Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 6

MRP से ज्यादा में सिगरेट बेचना पड़ा भारी, ₹20 महंगे में बेची तो लग गया ₹10 लाख का जुर्माना, Consumer कोर्ट का बड़ा एक्शन

0

Cigarette/Overcharging Fine: ग्राहकों से MRP से ज्यादा पैसे वसूलने वाले दुकानदारों और कंपनियों के खिलाफ Consumer Court ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ग्राहक से सिगरेट के पैकेट पर तय कीमत से महज 20 रुपये ज्यादा वसूलना दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी ITC को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने दोनों पर करीब 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है। इस कड़े फैसले के बाद पूरे प्रदेश के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

SUBSCRIBE KRE

 

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह मामला 29 जनवरी का है, जब अलीगढ़ में एक ग्राहक ने एक स्थानीय दुकानदार से मशहूर Classic ब्रांड सिगरेट का एक पैकेट खरीदा था।सिगरेट के पैकेट पर जो दाम छपा था, दुकानदार उससे 20 रुपये ज्यादा मांग रहा था। ग्राहक ने जब इसका विरोध किया, तब भी दुकानदार नहीं माना और उसने जबरन ग्राहक से 360 रुपये वसूल लिए। ग्राहक ने हार न मानते हुए इस अवैध वसूली के पक्के सबूत जुटाए और जिला उपभोक्ता आयोग में इसकी कानूनी शिकायत दर्ज करा दी।

अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला, 10 लाख का जुर्माना
मामले की पूरी सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी और सदस्य पूर्णिमा सिंह राजपूत की पीठ ने शिकायत को बिल्कुल सही पाया।
कोर्ट ने Consumer Protection Act 2019 के नियमों के तहत सख्त रुख अपनाते हुए कड़े आदेश दिए। अनुचित व्यापारिक गतिविधियों का दोषी पाते हुए दुकानदार और निर्माता कंपनी (ITC) दोनों पर संयुक्त रूप से करीब 10 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया।  ग्राहक से जो 20 रुपये ज्यादा लिए गए थे, उसे 18% वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया गया। ग्राहक को हुई मानसिक परेशानी और कानूनी लड़ाई लड़ने के एवज में 5,000 रुपये अलग से देने को कहा गया।

ध्यान दें…. MRP से  1 रुपए से भी ज्यादा मांगना है अपराध, ऐसे करें शिकायत
उपभोक्ता अदालत के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि किसी भी सामान पर छपे हुए मूल्य (MRP) से एक रुपया भी ज्यादा लेना कानूनन जुर्म है। अगर कोई दुकानदार आपके साथ ऐसा करता है, तो आप इन तरीकों से घर बैठे शिकायत कर सकते हैं….

1

मातम में बदली नई कार लेने की खुशी, 100 मीटर गहरी खाई में गिरते ही लगी भीषण आग, जिंदा जल गए दो लोग

0

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई जिससे उसमें जलकर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

SUBSCRIBE KRE

 

लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने बताया कि दुर्घटना टनकपुर- पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के बंतोली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय पिथौरागढ़ के कनालीछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार हल्द्वानी से नई कार खरीदकर परिवार के साथ लौट रहे थे जबकि उनकी कार डीडीहाट निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार चला रहा था।

SUBSCRIBE KRE

डांगर ने बताया कि बंतोली के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। कार में पीछे की सीट पर बैठी बलदेव की पत्नी नीतू देवी (35) तथा उनके दो पुत्र- आठ वर्षीय अद्वित एवं पांच वर्षीय आरव छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हालांकि, बलदेव और राजेंद्र कार में ही फंस गए और दोनों की उसमें जिंदा झुलस कर मौत हो गई।

*SUBSCRIBE KRE*

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत कार्य चलाया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो, मेरी पर नहीं; ट्रंप पर भड़कीं इटली की PM मेलोनी

