Saturday, March 7, 2026
Home Blog Page 3

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य, हर समस्या का पारदर्शी तरीके से हो निस्तारण: योगी

0
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को जन शिकायतों का तत्परता और संवेदनशीलता से समाधान करने की हिदायत देते हुए आगाह किया कि किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं।

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की और सभी को समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन समस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशीलता से करें। उन्होंने हिदायत दी, ”इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। बयान के मुताबिक जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इलाज के लिए उनकी भरपूर मदद करेगी।

Hoarding Disorder: घर में बेकार सामानों का लगा ढेर, फिर भी फेंकने का नहीं होता मन? ये हो सकती है दिमागी बीमारी

0

क्या आपके घर में भी ढेर सारी पुरानी चीजें इकट्ठा हैं, इनमें से कई तो ऐसी ही जिनका वर्षों से कोई इस्तेमाल भी नहीं हुआ है? घर में बिना काम की चीजें हैं फिर भी उसे फेंकने की इच्छा नहीं होती तो संभव है कि ये मानसिक स्वास्थ्य विकार हो सकता है जिसे होर्डिंग डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है।

क्या आपके घर में भी पुरानी चीजों का ढेर लगा हुआ है? पुराने डब्बे, बिना काम के कपड़े, गत्ते आदि। इनमें से कई चीजें तो ऐसी हैं जिनका वर्षों से कोई इस्तेमाल भी नहीं हुआ है। घर में बिना काम की चीजें पड़ी हैं, फिर भी उन्हें फेंकने या किसी दूसरे को देने की इच्छा नहीं होती? 

आमतौर पर पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि आप आलसी हैं, चीजों को हटाने के लिए जानबूझकर समय नहीं निकालते या फेंकना नहीं चाहते हैं। पर विशेषज्ञ इसे मेंटल हेल्थ की समस्या के तौर पर देखते हैं। जमाखोरी, पुरानी चीजों को इकट्ठा करते रहना उन्हें खाली न करना होर्डिंग डिसऑर्डर नामक समस्या की वजह से हो सकता है।

अगर आपके घर में भी बुजुर्ग या किसी अन्य में ऐसी आदत है तो उनपर चीखने-चिल्लाने या चीजों को न फेंकने के लिए गुस्सा न करें। मानसिक स्वास्थ्य की इस तरह की समस्याओं पर डॉक्टरी सलाह जरूर हो सकता है।

पुराने चीजों को इकट्ठा न करने की आदत- होर्डिंग डिसऑर्डर

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ निधि जैन बुखारिया कहती हैं, अक्सर हम सभी के घरों में कोई ऐसा हो सकता है जिसे आपने भी पुराने चीजों को इकट्ठा करते रहने की आदत के लिए शिकायत की होगी।

ये कोई आलस ये गंदगी की इच्छा नहीं है, बल्कि ये साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर हो सकता है। इनमें लोगों को पुरानी, बेकार पड़ी और जिनका इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है उसे फेंकने या फेंकने का सोचने तक में घबराहट या दिक्कत होने लगती है।

 

उन्हें ऐसा लग सकता है कि ये सामान बाद में काम आ जाएगा, फेंक दिया तो दिक्कत आ सकती है या फिर इसके साथ कुछ यादें जुड़ी हैं। इस चक्कर में घर में पुराने सामान इकट्ठा होते रहते हैं और पूरा घर अव्यवस्थित सा लग सकता है।

होर्डिंग डिसऑर्डर के बारे में जान लीजिए

जैसा कि बताया गया है कि होर्डिंग डिसऑर्डर एक ऐसी समस्या है जिसमें आपको अपनी चीजों को फेंकने या उनसे अलग होने में दिक्कत होती है।

  • आपको लगता है कि ये चीजें घर में रहनी ही चाहिए, कभी न कभी इनका इस्तेमाल हो सकता है।
  • आप धीरे-धीरे बहुत सारी चीजें इकट्ठा करते जाते हैं।
  • कुछ मामलों में, होर्डिंग डिसऑर्डर का आपके साथ रहने वालों की जिंदगी पर असर हो सकता है।
  • होर्डिंग डिसऑर्डर वाले लोग इसे समस्या नहीं मानते, हालांकि इसके कारण आसपास या साथ रहने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

0

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं। अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है। अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया। अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।

Kanpur Dehat: बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गाली-गलौज का विरोध करने पर बरसाईं लाठियां, पांच पर FIR

0

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव की बाजार में गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने वृद्ध की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर निनाया निवासी चंद्रपाल (75) मंगलपुर को शाम छह बजे गांव के बाजार गए थे। यहां एक पक्ष के कुछ लोगों से उनका गाली देने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी रामजानकी ने बताया कि गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सिद्ध गोपाल शर्मा ने उनका उपचार किया।

