Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 5

रंगों के बीच मौत से सामना: ग्रेटर नोएडा में मासूम के चेहरे के पार हुआ लोहे का सरिया, बाल-बाल बची जान

0

Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अजनारा होम सोसाइटी में होली की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब ओपन पार्क एरिया में खेल रहे 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोसाइटी परिसर में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए नुकीले लोहे के सरियों ने मासूमों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार देर रात सोसाइटी के बच्चे पार्क में एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे और पानी से खेल रहे थे। इसी दौरान दौड़ते समय एक 14 वर्षीय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में लगे पौधों की फेंसिंग (घेराबंदी) से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का नुकीला सरिया सीधे बच्चे के मुंह के अंदर घुस गया। वहीं, उसके साथ खेल रहा एक अन्य बच्चा भी इसी सरिये की चपेट में आ गया, जिससे उसके माथे पर गहरी चोट आई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और खून से लथपथ बच्चों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
परिजनों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के मुंह से सरिया निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि सरिया किसी मुख्य नस या अंग तक नहीं पहुंचा, वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था।

मेंटेनेंस और बिल्डर की लापरवाही पर उठे सवाल
सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि यह पूरी तरह से मैनेजमेंट की लापरवाही है। हरियाली बढ़ाने के नाम पर जो पौधे लगाए गए थे, उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए सरिए बेहद नुकीले और खतरनाक थे। पार्क बच्चों के खेलने की जगह है, वहाँ इस तरह के जानलेवा नुकीले सरिए लगाना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। इस घटना के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अन्य सोसायटियों में रहने वाले अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन से दूर होगी नकरात्मकता

0

फ्रंट पर किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी, मगर खर्चों के कारण अर्थ दशा कुछ टाइट रहेगी।

वृष: कोर्ट-कचहरी के काम निपटाने के लिए समय बेहतर, बड़े लोगों में आपका लिहाज पैठ बढ़ेगी, अर्थ दशा भी बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन: कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता रहेगी, आप अपने कामकाजी कामों को उत्साही मन के साथ निपटा सकेंगे, सफलता साथ देगी।

कर्क: व्यापार कारोबार में लाभ वाला सितारा, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी, धार्मिक कामों में रुचि।

सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

कन्या : सितारा नुकसान परेशानी वाला, इसलिए न तो उधारी में फंसें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।

तुला: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग लाभ देगी, वैसे आमतौर पर आप हर मोर्चा पर प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक: सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे और आपकी बात ध्यान, धीरज के साथ सुनेंगे।

धनु : नेक कामों में ध्यान, स्कीमों-प्रोग्रामों को आगे बढ़ाने के लिए समय बेहतर, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।

मकर: सितारा पेट के लिए कमजोर, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

कुंभ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।

मीन : अशांत, बेचैन तथा डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे।

रायबरेली दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप,

0

रायबरेली- दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप, एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप, चन्दापुर क्षेत्र के मऊ बाजार की घटना

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों का दिख रहा असर,

0

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों का दिख रहा असर, राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी, प्रदेश में मामलों के निस्तारण में खासा सुधार, कुल राजस्व मामले के निस्तारण में प्रयागराज दूसरे, आजमगढ़ तीसरे और जौनपुर चौथे स्थान पर रहा

 

लखनऊ यूपी में मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी निवेश,

0

लखनऊ- यूपी में मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी निवेश, यूपी में 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश, वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में निवेश, 2 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर, अन्य राज्यों के लिए प्रेरक बना उत्तर प्रदेश, मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन से आय के नए अवसर

औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:मार्केट से सब्जी लेकर लौटते समय हुआ हादसा

0

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना मुरादगंज रोड पर एक ईंट उद्योग के सामने हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

औरैया में ख्वाजा बंदा नवाज की सालाना फातिहा:अकीदत से हुई, रोजा इफ्तार का भी एहतिमाम

0

औरैया के फफूँद स्थित आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में ग्यारह रमज़ान को हज़रत ख्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा अदा की गई। इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।असर की नमाज़ के बाद आयोजित इस फातिहा में नगर और क्षेत्र के साथ-साथ बाहर से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की। सभी ने मिलकर मुल्क की सलामती, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कीं।

आस्ताना आलिया पर रोज़ा इफ्तार का भी इंतज़ाम किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने हिस्सा लिया। मगरिब की नमाज़ के बाद जायरीनों को चिश्ती लंगर भी वितरित किया गया।

सालाना उर्स की शुरुआत खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में कुरआनख्वानी से हुई। दरगाह परिसर में सुबह से ही साफ-सफाई और अन्य इंतज़ाम पूरे कर लिए गए थे। बाद नमाज़ इशा महफिल-ए-सिमा और कुल की फातिहा के साथ सालाना उर्स का समापन हो गया।

अयोध्या पूर्व MLA बाबा गोरखनाथ, SDM के बीच नोकझोंक,

0

अयोध्या- पूर्व MLA बाबा गोरखनाथ, SDM के बीच नोकझोंक, फोन पर हुई गरमागरम बहस का ऑडियो वायरल, पूर्व भाजपा विधायक गाली-गलौज पर उतरे, एसडीएम सुधीर कुमार बातचीत में गिड़गिड़ाते रहे, आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर हुआ विवाद, HC के निर्देशों का हवाला देकर निर्माण का मुद्दा उठा, बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम पर लगाया आरोप, निर्माण में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया, सीलिंग की जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण का आरोप

 

लखनऊ पारा में BOB में करोड़ों के गबन का खुलासा

0

लखनऊ- पारा में BOB में करोड़ों के गबन का खुलासा, मुख्य आरोपी बैंक मित्र शिवा की पत्नी अरेस्ट, शिवा राव की पत्नी, मां और सहयोगी गिरफ्तार, अब तक 100 से ज्यादा पीड़ित सामने आए, खातों में 12 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेनदेन, गबन के पैसों से खरीदे जेवरात कब्जे से बरामद, 47 हजार रुपये कैश, कार, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद, शिवा राव और सहयोगी दीपक पहले ही अरेस्ट, खाताधारकों, कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी

 

मथुरा मगोर्रा थाना पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़

0

मथुरा मगोर्रा थाना पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश कुलदीप हुआ घायल, मगोर्रा के सौंख गोवर्धन रोड पुलिया पर मुठभेड़, कब्जे से तमंचा, चार कारतूस, बाइक हुई बरामद