0

वॉशिंगटन: इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। मेलोनी ने ट्रंप द्वारा उनकी लोकप्रियता पर की गई टिप्पणी का तीखा जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि इटली एक संप्रभु राष्ट्र है और वह किसी के सामने नहीं गिड़गिड़ाएगा।

मेरी लोकप्रियता इटली के हितों पर निर्भर: मेलोनी
ट्रंप के हमलों पर पलटवार करते हुए मेलोनी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, बिना किसी उकसावे के लगातार किए जा रहे ये हमले बेमतलब हैं। जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपका दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है’। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि उनकी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर निर्भर करती है, न कि ट्रंप के साथ उनके रिश्तों पर।

इटली एक संप्रभु देश, नहीं बर्दाश्त करेगा अपमान
मेलोनी ने संप्रभुता के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इटली में अमेरिकी मिलिट्री बेस के समझौतों का हमेशा सम्मान किया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश की गरिमा से समझौता किया जाए। उन्होंने ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा, ‘इटली एक संप्रभु देश है। मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें’।

विवाद की जड़: फोटो के लिए ‘गिड़गिड़ाने’ का दावा
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने जी 7 मीटिंग के बाद दावा किया कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘गिड़गिड़ा’ रही थीं। इसके बाद ट्रंप ने एक और विवादास्पद बयान दिया कि मेलोनी ने ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया और अब जीत के बाद वह फोटो के लिए पीछे पड़ी हैं।

संबंधों में कड़वाहट
ट्रंप के इन बयानों के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों में तल्खी साफ देखी जा रही है। मेलोनी ने ट्रंप के दावों को ‘झूठ’ करार दिया है। इस अपमान के विरोध में इटली के विदेश मंत्री ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया है, जिससे साफ है कि पूरी इटली सरकार अपनी प्रधानमंत्री के समर्थन में एकजुट है।

SUBCRIBE KRE

 

95 हजार एग्जाम रूम, 1.38 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार जैमर्स… 22 लाख स्टूडेंट्स आज देंगे NEET री-एग्जाम

0

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट(यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनटीए ने शनिवार को बताया कि परीक्षा देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों तथा विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्ष तैयार किये गये हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। कुल 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जायेगी। इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए बड़े पैमाने पर मानव संसाधन की भी तैनाती की गयी है।

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि केंद्रों पर अतिरिक्त परीक्षा कर्मियों की भी व्यवस्था की गयी है। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सेंटर सिस्टम ऑफिसर (सीएसओ) भी नियुक्त किये गये हैं, जो तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए करीब 6,700 ऑब्जर्वर तथा 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर लगाये गये हैं। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों से भी किया जायेगा। राज्य सरकारों, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग के सहयोग से परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और परिवहन सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं की जांच भी की गयी। एनटीए ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एम्बुलेंस और अभिभावकों के लिए छायादार प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। साथ ही एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों और कथित पेपर लीक संबंधी झूठे दावों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि अभ्यर्थी केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आ

आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

0

Aaj Ka Good Luck (21st June 2026): 21 जून 2026 का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ, कुछ को करियर में सफलता और कुछ को पारिवारिक सुख प्राप्त होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का गुडलक और भाग्य बढ़ाने के विशेष उपाय।

मेष: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने के आसार हैं। घर में सुख समृद्धि आयेगी। मानसिक तनाव दूर होंगे।
उपाय: फ्रूटी जूस बच्चों को दान दें।

वृषभ: आज मन विचलित रह सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सेहत के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

मिथुन: आपकी आय में वृद्धि होगी। बॉस का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं।
उपाय: तुलसी पत्र विष्णु जी को चढ़ाएं।

कर्क: आज आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं लेकिन सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय: राम चरित्र मानस का पाठ करें।

सिंह: वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। बेबी के लिए ट्राई कर रहे कपल्स को गूड न्यूज मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन आमदन भी अच्छी होगी।
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को भोजन कराएं।

कन्या: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
उपाय: किन्नरों को पुष्प माला भेंट करें।

तुला: आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन धन मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: काला नमक गऊ को डालें।

