लखनऊ: बुद्धेश्वर में नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला हुआ है। आवारा पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी विनय पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। 4 सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।