लखनऊ- टी-20 विश्वकप का फाइनल आज, भारत की जीत के लिए जुटे हजारों लोग, 1090 चौराहे से 10KM मैराथन का आयोजन, लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आयोजन, लखनऊ सुपर जायंट्स रन इंडिया का आयोजन, भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्डकप फाइनल आज, मैराथन के जरिए भारत की जीत की मांगी दुआ, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने करी प्रार्थनाएं
Lucknow: फंदे से लटका मिला जियो स्टोर के मैनेजर का शव, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
पड़ोसियों को पवन का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।
UP: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश, नकल पर रहेगी कड़ी नजर, 14 व 15 मार्च को होगी परीक्षा
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की 14 और 15 मार्च को होने वाली भर्ती परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त तैयारी की है। शनिवार को बोर्ड ने सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से निगरानी रखने को कहा गया है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले पूरी जांच होगी। गलत पहचान या किसी और की जगह परीक्षा देने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन भी किया जाएगा।
ईरान में सत्ता का संकट: पड़ोसी देशों से माफी के बाद भी हमले जारी? तेहरान की सत्ता में बढ़ रहा अंदरूनी टकराव
अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच ईरान की सत्ता में हलचल तेज हो गई है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हाल ही में मौत के बाद देश के नेतृत्व को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खामेनेई करीब 36 साल तक ईरान के सबसे प्रभावशाली नेता रहे और उनके रहते सत्ता के भीतर मतभेद खुलकर सामने नहीं आते थे। लेकिन अब उनकी मौत के बाद विभिन्न संस्थाओं और नेताओं के बीच खींचतान स्पष्ट दिख रही है।सवाल अब यह है कि खामेनेई की मौत के बाद युद्ध के दौरान असली निर्णायक शक्ति कौन है और कौन सी संस्था युद्ध के बड़े फैसले ले रही है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बीच पड़ोसी देशों से माफी मांगी और कहा कि ईरानी सेना तब तक किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगी जब तक उसकी जमीन से ईरान पर हमला नहीं होता। उनके इस बयान के बाद आईआरजीसी और कई धार्मिक नेता उनके विरोध में खड़े हो गए। धार्मिक नेता हामिद रसाई ने सोशल मीडिया पर लिखा “मिस्टर पेजेकियन के कमजोर, अनप्रोफेशनल और पब्लिक ओपिनियन से मंजूर न होने वाले टेलीविजन मैसेज ने असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और उसके मेंबर्स पर यह काम छोड़ दिया कि वे इस टेम्पररी काउंसिल की एक्टिविटीज़ को जल्द से जल्द खत्म करें, इसके लिए भविष्य के लीडर को इंट्रोड्यूस करें और इमाम खुमैनी और शहीद इमाम खामेनेई की क्रांति की सुरक्षा की गारंटी दें।
सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी ने कहा “जब दुश्मन इस इलाके में मौजूद बेस से हम पर हमला करता है, तो हम जवाब देते रहेंगे।” वहीं, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहोसैन मोहसेनी-एजेई ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हमलों में सहयोग करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है। इसके बाद राष्ट्रपति पेजेशकियन को अपना बयान वापस लेना पड़ा।
ईरान में नए नेतृत्व का समीकरण?
खामेनेई की मौत के बाद ईरान के संविधान के अनुसार तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाई गई है। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहोसैन मोहसेनी-एजेई और गॉर्डियन काउंसिल द्वारा चुने गए धार्मिक विद्वान अलीरेजा अराफी शामिल हैं।
यह परिषद तब तक सत्ता का संचालन करेगी जब तक असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नया सुप्रीम लीडर नहीं चुन लेती। हालांकि वर्तमान युद्ध की परिस्थितियों में यह संवैधानिक ढांचा पूरी तरह प्रभावी नहीं दिख रहा है। कई अहम युद्ध और सुरक्षा संबंधी फैसले अब विभिन्न शक्तिशाली संस्थाओं और सैन्य इकाइयों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं।
Happy Womens Day 2026 Wishes: “तुम हो ताकत, तुम ही पहचान हो”, महिला दिवस पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
Happy Women’s Day 2026 Wishes: हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है जो हमारे जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाती हैं। चाहे वह मां हो, बहन, पत्नी, दोस्त या सहकर्मी हर महिला अपने अलग अंदाज में हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
महिला दिवस के अवसर पर उन्हें खास महसूस कराने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है दिल से भेजा गया एक प्यारा शुभकामना संदेश। एक छोटा-सा मैसेज भी किसी महिला के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और उसे यह एहसास दिला सकता है कि वह हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या मैसेज के जरिए अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त कर सकते हैं।
इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या किसी खास महिला को सम्मान और प्यार जताना चाहते हैं, तो दिल से लिखे गए शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स भेज सकते हैं। ये संदेश न सिर्फ उनके दिन को खास बनाते हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और सम्मान को भी बढ़ाते हैं।
नारी शक्ति है, नारी सम्मान है,
नारी ही हर घर की पहचान है।
उसके बिना अधूरा है हर सपना,
नारी से ही दुनिया की शान है।
महिला दिवस की शुभकामना
नारी कभी कोमल, कभी चट्टान है,
हर मुश्किल में वो मजबूत इंसान है।
उसकी हिम्मत और मुस्कान से ही,
इस दुनिया की असली पहचान है।
महिला दिवस की शुभकामना
मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार।
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार।
महिला दिवस की शुभकामना