वृश्चिक: पार्टनर के साथ चल रहा झगड़ा समाप्त होगा। कोई आपको धोखा दे सकता है इसलिए संभलकर रहे। मित्रता से फायदा मिलेगा।
उपाय: मन्दिर में बताशे चढ़ाएं।

धनु: आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। करियर में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से चल रही परेशानियां समाप्त होंगी।
उपाय: शिव स्त्रोत्र पढ़ें।

मकर: किसी खास व्यक्ति से चल रहा झगड़ा खत्म होगा। मन शांत रहेगा। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन खर्चों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
उपाय: शनि चालीसा का जाप करें।

कुंभ: प्रेम के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय: सूर्य देव को प्रणाम करें।

मीन: कष्टदायक समय पर विराम लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा अलर्ट रहें, बाहर का खाना न खाएं।
उपाय: दादा जी को सफेद वस्त्र भेंट करें।

Auraiya News: एबीवीपी अभ्यास वर्ग के लिए 20 कार्यकर्ता कानपुर रवाना

0

औरैया। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के संकल्प के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20 युवा कार्यकर्ताओं का दल शुक्रवार को कानपुर के लिए रवाना हुआ। ये कार्यकर्ता वहां पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेंगे।कानपुर प्रांत का यह अभ्यास वर्ग 19 से 22 जून तक पीएसआईटी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से जुटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, वैचारिक चिंतन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि यह वर्ग सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों का बोध कराने का सशक्त माध्यम है। यहां से मिले अनुभव युवाओं को राष्ट्रहित में काम करने की नई ऊर्जा देंगे।

जिला संयोजक भानु प्रताप के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल के युवाओं ने भरोसा जताया कि वे यहां से सीखकर छात्र समस्याओं के समाधान और सामाजिक जागरूकता अभियानों को और गति देंगे।

Auraiya News: जेवर व नकदी लूटने में कोर्ट ने दिया परिवाद दर्ज का आदेश

0

औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने गांव के लोगों पर घर में घुसकर जेवर और नकदी लूटने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप यह भी है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में कोर्ट ने घटना को परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहवाजपुर निवासी सपना देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई 2026 की रात वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि दीपू, अजीत, नौमी, अजय, सोनी, अजूबी और दो अज्ञात लोग घर में घुस आए। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। तमंचा सटाकर सोने का हार, चार चूड़ी, चांदी की करधनी, कमर की पेटी और घर में रखे 1.05 लाख रुपये लूटकर भाग गए।महिला ने 112 पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। न्यायालय के आदेश पर अजीतमल पुलिस ने जांच की। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने अपनी आख्या में बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पाया कि मेडिकल रिपोर्ट में केवल साधारण चोटें हैं जो वारदात के एक दिन बाद कराई गई थीं।

न्यायाधीश महेश कुमार ने महिला के प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अब इस मामले में पीड़िता सपना देवी का बयान 20 जुलाई 2026 को दर्ज किया जाएगा।

—-
गैर-हाजिर रहने पर प्रार्थना-पत्र किया खारिज
औरैया। विशेष न्यायाधीश अदालत ने सुनवाई में लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कुदरकोट थाना क्षेत्र निवासी साधना देवी के प्रार्थना-पत्र को खारिज कर दिया है। न्यायालय में पेश पत्रावली के अनुसार, कुदरकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली साधना देवी ने बृजेश, ओमवीर और बंटी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दायर किया था।
मामले की सुनवाई 19 जून 2026 को तय थी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रार्थिनी साधना देवी पिछली कई तिथियों से लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अलावा, उनकी ओर से न तो कोई अधिवक्ता सुनवाई के लिए उपस्थित हुए और न ही समय मांगने के लिए कोई स्थगन प्रार्थना-पत्र ही पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश महेश कुमार ने प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिया।

ककोर अपहरण के झूठे आरोप में पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन को पकड़ा, समझौता

