औरैया। जनपद के पारंपरिक व्यंजनों और उत्पादों जैसे शुद्ध देसी घी, दूध की मिठाई, बालूशाही व शुद्ध गुड़ से बने उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए सितंबर में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में व्यंजन सजाए जाएंगे।इसमें पहली बार एक जनपद एक व्यंजन के तहत चयनित उद्यमियों को प्रदर्शनी के लिए स्टॉल व आवागमन का पूरा खर्च सरकार देगी। इसके संवर्धन के लिए जल्द ही उद्यमियों के साथ बैठक कर सुझाव भी लिए जाएंगे।इस आयोजन को लेकर देशी घी और बालूशाही का उत्पादन करने वाले व्यापारियों को विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से इसे लेकर व्यापारियों से संपर्क भी किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय विस्तार, स्वचालित मशीनें लगाने, पैकेजिंग-लेबलिंग, क्लाउड किचन, कोल्ड चेन और वैन आदि के लिए ऋण की सुविधा दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।इस आयोजन को लेकर देशी घी और बालूशाही का उत्पादन करने वाले व्यापारियों को विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से इसे लेकर व्यापारियों से संपर्क भी किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय विस्तार, स्वचालित मशीनें लगाने, पैकेजिंग-लेबलिंग, क्लाउड किचन, कोल्ड चेन और वैन आदि के लिए ऋण की सुविधा दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।
फफूंद को जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग तेज
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय का मुख्य रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि जनपद औरैया का प्रमुख रेलवे स्टेशन दिबियापुर में स्थित है। यह स्टेशन जिला मुख्यालय ककोर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है। इससे लगभग 3500 से 5000 तक लोगों का रोजाना आवागमन होता है।
कानपुर देहात, बेइज्जती ने आहत युवक की मौत
कानपुर देहात, बेइज्जती ने आहत युवक की मौत का मामला, मामले में परिजनों का सट्टी पुलिस पर आरोप, दबंगों ने युवक को सार्वजनिक रूप से पीटा था, पिटाई से आहत होकर आत्महत्या का आरोप, युवक ने बनाई वीडियो,कुछ लोगों पर लगाए आरोप, मामले में सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज, पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का गंभीर आरोप, थाने से ही पैसे लेकर छोड़ने का लगाया आरोप, कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र का मामला
आगरा, 27 अवैध मस्जिद, मजार, दरगाह मामला, हटाने की मांग वाली याचिका पर हुई सुनवाई,
आगरा, 27 अवैध मस्जिद, मजार, दरगाह मामला, हटाने की मांग वाली याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने सुनवाई कर फैसला रखा सुरक्षित, शनिवार को कोर्ट सुना सकती अपना फैसला, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वादी पक्ष से पूछा, क्या सिर्फ मस्जिदें दिखीं, मंदिर नहीं?, कुंवर अजय तोमर ने दायर की याचिका, धार्मिक स्थलों को हटाने की मांग की थी
आजमगढ़, SSP का लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई,
आजमगढ़, SSP का लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित, डॉ. अनिल कुमार ने किया निलंबित, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी निलंबित, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, जीयनपुर थाने के SI गोपाल प्रसाद मौर्य निलंबित, मौर्य पर विवेचना में गंभीर धाराएं बदलने के आरोप, सिधारी थाने के मुख्य आरक्षी भी निलंबित, अखिलेश कुमार पर अनुशासनहीनता के आरोप