रात को बिगड़ी हालत, हो गई मौत
चोटें सामान्य बता घर भेज दिया। इधर, बुधवार दोपहर करीब करीब ढाई बजे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही संतोष, कल्लू, विजय और दो अन्य लोगों ने बाजार में उनके पिता चंद्रपाल को लाठी, डंडों, सरिया व लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। होली त्योहार पर मारपीट कर हत्या करने से हड़कंप मच गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के गैर इरादतन हत्या, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

 

Etawah: पति से विवाद के बाद महिला बेटी समेत कुएं में कूदी, बेटी की मौत, मां को ग्रामीणों ने जीवित निकाला

0

होली के दिन लालपुरा गांव में बुधवार शाम पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला व उसकी बेटी ने 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। बेटी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बेटी का पुलिस व फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने चार घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला दिवस 2026: पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा चयन

0

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां कक्षा 12 से परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली करीब 5000 युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है।

रोजगार महाकुंभ में ऑटोमोबाइल जैसे महिंद्रा, बजाज बैंकिंग और फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, ई-कॉमर्स जैसे  फ्लिपकार्ट के अलावा आईटी और रिटेल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। यहां 12वीं पास स्नातक,परोस्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा धारक युवतियां रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

उन्होंने बताया कि यह मेला विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए समर्पित है, जहां ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक युवतियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Lucknow: किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत; परिजनों का रोड जाम कर हंगामा

0

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बुद्धू खेड़ा में किसान पथ पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला समेत बाइक सवार तीन लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई स्थित ट्रामा टू में भर्ती कराया। जहां सास ससुर की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन करने लगे। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसर परिजनों को समझाने में जुटे हैं।

मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) पत्नी और ससुर मुन्नी लाल (60) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर हा रहे थे। तभी रास्ते में किसान पथ पर एसयूवी ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुशील और उनके ससुर मुन्नी लाल की मौत हो गई, जबकि सुशील की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

‘अमेरिका-इस्राइल के हमले हमारे करीब’: अखिलेश ने पूछा- किसी ने भाजपा के होंठ सिल दिए या इनका कोई पत्ता दबा है?

0

अखिलेश यादव ने गुरुवार को X अकाउंट से ट्ववीट किया। उन्होंने कहा, अमेरिकी-इस्राइल हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुंचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बंधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है?

 

भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया

एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुंह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है।

इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। 

संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे

भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीका ढूंढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।

होली के जश्न में खून का रंग: 10 मिनट तक चलीं लाठियां और रॉड, महिलाओं को भी नहीं बख्शा; 11 लोग लहूलुहान

0

Barabanki News: बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकारिया गांव में बुधवार को होली की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक हिंसक जंग में तब्दील हो गया। दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिसमें महिलाओं समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मामूली कहासुनी और फिर तांडव
घटना बुधवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों तरफ से दर्जनों लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर सड़क पर उतर आए। करीब 10 मिनट तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।

घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी का आरोप
पीड़ित पक्ष के अवधेश नामक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे, तब दूसरे पक्ष के लोग जबरन उनके घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट की। अवधेश का दावा है कि बीच-बचाव करने पर चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस संघर्ष में एक पक्ष के 8 और दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलते ही देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, गांव में फिलहाल शांति है लेकिन एहतियातन निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की तहरीर (शिकायत) मिल गई है और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Emirates ने 7 मार्च तक दुबई के लिए सभी उड़ानें रोकी, यात्रियों को दी खास सलाह ! एयर अरेबिया ने भी रद्द की सेवाएं

0

international Desk: अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वेस्ट एशिया में तेज़ होते सैन्य टकराव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है। दुबई स्थित प्रमुख एयरलाइन Emirates ने 7 मार्च तक सभी निर्धारित उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही  हैं। सीमित शेड्यूल के तहत कुछ फ्लाइट्स संचालित होंगी और केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति  दी जाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों को बिना सूचना के एयरपोर्ट न आने की सलाह दी है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 एयर अरेबिया ने भी रोकी सेवाएं
Air Arabia ने भी 9 मार्च दोपहर 3 बजे (UAE समय) तक अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। कुछ सीमित उड़ानें संबंधित अधिकारियों की अनुमति से चलाई जा रही हैं। ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।  इजरायल ने लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर हमले तेज किए। दुबई मध्य पूर्व का प्रमुख ट्रांजिट हब है। यहां उड़ानें रद्द होने से एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच यात्रा और कार्गो सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

  • मेल नोटिफिकेशन नियमित जांचें
  • फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करें
  • एयरलाइन से संपर्क के बिना एयरपोर्ट न जाएं