0

ककोर (औरैया)। मेडिकल कॉलेज मं एक डॉक्टर के क्वार्टर में शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक व्यापारी ने अपने अपहरण और बंधक बनाए जाने की सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी तो हड़कंप मच गया।

‘खूनी रंजिश’: 18 साल, 210 तारीखें और 13 गवाह, पट्टीशाह हत्याकांड में 14 दरिंदों को सजा, क्राइम थ्रिलर है कहानी

0

फतेहपुर जिले के पट्टीशाह गांव में हुए खूनी संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। खून के बदले खून की यह दुश्मनी 2008 में शुरू हुई और 2009 में शरीफ सेठ के भाई नफीस की हत्या तक पहुंच गई। नफीस हत्याकांड में इसी वर्ष फरवरी में मज्जू मियां पक्ष के दो लोगों समेत 12 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया था।

खास बात यह रही कि उस मुकदमे में दोषी करार दिए गए दो चश्मदीद गवाहों की गवाही के आधार पर अब अदालत ने शरीफ सेठ समेत 14 लोगों को दोषी करार दिया है। हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव निवासी शरीफ सेठ 24 नवंबर 2009 की शाम अपने भाई नफीस के साथ शाहपुर से बुलेट से घर लौट रहे थे। 

दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी
उनके साथ खरकी का पुरवा निवासी अशोक और सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू दूसरी बाइक पर थे। रास्ते में हमलावरों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें नफीस की मौत हो गई। वर्ष 2008 में बकरीद के आठवीं के मातमी जुलूस के दौरान मज्जू मियां पर हुए हमले के मामले में उनके भांजे मोबीन और गांव निवासी असगर को चश्मदीद गवाह बनाया गया था।

मुकदमे में 210 से अधिक तारीखें पड़ीं
दोनों ने अदालत में बयान दिया। वर्तमान में दोनों ही नफीस हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद हैं।मुकदमे में इनके अलावा 11 अन्य गवाहों ने भी बयान दर्ज कराए और कोई भी गवाह अपने बयान से नहीं मुकरा। कुल 13 गवाहों की गवाही और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने 14 अभियुक्तों को दोषी करार दिया। करीब 18 वर्षों तक चले इस मुकदमे में 210 से अधिक तारीखें पड़ीं।

अपने ही मुकदमे में गवाही नहीं दे सके मज्जू मियां
वर्ष 2008 में गोली लगने के बाद मज्जू मियां पैरालाइज हो गए थे। स्वास्थ्य कारणों से वे अपने ही मुकदमे में गवाही नहीं दे सके। उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 14 दोषियों को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। घटना के बाद उन्होंने गांव छोड़ दिया था और इलाज के दौरान वर्ष 2012 में उनका निधन हो गया।

घटना को ही प्रमुख साक्ष्य मान कोर्ट ने सुनाया फैसला
एडीजीसी अनिल दुबे के मुताबिक इस पूरे मामले में अदालत ने घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों को ही निर्णय का आधार माना। दोनों पक्षों के बीच एक वर्ष के भीतर हुई हत्याओं में एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से दो लोगों की जान गई थी। पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र में घटनाओं का क्रम और परिस्थितियां स्पष्ट रूप से दर्ज थीं, जिससे मामले के महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ चुके थे।

अखरी कांड से पहले मुन्नू सिंह को मिली उम्रकैद
अखरी कांड में आरोपी सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह के खिलाफ मुकदमे का ट्रायल पहले से चल रहा है। मुन्नू सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं। पट्टीशाह हत्याकांड में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। ऐसे में अखरी के तिहरे हत्याकांड से जुड़े मुकदमे में उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

नजदीक से मारी गई थीं गोलियां
पट्टीशाह हत्याकांड में मज्जू मियां, उनके बेटे रेयाज अतहर और अंगरक्षक शमशाद को नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में गोलियां नहीं मिलीं क्योंकि वे आरपार हो गई थीं। हालांकि चिकित्सकों ने मौत का कारण गोली लगना ही बताया था। घटना में घायल लोगों के बयान भी दर्ज किए गए थे और उनका उपचार गनशॉट इंजरी के आधार पर किया गया था।