उसकी मुस्कान से रोशन है संसार,
उसकी मेहनत से खिलता हर परिवार।
नारी के बिना अधूरी है हर कहानी,
उससे ही सजता जीवन का हर त्यौहार।
महिला दिवस की शुभकामना
सपनों को सच करना जिसकी पहचान है,
हर मुश्किल में जो बनती तूफान है।
वो नारी ही है जो हर दौर में,
अपने साहस से रचती नई उड़ान है।
महिला दिवस की शुभकामना
यूपी: स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से वसूले 127 करोड़, अब वापस लौटाने का आदेश; जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए आदेश दिया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस की जाए। आयोग ने कहा है कि 1 अप्रैल के बाद जिन उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे लिए गए हैं, उनकी कुल लगभग 127 करोड़ रुपये की राशि बिजली बिलों में समायोजित कर लौटाई जाए।
UP: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश, एक्सप्रेसवे पर 150 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई कार
देहरादून के मशहूर मोटो-ब्लॉगर और ‘बिग बॉस-17’ फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जान देने की कोशिश की। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और ‘यह मेरी अंतिम यात्रा है’ कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी।
लाइव वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे। वीडियो में वह काफी भावुक और मानसिक रूप से टूट चुके नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब और सहन नहीं कर सकते। लाइव के दौरान ही उन्होंने अचानक कार की स्पीड बढ़ाई और देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस मंजर को हजारों लोग लाइव देख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को लहूलुहान हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पारिवारिक विवाद और ‘इंटरकास्ट मैरिज’ बनी वजह?
अनुराग पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने हाल ही में एक करीब 2 घंटे लंबा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति के लिए अपने माता-पिता और भाई ‘कलम’ को जिम्मेदार ठहराया था।
विवाद की मुख्य वजहें…
- इंटरकास्ट मैरिज का विरोध: अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी ‘इंटरकास्ट मैरिज’ (अंतर्जातीय विवाह) को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। शादी के छह दिन पहले उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया।
- पत्नी का साथ छोड़ना: अनुराग ने वीडियो में खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका, जो प्रेग्नेंट हैं, वह भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके अपनों ने ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
- भाई पर आरोप: उन्होंने अपने भाई ‘कलम’ पर संपत्ति हड़पने और उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एक्सपोज’ करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- अनुराग के आखिरी शब्द: मम्मी-पापा, कलम और श्रेया मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मैंने अपनी मां की खुशी के लिए अपना प्यार तक छोड़ दिया था, लेकिन मुझे सिर्फ टॉर्चर मिला। अब मैं और नहीं लड़ सकता।
पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अनुराग के बयानों और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
CJI: ‘कानूनी सुधार और न्यायिक अनुशासन से मजबूत हुई मध्यस्थता’, सीजेआई सूर्यकांत ने विवाद समाधान पर कही ये बात
भारत के सीजेआई न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में विधायी सुधार और न्यायिक अनुशासन ने मिलकर मध्यस्थता प्रणाली को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि कानून में किए गए बदलाव और अदालतों के संतुलित रवैये से भारत में विवाद समाधान की प्रक्रिया अधिक भरोसेमंद बनी है। सीजेआई न्यायाधीश ने यह बात चंडीगढ़ में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के उद्घाटन के दौरान कही।
सीजेआई ने कहा कि अदालतों ने बार-बार यह सिद्धांत दोहराया है कि मध्यस्थता में न्यूनतम हस्तक्षेप होना चाहिए। हालांकि जहां प्राकृतिक न्याय की आवश्यकता होती है, वहां अदालतें सतर्क रहती हैं। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता तभी सफल हो सकती है जब उसे स्वतंत्रता मिले, लेकिन अगर पूरी तरह नियंत्रण से बाहर छोड़ दिया जाए तो मनमानी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
भारत की मध्यस्थता प्रणाली पर पहले क्या सवाल उठे थे?
सीजेआई ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मध्यस्थता प्रणाली को लेकर कई सवाल उठते थे। लोगों को देरी, अत्यधिक हस्तक्षेप और अनिश्चितता की चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है और भारत एक भरोसेमंद मध्यस्थता केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसके लिए संस्थागत मध्यस्थता को मजबूत करना और पेशेवर क्षमता बढ़ाना जरूरी है।
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र की क्या भूमिका होगी?
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विवाद समाधान को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल एक प्रशासनिक संस्था बनकर न रह जाए। इसे पूरी निष्पक्षता, दक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। यदि ऐसा हुआ तो भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के भरोसेमंद केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सकेगा।
US-Iran Conflict: ‘तीन दिन में ईरान की नौसेना के 42 जहाज किए नष्ट’, ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर भी बोले ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा कि पिछले तीन दिनों में अमेरिका ने ईरान की नौसेना के 42 जहाजों को नष्ट कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में ईरान की संचार प्रणाली और सैन्य क्षमताओं को भी गंभीर नुकसान हुआ है। ट्रंप ने यह बयान शील्ड ऑफ अमेरिका समिट में अपने संबोधन के दौरान दिया।




