इटावा- लोन के नाम पर 4 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने शत-प्रतिशत रकम कराई वापस, यूपीआई के जरिए निकाले गए थे रुपये, थाना साइबर क्राइम की त्वरित कार्रवाई, एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम का किया धन्यवाद, साइबर ठगों पर पुलिस का सख्त प्रहार
सीतापुर- श्रद्धा, भक्ति,आस्था के संगम में पहुंचे अनुयाई,
सीतापुर- श्रद्धा, भक्ति,आस्था के संगम में पहुंचे अनुयाई, गरीबदास के 300वें बोध दिवस पर 20 जोड़ों की शादी, बोध दिवस पर 20 जोड़ों का हुआ दहेज रहित विवाह, अनुयाईयों ने बड़ी संख्या में किया स्वेच्छिक रक्तदान, 9 मंडलों से बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे अनुयाई, जरूरतमंदों को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत दी मदद, रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा, मकान की मदद, महोली के चड़रा गांव में सतलोक आश्रम में आयोजन
लखनऊ राजधानी में मनाई जाएगी चांदी वाली होली
लखनऊ- राजधानी में मनाई जाएगी चांदी वाली होली, होली पर सर्राफा बाजारों में जबरदस्त रौनक, सर्राफा बाजार में चांदी की पिचकारी बनी आकर्षण, चांदी की बाल्टी और गुलाल सेट की बढ़ी मांग, ग्राहकों में चांदी की मिठाइयों को लेकर खास उत्साह, लड्डू गोपाल की चांदी की प्रतिमाएं भी खूब बिक रहीं, उपहार स्वरूप चांदी के सामान देने का बढ़ा चलन, होली को खास बनाने के लिए लोग कर रहे खास खरीदारी, सर्राफा व्यापारियों के चेहरे खिले, बिक्री में उछाल, चांदी की पिचकारी से रंग खेलने की तैयारी
लखनऊ में ईंट भट्ठा नियमावली 2026 में संशोधन
लखनऊ- यूपी में ईंट भट्ठा नियमावली 2026 में संशोधन, मंत्री अरुण सक्सेना ने की प्रेस वार्ता, ईंट भट्ठा उद्योग के हित में ऐतिहासिक फैसला, भट्ठे से भट्ठे की दूरी 800 मीटर से 1 किमी, 2012 से पहले के करीब 4000 भट्ठे अब वैध होंगे, संशोधन से 30-40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 2012 नियमावली में पहली बार संशोधन किया गया
लखनऊ 5 लाख का इनामी राशिद नसीम दुबई में अरेस्ट,
लखनऊ- 5 लाख का इनामी राशिद नसीम दुबई में अरेस्ट, चेक बाउंस केस में दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीजा एक्सपायर होने पर UAE में हुई थी अवैध एंट्री, यूपी EOW और ED ने मांगा प्रत्यर्पण, शिकंजा कसा, जेल से रिहाई के बाद प्रत्यर्पण-डिपोर्टेशन की प्रक्रिया, शाइन सिटी पर 554 मुकदमे, हजारों करोड़ की ठगी, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग FEO एक्ट में कार्रवाई तेज की
टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: मैच जिताया, पर जिंदगी की जंग हार गए पिता; कैंसर से थे पीड़ित
UP Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड कप की खुशियां मातम में बदल गई हैं। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के तुरंत बाद रिंकू के लिए एक बेहद दुखद खबर आई। उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है।
लंबे समय से जूझ रहे थे गंभीर बीमारी से
रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले काफी समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मैच और पिता के बीच संघर्ष
रिंकू सिंह के लिए यह समय मानसिक रूप से बहुत कठिन रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक एक दिन पहले रिंकू अपने पिता की गंभीर हालत की जानकारी मिलते ही उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच से पहले उन्हें पिता की नाजुक स्थिति के बारे में बताया गया था। वे तुरंत टीम छोड़कर अपने पिता को देखने लौटे, लेकिन राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए वे फिर से टीम के साथ जुड़ गए।
देश के लिए जीत, पर व्यक्तिगत क्षति
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत की, लेकिन रिंकू सिंह के लिए यह जीत अधूरी रह गई। खचंद्र सिंह का जाना रिंकू के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उनके संघर्ष के दिनों में पिता का साथ हमेशा बना रहा।
जापान दौरे पर CM Yogi, निवेशकों से की मुलाकात,… सलाखों के पीछे ही दिखेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी तोक्यो पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश लाना और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। आदित्यनाथ का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और अनिवासी भारतीय सदस्यों ने किया। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा कि जापान में भारत की एम्बेसडर नगमा एम. मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह आदित्यनाथ की जापान की पहली यात्रा है।
इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंड करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक तोक्यो पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी के साथ बैठक कीं। इसमें वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तनाबे भी शामिल हुए। बयान के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, गोदाम और ‘मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर’ में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि आदित्यनाथ ने कंपनी को ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क’ और उत्तर प्रदेश में ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ का फायदा उठाकर चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में मौके तलाशने का आमंत्रण दिया। बयान के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मुख्य परिचालन अधिकारी काजुकी शिमिजु और दूसरे वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ मूलभूत अवसंरचना निर्माण में सहयोग पर चर्चा करने के लिए बेठकें करेंगे। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री का मोटर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए डेंसो कॉर्पोरेशन के शीर्ष प्रतिनिधियों से भी मिलने का कार्यक्रम भी है।
अधिकारियों ने बताया कि व्यापार एवं निवेश साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए जापान ‘एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन’ के चेयरमैन इशिगुरो नोरिहिको के साथ भी एक बैठक प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्य भाषण देंगे जिसमें वह राज्य की औद्योगिक नीति एवं मूलभूत ढांचे पर जोर और उत्तर प्रदेश को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करेंगे।

