगणक, 446 सुपर वाइजर तथा 317 रिजर्व प्रगणक व सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। यह लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2246 राजस्व ग्रामों, 75 गैर आबादी ग्रामों और 104 वार्डों में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य करेगें।डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को एचएलओ मोबाइल एप डाउनलोड कराना है। उन्होंने सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि जनगणना में प्राप्त विवरण को अति गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे। गोपनीयता भंग करने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक हजार रुपये तक का जुर्माना तथा तीन वर्ष तक का कारावास हो सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में तहसील औरैया के 245 प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक सुदिती ग्लोबल एकेडमी में होगा। इसी प्रकार तहसील बिधूना में रैपिड ग्लोबल स्कूल में 392 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तहसील अजीतमल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 245 प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के 83 व नगर पंचायत दिबियापुर के 72 प्रगणकों व सुपरवाइजरों को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर पंचायत बिधूना के 45 प्रशिक्षणर्थियों को आरजीएस में, नगर पंचायत अछल्दा के 25 प्रशिक्षणार्थियों को आरपीजी बिधूना में, नगर पंचायत अजीतमल के 35 व अटसू के 22 प्रगणक व सुपरवाइजरों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
दिबियापुर दिनभर दुकानदार समेटते रहे सामान, शाम को पता चला नहीं चलेगा बुलडोजर
दिबियापुर। सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने 348 अवैध भवनों एवं दुकानों पर 16 अप्रैल को बुलडोजर चलने की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह प्रशासन का रुख सख्त दिखा।
इसके बाद अधिकारियों ने कंचौसी नहर पुल के पास पैदल भ्रमण कर चिह्नित मकान मालिकों व दुकानदारों से रात तक सामान हटा लेने की अपील की। चेतावनी दी कि 16 अप्रैल की सुबह से अभियान चलाया जाएगा और मलबा जब्त कर पूरा खर्चा वसूल किया जाएगा।
वहीं, एक स्वीट हाउस के दुकानदार ने अपना स्टे दिखाया। इस पर एसडीएम ने कहा कि यह तो 2024 का स्टे है। जब दुकानदार ने सुनवाई जारी होने की बात कही तो एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ऑनलाइन देखने के निर्देश दिए।
वहीं शोभाराम पोरवाल व राजीव पोरवाल सहित अन्य दुकानों व मकानों में स्टे मिला। इसके बाद नहर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के आगे पीडब्ल्यूडी से संबंधित मकानों व दुकानों पर सही ढंग से लाल निशान न लगे होने पर एडीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मानक के अनुरूप चिह्न अविलंब लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने राम स्वीट हाउस तक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोग दुकानों को खाली करते हुए दिखाई दिए। पूरे दिन मुनादी होती रही। सड़क पर लगे ठेले हटा लेने की चेतावनी दी। इसके बाद शाम तो पता चला कि फिलहाल अभी बुलडोजर चलने पर रोक लगा दी गई है।
—–
बृहस्पतिवार को दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान नहीं चलेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसका अनुपालन किया जा रहा है। -पी. पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना

फोटो-40- चेतावनी के बाद लोडर में सामान लादता दुकानदार
Live Parliament LIVE: संसद में आज से महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा, पीएम मोदी बोले- नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक
लोकसभा में परिसीमन विधेयक पर भारी हंगामा, DMK और विपक्ष का विरोध तेज
संसद के विशेष सत्र में आज सरकार द्वारा लाए जा रहे कई अहम विधेयकों को लेकर जोरदार राजनीतिक बहस देखने को मिली। डीएमके की सांसद और संसदीय दल नेता कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में तीन सरकारी विधेयकों के पेश होने का विरोध करते हुए प्रस्ताव रखा। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 शामिल हैं।
इसी मुद्दे पर तमिलनाडु में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया और राज्यभर में आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने इसे तमिलों के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कड़े विरोध की बात कही।
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ
🔶ईरान की 5 खाड़ी देशों को खरी-खरीः आपके कारण युद्ध में बहुत नुकसान हुआ, “अब हर्जाना भी तुम भरो”
🔶ईरान ने फिर की भारत की खुलकर तारीफ, कहा-“शुक्रिया…भारतीयों जैसा सच्चा दिल कहीं नहीं”
🔶हॉर्मुज़ पर चीन का ईरान को खुला समर्थन; अमेरिका को सख्त संदेश-“हमारे मामलों में टांग मत अड़ाओ वर्ना…”
🔶अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा…अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा’
🔶ईरान के साथ अगले दो दिनों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, डोनाल्ड ट्रंप ने कही बङी बात
🔶अंडमान के समंदर में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को ले जा रही नाव डूबी, 250 लापता
🔶543 नहीं, लोकसभा में होंगे 850 सांसद… सांसदों को दिए गए 3 नए बिलों के मसौदे
🔶PAK में वार्ता फेल होने के बाद पहली बार PM मोदी की ट्रंप से बात, 40 मिनट चर्चा
🔶बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; CM सम्राट चौधरी के साथ Dy CM बिजेंद्र और विजय
🔶NSA डोभाल बोले-जंग का मकसद दुश्मन का मनोबल तोड़ना:देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की ताकत से तय नहीं होती, जनता की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी
🔶गुरुग्राम में मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की प्लानिंग:कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप्स में मैसेज- बीयर की बोतल में पेट्रोल भरो; अब तक 61 गिरफ्तार
🔶काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन:बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट
🔶महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्ठी:लिखा- भारत की बेटियों से उनके हक के लिए सालों तक इंतजार करने नहीं कह सकते
🔶इस साल मानसून कमजोर रहेगा, अल-नीनो के कारण देरी संभव:करीब 80 सेमी बारिश का अनुमान, 8 साल में सबसे कम; मौसम गर्म रहेगा
🔶पाकिस्तान शांतिदूत या रणनीतिक धोखेबाज? ईरान-अमेरिका विवाद के बीच पाक की सऊदी से ‘सीक्रेट डील’
🔶रेप के आरोपी खरात के ठिकानों पर ED का छापा:52 संपत्तियां रडार पर; अश्लील वीडियो और धार्मिक सामान से करोड़ों की कमाई
🔶पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान:तीन थियेटर कमान का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा
🔶छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 12 की मौत:30-40 मजदूर झुलसे, 16 की हालत गंभीर; परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा
🔶समुद्र में नई चुनौती: बलूच विद्रोहियों ने अपनी ‘नेवल विंग’ बनाने की घोषणा की, पाक के सामने खड़ा हुआ बड़ा सुरक्षा संकट
🔷कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र
🐏मेष
नौकरी में प्रमोशन व प्रशंसा मिल सकते हैं। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। लॉटरी व सट्टे के चक्कर में न पड़ें। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। प्रयास करें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अज्ञात भय रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
🐂वृष
लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि के योग हैं। आय बनी रहेगी। व्यवसाय में ध्यान दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। सावधानी आवश्यक है। क्रोध न करें। किसी भी निर्णय के लेने में जल्दबाजी न करें। विवेक से कार्य करें।
👫मिथुन
उत्साह बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। जल्दबाजी न करें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।
🦀कर्क
दौड़धूप अधिक होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्य की गति रुकेगी। शोक समाचार मिल सकता है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
🐅सिंह
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
🙍♀️कन्या
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ वक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आने-जाने में दुर्घटना का भय रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
⚖️तुला
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। विवाद के मौके टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
🦂वृश्चिक
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि की प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
🏹धनु
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। मातहत साथ देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अटके कामों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं होगा।
🐊मकर
सामंजस्य बैठाएं। आय में निश्चितता रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बनते काम में विघ्न उत्पन्न होगा। तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर अशांति रहेगी।
🍯कुंभ
व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी घुटने टेकेंगे। जल्दबाजी में लेनदेन नहीं करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। तनाव रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी।
🐟मीन
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उत्साह तथा प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।
लखनऊ हाईकोर्ट में गोमतीनगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज मामला अगली सुनवाई 22 अप्रैल को हुई तय
लखनऊ : हाईकोर्ट में गोमतीनगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज मामला अगली सुनवाई 22 अप्रैल को हुई तय कोर्ट ने मुआवजा वितरण पर लगाई रोक अनुमति बिना अधिगृहीत जमीन का भुगतान नहीं होगा जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है खंडपीठ न्यायमूर्ति राजन रॉय व मंजीव शुक्ला की बेंच का आदेश विस्थापन आकलन के लिए जिलाधिकारी ने बनाई समिति प्रक्रिया पूरी करने में लग सकते हैं दो महीने ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर कोर्ट पहले ही जता चुका सख्ती
लखनऊ: UP में गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट
लखनऊ: UP में गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट बिना कटौती सुचारू बिजली सप्लाई के निर्देश जारीलोकल फाल्ट पर टीम को तुरंत पहुंचने का आदेश पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए विशेष सतर्कता हर ट्रांसफार्मर पर फ्यूज और टेललेस यूनिट लगाने के निर्देश ट्रिपिंग किसी भी कीमत पर न होने देने का आदेशबिजली कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन को दी चेतावनी15 अप्रैल से 21 मई तक चलेगा प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान मांगें न मानी गईं तो गर्मियों में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की चेतावनी
लखनऊ ATS जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन,
लखनऊ :ATS जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन,आकिब पर कसा शिकंजा आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू 4 बार सऊदी अरब जा चुका है आरोपी अगस्त 2025 से विदेश में ही है आकिब 2018 में बना था आकिब का पासपोर्ट जांच एजेंसी ने खंगाली पूरी ट्रैवल हिस्ट्री 2019 से 2025 के बीच कई बार सऊदी-भारत यात्रा आरोपी को वापस लाने की कवायद तेज गिरफ्तारी के बाद आतंकी मॉड्यूल पर बड़े खुलासे संभव

