झांसी- दो ट्रकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टक्कर हुई। हादसे में अशोक चौहान की मौत हुई है। ट्रक कानपुर से मध्य प्रदेश जा रहा था। मामला रक्सा थाना क्षेत्र के शिवपुरी हाईवे का है।
गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज
गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज
अयोध्या। थाना मवई और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने PLAYERS77.COM नामक गेमिंग व ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही उनके बैंक खातों में कुल 63 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकील अहमद उर्फ उर्फी (27) निवासी बसौढ़ी, अयोध्या और अमन खान (22) निवासी उन्नाव, मवई क्षेत्र में कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन गेम में निवेश का लालच देते थे। गेम में पैसा लगाने के बाद रिफंड के नाम पर टैक्स और सर्विस चार्ज मांगकर साइबर ठगी की जाती थी।
जांच में आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब 11 हजार गेमिंग आईडी-पासवर्ड, लेनदेन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट बरामद हुई हैं। पुलिस ने अकील के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 6 लाख रुपये तथा एक संदिग्ध एचडीएफसी खाते में 57 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी सुफियान फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े,
बुलंदशहर, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में अजब सिंह और सोनू की मौत, गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल, दोनों पक्षों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग, SSP समेत पुलिस अधिकारी मौके पर, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर की घटना