ये है पूरा मामला
हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह में वर्चस्व की जंग में सात दिसंबर 2008 को दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को तीन भाइयों समेत 14 लोगों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने इन सभी पर 38-38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

14 दोषियों को उम्रकैद की सजा
कोर्ट ने गांव के तीन भाई शरीफ सेठ, रईस, शफीक, पट्टीशाह के अमीरगंज निवासी मोईन उर्फ मुर्रा, रईश, सगीर, सुल्तानपुर घोष थाने के नरौली निवासी निहालउद्दीन उर्फ नेहाल, इसराइल, खरकी का पुरवा निवासी अशोक, पट्टीशाह के तीन भाई साबिर अली, सादिक अली, वाजिद अली, संजय शुक्ला और हथगाम अखरी गांव के सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह (अखरी गांव के किसान नेता समेत तीन की हत्या का मुख्य आरोपी) को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अभियुक्तों ने मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी
डीजीसी के मुताबिक पट्टीशाह गांव के तत्कालीन प्रधान व बसपा नेता मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां अपने बेटे रियाज हैदर नकवी और अंगरक्षक शमशाद के साथ बकरीद के मातमी जुलूस में शामिल होने गए थे। जुलूस दूसरे पक्ष के साबिर के दरवाजे पर पहुंचा। यहां घात लगाए अभियुक्तों ने मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से रियाज हैदर नकवी की मौके पर मौत हो गई थी। शमशाद और मज्जू मियां घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शमशाद की भी मौत हो गई थी।

दोनों पक्षों के 41 में 33 दोषी, शेष की हो चुकी मौत
मामले में दोनों पक्षों की ओर से वर्ष 2008 और 2009 में हत्याओं के मुकदमे दर्ज हुए थे। 2009 के मुकदमे में एक पक्ष से जुड़े 25 अभियुक्तों में पूर्व प्रधान मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां, शरीफ, अमीन, कमल सिंह, नसीम और सगीर की मौत हो चुकी है। फरवरी में सजा के बाद जेल में निरुद्ध शाहिद रजा, सिकंदर, सलमान, रुकनुद्दीन, असगर अली, मोबीन, मसरूर, फरहान अहमद उर्फ वासू और अब्दुल जेल में हैं।

तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी
जेल में निरुद्ध व जमानत पर चल रहे खतीफ, जावेद, मुनव्वर अली, मंसूर अली, गुड्डू सिंह, इन्दाज, मो. कासिम, मोतीउद्दीन, शिव सिंह और मो. अली को भी कोर्ट ने 18 जून को बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में दोषी करार देकर तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी। दूसरे पक्ष के 16 आरोपियों में शरीफ सेठ, रईस, शफीक, मोईन, नेहाल, रईश, सगीर, इसराइल, अशोक, साबिर, सादिक, वाजिद, संजय, हथगाम अखरी गांव के मुन्नू सिंह तथा दिवंगत सलाम और बच्छन शामिल थे। इनमें से 14 को कोर्ट ने बलवा और मारपीट के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाई है।

UP Weather: प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक रहेगा लू का असर, आज चढ़ सकता है पारा; जानिए मानसून अपडेट

0

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।

गर्मी और उमस ने निकाला पसीना, कल से लू चलेगी, तापमान भी बढ़ेगा

लगातार तीसरे दिन राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। तेज धूप, गर्मी और उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं।

राजधानी में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बिना जरूरी काम के लोगों ने घर से बाहर निकलने से भी गुरेज किया। शहर के मुख्य मार्गों को छोड़कर बाकी जगह दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम वाहन और भीड़भाड़ देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से लखनऊ में भी लू का असर देखने को मिलेगा।

तापमान में अभी थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और बुधवार को 39.6 डिग्री रहा। इस तरह दो दिन में राजधानी के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही तापमान रहने के आसार हैं, आंशिक वृद्धि भी हो सकती है। शनिवार से लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।